Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मिर्जापुर में पंप ऑपरेटरों ने वेतन बढ़ाने की मांग की:कहा- 15 सालों से 2 हजार रूपए पर कर रहे काम, जिलाधिकारी ने जांच के आदेश दिए

    2 hours ago

    2

    0

    मिर्जापुर में पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने वाले पंप ऑपरेटरों ने मंगलवार को जिलाधिकारी से वेतन वृद्धि की मांग की। उन्हें पिछले 10 से 15 वर्षों से मात्र 2000 रुपये प्रति माह मानदेय मिल रहा है, जिससे उनके परिवार का भरण-पोषण मुश्किल हो गया है। जिलाधिकारी ने इस मामले में एडीएम नमामि गंगे को जांच के आदेश दिए हैं। ऑपरेटरों ने चुनार विधानसभा क्षेत्र के पूर्व प्रत्याशी सत्येंद्र सिंह के साथ कलेक्ट्रेट पहुंचकर अपनी चिंता व्यक्त की। उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और प्रमुख सचिव, जल शक्ति मंत्रालय, उत्तर प्रदेश को पत्र भेजकर स्थायी और पर्याप्त मानदेय निर्धारित करने की मांग की है। पंप ऑपरेटरों का कहना है कि वे पिछले 10 से 15 वर्षों से लगातार 24 घंटे सेवा देकर ग्रामीण क्षेत्रों में हर घर तक सुबह-शाम पेयजल पहुंचा रहे हैं। इसके बावजूद उन्हें वर्तमान में बेहद कम मानदेय दिया जा रहा है, जिससे उनके लिए जीवनयापन करना अत्यंत कठिन हो गया है। उन्होंने बताया कि लगभग एक वर्ष पूर्व उत्तर प्रदेश जल निगम द्वारा संचालन और देखरेख का जिम्मा कार्यदायी संस्था जयंती सुपर कंस्ट्रक्शन प्राइवेट लिमिटेड को सौंपा गया था। इसके बाद से ऑपरेटरों को बहुत कम भुगतान मिल रहा है। ऑपरेटरों ने मांग की है कि उनके कार्य के अनुरूप एक निश्चित और सम्मानजनक मानदेय तय किया जाए। इस संबंध में समाजसेवी एवं पूर्व प्रत्याशी सत्येन्द्र सिंह के नेतृत्व में यह सामूहिक मांग उठाई गई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बलिया में 5 करोड़ की लागत से भी अधूरा सीएचसी:डीएम ने समीक्षा बैठक में लगाई कड़ी फटकार
    Next Article
    एमडीए ने 20 बीघा अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त की:नोटिस के बाद भी नहीं माने भू-स्वामी, पुलिस बल रहा मौजूद

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment