Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मिर्जापुर में साइबर ठगी के 40 हजार रुपए वापस कराए:पीड़ित से 2.5 लाख की धोखाधड़ी हुई थी, 22 महीने बाद वापस मिला

    3 hours ago

    2

    0

    मिर्जापुर में साइबर सेल की सक्रियता से ऑनलाइन ठगी के शिकार एक व्यक्ति को बड़ी राहत मिली है। साइबर टीम ने लगभग 22 माह बाद ठगी गई 2.5 लाख रुपये की धनराशि में से 40 हजार रुपये पीड़ित के खाते में वापस कराए। पुलिस के अनुसार, कोतवाली शहर क्षेत्र के नारघाट कोटघाट निवासी आशीष कुमार सोनी ऑनलाइन ठगी का शिकार हुए थे। एक अज्ञात लिंक के माध्यम से उनके खाते से कुल 2.50 लाख रुपये निकाल लिए गए थे। ठगी का पता चलते ही उन्होंने तत्काल नेशनल साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई थी। साइबर सेल टीम ने मामले की गंभीरता से जांच शुरू की। जांच के दौरान की गई कार्रवाई के फलस्वरूप 24 अप्रैल को 40 हजार रुपये की धनराशि पीड़ित आशीष कुमार सोनी के खाते में सफलतापूर्वक वापस करा दी गई। राशि वापस मिलने पर पीड़ित आशीष कुमार सोनी ने साइबर सेल टीम का आभार व्यक्त किया और उनके कार्य की सराहना की। पुलिस ने उन्हें साइबर जागरूकता के तहत अज्ञात लिंक, कॉल या संदेशों से सतर्क रहने की सलाह दी, साथ ही अन्य लोगों को भी जागरूक करने का आग्रह किया। इस कार्रवाई में थाना कोतवाली शहर के प्रभारी निरीक्षक दयाशंकर ओझा और महिला कांस्टेबल पारुल श्रीवास्तव की विशेष भूमिका रही। पुलिस ने आमजन से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध लिंक पर क्लिक न करें और ठगी की आशंका होने पर तुरंत एनसीआरपी पोर्टल या हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज कराएं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बदायूं में पासिंग आउट परेड से पहले ग्रैंड रिहर्सल:रिक्रूट आरक्षियों ने प्रशिक्षण की उत्कृष्ट झलक पेश की
    Next Article
    अखिलेश यादव 29 अप्रैल को गाजीपुर के कटरिया गांव आएंगे:पत्थर कांड पीड़ित परिवार से मिलेंगे; प्रोटोकॉल जारी, सुरक्षा बढ़ी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment