Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ:होर्मुज को लेकर ब्रिटेन में बैठक, भारत शामिल हुआ; चांदी ₹12,023 सस्ती, इलाहाबाद हाईकोर्ट बोला- यौन संबंध के बाद ब्लैकमेलिंग खतरनाक

    2 hours ago

    2

    0

    नमस्कार, कल की बड़ी खबर गृहमंत्री अमित शाह के बयान की रही। शाह ने कहा कि वह 15 दिन तक पश्चिम बंगाल में रहेंगे, ताकि ममता को हरा सकें। दूसरी बड़ी खबर चांदी के दाम में आई 12 हजार रुपए के गिरावट को लेकर रही। ⏰ आज के प्रमुख इवेंट्स, जिन पर रहेगी नजर... 📰 कल की बड़ी खबरें... 1. होर्मुज स्ट्रेट को लेकर ब्रिटेन में बैठक हुई, भारत समेत 60 देश शामिल हुए होर्मुज स्ट्रेट को लेकर ब्रिटेन में अंतरराष्ट्रीय बैठक हुई। इसमें करीब 60 देश हिस्सा लेंगे, जिसमें होर्मुज स्ट्रेट को फिर से खोलने पर चर्चा हुई। इसमें भारत की तरफ से विदेश सचिव विक्रम मिसरी शामिल हुए। उन्होंने कहा;- हम एकमात्र देश हैं, जिसने इस संकट में अपने नागरिक खोए हैं। इस समस्या का हल सिर्फ बातचीत से ही निकल सकता है। ईरान बोला- होर्मुज स्ट्रेट हमारे कंट्रोल में है: ईरान ने साफ कर दिया है कि होर्मुज स्ट्रेट उनके कंट्रोल में है और अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प के बेतुके बयानों से नहीं खुलेगा। ईरानी एयरस्पेस फोर्स के कमांडर माजिद मौसवी ने कहा कि अमेरिका सिर्फ 250 साल पुराना देश है, जबकि ईरान की सभ्यता 6,000 साल पुरानी है और वो हमें डराने की कोशिश कर रहा है। पढ़ें पूरी खबर... 2. पश्चिम बंगाल में 7 इलेक्शन ऑब्जर्वर बंधक, सुप्रीम कोर्ट नाराज; कहा- हमें पता है उपद्रवी कौन सुप्रीम कोर्ट ने पश्चिम बंगाल के मालदा में 7 चुनावी ऑब्जर्वर को बंधक बनाए जाने पर नाराजगी जताई। कोर्ट ने कहा कि उन्हें 9 घंटे तक बिना खाना-पानी के रोका गया, जो सोची-समझी और भड़काऊ घटना है। कोर्ट ने कहा कि CBI या NIA जैसी स्वतंत्र एजेंसी से मामले की जांच कराई जाए। साथ ही जिम्मेदार अधिकारियों को 6 अप्रैल को कोर्ट में पेश होने का आदेश दिया है। पूरा मामला समझिए: वोटर लिस्ट विवाद को लेकर भीड़ ने बुधवार को बीडीओ ऑफिस को घेर लिया था और सरकारी कर्मचारियों को बंधक बना लिया था। शाह बोले- 15 दिन बंगाल में रहूंगा: गृहमंत्री अमित शाह ने भवानीपुर में रोड शो के दौरान कहा कि वह अगले 15 दिन बंगाल में ही रहेंगे, क्योंकि ममता को उनके घर में हराना है। पढ़ें पूरी खबर... 3. यौन संबंध के बाद ब्लैकमेलिंग पर हाईकोर्ट बोला- खतरनाक हालात, ऐसे तो जीना मुश्किल हो जाएगा यौन संबंध बनाकर ब्लैकमेलिंग (हनीट्रैप) के मामले में इलाहाबाद हाईकोर्ट ने सख्ती दिखाई है। जस्टिस जेजे मुनीर और जस्टिस तरुण सक्सेना की डिवीजन बेंच ने कहा, यूपी पुलिस ऐसे गिरोह के खिलाफ तत्काल कार्रवाई करे। हाईकोर्ट ने टिप्पणी करते हुए कहा, समाज के लिए ऐसे मामले बहुत खतरनाक हैं। इसे रोका न गया तो सभ्य समाज में जीना मुश्किल हो जाएगा। आरोपियों में 2 पुलिसकर्मी: अदालत ने पांच आरोपियों के खिलाफ जबरन वसूली के मामले को रद्द करने की मांग वाली याचिका पर सुनवाई करने से इनकार कर दिया। आरोपियों में दो पुलिसकर्मी भी शामिल हैं। इन लोगों पर एक व्यक्ति ने हनीट्रैप में फंसाकर ब्लैकमेलिंग का आरोप लगाया था। पढ़ें पूरी खबर… 4. चंडीगढ़ में BJP ऑफिस अटैक में PAK मेड ग्रेनेड यूज, CM मान बोले- भाजपा खुद जिम्मेदार चंडीगढ़ में BJP ऑफिस के बाहर हुए ब्लास्ट में इस्तेमाल ग्रेनेड पाकिस्तान का बताया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक हमले में पाकिस्तान में बनने वाला GHD2P हैंड ग्रेनेड इस्तेमाल हुआ, जो 5-10 मीटर तक घातक होता है। घटना के दो वीडियो भी सामने आए हैं: पहले में ब्लास्ट से कुछ मिनट पहले दो संदिग्ध ऑफिस के पास खड़े दिखते हैं, जबकि दूसरे में धमाके के तुरंत बाद दोनों सड़क पार कर भागते नजर आते हैं। वहीं, मामले में सीएम भगवंत मान ने कहा कि जब वह चंडीगढ़ को पंजाब की राजधानी बताते हैं, तो उन्हें गद्दार कहा जाता है। इसलिए बीजेपी को अपनी जिम्मेदारी खुद लेनी चाहिए और इस तरह की बेबुनियाद बातें नहीं करनी चाहिए। पढ़ें पूरी खबर… 5. राघव चड्ढा को राज्यसभा के उपनेता पद से हटाया, कहा- सदन में पार्टी की तरफ से नहीं बोलेंगे आम आदमी पार्टी ने सांसद राघव चड्ढा को राज्यसभा के उपनेता पद से हटा दिया है। पार्टी ने राज्यसभा सचिवालय को लेटर भेजकर जानकारी दी और कहा कि उन्हें अब सदन में पार्टी की ओर से बोलने का समय न दिया जाए। उनकी जगह AAP सांसद अशोक मित्तल को जिम्मेदारी दी गई है। AAP ने राघव को हटाने की वजह नहीं बताई: हालांकि, माना जा रहा है कि राघव चड्ढा लंबे समय से पार्टी से दूरी बनाए हुए थे। 27 फरवरी को जब CBI की अदालत से अरविंद केजरीवाल को दिल्ली शराब नीति मामले में राहत मिली थी, तब भी राघव ने कोई बयान नहीं दिया था। पढ़ें पूरी खबर… 6. सोना ₹4245 गिरा, चांदी ₹12 हजार सस्ती; ईरान जंग के बाद से चांदी में ₹39 हजार की गिरावट सोना-चांदी के दाम में गिरावट देखने को मिली है। सोना 4,245 रुपए गिरकर 1,46,608 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। वहीं, चांदी 12 हजार रुपए सस्ती होकर 2,27,813 रुपए पर पहुंच गई है। ईरान जंग के बाद से यानी 34 दिन में सोना 12,489 और चांदी 38,887 सस्ती हुई है। वहीं, सेंसक्स +185 पॉइंट्स बढ़कर 73,320 पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी +34 पॉइंट्स बढ़कर 22,713 पर बंद हुआ। पढ़ें पूरी खबर… 7. उन्नाव में ट्रक गर्दन पर चढ़ा, 27 साल की महिला का हेलमेट समेत सिर कटकर अलग उन्नाव में तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से गुरुवार दोपहर स्कूटी सवार महिला की मौत हो गई। महिला अपनी 6 साल की भतीजी के साथ बाजार गई थी। रास्ते में ट्रक ने पीछे से स्कूटी में टक्कर मार दी। ट्रक का पहिया महिला की गर्दन से गुजर गया। सिर हेलमेट समेत धड़ से अलग हो गया। हादसे में बच्ची बाल-बाल बची है। एक साल पहले हुई थी शादी, पति दुबई में रहते हैं: फरहीन फातिमा की शादी एक साल पहले ही हुई थी। उनके पति दिलशाद अहमद दुबई में नौकरी करते हैं। दिलशाद के दो भाई और दो बहन हैं। हादसे के बाद से बच्ची खौफ में है। पढ़ें पूरी खबर… 🎭 आज का कार्टून ⚡ कुछ अहम खबरें हेडलाइन में… नेशनल: महिला आरक्षण पर संसद में 16 अप्रैल से चर्चा: लोकसभा की सीटें 543 से 816 की जा सकती हैं; बजट सत्र का 3 दिन का सेशन (पूरी खबर पढ़ें) नेशनल: I-PAC के दिल्ली-बेंगलुरु, हैदराबाद के ठिकानों पर ED की रेड: कोयला घोटाले से जुड़ा मामला, कंपनी ममता की पार्टी TMC का चुनाव मैनेजमेंट देख रही (पूरी खबर पढ़ें) नेशनल: संसद का 3 दिन का विशेष सत्र बुलाया जाएगा: सरकार का फोकस- 16 से 18 अप्रैल के बीच महिला आरक्षण संशोधन बिल पास कराना (पूरी खबर पढ़ें) नेशनल: जंग के चलते तेजस के इंजन की सप्लाई रुकी: अमेरिकी कंपनी को डिलीवरी देनी है, अब साल के अंत में आएंगे (पूरी खबर पढ़ें) इंटरनेशनल: ट्रम्प बोले-फ्रांसीसी राष्ट्रपति पत्नी के थप्पड़ से उबर रहे: वाइफ का उनसे बर्ताव खराब; मैक्रों का जवाब- अमेरिकी राष्ट्रपति गंभीर हो जाएं (पूरी खबर पढ़ें) बॉलीवुड: फिल्म 'रामायण’ से सामने आया रणबीर कपूर का लुक: भगवान राम के रूप में गरिमा भरे अंदाज में दिखे, बैकग्राउंड म्यूजिक भी शानदार (पूरी खबर पढ़ें) बॉलीवुड: हनी सिंह-बादशाह को अश्लील गाने पर हाई कोर्ट की फटकार: सभी जगह से हटाने के आदेश; कहा- अश्लीलता और महिलाओं का अपमान बर्दाश्त नहीं (पूरी खबर पढ़ें) इंटरनेशनल: नेपाल में एवरेस्ट स्कैंडल का खुलासा: खाने में बेकिंग सोडा मिलाकर बीमार करते थे, फिर हेलिकॉप्टर से रेस्क्यू कराकर मोटा पैसा बनाते थे (पूरी खबर पढ़ें) 🗣️ बयान जो चर्चा में है... 😲 खबर हटके... ₹167.2 करोड़ में बिकी ‘यशोदा-कृष्ण’ की पेंटिंग राजा रवि वर्मा की मशहूर ‘यशोदा और कृष्ण’ की पेंटिंग को मुंबई में 167.2 करोड़ रुपए में नीलाम हुई। 130 साल पुरानी इस पेंटिंग को सायरस पूनावाला ने खरीदा है। यह पहली बार है जब किसी भारतीय पेंटिंग ने लाइव ऑक्शन में इतनी बड़ी कीमत हासिल की है। 🌟 भास्कर की एक्सक्लूसिव स्टोरीज, जो सबसे ज्यादा पढ़ी गईं… 🌍 करेंट अफेयर्स ⏳आज के दिन का इतिहास 📊 बाजार का हाल 🌦️ मौसम का मिजाज वृष राशि वालों की आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। मिथुन राशि वालों की नौकरी में तरक्की देने वाली यात्रा हो सकती है। जानिए आज का राशिफल... आपका दिन शुभ हो, पढ़ते रहिए दैनिक भास्कर ऐप… मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ को और बेहतर बनाने के लिए हमें आपका फीडबैक चाहिए। इसके लिए यहां क्लिक करें… ------------------------ यूपी में विधायकों के 4 साल पूरे हो चुके हैं। क्या आपके मौजूदा विधायक को 2027 के विधानसभा चुनाव में टिकट मिलना चाहिए? भास्कर सर्वे में हिस्सा लेकर बताइए…
    Click here to Read more
    Prev Article
    'सभ्याताएं बमबारी से नष्ट नहीं होतीं', ट्रंप के 'Stone Age' वाले बयान पर ईरान का जवाब
    Next Article
    खौफ में IPS की दावत उड़ाने वाले विधायक:सपा योद्धा बोला- मंत्रीजी को उलाट-उलाटकर मारा; कुर्सी के लिए लड़े वकील

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment