Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ:भारत में बनेगा नया इमरजेंसी ऑयल रिजर्व; ट्रम्प बोले- ईरान को पैसे नहीं देंगे; यूपी के मंत्री से फिर भिड़े सपा सांसद

    23 hours ago

    2

    0

    नमस्कार, तेल संकट से निपटने के लिए भारत में नया इमरजेंसी ऑयल रिजर्व बनेगा। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने फिर कहा कि ईरान को अमेरिका एक भी डॉलर नहीं देगा। मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ आगे टेलीग्राम पर NEET का फर्जी पेपर बेचने वाले की गिरफ्तारी की खबर बताएंगे... ⏰ आज के प्रमुख इवेंट्स, जिन पर रहेगी नजर... 📰 कल की बड़ी खबरें... 1. रिपोर्ट- इजराइल-हिजबुल्लाह में भी सीजफायर, अमेरिका-कतर ने समझौता कराया इजराइल और हिजबुल्लाह के बीच युद्धविराम पर सहमति बन गई है। रॉयटर्स के मुताबिक, दोनों पक्षों के बीच सीजफायर लागू हो गया है। एक सीनियर अमेरिकी अधिकारी ने बताया कि अमेरिका और कतर के वार्ताकारों ने ईरान की मदद से यह समझौता कराया। इजराइल का लेबनान पर हमला, 18 मौतें: ईरान-अमेरिका के बीच गुरुवार रात पीस पर दस्तखत हुए। इसके एक दिन बाद इजराइल ने लेबनान पर हमला कर दिया, जिसमें 18 लोगों की मौत हो गई। दूसरी ओर हिजबुल्लाह के हमले में दक्षिणी लेबनान में 4 इजराइली सैनिकों की मौत हो गई। इससे नाराज होकर इजराइल के राष्ट्रीय सुरक्षा मंत्री इतामार बेन गवीर ने कहा था कि पूरा लेबनान जलना चाहिए। ट्रम्प बोले- ईरान को एक डॉलर भी नहीं देंगे: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ईरान को लेकर सख्त बयान दिया। उन्होंने कहा, 'हम नहीं, ईरान मजबूरी में बातचीत की टेबल पर आया। वह खत्म हो चुका है। हम 60 दिन की प्रक्रिया पूरी करेंगे और उसे एक डॉलर भी नहीं मिलेगा।' पूरी खबर पढ़ें ... 2. भारत में बनेगा नया इमरजेंसी ऑयल रिजर्व, युद्ध या तेल संकट के वक्त करीब 11 दिन का तेल स्टोर रहेगा भारत में नया इमरजेंसी ऑयल रिजर्व बनाया जाएगा। यह अंडरग्राउंड इमरजेंसी तेल भंडार कर्नाटक के मंगलुरु में तैयार किया जाएगा। इसे ONGC तैयार करेगा। प्रोजेक्ट में करीब 15,000 करोड़ रुपए खर्च होंगे। इसमें 1.28 लाख बैरल तेल रखा जा सकेगा। अभी भारत की कुल क्रूड स्टोरेज क्षमता 3.9 करोड़ बैरल है। प्रोजेक्ट पूरा होने के बाद ये करीब 33% तक बढ़ जाएगी। युद्ध या तेल संकट के वक्त करीब 11 दिन का तेल स्टोर रहेगा। अब पढ़िए पेट्रोलियम रिजर्व क्या है: पूरी खबर पढ़ें ... 3. योगी अयोध्या में बोले- अपराधी नहीं बचेंगे; नृपेंद्र मिश्रा ने कहा- राम मंदिर चढ़ावे पर डाका डाला गया सीएम योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को अयोध्या में रामलला के दर्शन किए। उन्होंने कहा कि चढ़ावा चोरी केस में SIT गठित हुई है। दूध का दूध और पानी का पानी होगा। अगर कोई अपराधी है तो बचेगा नहीं। जैसे 500 साल इंतजार किया, बस 15 दिन और इंतजार करिए। योगी ने आगे कहा- अयोध्या को बदनाम करने वालों के बहकावे में न आएं। धाम को बदनाम न करें। अगर किसी के पास कोई प्रूफ है तो उसे SIT को दे दें। अयोध्या धाम को बदनाम न करें। कोई भी ऐसी टिप्पणी न करें, जो रामभक्तों को आहत करे। नृपेंद्र मिश्रा बोले- राम मंदिर का पूरा मैनेजमेंट बदला जाए- श्रीराम जन्मभूमि मंदिर निर्माण समिति के चेयरमैन पूर्व IAS नृपेंद्र मिश्रा ने कहा कि राम मंदिर में चढ़ावा चोरी पर खुलेआम डाका डाला गया। मंदिर का पूरा मैनेजमेंट बदल देना चाहिए। ये लोगों के साथ बड़ा विश्वासघात है। बैंक के लोगों ने जिम्मेदारी नहीं निभाई। उन्होंने यह बात एक मीडिया हाउस से बातचीत में कही। पूरी खबर पढ़ें ... 4. मंत्री एके शर्मा से फिर भिड़े सपा सांसद, बोले- किसी के बाप में दम नहीं, जो मऊ से मुझे निकाल सके मऊ में शुक्रवार को ट्रेन उद्घाटन कार्यक्रम में घोसी से सपा सांसद राजीव राय और ऊर्जा मंत्री एके शर्मा के बीच फिर तल्खी दिखी। सपा सांसद राजीव राय ने पुलिसवालों से कहा, 'अपराधियों को यहां बैठाया गया था। पुलिस की सूची में उनके नाम हैं, ये वर्दी पर दाग है। सांसद राजीव राय बोले- आओ लड़ लो: जो लोग अपराधियों के साथ राजनीति करना चाहते हैं, उन्हें मैं चुनौती देता हूं। आ जाओ, लड़ लो। क्या योगी सरकार में अपराधियों के दम पर राजनीति करोगे?' जो मुझे मऊ से बाहर करने की बात कर रहे हैं, वे सुन लें। मोदी, योगी या राजनाथ सिंह को बाहर करो। किसी के बाप में दम नहीं, जो मुझे मऊ से निकाल सके। पूरी खबर पढ़ें… 5. टेलीग्राम पर NEET का फर्जी पेपर बेचने वाला गिरफ्तार, राजस्थान में अमेरिकी नेटवर्क यूज कर रहा था टेलीग्राम पर रोक के बाद भी राजस्थान के भीलवाड़ा से NEET का फर्जी पेपर बेचने की कोशिश की गई है। आरोपी टेलीग्राम का इस्तेमाल अमेरिका के वर्चुअल प्राइवेट नेटवर्क (VPN) के जरिए कर रहा था। उसके टेलीग्राम चैनल का नाम पेपर माफिया है। मामले में पुलिस एक स्टूडेंट को हिरासत में लिया है। टेलीग्राम पर रोक जारी रहेगी: दिल्ली हाईकोर्ट ने टेलीग्राम की केंद्र सरकार के फैसले के खिलाफ लगाई याचिका खारिज कर दी। टेलीग्राम पर NEET री-एग्जाम तक रोक जारी रहेगी। केंद्र ने 16 जून को टेलीग्राम पर 22 जून तक रोक लगाने का आदेश दिया था। पूरी खबर पढ़ें ... 🎭 आज का कार्टून ⚡ कुछ अहम खबरें हेडलाइन में… 🗣️ बयान जो चर्चा में है… 😲 खबर हटके... अफसर नहीं मिले, तो कुत्ते को दे दिया ज्ञापन MP के शहडोल में कांग्रेस कार्यकर्ता नगर परिषद में शिकायतों का ज्ञापन देने पहुंचे थे। लेकिन काफी देर तक कोई अधिकारी नहीं आया। इसके बाद नाराज कार्यकर्ताओं ने एक आवारा कुत्ते को ज्ञापन सौंप दिया। पूरी खबर पढ़ें... 📸 फोटो जो खुद में खबर है 🌟 भास्कर की एक्सक्लूसिव स्टोरीज, जो सबसे ज्यादा पढ़ी गईं… 🌍 करेंट अफेयर्स करेंट अफेयर्स से जुड़ी अन्य जानकारी के लिए यहां क्लिक करें... ⏳आज के दिन का इतिहास 📊 बाजार का हाल 🌦️ मौसम का मिजाज मिथुन राशि वालों का फंसा हुआ पैसा वापस मिल सकता है। तुला राशि वालों को उधार दिया पैसा वापस मिलने की संभावना है। जानिए आज का राशिफल... आपका दिन शुभ हो, पढ़ते रहिए दैनिक भास्कर ऐप… मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ को और बेहतर बनाने के लिए हमें आपका फीडबैक चाहिए। इसके लिए यहां क्लिक करें…
    Click here to Read more
    Prev Article
    वाराणसी में CNG पंप में भीषण आग लगी:गैस भरवाते समय भड़की चिंगारी; 40 फीट ऊंची लपटें उठीं, लोग जान बचाकर भागे
    Next Article
    योगी बोले- सपा के लिए सैफई ही परिवार था:माफिया से अवैध वसूली करवाते थे, निकम्मेपन की वजह से बुंदेलखंड पिछड़ा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment