Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    इजराइल-ईरान जंग, दुबई एयरपोर्ट से ईरानी ड्रोन टकराया, 4 घायल:भारत की 400+ फ्लाइट कैंसिल,एयरपोर्ट पर यात्रियों ने रात गुजारी; श्रीनगर में खामेनेई की मौत का विरोध

    3 hours ago

    1

    0

    अमेरिका-इजराइल का ईरान पर रविवार को लगातार दूसरे दिन हमला जारी है। रविवार सुबह ईरान के सुप्रीम लीडर खामेनेई की मौत की पुष्टी हो गई है। जंग के बीच मिडिल ईस्ट में हालात तेजी से बिगड़ गए हैं। एयरस्पेस बंद होने का असर दुबई से लेकर भारत तक दिखाई दे रहा है। भारत की एविएशन मिनिस्ट्री के मुताबिक आज 444 फ्लाइट रद्द हो सकती हैं। 28 फरवरी को घरेलू एयरलाइंस की 400 से ज्यादा उड़ानें रद्द थीं। दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर ईरानी ड्रोन टकराया है। घटना में 4 लोग घायल हुए हैं। भारतीय बैडमिंटन स्टार पीवी सिंधु दुबई में फंसी हुई हैं। उनके पिता पीवी रमना ने बताया कि भारतीय दूतावास सिंधु की देखभाल कर रहा है और उनके लिए होटल में ठहरने की व्यवस्था की गई है। सिंधु के अलावा एक्ट्रेस सोनल चौहान भी दुंबई में फंसी हुई हैं। उन्होंने X पोस्ट में पीए मोदी से मदद मांगी है। इधर, दिल्ली में इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर 20 घंटे से यात्री अपनी फ्लाइट का इंतजार कर रहे हैं। दिल्ली और मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर यात्रियों ने रात गुजारी। इधर, जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में खामेनेई की मौत पर विरोध प्रदर्शन हो रहा है। देखिए देश-दुनिया की तस्वीरें… बुर्ज खलीफा को खाली कराया गया 28 फरवरी को दुबई की मशहूर इमारत बुर्ज खलीफा के पास ड्रोन हमला हुआ। एहतियातन बुर्ज खलीफा को खाली करा दिया गया और उसकी लाइट्स बंद कर दी गईं। हमले के बाद दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट और अल मकतूम एयरपोर्ट पर उड़ानों का संचालन अगले आदेश तक रोक दिया गया। कई देशों ने अपना एयरस्पेस अस्थायी रूप से बंद कर दिया, जिससे दुनियाभर की फ्लाइट्स प्रभावित हुईं। इंडिया ने घोषणा की है कि आज के लिए लंदन, टोरंटो, फ्रैंकफर्ट, पेरिस और शिकागो के लिए उसकी सभी निर्धारित उड़ानें रद्द कर दी गई हैं। DGCA ने भी एयरलाइंस को 11 देशों के एयरस्पेस से बचने की सलाह दी है। यात्रियों को एयरपोर्ट न जाने और अपनी एयरलाइंस से ताजा जानकारी लेने की सलाह दी गई है। UAE, कतर, बहरीन और कुवैत ने कुछ समय के लिए अपने एयरस्पेस को बंद कर दिया था, जिससे एयरलाइंस को सावधानी के तौर पर सर्विस कैंसिल, रीरूट या सस्पेंड करनी पड़ीं। एअर इंडिया बोला- हम नजर रख रहे हैं एअर इंडिया ने कहा कि हम अपने फ्लाइट ऑपरेशन के लिए सुरक्षा माहौल का आकलन करते रहेंगे और जरूरत के हिसाब से ऑपरेशन को पहले से एडजस्ट करेंगे। फ्लाइट ट्रैकिंग वेबसाइट Flightradar24.com पर मौजूद जानकारी के मुताबिक, बोइंग 777 एयरक्राफ्ट से ऑपरेट की गई यह फ्लाइट पांच घंटे से ज्यादा समय तक हवा में रही और एयरलाइन ने सऊदी अरब के एयरस्पेस में आने पर वापस लौटने का फैसला किया। एयर इंडिया ने भी इस अचानक हुई स्थिति की वजह से यात्रियों को हुई परेशानी के लिए खेद जताया। इस बीच, इंडिगो ने कहा कि वह ईरान और उसके एयरस्पेस से जुड़े रीजनल अपडेट्स पर करीब से नजर रख रहा है। जंग से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे लाइव ब्लॉग से गुजर जाएं…
    Click here to Read more
    Prev Article
    खंजर गाजियाबाद का, साजिश पाकिस्तान की! क्या सरहद पार से आई थी सलीम वास्तविक की मौत की सुपारी? इंस्टा पर पहले दी धमकी, फिर किया जानलेवा हमला
    Next Article
    'मरने के बाद ही SIR से मुक्ति मिलेगी':फतेहपुर में BLO स्कूल में फंदे पर लटका, लिखा- बेटी की शादी के लिए छुट्टी नहीं दे रहे

    Related विदेश Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment