Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ:भारत तीसरी बार टी-20 वर्ल्ड चैंपियन; 28 मार्च से IPL; ईरानी तेल ठिकानों पर इजराइल का हमला; आशुतोष महाराज पर चलती ट्रेन में हमला

    21 hours ago

    1

    0

    नमस्कार, कल की बड़ी खबर टी-20 वर्ल्ड कप की रही। भारत तीसरी बार चैंपियन बना। दूसरी बड़ी खबर शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद पर यौन शोषण की FIR कराने वाले आशुतोष महाराज पर हमले को लेकर रही। हम आपको यह भी बताएंगे कि इजराइल ने ईरान में कहां-कहां मिसाइलें गिराईं…। ⏰ आज के प्रमुख इवेंट्स, जिन पर रहेगी नजर… 📰 कल की बड़ी खबरें... 1. भारत तीसरी बार टी-20 वर्ल्ड चैंपियन बना: पहली बार मेजबान टीम ने खिताब जीता भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप जीत लिया है। टीम इंडिया ने फाइनल मुकाबले में न्यूजीलैंड को 96 रन से हराया। अहमदाबाद में टॉस हारकर भारत ने पहले बैटिंग करते हुए 5 विकेट पर 255 रन बनाए थे। जवाब में न्यूजीलैंड की टीम 159 रन पर ऑलआउट हो गई। वर्ल्डकप जीतकर भारत ने बनाए रिकॉर्ड: भारत की जीत के साथ तीन बड़े रिकॉर्ड्स बने हैं। टीम इंडिया ने वर्ल्ड कप फाइनल में हाईएस्ट स्कोर का रिकॉर्ड बनाया। भारत के लिए यह टी-20 वर्ल्ड कप फाइनल में सबसे बड़ी जीत है, तो न्यूजीलैंड के लिए सबसे बड़ी हार। सैमसन प्लेयर ऑफ द सीरीज: फाइनल मुकाबले में 15 रन देकर 4 विकेट लेने वाले जसप्रीत बुमराह प्लेयर ऑफ द मैच रहे। वहीं, 5 मैच में 3 फिफ्टी के सहारे 321 रन बनाने वाले संजू सैमसन को प्लेयर ऑफ टूर्नामेंट चुना गया। पूरी खबर पढ़ें… 2. इजराइल ने ईरानी तेल ठिकानों पर मिसाइलें गिराईं: 3 डिपो और 30 फ्यूल टैंक तबाह अमेरिका-इजराइल और ईरान जंग के 9 दिन हो गए हैं। इस बीच इजराइल ने ईरान में तेल भंडार और रिफाइनरी फैसिलिटी से जुड़े ठिकानों पर हवाई हमले शुरू कर दिए हैं। इजराइली मीडिया के मुताबिक, ईरान के 30 फ्यूल टैंकों और 3 तेल डिपो को निशाना बनाया गया है। ईरान का 5 देशों पर जवाबी हमला: वहीं, ईरान ने पलटवार करते हुए 5 देशों पर हमले किए। इनमें इजराइल के अलावा कुवैत, सऊदी अरब, बहरीन और संयुक्त अरब अमीरात (UAE) शामिल हैं। ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) ने कहा है कि वे छह महीने तक जंग लड़ने में सक्षम है। जंग के 5 बड़े अपडेट्स... पूरी खबर पढ़ें… 3. नीतीश के बेटे निशांत ने JDU जॉइन की: बोले- पापा पर भरोसा रखिए, उनके काम को आगे ले जाऊंगा नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार ने रविवार को JDU की सदस्यता ली। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मौजूद नहीं रहे। पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा ने निशांत को पार्टी की सदस्यता दिलाई। ललन सिंह ने उन्हें पार्टी का गमछा पहनाया। निशांत बोले- पिता के काम को आगे बढ़ाउंगा: निशांत ने कहा, ‘मैं पार्टी के लिए मेहनत से काम करूंगा। मेरे पिताजी ने 20 साल में जो काम किए हैं, मैं उन्हें आगे बढ़ाऊंगा। राज्यसभा जाने का फैसला मेरे पिताजी का है। बिहार की जनता और देश की जनता से अपील करता हूं कि पिताजी पर विश्वास बनाए रखें।’ नीतीश राज्यसभा जाएंगे: नीतीश के बेटे निशांत ने राजनीति में एंट्री तब ली है, जब उनके पिता सीएम पद छोड़कर राज्यसभा जा रहे हैं। नीतीश 15 मार्च के आसपास सीएम पद से इस्तीफा दे सकते हैं। हालांकि उसके बाद सीएम कौन होगा, इस पर फैसला होना बाकी है। पूरी खबर पढ़ें… 4. 28 मार्च से शुरू होगा IPL 2026: बंगाल समेत 5 राज्यों में चुनावों के चलते शेड्यूल बदला IPL 2026 की शुरुआत 28 मार्च को होगी। इसकी घोषणा रविवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आयोजित भारत-न्यूजीलैंड टी-20 वर्ल्ड कप फाइनल से पहले ब्रॉडकास्टर स्टार स्पोर्ट्स ने की थी। दो दिन आगे बढ़ाई गई तारीख: पहले टूर्नामेंट 26 मार्च से शुरू होना था, लेकिन तमिलनाडु, केरल, असम, पश्चिम बंगाल और पुडुचेरी में होने वाले चुनावों के कारण शेड्यूल में बदलाव किया गया है। हालांकि IPL की ओर से अभी तक टूर्नामेंट का पूरा कार्यक्रम जारी नहीं किया गया है। चुनाव के कारण दो चरणों में आ सकता है शेड्यूल: 2008 में IPL शुरू होने के बाद जब भी देश में आम चुनाव (2009, 2014, 2019 और 2024) या किसी राज्य में विधानसभा चुनाव हुए हैं, टूर्नामेंट का शेड्यूल दो हिस्सों में जारी किया गया है। ऐसे में संभावना है कि इस बार भी BCCI ऐसा ही करेगा। पूरी खबर पढ़े.. 5. शंकराचार्य पर FIR कराने वाले आशुतोष महाराज पर हमला: चलती ट्रेन में चाकू मारे शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद पर बटुकों से यौन उत्पीड़न की FIR कराने वाले आशुतोष महाराज पर रविवार को चलती ट्रेन में जानलेवा हमला हुआ। आशुतोष महाराज ने बताया- बाहर गेट पर एक आदमी खड़ा था। धारदार हथियार से उसने मेरी नाक काटने की कोशिश की। चेहरे और हाथ पर कई वार किए। हमले पर शंकराचार्य ने भी प्रतिक्रिया दी: शंकराचार्य ने कहा- यह सब दिखावा है। आशुतोष माहौल बनाने और सुरक्षा पाने के लिए ऐसा कह रहे हैं। हमारे ऊपर आरोप लगाने का मकसद सिर्फ मीडिया का अटेंशन पाना है। यह यात्रा से ध्यान भटकाने की कोशिश है। शंकराचार्य की गिरफ्तारी पर हाईकोर्ट ने लगाई थी रोक पूरी खबर पढ़ें… 🎭 आज का कार्टून ⚡ कुछ अहम खबरें हेडलाइन में… 1. नेशनल: रंग का गुब्बारा विवाद में मर्डर,आरोपी के घर बुलडोजर एक्शन: अब तक 8 आरोपी पकड़े गए; दिल्ली में होली पर युवक की हत्या हुई थी (पूरी खबर पढ़ें) 2. नेशनल: राष्ट्रपति दौरा विवाद-गृहसचिव ने बंगाल सरकार से रिपोर्ट मांगी: कहा-वॉशरूम में पानी नहीं था, सड़क पर कूड़ा था; ममता सरकार ने प्रोग्राम वेन्यू बदला था (पूरी खबर पढ़ें) 3. नेशनल: राष्ट्रपति विवाद पर मोदी बोले- ममता को जनता सबक सिखाएगी: ये राष्ट्रपति का नहीं संविधान का अपमान; एक दिन अहंकार सब बर्बाद कर देता है (पूरी खबर पढ़ें) 4. नेशनल: कमल हासन ने ट्रम्प से कहा-अपने काम से काम रखो: ओपन लेटर में लिखा- भारत आजाद देश, अब हम विदेशी सरकारों का हुकुम नहीं मानते (पूरी खबर पढ़ें) 5. नेशनल: 7 दिन में खाड़ी देशों से लौटे 52000 भारतीय: 32,107 को भारतीय एयरलाइंस लेकर आईं; अकेले इजराइल में रहते हैं 41 हजार इंडियन (पूरी खबर पढ़ें) 6. नेशनल: राज्यपाल के हेलिकॉप्टर की श्रीनगर में इमरजेंसी लैंडिंग: 4 घंटे गेस्ट हाउस में इंतजार करते रहे; हेलिकॉप्टर न मिलने पर सड़क से गैरसैंण रवाना (पूरी खबर पढ़ें) 7. क्रिकेट: टी-20 वर्ल्डकप की क्लोजिंग सेरेमनी: रिकी मार्टिन की 28 साल बाद इंडिया में परफॉर्मेंस, आले-आले पर झूमा स्टेडियम; सुखबीर-फाल्गुनी के गानों पर नाचे फैंस (पूरी खबर पढ़ें) 8. क्रिकेट: 20 साल बाद टेस्ट क्रिकेट में हारी भारतीय महिला टीम: ऑस्ट्रेलिया ने 10 विकेट से हराया; कप्तान हीली का आखिरी मैच था (पूरी खबर पढ़ें) 🗣️ बयान जो चर्चा में है... 😲 खबर हटके... गुजरात में शख्स ने गलती से नहर में बहा दिए 2 लाख रुपए गुजरात के सूरत में एक परिवार, पूजा का सामान नहर में विसर्जित करने गया था। उसी थैली में गलती से 2 लाख रुपए भी रखे थे, थैली के साथ गलती से पैसे भी बह गए। बाद में फायर ब्रिगेड की टीम ने नहर में उतरकर 500 रुपये के चार बंडल ढूंढे और परिवार को पैसे लौटाए। 📸 फोटो जो खुद में खबर है 🌟 भास्कर की एक्सक्लूसिव स्टोरीज, जो सबसे ज्यादा पढ़ी गईं… 1. आज का एक्सप्लेनर- तेल से जेब भर रहा रूस, अब भारत को भी महंगा बेचेगा; अमेरिका-ईरान जंग से पुतिन कैसे बन रहे विनर, 5 फैक्टर्स 2. T20 वर्ल्डकप- 50 लाख आबादी वाला न्यूजीलैंड क्रिकेट में इतना बेहतर कैसे: वहां हर 50वां व्यक्ति क्रिकेटर; टैलेंट सर्च, कोचिंग और मजबूत इंफ्रास्ट्रक्चर भी 3. जरूरत की खबर– सुबह उठकर खाली पेट पहले पानी पिएं: जानें इसके 11 हेल्थ बेनिफिट्स, पीने का सही तरीका, पीते हुए न करें ये 7 गलतियां 4. ग्राउंड रिपोर्ट- बिट्टू बजरंगी से क्या सच में हुआ शादी वाला फ्रॉड: बोले- शबनम ने मुझे ठगा, पुलिस बोली- न सबूत दिए, न लड़की का पता 5. संडे जज्बात- भगवान हमारे बेटे को हमसे पहले उठा ले: 18 साल का है, एक मच्छर तक नहीं भगा पाता, ऐसी औलाद किसी को न दे 6. साइबर लिटरेसी- रिफंड के नाम पर 80,000 का चूना: जानें क्या है ये स्कैम, लोग क्यों होते शिकार, कैसे बचें, फर्जी नंबर कैसे पहचानें 🌍 करेंट अफेयर्स ⏳आज के दिन का इतिहास 🌦️ मौसम का मिजाज कर्क राशि वालों को रुका पैसा मिल सकता है। बिजनेस के लिहाज से भी अनुकूल दिन है। जानिए आज का राशिफल... आपका दिन शुभ हो, पढ़ते रहिए दैनिक भास्कर ऐप… मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ को और बेहतर बनाने के लिए हमें आपका फीडबैक चाहिए। इसके लिए यहां क्लिक करें...
    Click here to Read more
    Prev Article
    ईरान जंग का 10वां दिन, 1700 से ज्यादा मौतें:तेहरान में काली बारिश, लेबनान में लोग सड़कों पर; 20 तस्वीरों में तबाही
    Next Article
    3 साल पहले MBA, 20 हजार की नौकरी ढूंढ रही:यूपी के पिंक रोजगार मेले में युवतियां रिज्यूम लेकर आईं

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment