Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    'मरने के बाद ही SIR से मुक्ति मिलेगी':फतेहपुर में BLO स्कूल में फंदे पर लटका, लिखा- बेटी की शादी के लिए छुट्टी नहीं दे रहे

    19 hours ago

    1

    0

    फतेहपुर में SIR ड्यूटी में लगे BLO तैनात शिक्षामित्र ने स्कूल में आत्महत्या कर ली। शनिवार शाम 5 बजे स्कूल के चपरासी ने फंदे से लटकी लाश देखी। उसने शोर मचा दिया। परिजन और पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस पहुंची तो क्लासरूम में शिक्षक फंदे से लटके हुए थे। दरवाजा खुला हुआ था। फंदे से उतारकर उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने छानबीन शुरू की तो शिक्षक के टेबल पर सुसाइड नोट मिला। इसमें लिखा था- मैं काम से तंग आ चुका हूं। बेटी की शादी 8 मार्च को है। मुझे छुट्टी नहीं मिल रही है। इसलिए मैं आत्महत्या कर रहा हूं। मरने के बाद मैं SIR से मुक्ति पा जाऊंगा। शिक्षक की मौत के बाद ग्रामीणों और परिजनों ने अस्पताल पर हंगामा कर दिया। इसकी सूचना पर अफसर पहुंचे और किसी तरह परिवार को समझाया। इसके बाद शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। मामला बिंदकी कोतवाली क्षेत्र का है। ADM अविनाश त्रिपाठी ने बताया- जो सुसाइड नोट मिला है, उसकी जांच की जाएगी। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। पहले पढ़िए BLO का सुसाइड नोट... मैं अखिलेश कुमार BLO के काम से परेशान हो गया हूं। इस काम के लिए मैंने अधिकारी एसडीएम और ईओ साहब के चक्कर काटे। मेरी बेटी की शादी है। मैंने कहा कि किसी और की ड्यूटी लगा दी जाए, लेकिन कोई भी अधिकारी और कर्मचारी सुनने को तैयार ही नहीं हुआ। 8 मार्च को कार्यक्रम है। इतना काम होने के बावजूद मैं बीएलओ का काम लगातार कर रहा हूं। मेरे घर के काम अधूरे रह गए। मैं अकेला व्यक्ति कितना काम कर सकता हूं। इससे परेशान होकर मैं अपनी जान देने को मजबूर हो गया हूं। मेरे और मेरे परिवार की जिम्मेदारी चुनाव आयोग की है। मेरे मरने के बाद मैं एसआईआर से मुक्ति पा जाऊंगा। दिनभर बच्चों को पढ़ाया, शाम को फंदे से लटके अलियाबाद गांव में अखिलेश सविता (50) अपनी पत्नी मंजू देवी, बेटी दिव्यांशी (20) और बेटे दिव्यांश के साथ रहते थे। अखिलेश गांव के ही प्राथमिक विद्यालय में शिक्षामित्र थे। SIR में वह BLO के काम पर तैनात थे। उनकी बेटी दिव्यांशी की शादी 8 मार्च को होनी थी। इसके लिए वह छुट्टी मांग रहे थे। आरोप है कि उन्हें छुट्टी नहीं मिल रही थी। शनिवार को वह सुबह 9 बजे स्कूल पहुंचे। बच्चों को पढ़ाया। 3 बजे बच्चों की छुट्टी हो गई। इसके बाद वह SIR का काम करने लगे। बाकी शिक्षक अपने-अपने घर चले गए। शाम 5 बजे स्कूल का चपरासी पहुंचा। देखा तो शिक्षक का शव लटका हुआ था। उसने परिजनों और पुलिस को बुलाया। परिजन उन्हें बिंदकी सीएचसी ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। 4 घंटे तक परिजनों ने हंगामा किया गांव वालों और परिजनों ने जिला प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। घटना की सूचना पर बिंदकी डीएसपी गौरव शर्मा कोतवाली पुलिस बल के साथ सीएचसी पहुंचे। अधिकारियों ने 4 घंटे तक परिजनों को समझाया। इसके बाद जाकर परिजन माने। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमॉर्टम के बाद कार में शव लादकर परिजन गांव ले गए। अखिलेश के भाई भूपेश कुमार ने कहा- मेरा भाई अपनी बेटी की शादी के लिए कई हफ्तों से छुट्टी को लेकर परेशान था। मैं खुद छुट्टी के लिए गया, लेकिन छुट्टी नहीं मिलने से उसने आत्महत्या कर ली। ------------------------- यह खबर भी पढ़ें केशव मौर्य को ब्रिटेन ने वीजा नहीं दिया, डिप्टी CM जर्मनी से लखनऊ लौट रहे; योगी ने 2.5 लाख करोड़ के निवेश जुटाए यूपी के डिप्टी सीएम यूनाइटेड किंगडम (ब्रिटेन) का दौरा रद्द कर लखनऊ लौट रहे हैं। जानकारी के अनुसार, ब्रिटेन ने वीजा नहीं दिया है। इसलिए डिप्टी CM ने ब्रिटेन का दौरा कैंसिल कर दिया है। वीजा के लिए भारत सरकार की तरफ से NOC दी गई थी। फिलहाल, ब्रिटेन ने वीजा क्यों नहीं दिया, इसका खुलासा अभी तक नहीं हो सका है। पढ़िए पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    इजराइल-ईरान जंग, दुबई एयरपोर्ट से ईरानी ड्रोन टकराया, 4 घायल:भारत की 400+ फ्लाइट कैंसिल,एयरपोर्ट पर यात्रियों ने रात गुजारी; श्रीनगर में खामेनेई की मौत का विरोध
    Next Article
    बिठूर महोत्सव में महिला सिंगर का हाथ पकड़कर खींचा, VIDEO:गोपाल एम तिवारी के गानों पर झूमे दर्शक, आखिरी दिन म्यूजिक कॉन्सर्ट

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment