Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ:आतंकियों ने यूट्यूब से सीखा बम बनाना, फिर दिल्ली ब्लास्ट किया; व्हाइट हाउस के पास फायरिंग; यूपी में 2 बदमाश ढेर

    1 day ago

    1

    0

    नमस्कार, दिल्ली में धमाका करने के लिए आतंकियों ने यूट्यूब से बम बनाना सीखा था। उधर, भोपाल में मौत के 12 दिन बाद एक्ट्रेस ट्विशा का अंतिम संस्कार किया गया। मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ में आगे व्हाइट हाउस के पास हुई फायरिंग के बारे में बताएंगे। ⏰ आज के प्रमुख इवेंट्स, जिन पर रहेगी नजर... 📰 कल की बड़ी खबरें... 1. एक्ट्रेस ट्विशा का मौत के 12 दिन बाद अंतिम संस्कार, भाई ने भोपाल में मुखाग्नि दी एक्ट्रेस ट्विशा का मौत के 12 दिन बाद अंतिम संस्कार किया गया। भदभदा श्मशान घाट में भाई मेजर हर्षित ने ट्विशा को मुखाग्नि दी। इस दौरान ट्विशा की मां और परिवार रोते रहे। इससे पहले दिल्ली AIIMS की टीम ने भोपाल AIIMS में दोबारा पोस्टमॉर्टम किया। डॉ. सुधीर कुमार गुप्ता ने बताया कि ट्विशा की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने में अभी कुछ समय लगेगा। सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई होगी: सुप्रीम कोर्ट ने ट्विशा शर्मा केस को स्वत: संज्ञान लिया है। चीफ जस्टिस की बेंच आज मामले की सुनवाई करेगी। उधर, ट्विशा के पति समर्थ को भोपाल जिला कोर्ट ने 7 दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। साथ ही उसका पासपोर्ट जब्त करने के आदेश दिए हैं। पूरा मामला पढ़िए: 12 मई की रात भोपाल के कटारा हिल्स में ट्विशा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हुई थी। ससुराल पक्ष इसे आत्महत्या बता रहा है, जबकि मायके पक्ष ने पति और ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाया है। पूरी खबर पढ़ें… 2. दिल्ली ब्लास्ट के लिए आतंकियों ने यूट्यूब का इस्तेमाल किया, रॉकेट कैसे बनाएं जैसे सवाल पूछे लाल किला के पास 2025 में हुए कार ब्लास्ट मामले में NIA ने बड़ा खुलासा किया है। 7500 पन्नों की चार्जशीट के मुताबिक, अल-कायदा से जुड़े आतंकियों ने टेरर इंजीनियरिंग के लिए ChatGPT और YouTube जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल किया था। आतंकियों ने ‘रॉकेट कैसे बनाएं और मिक्सचर किस रेशियो में होना चाहिए’ जैसे सवाल सर्च किए थे। अब हमले के मुख्य आरोपी के बारे में पढ़िए: NIA के मुताबिक, 10 नवंबर 2025 को दिल्ली में हुए कार ब्लास्ट के पीछे अल-कायदा से जुड़े आतंकियों का हाथ था। हमले में 11 लोगों की मौत हुई थी। चार्जशीट में मुख्य आरोपी पुलवामा निवासी डॉ. उमर-उन-नबी का नाम भी है, जो फरीदाबाद की अल-फलाह यूनिवर्सिटी में असिस्टेंट प्रोफेसर रह चुका था। पूरी खबर पढ़ें… 3. बंगाल के फालता में पहली बार भाजपा जीती, CPI(M) कैंडिडेट को 1.09 लाख वोटों से हराया पश्चिम बंगाल की फालता सीट पर भाजपा उम्मीदवार देबांग्शु ने बड़ी जीत दर्ज की। उन्होंने CPI(M) उम्मीदवार शंभूनाथ कुर्मी को 1.09 लाख वोटों से हराया। देबांग्शु को 1.49 लाख से ज्यादा वोट मिले। वहीं, चुनाव से हट चुके TMC उम्मीदवार जहांगीर को 7783 वोट मिले। EVM छेड़छाड़ के आरोपों के बाद 21 मई को 285 बूथों पर दोबारा मतदान कराया गया था। फालता में 74 साल में पहली बार भाजपा जीती है: फालता में जीत के साथ भाजपा की बंगाल में कुल सीटें 208 हो गई हैं। 4 मई को आए रिजल्ट में भाजपा को 207 सीटें मिलीं थीं। टीएमसी के खाते में सिर्फ 80 सीटें हैं। पूरी खबर पढ़ें... 4. व्हाइट हाउस के पास फायरिंग, ट्रम्प अंदर मौजूद थे; सुरक्षाबलों ने हमलावर को गोली मारी, मौत व्हाइट हाउस के पास संदिग्ध हमलावर ने करीब 30 राउंड फायरिंग की। सीक्रेट सर्विस की जवाबी कार्रवाई में 21 साल का हमलावर नासिर बेस्ट मारा गया। गोलीबारी में एक आम नागरिक भी घायल हुआ है। घटना के समय अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प अंदर मौजूद थे। 26 अप्रैल को ऐसी फायरिंग हुई थी: 26 अप्रैल को वॉशिंगटन में व्हाइट हाउस कॉरस्पॉन्डेंट डिनर के दौरान होटल के बाहर फायरिंग हुई। उस समय डोनाल्ड ट्रम्प, मेलानिया और जेडी वेंस मौजूद थे। सीक्रेट सर्विस ने ट्रम्प को सुरक्षित निकाला। ट्रम्प ने कहा कि सुरक्षाकर्मियों ने बहादुरी से उनकी जान बचाई। ट्रम्प की बेटी को भी हत्या की धमकी मिली थी: घटना से कुछ दिन पहले ही राष्ट्रपति ट्रम्प की बेटी को भी हत्या की धमकी मिली थी। मामले में एक इराकी युवक को गिरफ्तार किया गया था। वह ईरानी सेना से जुड़ा हुआ था। आरोपी के पास इवांका और उनके पति जैरेड कुशनर के फ्लोरिडा स्थित घर का ब्लूप्रिंट यानी नक्शा भी मिला था। FBI समेत सुरक्षा एजेंसियों ने आगे की जांच शुरू कर दी। पूरी खबर पढ़ें... 5. बलूचिस्तान में रेलवे ट्रैक के पास आत्मघाती हमला, 24 मौतें, 82 लोग घायल पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में एक आत्मघाती हमला हुआ। जिसमें 24 लोगों की मौत हो गई, जबकि 82 घायल हैं। धमाके की चपेट में जाफर एक्सप्रेस आ गई, जिससे उसके कई डिब्बे पटरी से उतर गए। ट्रेन क्वेटा कैंट जा रही थी। विस्फोट के बाद ट्रैक के पास आग लग गई, जिसे फायर ब्रिगेड की टीम ने बुझाया। सुरक्षा एजेंसियों ने पूरे इलाके को घेरकर जांच शुरू कर दी है। किसी संगठन ने हमले की जिम्मेदारी नहीं ली: बलूचिस्तान सरकार ने कहा कि घटना की जांच की जा रही है और सभी सुरक्षा एजेंसियों को हाई अलर्ट पर रखा गया है। उन्होंने लोगों से घटनास्थल के आसपास भीड़ न लगाने की अपील की। फिलहाल किसी संगठन ने इस हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है, लेकिन सुरक्षा एजेंसियां इसे आतंकवादी हमला मानकर जांच कर रही हैं। पूरी खबर पढ़ें... 6. योगी बिजली संकट पर सख्त, बोले-लापरवाही हुई तो एक्शन तय, ऊर्जा मंत्री फील्ड में उतरें यूपी में बिजली संकट पर सीएम योगी ने कहा है कि बिजली सप्लाई में लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। किसी भी स्तर पर कोई चूूक हुई तो एक्शन तय है। उन्होंने ऊर्जा मंत्री और राज्य मंत्री को फील्ड में उतरकर कंट्रोल रूम का निरीक्षण करने को कहा है। सीएम ने साफ कहा कि गांव से लेकर शहर तक निर्बाध बिजली व्यवस्था सुनिश्चित की जानी चाहिए। सीएम योगी ने अफसरों से कहा- अगर बिजली सप्लाई बाधित होती है तो आम लोगों को समय पर और सही जानकारी दी जाए। सिर्फ शिकायत दर्ज करना काफी नहीं है, उपभोक्ताओं को यह भी बताया जाए कि समस्या कब तक ठीक होगी। इससे लोगों का भरोसा बढ़ेगा। उपभोक्ताओं को समय पर और सही बिल देना बेहद जरूरी है। बिलिंग और वसूली व्यवस्था को और बेहतर किया जाना चाहिए। पढ़ें पूरी खबर… 7. कॉकरोच जनता पार्टी के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल, CBI जांच कराने की मांग कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में जनहित याचिका दाखिल हुई है। इसमें पार्टी की गतिविधियों की CBI जांच की मांग की गई है। याचिकाकर्ता का आरोप है कि संगठन सुप्रीम कोर्ट की मौखिक टिप्पणियों का गलत इस्तेमाल कर व्यावसायिक फायदा उठा रहा है। दीपके बोले- इंस्टाग्राम अकाउंट का कंट्रोल वापस मिला: CJP के फाउंडर अभिजीत दीपके ने दावा किया कि उनका इंस्टाग्राम अकाउंट फिर से चालू हो गया है। उन्होंने केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू से सवाल किया कि भारतीय युवाओं को पाकिस्तानी क्यों कहा जा रहा है। दरअसल, रिजिजू ने बिना किसी का नाम लिखे X पर कहा था कुछ लोग पाकिस्तान और जॉर्ज सोरोस समूह से सोशल मीडिया फॉलोअर्स जुटा रहे हैं। पूरी खबर पढ़ें... 8. ट्रम्प बोले- ईरान के साथ ओबामा जैसी डील नहीं करेंगे, वह इतिहास की सबसे खराब डील अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा कि वह ईरान के साथ बराक ओबामा जैसी परमाणु डील नहीं करेंगे। पुरानी डील इतिहास की सबसे खराब डील है। इसकी वजह से ईरान को परमाणु हथियार बनाने का मौका मिला। ट्रम्प ने आगे कहा कि ईरान को किसी भी हालत में परमाणु बम बनाने की परमिशन नहीं दी जाएगी। नई बातचीत में जल्दबाजी नहीं होगी और समझौता फाइनल होने तक ईरान पर अमेरिकी प्रतिबंध और दबाव जारी रहेगा। पढ़िए ओबामा सरकार में क्या समझौता हुआ था: 2015 में ओबामा के समय में ईरान के साथ न्यूक्लियर डील हुई, जिसे JCPOA कहा गया। अमेरिका, इजराइल और कई देशों को डर था कि ईरान परमाणु बम बना सकता है, जबकि ईरान कहता था कि उसका परमाणु कार्यक्रम सिर्फ बिजली और रिसर्च के लिए है। समझौते में ईरान ने यूरेनियम संवर्धन सीमित करने और परमाणु ठिकानों की जांच की अनुमति दी। बदले में अमेरिका और यूरोपीय देशों ने ईरान पर लगे कई आर्थिक प्रतिबंध हटा दिए। बाद में ट्रम्प ने इसे खराब समझौता बताते हुए 2018 में अमेरिका को इससे बाहर कर दिया। पूरी खबर पढ़ें... 9. अलीगढ़ में 2 बदमाशों ने दोपहर में महिलाओं को लूटा, शाम को एनकाउंटर में ढेर अलीगढ़ में महिलाओं को लूटने वाले 2 बदमाशों को पुलिस ने एनकाउंटर में ढेर कर दिया। बदमाशों ने रविवार दोपहर भी एक महिला से कुंडल लूटे थे। इसके बाद से पुलिस उनकी घेराबंदी में जुटी थी। पुलिस ने देर शाम बदमाशों को मढौली गांव के पास घेर लिया। इसके बाद हुई मुठभेड़ में दोनों बदमाश ढेर हो गए। मारे गए बदमाश रजा मोहम्मद पर 40 मुकदमे दर्ज हैं। वह रजापुर गांव के सिंभावली थाना क्षेत्र (हापुड़) का रहने वाला था। जबकि मोमीन बुलंदशहर का रहने वाला था। उस पर 27 मुकदमे दर्ज हैं। मुठभेड़ में 2 सिपाही भी घायल हुए हैं। पढ़ें पूरी खबर… 🎭 आज का कार्टून ⚡ कुछ अहम खबरें हेडलाइन में… इंटरनेशनल: रूस ने यूक्रेन पर ओरेश्निक मिसाइल से हमला किया: यह परमाणु हथियार ले जाने में सक्षम; जेलेंस्की बोले- रूसी पागल हो चुके हैं (पूरी खबर पढ़ें) स्पोर्ट्स: राजस्थान IPL के प्लेऑफ में पहुंची: सीजन की टॉप-4 टीमें तय; मुंबई 30 रन से हारी, आर्चर ने 3 विकेट लिए (पूरी खबर पढ़ें) मौसम: UP के 6 शहरों में 48°C तापमान: राजस्थान-MP सहित 12 राज्यों में 47° पार; दुनिया के 100 सबसे गर्म शहरों में 97 भारत के (पूरी खबर पढ़ें) नेशनल: मोदी ने केंद्रीय मंत्री के बेटे को गोद में उठाया: टेबल पर खड़ा करके दुलारा, बेटी को कॉपी दी; राम मोहन नायडू फैमिली संग पहुंचे थे (पूरी खबर पढ़ें) पंजाब: चंडीगढ़ में छत से गिरती नाबालिग लड़की का VIDEO: कपड़े सुखाने गई थी, पैर फिसलने पर दूसरी मंजिल से गिरी, जमीन पर तड़पती रही (पूरी खबर पढ़ें) नेशनल: गुजरात में बैंक से 8.70 करोड़ चुराने वाला कर्मचारी अरेस्ट: कचरा बताकर 9 बक्सों में भरकर ले गया था, 2 करोड़ का घर, 1 करोड़ की दुकान खरीदी (पूरी खबर पढ़ें) नेशनल: कर्नाटक में NEET छात्रा ने आत्महत्या की: 12 दिनों में 5 स्टूडेंट्स ने जान दी; राहुल बोले- धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक चैन से नहीं बैठेंगे (पूरी खबर पढ़ें) इंटरनेशनल: भारतीयों के खिलाफ नस्लीय टिप्पणी पर अमेरिकी विदेश मंत्री निराश: कहा- हर देश में कुछ बेवकूफ लोग होते हैं, वे अमेरिका के नुमाइंदे नहीं (पूरी खबर पढ़ें) पंजाब: 225 दिन बाद खुले हेमकुंड साहिब के कपाट: 5 क्विंटल फूलों से सजा धाम, 6605 श्रद्धालुओं ने किए दर्शन; अब तक 67 हजार से ज्यादा रजिस्ट्रेशन (पूरी खबर पढ़ें) नेशनल: भाजपा बोली- राहुल का मोदी सरकार गिराना सपने देखने जैसा: 'टूलकिट गैंग' की फितरत सब जानते हैं; राहुल बोले- एक साल में मोदी की विदाई तय (पूरी खबर पढ़ें) 🗣️ बयान जो चर्चा में है... 😲 खबर हटके... गुरिंदरवीर 100 मीटर में भारत के सबसे तेज धावक पंजाब के गुरिंदरवीर सिंह ने रांची के बिरसा मुंडा स्टेडियम में हुई 100 मीटर रेस 10.09 सेकेंड में पूरी कर नया नेशनल रिकॉर्ड बनाया। ये पहली बार है, जब किसी भारतीय ने यह रेस 10.10 सेकेंड से कम समय में पूरी की है। पूरी खबर पढ़ें… 📸 फोटो जो खुद में खबर है 🌟 भास्कर की एक्सक्लूसिव स्टोरीज, जो सबसे ज्यादा पढ़ी गईं… आज का एक्सप्लेनर: 'ट्विशा पार्लर गई, वॉक किया फिर फांसी लगा ली', पति के बयान में कहां झोल; दोबारा पोस्टमार्टम से क्या पता चलेगा भास्कर इन्वेस्टिगेशन: जयपुर में अवैध डांस बार, ग्राहक उड़ाते हैं नोट: डिमांड पर जमीन पर लेटकर नाचने लगी लड़की, रशियन कॉल गर्ल की 18 हजार तक बोली ग्राउंड रिपोर्ट: कौन हैं श्रिया, इंडिया की पहली K-Pop स्टार: ओडिशा से पहुंचीं साउथ कोरिया; 40 बार रिजेक्ट हुईं, अब एक शो की फीस 6 लाख जरूरत की खबर- गर्मियों में बढ़ती एसिडिटी की समस्या: लाइफस्टाइल में करें ये 12 बदलाव, डॉक्टर से जानें एसिडिटी के 9 घरेलू इलाज साइबर लिटरेसी- डिजिटल अरेस्ट फ्रॉड से बचाएगा ‘ABHAY’: जानें कैसे काम करेगा ये चैटबॉट, कैसे पहचानें, सरकारी नोटिस असली है या नकली 🌍 करेंट अफेयर्स ⏳आज के दिन का इतिहास 🌦️ मौसम का मिजाज वृष राशि वालों की आय के साधन बढ़ेंगे और आर्थिक परेशानी कम होगी। मिथुन राशि वालों के लिए प्रॉपर्टी में निवेश का समय अच्छा रहेगा। जानिए आज का राशिफल... आपका दिन शुभ हो, पढ़ते रहिए दैनिक भास्कर ऐप… मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ को और बेहतर बनाने के लिए हमें आपका फीडबैक चाहिए। इसके लिए यहां क्लिक करें…
    Click here to Read more
    Prev Article
    प्रेमानंद की अपील- मैं रहूं न रहूं, हमेशा साथ रहूंगा:मेरी चिंता छोड़िए, श्रीजी का ध्यान लगाइए; तबीयत बिगड़ने के बाद 9 दिन से पदयात्रा बंद
    Next Article
    शंकराचार्य 'गो-LX' पर गाय खरीदेंगे, लेकिन बेचेंगे नहीं:कहा- सेवा करने वालों को लाइसेंस देंगे; देश में 4 हजार 'गऊ धाम' बनाएंगे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment