Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मिर्जापुर में युवा दंपति ने किया सुसाइड:कमरे में फंदे पर लटकता मिला शव, पुलिस पोस्टमॉर्टम को भेजा शव

    13 hours ago

    1

    0

    मिर्जापुर में युवा दंपति ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से नीचे उतारा। फिर कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया। सूचना पर थाना प्रभारी भी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। परिजनों और आसपास के लोगों से पुलिस पूछताछ कर रही है। यह पूरा मामला चील्ह थाना क्षेत्र के श्रीपट्टी गांव का है। मृतक की पहचान रोहित विश्वकर्मा (20) पुत्र उमाशंकर और उसकी पत्नी सरस्वती विश्वकर्मा उर्फ बुटलि के रूप में हुई है। मृतक के पिता उमाशंकर ने बताया कि दोनों रविवार की रात में 9 बजे खाना खाने के बाद अपने कमरे में सोने चले गए थे। सुबह काफी देर तक दरवाजा नहीं खुलने पर घरवालों ने आवाज लगाई, लेकिन भीतर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। काफी देर तक दरवाजा नहीं खुलने पर परिजनों ने किवाड़ तोड़ दिया। जब कमरे के अंदर पहुंचे तो, वहां का दृश्य देख सभी के पैरों तले जमीन खिसक गए। दोनों पति-पत्नी फांसी के फंदे पर लटके हुए थे। इसके बाद मौके पर रोना-चिल्लाना मच गया और पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही चील्ह पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को फंदे से उतारकर कब्जे में लिया। इसके बाद पंचनामा भरकर पोस्टमॉर्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया। वहीं, थाना प्रभारी रविंद्र भूषण मौर्य ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। हालांकि, आत्महत्या के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    शाहजहांपुर में युवक की इलाज के दौरान मौत:दोस्तों पर शराब में जहर देने का आरोप, 6 दिन पहले पत्नी ने बेटे को दिया जन्म
    Next Article
    मेल से बम की सूचना पर कचहरी में हड़कंप:अलीगढ़ SSP समेत पुलिस फोर्स पहुंची, न्यायालय परिसर को खाली कराया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment