Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    शाहजहांपुर में युवक की इलाज के दौरान मौत:दोस्तों पर शराब में जहर देने का आरोप, 6 दिन पहले पत्नी ने बेटे को दिया जन्म

    15 hours ago

    1

    0

    शाहजहांपुर में एक युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। परिजनों ने उसके दोस्तों पर शराब में जहर मिलाकर पिलाने का आरोप लगाया है। मृतक की पहचान रोजा क्षेत्र के डींगुरपुर अरसलानी निवासी 28 वर्षीय आकाश के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है। परिजनों के अनुसार, 11 जनवरी को आकाश के दो दोस्त उसे घर से बुलाकर ले गए थे। उसी रात, एक दोस्त की पत्नी ने आकाश की पत्नी को फोन कर बताया कि आकाश शराब के नशे में पड़ा है। इसके बाद परिजनों ने उसकी तलाश की और आकाश एक प्राइमरी स्कूल में बेहोशी की हालत में मिला। आकाश को तत्काल राजकीय मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां से उसे बेहतर इलाज के लिए बरेली रेफर कर दिया गया। बरेली से परिजन उसे वापस राजकीय मेडिकल कॉलेज शाहजहांपुर लाए, जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। परिजनों का आरोप है कि दोस्तों ने आकाश को शराब में जहर मिलाकर पिलाया था। आकाश लाइनमैन के साथ मजदूरी कर अपनी पत्नी और दो बच्चों का पालन-पोषण करता था। परिजनों ने बताया कि छह दिन पहले ही आकाश की पत्नी ने एक बेटे को जन्म दिया है, और उनका एक तीन साल का बेटा भी है। परिजनों ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है और घटना के संबंध में आगे की जांच कर रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सुल्तानपुर में हज यात्रियों के लिए लगा तरबीयती कैंप:सैकड़ों लोगों का हुआ टीकाकरण, हज के महत्व पर प्रशिक्षण
    Next Article
    मिर्जापुर में युवा दंपति ने किया सुसाइड:कमरे में फंदे पर लटकता मिला शव, पुलिस पोस्टमॉर्टम को भेजा शव

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment