Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ:घरेलू गैस सिलेंडर ₹60 महंगा; ईरान का एक युद्धपोत भारत में; यूपी में परचून वाले की बेटी IAS बनी

    4 hours ago

    1

    0

    नमस्कार, कल की बड़ी खबर रसोई गैस से जुड़ी है। घरेलू गैस सिलेंडर 60 रुपए महंगा हो गया है। ईरान जंग के चलते सरकार ने कंपनियों को प्रोडक्शन बढ़ाने का निर्देश दिया है। दूसरी खबर कर्नाटक में बच्चों के सोशल मीडिया इस्तेमाल पर बैन लगाने की तैयारी से जुड़ी है। ⏰ आज का प्रमुख इवेंट, जिस पर रहेगी नजर... 📰 कल की बड़ी खबरें... 1. दावा- घरेलू सिलेंडर के दाम 60 रुपए बढ़े: ईरान जंग से रसोई गैस की किल्लत की संभावना केंद्र सरकार ने घरेलू गैस सिलेंडर 60 रुपए महंगा कर दिया है। न्यूज एजेंसी ANI ने सूत्रों के हवाले से बताया कि दिल्ली में 14.2 किलोग्राम की LPG गैस अब 913 रुपए की मिलेगी। पहले यह 853 रुपए की थी। वहीं, 19 किग्रा वाले कमर्शियल सिलेंडर में 115 रुपए का इजाफा किया गया है। बढ़ी हुई कीमतें 7 मार्च से लागू हो जाएंगी। सरकार का LPG प्रोडक्शन बढ़ाने का आदेश: सरकार ने गैस के दामों में बढ़ोत्तरी ऐसे वक्त की है जब ईरान जंग के चलते देश में किल्लत की संभावना जताई गई है। सरकार ने इमरजेंसी पावर इस्तेमाल करते हुए देश की सभी ऑयल रिफाइनरी कंपनियों को एलपीजी उत्पादन बढ़ाने का आदेश दिया है। सप्लाई संकट की 3 वजह पूरी खबर पढ़ें... 2. UPSC 2025 एग्जाम: राजस्‍थान के अनुज टॉपर, UP में परचून वाले की बेटी IAS बनी UPSC ने शुक्रवार को सिविल सर्विस एग्‍जाम 2025 का फाइनल रिजल्‍ट जारी कर दिया। यूपी के शामली की 23 साल की आस्था जैन को 9वीं रैंक मिली। आस्था ने पहले प्रयास में UPSC क्वालीफाई किया था। 131वीं रैंक पाकर वो IPS बनी थीं। हैदराबाद में IPS की ट्रेनिंग से छुट्‌टी लेकर सिविल सर्विस की पढ़ाई की। उनके पिता परचून की दुकान चलाते है। वहीं, राजस्‍थान के चित्‍तौड़गढ़ में रावतभाटा के अनुज अग्निहोत्री ने ऑल इंडिया टॉप किया। 958 कैंडिडेट्स अलग-अलग सर्विसेज के लिए चयनित हुए हैं। अनुज ने तीसरी बार एग्जाम पास किया: पहले भी 2 बार UPSC एग्जाम क्लियर कर चुके हैं। UPSC 2023 में पहले प्रयास में उन्हें दिल्ली में SDM के पद पर नियुक्ति मिली थी। अनुज के पिता केबी अग्निहोत्री राजस्थान परमाणु बिजलीघर में काम करते हैं। मां मंजू अग्निहोत्री गृहिणी हैं। 180 कैंडिडेट्स IAS के लिए चयनित: जारी रिजल्‍ट में कुल 180 कैंडिडेट्स IAS के लिए चयनित हुए हैं। IFS के लिए 55 कैंडिडेट्स का चयन हुआ है। वहीं, 150 IPS चुने गए हैं। पूरी खबर पढ़ें... 3. रूस से कच्चा तेल खरीद सकेगा भारत, ईरान जंग के कारण अमेरिका ने 3 अप्रैल तक रियायत दी भारत में पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ने का संकट फिलहाल खत्म हो गया है, क्योंकि भारत को रूस से कच्चा तेल खरीदने की शर्तों के साथ छूट मिल गई है। अमेरिकी ट्रेजरी विभाग ने भारतीय रिफाइनरियों को 30 दिन का स्पेशल लाइसेंस दिया है। ये लाइसेंस 3 अप्रैल तक वैलिड रहेगा। 5 मार्च तक लोड हुए जहाजों का ही तेल खरीद सकेंगे: अमेरिकी ट्रेजरी विभाग के 'ऑफिस ऑफ फॉरेन एसेट्स कंट्रोल' ने तेल खरीद के लिए ये लाइसेंस जारी किया है। इसके तहत 5 मार्च तक जहाजों पर लोड हो चुके रूसी कच्चे तेल की ही डिलीवरी भारत को की जा सकेगी। यानी, जो जहां पहले से समुद्र में है उनसे सप्लाई होगी। भारत बोला- हमें तेल खरीदने के लिए किसी की इजाजत नहीं: सरकार की तरफ से एक सीनियर अधिकारी ने कहा कि भारत कभी भी रूसी तेल खरीदने के लिए किसी देश की इजाजत पर निर्भर नहीं रहा है। हालांकि, US बैन में छूट से रिफाइनर इसे खरीद सकते हैं, लेकिन यह देश की पॉलिसी तय नहीं करता है। हम कभी किसी दबाव में नहीं झुकते। हमारी सरकार हमेशा से बहुत साफ रही है कि हमें जहां से भी तेल मिलेगा, वहां से खरीदेंगे। पूरी खबर पढ़ें... 4. दावा- ईरान का एक युद्धपोत अभी भारत में, 183 नौसैनिक यहीं मौजूद हैं ईरान का युद्धपोत IRIS Lavan तकनीकी खराबी आने के बाद भारत के कोच्चि बंदरगाह पर आकर रुका हुआ है। ANI ने सरकारी सूत्रों के हवाले से बताया है कि जहाज को अनुमति मिलने के बाद यहां डॉक किया गया। 183 नौसैनिकों को सुविधाएं दी जा रहीं: रिपोर्ट के मुताबिक ईरान ने 28 फरवरी को भारत से अनुरोध किया था। इसके बाद जहाज 4 मार्च को कोच्चि पहुंच गया। जहाज के 183 क्रू मेंबर्स फिलहाल भारतीय नौसेना की सुविधाओं में ठहराए गए हैं और उन्हें जरूरी सहायता दी जा रही है। इससे पहले अमेरिका ने भारत से लौट रहे जहाज भारत से लौट रहे ईरानी युद्धपोत IRIS देना को श्रीलंका के पास हमला कर डुबा दिया था। हमले में 87 ईरानी नौसैनिक मारे गए थे। ट्रम्प बोले- ईरान बिना शर्त सरेंडर करे: अमेरिका-इजराइल और ईरान जंग को सात दिन हो गए हैं। इस बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा है कि ईरान के साथ किसी भी तरह का समझौता तभी संभव है जब वह बिना शर्त सरेंडर करे। इजराइल-ईरान जंग से जुड़े बड़े अपडेट्स ट्रम्प ने खामेनेई के बेटे को उनका उत्तराधिकारी मानने से इनकार किया। अमेरिका-इजराइल हमलों में ईरान में 1332 लोगों की मौत। ईरान में अब तक 1300 हमले हुए, 14 मेडिकल सेंटर निशाना बने। ईरान में कई जगह पानी और बिजली सप्लाई ठप हुई। इजराइल ने ईरान के 300 मिसाइल लॉन्चर तबाह किए। ईरान बोला- कुवैत-बहरीन और UAE में 20 अमेरिकी बेस को नुकसान हुआ। पूरी खबर पढ़ें… 5. मुरादाबाद में इंजीनियर भाई ने बहन की हत्या की, मां को चाकू मारे; बहन भी इंजीनियर थी मुरादाबाद में 25 साल के इंजीनियर ने दिनदहाड़े अपनी सगी इंजीनियर बहन की हत्या कर दी। वारदात के बाद वह जॉब पर गई मां को ऑफिस से घर लेकर आया। मां अंदर गई तो बेटी का खून से लथपथ शव देखकर चीखने लगी। यह देखकर आरोपी हार्दिक ने मां पर भी चाकू से हमला कर दिया। महिला के चीखने की आवाज सुनकर दो पड़ोसी महिलाएं पहुंचीं। उन्हें देखते ही आरोपी कार लेकर भाग गया। महिलाएं घर के अंदर गईं तो मां-बेटी खून से लथपथ जमीन पर पड़ी थीं। सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों को मुरादाबाद जिला अस्पताल ले गई, जहां डॉक्टरों ने बहन को मृत घोषित कर दिया। मां नीलिमा अस्पताल में भर्ती हैं। पूरी खबर पढ़ें… 6. कर्नाटक बच्चों के सोशल मीडिया यूज पर बैन लगाएगा, ऐसा करने वाला देश का पहला राज्य कर्नाटक सरकार ने शुक्रवार को 16 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए सोशल मीडिया के इस्तेमाल पर रोक लगाने का ऐलान किया। कर्नाटक ऐसा करने वाला देश का पहला राज्य है। सीएम सिद्धारमैया ने बजट भाषण के दौरान कहा कि बच्चों में मोबाइल और सोशल मीडिया का उपयोग तेजी से बढ़ रहा है, जिससे उन पर गलत असर पड़ रहा है। उम्र का वैरिफिकेशन जरूरी होगा: 16 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए सोशल मीडिया बैन का प्रस्ताव डेटा सुरक्षा कानून डिजिटल पर्सनल डाटा प्रोटेक्शन एक्ट 2023 (DPDP) और पर्सनल डेटा प्रोटेक्शन रूल्स 2025 से भी जुड़ा है। इसके तहत बच्चों को अकाउंट बनाने से पहले माता-पिता की अनुमति और उम्र का वैरिफिकेशन जरूरी होगा। पूरी खबर पढ़ें... 7. सोना 3 दिन में ₹8720 सस्ता, ₹1.59 लाख पर आया, चांदी ₹29,125 गिरी 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 1,835 रुपए घटकर ₹1,58,751 पर आ गया है। गुरुवार को इसकी कीमत 1,60,586 रुपए प्रति 10 ग्राम थी। सोना 3 दिन में 8,720 सस्ता हुआ है। वहीं एक किलो चांदी 3,489 रुपए गिरकर ₹2,60,723 पर आ गई है। ये 3 दिन में 29,125 रुपए सस्ती हुई है। ऑल टाइम हाई से 1.25 लाख रुपए गिरी चांदी: चांदी की कीमत 31 दिसंबर 2025 को 2.30 लाख रुपए थी, जो 29 जनवरी को 3.86 लाख रुपए के ऑल टाइम हाई पर पहुंच गई थी। तब से अब तक 36 दिन में चांदी 1,25,210 लाख रुपए सस्ती हो गई है। पूरी खबर पढ़ें... 🎭 आज का कार्टून ⚡ कुछ अहम खबरें हेडलाइन में… 1. बंगाल SIR: ममता बनर्जी कोलकाता में धरने पर बैठीं: कहा- चुनाव आयोग ने जिन वोटर को मृत बताया, मैं उन्हें सामने लाऊंगी (पढ़ें पूरी खबर) 2. ईरान जंग: उप-विदेश मंत्री बोले- आखिरी गोली तक लड़ेंगे: ट्रम्प न्यूयॉर्क का मेयर नियुक्त नहीं कर सकते, हमारा लीडर क्या खाक तय करेंगे (पढ़ें पूरी खबर) 3. नेशनल: राहुल बोले-लोग केरल स्टोरी-2 नहीं देख रहे, ये अच्छी खबर: फिल्मों और मीडिया का इस्तेमाल प्रोपेगैंडा के लिए हो रहा; केरल में स्टूडेंट्स से बात की (पढ़ें पूरी खबर) 4. फैसला: बॉम्बे हाईकोर्ट ने कहा- सिर्फ वॉट्सएप चैट से तलाक नहीं: पत्नी पर क्रूरता के आरोप साबित करने होंगे; फैमिली कोर्ट का आदेश रद्द किया (पढ़ें पूरी खबर) 5. नेपाल चुनाव: भारत विरोधी ओली 10 हजार वोटों से पीछे: अपने गढ़ में मिल रही हार, बालेन शाह की पार्टी RSP 110 सीटों पर आगे (पढ़ें पूरी खबर) 6. इंटरनेशनल: होर्मुज से 24 घंटे में सिर्फ 2 जहाज निकले: दुनिया की 20% तेल सप्लाई रुकी; रक्षा मंत्री बोले- भारत की तेल-गैस सप्लाई पर सीधा असर (पढ़ें पूरी खबर) 7. एंटरटेनमेंट: ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का ट्रेलर आज होगा रिलीज: रणवीर सिंह का डबल रोल, पांच भाषाओं में 19 मार्च को रिलीज होगी फिल्म (पढ़ें पूरी खबर) 8. T20 वर्ल्डकप: पॉप स्टार रिकी मार्टिन क्लोजिंग सेरेमनी में परफॅार्म करेंगे:8 मार्च को भारत-न्यूजीलैंड फाइनल से पहले शो होगा, 2 ग्रैमी अवॉर्ड जीते (पढ़ें पूरी खबर) 🗣️ बयान जो चर्चा में है... 😲 खबर हटके... मलेशिया में रहने वाले शख्स के 42 दांत, दो अभी निकलना बाकी मलेशिया के प्रथाब मुनियांडी नाम के शख्स ने सबसे ज्यादा दांत होने का वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है। प्रथाब के मुंह में 32 की जगह 42 दांत हैं। इस रिकॉर्ड को 2023 में आधिकारिक तौर पर मान्यता मिली थी। हालंकि अब जांच में पता चला है कि उनके दो और दांत निकलना बाकी हैं। 📸 फोटो जो खुद में खबर है 🌟 भास्कर की एक्सक्लूसिव स्टोरीज, जो सबसे ज्यादा पढ़ी गईं… 1. आज का एक्सप्लेनर- बालेन शाह नेपाल के पीएम बनने के करीब, 35 साल उम्र, टोपियों और रैप के शौकीन; क्या भारत को चिंता करनी चाहिए 2. क्या निशांत के लिए नीतीश को हटाने का बना प्लान: भाजपा नेताओं ने शाह को बताया-सरकार अफसर चला रहे; 7 दिन में ललन-संजय ने बनाई स्ट्रैटजी 3. रामनवमी से पहले बिहार में भाजपा सरकार: JDU के दो डिप्टी CM सहित 32 मंत्री ले सकते हैं शपथ, स्पीकर-गृह मंत्रालय पर फंसा है पेंच 4. भास्कर इंटरव्यू- 'ईरान की 20 हजार मिसाइलें परमाणु बम जैसी': इजराइल की विपक्षी नेता बोलीं- अमेरिका के साथ मिलकर दुनिया बचा रहे, ईरानी हमारे भाई-बहन 5. जरूरत की खबर- बीपी कम करना है तो दही खाएं: इम्यूनिटी बढ़ाए, इंफ्लेमेशन कम करे, 12 हेल्थ बेनिफिट्स, जानें किसे नहीं खाना चाहिए 6. भास्कर एनालिसिस- नीतीश कुमार कैसे कमजोर होते गए, 10 बड़ी घटनाएं: महिलाओं पर अटपटे कमेंट, नुसरत का हिजाब खींचा, 20 महीने में 10 बार असहज हुईं BJP-JDU 🌍 करेंट अफेयर्स करेंट अफेयर्स से जुड़ी अन्य जानकारी के लिए यहां क्लिक करें... ⏳आज के दिन का इतिहास 📊 बाजार का हाल 🌦️ मौसम का मिजाज धनु राशि के लोगों को तनाव से दूरी रखनी होगी। मीन राशि के लोगों को कानूनी मामलों में अच्छी खबर मिल सकती है। जानिए आज का राशिफल... आपका दिन शुभ हो, पढ़ते रहिए दैनिक भास्कर ऐप… मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ को और बेहतर बनाने के लिए हमें आपका फीडबैक चाहिए। इसके लिए यहां क्लिक करें…
    Click here to Read more
    Prev Article
    नैन्सी ग्रेवाल हत्याकांड, 15 दिन पहले प्लान हुआ मर्डर:दोस्त को कहा था- मौत मंजूर, चुप नहीं रहूंगी; पढ़िए बहन के 5 अहम खुलासे
    Next Article
    यूपी में SDM के ड्राइवर की बेटी IAS बनी, VIDEO:एक साल में मां- इकलौते भाई को खोया; परचून वाले की बेटी भी सिलेक्ट

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment