Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मिर्जापुर में विंध्याचल-हरसिंपुर गंगा नदी पर बना पीपा पुल धंसा:नवरात्रि में विधायक ने किया था उद्घाटन, आवागमन प्रभावित; लोगों में आक्रोश

    2 hours ago

    2

    0

    मिर्जापुर में विंध्याचल धाम से हरसिंपुर को जोड़ने वाला पीपा पुल जर्जर हालत में पहुंच गया है। पुल का एक हिस्सा धंसने से आवागमन खतरे में है। लोग जान जोखिम में डालकर गुजरने को मजबूर हैं। जानकारी के अनुसार, नवरात्रि मेले से पहले नगर विधायक पं रत्नाकर मिश्र द्वारा इस पुल का शुभारंभ किया गया था। लेकिन अब पुल का एक पीपा क्षतिग्रस्त होकर गंगा में धंस गया है, जिससे पूरे पुल का संतुलन बिगड़ गया है। हालांकि इस समय गंगा का जलस्तर कम होने के कारण बड़ी दुर्घटना नहीं हुई है, लेकिन जलस्तर बढ़ने पर स्थिति गंभीर हो सकती है। स्थानीय लोगों का कहना है कि थोड़ी सी बाढ़ आने पर पूरा पुल बह सकता है, जिससे दोनों क्षेत्रों का संपर्क पूरी तरह टूट जाएगा। पुल की खराब हालत का असर आम जनजीवन पर साफ दिखाई दे रहा है। चार पहिया वाहनों का आवागमन लगभग ठप हो गया है, जिससे व्यापार और दैनिक गतिविधियां प्रभावित हो रही हैं। वहीं, लोग मजबूरी में पैदल पुल पार कर रहे हैं, जबकि कुछ दोपहिया वाहन चालक गंगा की धारा में उतरकर रास्ता पार करने को विवश हैं, जो बेहद खतरनाक है। स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया है कि मौके पर तैनात कर्मचारी लापरवाही बरत रहे हैं और स्थिति सुधारने के बजाय टेंट में आराम करते देखे जा रहे हैं। ग्रामीणों और राहगीरों में इसको लेकर भारी आक्रोश है। उन्होंने जिला प्रशासन से तत्काल पुल की मरम्मत, सुरक्षा इंतजाम और जिम्मेदार कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। लोगों का कहना है कि यदि समय रहते पुल की मरम्मत नहीं कराई गई, तो यह कभी भी बड़े हादसे का कारण बन सकता है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मेरठ में लापता तोता 'किट्‌टू' 6 महीने बाद घर लौटा:पियानो की आवाज सुनकर आया, परिवार ने केक काटा; रेस्टोरेंट में पार्टी की
    Next Article
    चंदौली एसपी ने हेड कांस्टेबल व दरोगा को किया निलंबित:भ्रष्टाचार, लापरवाही पर 6 पुलिसकर्मियों की विभागीय जांच के आदेश

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment