Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पत्नी से दुर्व्यवहार पर बेटे ने की पिता की हत्या:बलिया में बीच-बचाव करने आए भाइयों को भी किया घायल, आरोपी गिरफ्तार

    17 hours ago

    1

    0

    उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां दोकटी थाना क्षेत्र के भगवानपुर गांव में एक बेटे ने अपने पिता की चाकू मारकर हत्या कर दी और अपने दो भाइयों को भी घायल कर दिया। यह वारदात शुक्रवार रात को हुई। पुलिस ने आरोपी मुकेश यादव को गिरफ्तार कर लिया है। मुकेश ने पुलिस के सामने अपना गुनाह कबूल करते हुए बताया कि उसने यह कदम अपनी पत्नी के साथ परिवार में हो रहे कथित दुर्व्यवहार के कारण उठाया। आरोपी के अनुसार, उसने प्राइवेट सर्विस करके घर बनवाया था, लेकिन उसकी पत्नी को उसी घर में एक कोने में रहना पड़ता था। मुकेश ने बताया कि उसके पिता और भाई अक्सर उसकी पत्नी से झगड़ा करते थे और उसे गाली-गलौज भी करते थे। उसकी पत्नी फोन पर उसे इन घटनाओं की जानकारी देती थी। इस बीच उसकी पत्नी ने उसे फोन पर झगड़े और गाली-गलौज की सूचना दी। इसके बाद मुकेश तुरंत गाड़ी पकड़कर घर पहुंचा। घर पहुंचते ही उसके पिता और भाइयों ने उससे मारपीट शुरू कर दी। मुकेश ने पुलिस को बताया कि मारपीट के दौरान वह आवेश में आ गया और उसने चाकू निकालकर अपने पिता लालजी यादव पर वार कर दिया, जिससे उनकी मौत हो गई। इसके बाद उसने अपने भाइयों पर भी हमला किया। मुकेश के अनुसार, उस समय उसे कुछ समझ नहीं आया और जब उसे होश आया, तब तक घटना हो चुकी थी। मैंने प्राइवेट सर्विस के सहारे कमाई करके घर बनवाया और उसी घर में मेरी पत्नी को एक कोने में रहने को मिला।यही नहीं मेरी पत्नी से बार-बार लड़ाई-झगड़ा किया जाता था। मेरी पत्नी मुझे फोन पर बताती थी।मैं पत्नी को समझाने का काम करता था। यह कहना है बलिया के दोकटी थाना क्षेत्र अंतर्गत भगवानपुर निवासी अभियुक्त मुकेश यादव का जिसने अपने ही पिता लालजी यादव की चाकू मारकर हत्या तथा भाइयों को चाकू मारकर शुक्रवार की रात घायल कर दिया था। पुलिस के सामने गुनाह कबूल करते हुए मुकेश ने बताया कि इस बीच उन लोगों(मेरे पापा तथा भाइयों) ने मेरी पत्नी से झगड़ा तथा गाली गलौज किया।जिसकी सूचना मेरी पत्नी ने मोबाइल द्वारा मुझे दिया। मैं गाड़ी पकड़कर शुक्रवार की रात घर पहुंचा।जहां घर पहुंचते ही पिता तथा भाई मारपीट करने लगे। मारपीट के दौरान मैं आवेश में चाकू निकालकर पिता जी को मार दिया।इसके बाद भाईयों पर भी वार कर दिया।उस समय हमारे समझ में कुछ नहीं आया।जब होश आया तो घटना हो चुकी थी। मुकेश ने पांच बार चाकू से पिता पर किया वार,पत्नी ने भी किया सहयोग घटना में पत्नी पुष्पा देवी ने श्वसुर की हत्या तथा देवरों को घायल करने में पति का साथ दिया।घटना के समय मुकेश ने अपने पिता पर कड़े से प्रहार किया तत्पश्चात पांच बार चाकू से वार किया।जिससे पिता गंभीर रूप से घायल हो गये।पिता को बचाने पहुंचे छोटे भाइयों को भी चाकू मार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया।सभी घायलों को सीएचसी सोनवरषा पहुंचाया गया।जहां चिकित्सकों ने पिता लालदेव यादव को मृत घोषित कर दिया।वहीं दोनों भाइयों को प्राथमिक उपचार के पश्चात जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। मकान के विवाद में हुई घटना पूरी घटना के पीछे मकान का विवाद बताया जा रहा है।पिता लाल देव यादव दूसरे का खेत लगान आदि पर लेकर खेती करते थे।लाल जी यादव के चार बेटे मुकेश,राक, गोविन्द,नीरज तथा एक बेटी नीतू है। मुकेश सूरत में प्राइवेट नौकरी करता है।वहीं अन्य तीनों भाई गांव पर ही रहकर पिता के साथ खेती-बाड़ी में हाथ बंटाते हैं।मुकेश का कहना था कि मकान मेरी कमाई से बना है‌।ऐसे में मकान में किसी को रहने नहीं दूंगा।यह घर मेरा है तथा इसमें केवल मेरी बीबी बच्चे रहेंगे। खुद डायल 112 पर दी सूचना मुकेश शुक्रवार की रात सूरत से घर पहुंचा तथा पिता से झगड़ने लगा।फिर कड़े से पिता पर वार किया तत्पश्चात चाकू निकालकर पिता पर दनादन वार करना शुरू कर दिया।पिता को बचाने पहुंचे भाइयों को भी चाकू मारकर घायल कर दिया।मुकेश ने ही डायल 112 पर सूचना दी। किसी तरह परिजनों ने मुकेश पर काबू किया।और घायलों को अस्पताल ले गये।जहां चिकित्सकों ने लाल जी यादव को मृत घोषित कर दिया। मां ने दी तहरीर,पुलिस ने किया गिरफ्तार मृतक लालजी यादव की पत्नी चिन्ता देवी ने थाना स्थानीय पर प्रार्थना पत्र दिया।चिन्ता देवी ने तहरीर में लिखा था कि मेरे खुद के पुत्र मुकेश यादव के द्वारा पत्नी पुष्पा देवी के परिवारिक कलह कि बात बताने व उकसाने पर मुकेश यादव द्वारा चाकू से अपने पिता को मारा गया।वहीं बीच बचाव करने आऐ खुद के भाई राकेश यादव व गोविन्द यादव को भी चाकू से मार दिया। जिससे मौके पर मेरे पति व मेरे दोनों लड़को का लहू लूहान हो गये। जिन्हे दवा ईलाज के लिए सीएचसी सोनबरसा ले जाने पर डाक्टर द्वारा मेरे पति लालजी यादव को मृत घोषित कर दिया गया व मेरे दोनों लड़को को जिला चिकित्सालय बलिया रेफर कर दिया गया।जिस पर पुलिस ने थाना स्थानीय पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया था। सोनिया मोड़ से पुलिस ने पति-पत्नी को किया गिरफ्तार इसी क्रम में शनिवार को थाना दोकटी पुलिस टीम के प्रभारी उप निरीक्षक आशुतोष मध्देशिया की टीम ने मुखबिर की सूचना पर सोनिया मोड़ से अभियुक्त मुकेश तथा अभियुक्ता पुष्पा देवी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्तों को सुसंगत धाराओं के तहत पेश न्यायालय कर दिया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मिर्जापुर में रात में बनी सड़क दिन में उखड़ी:ठेकेदार को जेल भेजने की चेतावनी, महंत ने सनातन कर्फ्यू की धमकी दी
    Next Article
    महिला कांस्टेबल ने पूर्व पति के खिलाफ दर्ज कराई FIR:आरोप - तलाक के बावजूद कर रहा है परेशान, सोशल मीडिया पर कर रहा भद्दे कमेंट

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment