Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मिर्जापुर में रात में बनी सड़क दिन में उखड़ी:ठेकेदार को जेल भेजने की चेतावनी, महंत ने सनातन कर्फ्यू की धमकी दी

    15 hours ago

    1

    0

    मिर्जापुर में पालकी यात्रा मार्ग पर बनी नई सड़क महज 18 घंटे में ही उखड़ने लगी। सड़क की जर्जर हालत देख नगर मजिस्ट्रेट अविनाश कुमार ने ठेकेदार को जेल भेजने की चेतावनी दी। वहीं, बाबा बूढ़ेनाथ मंदिर के महंत डॉ. योगानंद गिरी ने चेतावनी दी है कि यदि यात्रा से पहले मार्ग ठीक नहीं हुआ तो 'सनातन कर्फ्यू' लगाया जाएगा। यह घटना तब सामने आई जब शनिवार को शिवरात्रि पर निकलने वाली पालकी यात्रा मार्ग का निरीक्षण किया गया। नगर मजिस्ट्रेट अविनाश सिंह, महंत डॉ. योगानंद गिरी और नगर पालिका परिषद अध्यक्ष श्याम सुंदर केशरी नंगे पांव प्रमुख सड़कों की स्थिति देखने निकले थे। नई बनी सड़क पर पैर रगड़ते ही गिट्टी उखड़ने लगी, जिससे निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल खड़े हो गए। सड़क निर्माण की खराब स्थिति पर नगर मजिस्ट्रेट अविनाश कुमार ने कड़ी नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने फोन पर ठेकेदार को फटकार लगाते हुए चेतावनी दी कि यदि तत्काल सड़क की स्थिति में सुधार नहीं किया गया तो उन्हें जेल भेजने में “10 मिनट लगेंगे, 15वां मिनट नहीं।” बूढ़ेनाथ मंदिर के महंत डॉ. योगानंद गिरी ने भी प्रशासन और ठेकेदारों को कड़ी चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि यदि सुबह तक सड़क सही नहीं हुई तो शिवरात्रि के दिन निकलने वाली पालकी यात्रा को जहां सड़क खराब मिलेगी, वहीं रोक दिया जाएगा और 'सनातन कर्फ्यू' लगा दिया जाएगा। उन्होंने पूरे नगर में जाम लगाकर विरोध प्रदर्शन करने की भी बात कही। महंत डॉ. योगानंद गिरी ने आरोप लगाया कि पिछले पांच वर्षों से मिर्जापुर की जनता धूल फांकने को मजबूर है। उन्होंने सड़क निर्माण में गंभीर अनियमितताओं का आरोप लगाते हुए कहा कि डामर की जगह मोबिल मिलाकर सड़कें बनाई जा रही हैं, जिससे वे जल्द ही उखड़ जाती हैं। उन्होंने शिवरात्रि के बाद इस मामले की शिकायत सीधे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से करने की बात भी कही। बता दें कि पालकी यात्रा दोपहर करीब 12 बजे बूढ़ेनाथ मंदिर से निकाली जाएगी। बाबा भोलेनाथ के साथ ही माता गौरा की पालकी नंगे पांव लेकर भक्त नगर भ्रमण पर निकलेंगे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में बना फ्लड पम्पिंग स्टेशन:LDA की 7.5 करोड़ की परियोजना से जलभराव से राहत; लाइब्रेरी होगी अपग्रेड
    Next Article
    पत्नी से दुर्व्यवहार पर बेटे ने की पिता की हत्या:बलिया में बीच-बचाव करने आए भाइयों को भी किया घायल, आरोपी गिरफ्तार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment