Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ:गलगोटिया यूनिवर्सिटी AI समिट से बाहर; गोगोई बोले- हिमंता असम के जिन्ना, भागवत ने कहा- भाजपा RSS के रिमोट से नहीं चलती

    1 hour ago

    1

    0

    नमस्कार, कल की बड़ी खबर गलगोटिया यूनिवर्सिटी के AI समिट से बाहर निकालने की रही। वहीं, दूसरी बड़ी खबर यूपी दौरे पर पहुंचे संघ प्रमुख मोहन भागवत के बयान को लेकर है। ⏰ आज के प्रमुख इवेंट्स, जिन पर रहेगी नजर... 📰 कल की बड़ी खबरें... 1. गलगोटिया यूनिवर्सिटी AI समिट से बाहर, पहले चीनी रोबोट, फिर ड्रोन को अपना बताया चीनी रोबोट और कोरियन ड्रोन को अपना प्रोजेक्ट बताने वाली गलगोटिया यूनिवर्सिटी को AI समिट से बाहर निकाल दिया गया है। आयोजकों ने पहले यूनिवर्सिटी के पवेलियन की बिजली काटी, फिर ताला लगाकर बेरीकेडिंग कर दी। यह कार्रवाई उस वीडियो के वायरल होने के बाद हुई है, जिसमें यूनिवर्सिटी ने एक चाइनीज कंपनी के रोबोटिक डॉग को खुद की खोज बताया था। इसके अलावा यूनिवर्सिटी ने कोरियन कंपनी के एक ड्रोन को भी अपना बताया था। कांग्रेस बोली- देश की इमेज खराब हुई: मामले पर कांग्रेस ने कहा कि सरकार ने देश की इमेज खराब की है। चीनी मीडिया ने हमारा मजाक उड़ाया है। यह भारत के लिए वाकई शर्मिंदगी की बात है। हालांकि, इस घटना के लिए गलगोटिया यूनिवर्सिटी ने माफी मांगी है। यूनिवर्सिटी का कहना है कि उनके स्टॉल पर मौजूद एक प्रतिनिधि नेहा सिंह को प्रोडक्ट के बारे में पूरी जानकारी नहीं थी। पूरी खबर पढ़ें … 2. SC बोला- नाड़ा खींचना, ब्रेस्ट पकड़ना रेप की कोशिश; इलाहाबाद हाईकोर्ट ने इसे रेप की तैयारी बताया था सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि किसी लड़की के पायजामे का नाड़ा खींचना और ब्रेस्ट पकड़ना रेप की कोशिश माना जाएगा। इसके साथ ही सुप्रीम कोर्ट ने इलाहाबाद हाईकोर्ट के उस फैसले को पलट दिया, जिसमें इसे रेप की कोशिश की जगह रेप की तैयारी बताया गया था। हाईकोर्ट ने कहा था- पायजामे का नाड़ा तोड़ना अटेम्प्ट टू रेप नहीं: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने 17 मार्च, 2025 को दिए आदेश में कहा था कि ये कृत्य रेप या रेप की कोशिश की केटेगरी में नहीं आते, इसके बाद ‘अटेंप्ट टू रेप’ का आरोप हटाने का निर्देश दिया था। हाईकोर्ट का फैसला सामने आते ही विवाद बढ़ गया। इसके बाद सुप्रीम कोर्ट ने आदेश पर रोक लगा दी थी। पूरा मामला पढ़िए: 2021 में कासगंज में 14 साल की नाबालिग लड़की के साथ तीन युवकों पवन, आकाश और अशोक ने छेड़छाड़ की। पवन और आकाश ने लड़की के प्राइवेट पार्ट को पकड़ लिया। आकाश ने उसके पायजामे की डोरी तोड़ दी। लड़की की चीख-पुकार सुनकर मौके पर दो लोग पहुंच गए। इसके बाद आरोपी भाग गए। इसके बाद पीड़ित की मां ने आरोपियों के खिलाफ POCSO एक्ट के तहत केस दर्ज करवाया। पूरी खबर पढ़ें … 3. भागवत बोले- RSS भाजपा का रिमोट कंट्रोल नहीं, अमेरिका ताकत के दम पर हमें झुकाना चाहता है राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (RSS) प्रमुख मोहन भागवत ने बुधवार को कहा कि संघ भाजपा का रिमोट कंट्रोल नहीं है। संघ के स्वयंसेवक भाजपा में जाते हैं। वहां आगे भी बढ़े हैं। लेकिन यह कहना गलत है कि संघ भाजपा को चलाता है। हालांकि, भाजपा का विरोध करने वाले लोग ही संघ का विरोध करते हैं। मोहन भागवत ने अमेरिकी टैरिफ पर कहा- यह उनका पुराना तरीका है। वे हथियार और आर्थिक ताकत के दम पर झुकाना चाहते हैं। लेकिन भारत इतना मजबूत है कि उनके आगे झुका नहीं है। हमारी जनता तैयार है। इसलिए इसका भारत पर कोई असर नहीं पड़ेगा। पूरी खबर पढ़ें… 4. ममता सरकार बोली- ED केंद्र का हथियार, एजेंसी ने कहा- हमें बंगाल में धमकाया ममता सरकार ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार ED का इस्तेमाल हथियार की तरह कर रही है। इस पर ED ने कहा कि हम किसी के हथियार नहीं हैं। बल्कि ममता सरकार ने हमें धमकाया है। दोनों की दलीलें सुनने के बाद सुप्रीम कोर्ट ने कहा;- किसका हथियार के रूप में इस्तेमाल किया जा रहा है और किसे धमकाया जा रहा है, यह हम तय करेंगे। ममता पर सरकारी काम में बाधा डालने का आरोप: ED ने I-PAC रेड मामले की जांच CBI से कराने की मांग को लेकर सुप्रीम कोर्ट में एक याचिका दायर की है। ED का आरोप है कि 8 जनवरी को I-PAC के ऑफिसों पर रेड के दौरान CM ममता बनर्जी और बंगाल पुलिस के अधिकारियों ने उनकी कार्रवाई में रुकावट डाली और जरूरी दस्तावेज ले गईं। पूरी खबर पढ़ें … 5. कांग्रेस सांसद गोगोई बोले- CM हिमंता असम के जिन्ना, नेताओं को 'हिंदू सर्टिफिकेट' देना बंद करें कांग्रेस नेता गौरव गोगोई ने सीएम हिमंता बिस्व सरमा को असम का जिन्ना बताया है। उन्होंने कहा कि हिमंता को ‘हिंदू सर्टिफिकेट’ देना बंद करना चाहिए। गोगएई ने कांग्रेस छोड़कर भाजपा जॉइन करने जा रहे भूपेन कुमार बोरा पर भी कमेंट किया। उन्होंने कहा कि जो नेता भाजपा में गए हैं, वे अप्रासंगिक हो गए हैं। रिजिजू बोले- राहुल देश की सुरक्षा के लिए खतरा: केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि राहुल गांधी भारत की सुरक्षा के लिए सबसे खतरनाक इंसान बन गए हैं। वे भारत विरोधी ताकतों से जुड़े हैं। वे नक्सलियों, उग्रवादियों और जॉर्ज सोरोस जैसे लोगों से मिलते हैं। पूरी खबर पढ़ें … 6. सलमान के पिता सलीम खान को ब्रेन हेमरेज, डॉक्टर बोले- छोटी सर्जिकल प्रोसीजर की गई सलमान खान के पिता और दिग्गज स्क्रिप्ट राइटर सलीम खान को ब्रेन हेमरेज हुआ है। जिसके बाद लीलावती अस्पताल में उनकी एक छोटी सी सर्जिकल प्रोसीजर की गई। डॉक्टर जलील पार्कर ने बताया कि यह कोई ब्रेन सर्जरी नहीं है। उनकी हालत स्थिर है और वे रिकवरी कर रहे हैं। सलीम खान 90 साल के हैं: उनका जन्म 24 नवंबर 1935 को हुआ था। वे हिंदी सिनेमा के दिग्गज स्क्रिप्ट राइटरों में शुमार हैं।सलीम खान और जावेद अख्तर की जोड़ी ‘सलीम-जावेद’ के नाम से मशहूर रही है। दोनों ने मिलकर हिंदी सिनेमा को कई सुपरहिट और यादगार फिल्में दीं, जैसे जंजीर, दीवार, शोले, डॉन और सीता और गीता। इन फिल्मों की दमदार कहानियां और डायलॉग लोगों के दिलों में बस गए। पूरी खबर पढ़ें … 🎭 आज का कार्टून ⚡ कुछ अहम खबरें हेडलाइन में… 🗣️ बयान जो चर्चा में है... 😲 खबर हटके... चीनी रोबोट्स का इंसानों जैसा डांस वायरल चीन ने दुनिया को अपनी तकनीकी ताकत दिखाई। एक कार्यक्रम में इंसानों जैसे दिखने वाले ह्यूमनॉइड रोबोट्स ने मार्शल आर्ट्स और डांस किया। करीब 25 रोबोट्स बच्चों के साथ तलवार भांजते, बैकलिफ्ट करते और डंडे घुमाते हुए दिखाई दिए। खास बात रही कि एक भी रोबोट गिरा नहीं। पूरी खबर पढ़ें... 📸 फोटो जो खुद में खबर है 🌟 भास्कर की एक्सक्लूसिव स्टोरीज, जो सबसे ज्यादा पढ़ी गईं… 🌍 करेंट अफेयर्स करेंट अफेयर्स से जुड़ी अन्य जानकारी के लिए यहां क्लिक करें... ⏳आज के दिन का इतिहास 📊 बाजार का हाल 🌦️ मौसम का मिजाज वृष राशि के नौकरीपेशा लोगों के प्रोजेक्ट पूरे होंगे। कर्क राशि वालों की इनकम के नए सोर्स बनेंगे। जानिए आज का राशिफल... आपका दिन शुभ हो, पढ़ते रहिए दैनिक भास्कर ऐप… मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ को और बेहतर बनाने के लिए हमें आपका फीडबैक चाहिए। इसके लिए यहां क्लिक करें...
    Click here to Read more
    Prev Article
    दावा- ईरान पर कभी भी हमला कर सकता है अमेरिका:ये मिलिट्री ऑपरेशन कई हफ्ते चलेगा, वेनेजुएला से भी खतरनाक कार्रवाई होगी
    Next Article
    फर्जी दरोगा का पिता असली पुलिसवाला:लखनऊ के स्कूल में भर्ती परीक्षा करवा रहा था: CM के सलाहकार का लेटरपैड मिला

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment