Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मार्क जुकरबर्ग बनकर रिटायर्ड टीचर से ठगे 1.57 करोड़:एलन मस्क का करीबी बन की चैट, कानपुर में स्कूल बिजनेस के नाम पर दिया झांसा

    2 hours ago

    1

    0

    फेसबुक, इंस्टाग्राम के संस्थापक मार्क जुकरबर्ग बन शातिरों ने रिटायर्ड टीचर एलिसन वीम्स से 1.57 करोड़ रुपए की ठगी कर ली। ठगों ने खुद को मार्क जुकरबर्ग बताते हुए उनसे सोशल मीडिया के जरिए संपर्क किया और शहर में स्कूल का बिजनेस करने का झांसा देकर 25 जनवरी 2025 से 20 फरवरी 2026 तक वि​भिन्न खातों में रकम जमा कराई। मार्क जुकरबर्ग के बाद अमेरिकी गायक जॉर्श टर्नर व टेस्ला कंपनी के मालिक एलन मस्क का सहयोगी बताकर ठगों ने संपर्क किया। उन्होंने रुपये वापस मांगे तो आरोपियों ने रकम बढ़कर 2.23 करोड़ हो जाने की जानकारी दी। टैक्स, वैरीफिकेशन और स्टांप ड्यूटी के नाम पर और रा​शि जमा कराई। रिटायर्ड टीचर ने सोमवार को साइबर क्राइम ब्रांच थाने में एफआईआर कराई है। कैंट के मेथाडिस्ट स्कूल से रिटायर्ड है टीचर चकेरी के आनंद नगर निवासी एलिसन वीम्स कैंट स्थित मेथाडिस्ट हाई स्कूल से रिटायर्ड हैं। उनकी पहचान फेसबुक पर एक व्य​क्ति से हुई, जिसमें युवक ने खुद को मार्क जुकरबर्ग बताया और चैटिंग शुरू की। उनको विश्वास में लेकर कानपुर में स्कूल का बिजनेस करने की बात कही। मार्क जुकरबर्ग के बाद उनका संपर्क फेसबुक और वाट्सएप के जरिए दूसरे युवक से हुआ, जिसने खुद को अमेरिकी गायक जॉश टर्नर बताया। उसने खुद को एलन मस्क का सहयोगी भी बताया। इसके बाद उसने भी स्कूल खोलने और उसमें नौकरी देने का आश्वासन दिया। एलिसन वीम्स से नौकरी, निवेश, प्रोसेसिंग फीस समेत अन्य कार्यों के लिए रकम जमा कराई गई। जॉश टर्नर और मार्क जुकरबर्ग से हुई बातचीत की चैट उनके अकाउंट से डिलीट हो गई। उनके रुपये जमा होने के बाद मिरेकल गिवर्स नाम के व्य​क्ति ने संपर्क किया। उसने धनरा​शि वापस दिलाने का आश्वासन दिया। कहा कि उनकी धनराशि फेडेक्स कंपनी के जरिए से भेजे गए पैकेज में है। उसने शिपिंग चार्ज, कस्टम चार्ज, वाहन मरम्मत, पैकेज रिलीज और ऑपरेशनल कंप्लायंस फीस के नाम पर और रुपये जमा कराए। उन्हें संदेह हुआ तो मिरेकल गिवर्स से संपर्क खत्म कर दिया। कंपनी में रकम निवेश करने का दिया झांसा कुछ दिन बाद ही मैसेंजर पर साइबर रिपोर्टिंग असिस्टेंस ऑनलाइन स्कैम रिपोर्टिंग सेंटर इंडिया नाम के अकाउंट से उन्हें लीड इंडिया (​दिल्ली) के कथित अधिवक्ता अशोक सुरेश से संपर्क कराया गया। उस व्य​क्ति ने टीचर को बताया कि उनकी रकम विजडम कैपिटल नाम की कंपनी में निवेश कर दी गई है। उनके नाम से ट्रेडिंग खाता है, जिसका यूजर नेम -AllysonW-000817 बताया। रिटायर्ड टीचर की रकम को निवेश पोर्टफोलियो में कर कटौती के बाद 2,23,15,520 रुपये दिखाई। आरोपियों ने राशि निकालने के लिए टैक्स, वेरिफिकेशन फीस, स्टांप ड्यूटी, रीबैलेसिंग फीस के नाम पर और रुपये जमा कराए। कहा कि 20 फरवरी 2026 को 2.23 करोड़ रुपये मिल जाएंगे। एक महीने बाद 18.86 रुपये का ब्याज आने की जानकारी दी। इसके बाद आरोपियों ने उनसे संपर्क खत्म कर दिया। उनके पास क​थित साइबर पुलिस अ​धिकारी संदीप की भी अलग अलग नंबरों से कॉल आई थी। ​टीचर के मुताबिक उन्होंने 1.57 करोड़ अपनी सेवानिवृत नि​धि, आजीवन बचत, पारस्परिक नि​धि निवेश से जमा कराए थे। 27 फरवरी 2027 को राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल पर ​शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद उनके 30.42 लाख रुपये होल्ड करा लिए गए हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मैं आर्मी का जवान रहा, हुक्म बर्दाश्त नहीं:बैंक मैनेजर महिलाओं के सामने भी डांटता था; गाजियाबाद में गार्ड का कबूलनामा
    Next Article
    BHU के जूनियर डॉक्टरों का 24 घंटे का अल्टीमेटम:जूनियर डॉक्टर बोले, जिम्मेदार लोगों पर हो कार्रवाई वरना अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाएंगे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment