Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सुल्तानपुर में 15 वर्षीय किशोरी का अपहरण:युवक बाइक पर बैठाकर ले गया, पिता की तहरीर पर केस दर्ज

    2 hours ago

    1

    0

    सुल्तानपुर जिले के दोस्तपुर थाना क्षेत्र से एक 15 वर्षीय किशोरी के अपहरण का मामला सामने आया है। किशोरी को बहला-फुसलाकर एक युवक अपनी बाइक पर बैठाकर ले गया। यह घटना 13 मार्च को शाम करीब 4 बजे की है, जिसके संबंध में सोमवार को नामजद केस दर्ज किया गया है। किशोरी के पिता ने दोस्तपुर थाने में तहरीर दी है। उन्होंने बताया कि घटना के समय उनकी पत्नी घर के अंदर बीमार लेटी थीं और वह स्वयं घर पर मौजूद नहीं थे। तहरीर के अनुसार, इमलीगांव (चौहान का पुरवा) निवासी पंकज चौहान पुत्र अमर सिंह चौहान अपनी अपाचे बाइक (UP44BP6824) से उनके घर आया। पंकज चौहान ने उनकी लगभग 15 वर्षीय पुत्री को बहला-फुसलाकर अपनी बाइक पर बैठाया और कहीं लेकर चला गया। किशोरी के पिता के अनुसार, घटना की जानकारी उनकी दूसरी पुत्री ने दी। सूचना मिलने पर वे घर आए और बेटी की तलाश शुरू की। हालांकि, अभी तक उनकी बेटी और आरोपी पंकज चौहान का कोई पता नहीं चल सका है। दोस्तपुर थाना प्रभारी अनिरुद्ध सिंह ने बताया कि प्राप्त तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आरोपी और लापता किशोरी की तलाश कर रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में बनेगा नया जानकीपुरम बस अड्डा, प्रस्ताव भेजा:पीपीपी मॉडल पर बनेगा सुपर-ए कैटेगरी स्टेशन, कैसरबाग की भीड़ कम करने की तैयारी
    Next Article
    हापुड़ नगर पालिका में पांच सभासद नामित:भाजपा नेताओं ने दी बधाई, विकास में भूमिका निभाने की उम्मीद

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment