Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मिर्जापुर में रेलवे लाइन के पास झुलसा शव मिला:बगल में मिला 500, 100 और 50 रुपए के बिखरे नोट; मोबाइल से होगी पहचान

    3 hours ago

    2

    0

    राजगढ़ क्षेत्र के चुनार रेलखंड पर लूसा स्टेशन से कुछ दूरी पहले खंभा संख्या 198/11 के पास एक युवक का संदिग्ध अवस्था में झुलसा हुआ शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। आशंका जताई जा रही है कि युवक हाई वोल्टेज करंट की चपेट में आया है। ग्रामीणों ने रेलवे लाइन के किनारे शव देखा और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी वेद प्रकाश पांडेय ने जांच शुरू कर दी है। कपड़े जले, आसपास मिले रुपए और मोबाइल युवक के शरीर पर कपड़े बुरी तरह जले हुए थे। उसने अंदर हरे रंग की टी-शर्ट और ऊपर सफेद चेकदार शर्ट पहन रखी थी, जो आग में झुलस गई थी। कमर के नीचे पैंट नहीं थी, जबकि पैरों में सफेद जूते सुरक्षित मिले। घटनास्थल के पास 500, 100 और 50 रुपये के नोट बिखरे हुए मिले। साथ ही एक मोबाइल फोन और इंसुलेटर का टूटा टुकड़ा भी बरामद हुआ है। ओएचई लाइन में खराबी की आशंका मौके पर मिला इंसुलेटर का टुकड़ा ओएचई (ओवरहेड इलेक्ट्रिक) लाइन में तकनीकी खराबी या शॉर्ट सर्किट की ओर संकेत करता है। हालांकि, पुलिस हत्या और दुर्घटना दोनों पहलुओं से जांच कर रही है। वहीं, थाना प्रभारी वेद प्रकाश पांडेय ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। युवक की पहचान अभी तक नहीं हो सकी है। बरामद मोबाइल के जरिए शिनाख्त की कोशिश की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कमता पर बैरिकेडिंग की तो कहीं कट भी खोल देते:लोग बोले- ट्रैफिक इंजीनियरिंग से परेशानी बढ़ी, 500m दूर हॉस्पिटल 4km पहुंचा
    Next Article
    उर्वरक उपयोग कम करने पर जिला निगरानी समिति की बैठक:मिट्टी की उर्वरता और पर्यावरण संरक्षण पर चर्चा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment