Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ:ईरान की भारत से 3 जहाज छोड़ने की गुहार; ममता की सीटों पर लड़ेंगे सुवेंदु; UP में माफियाओं की जमीन पर बनेंगे टीचर-वकील के घर

    2 hours ago

    1

    0

    नमस्कार, कल की बड़ी खबर ईरान से जुड़ी है, ईरान ने भारत से 3 जहाज छोड़ने की गुहार लगाई है। दूसरी खबर सनराइजर्स टीम में पाकिस्तानी खिलाड़ी को लेकर है। गावस्कर ने कहा- यह भारतीयों की जान से खिलवाड़ है। ⏰ आज का प्रमुख इवेंट, जिस पर रहेगी नजर... 1. क्रिकेटर कुलदीप यादव का लखनऊ के होटल 'द सेंट्रम' में रिसेप्शन है। 2. संसद में बजट सत्र के दूसरे चरण का सातवां दिन है। 8 विपक्षी सांसदों का निलंबन हट सकता है। 📰 कल की बड़ी खबरें... 1. बंगाल में BJP की पहली लिस्ट, 144 नाम, सुवेंदु को ममता की दोनों सीटों भबानीपुर-नंदीग्राम से टिकट भाजपा ने बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए 144 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। पार्टी ने विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष सुवेंदु अधिकारी को नंदीग्राम और भबानीपुर से टिकट दिया है। ये दोनों सीटें बंगाल की CM ममता बनर्जी की रहीं हैं। 2021 में सुवेंदु ने ममता को हराया था: सुवेंदु अधिकारी ने 2021 विधानसभा चुनाव में ममता को नंदीग्राम सीट से हराया था। नंदीग्राम में हार के बाद ममता भबानीपुर से उपचुनाव जीती थीं। भबानीपुर सीट TMC का मजबूत गढ़ मानी जाती है। ममता 2011 से 2021 तक लगातार यहां से विधायक रही हैं। भाजपा ने केरल में भी पहली लिस्ट जारी की: भाजपा ने बंगाल से पहले केरल में भी उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की। 140 में से 47 उम्मीदवारों के नाम घोषित किए हैं। पार्टी ने राज्य के भाजपा अध्यक्ष राजीव चंद्रशेखर को नेमोम सीट से मैदान में उतारा है। पूरी खबर पढ़ें... 2. दावा- ईरान ने भारत से 3 जब्त टैंकर छोड़ने को कहा, भारतीय जहाजों को रास्ता देने के बदले मांग की ईरान ने भारत से फरवरी में जब्त किए गए तीन टैंकर छोड़ने की मांग की है। रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक, होर्मुज स्ट्रेट से भारतीय जहाजों को सुरक्षित रास्ता देने की बातचीत के दौरान यह मुद्दा उठा। भारत ने फरवरी में जब्त किए थे जहाज: भारत ने फरवरी में एस्फाल्ट स्टार, अल जाफ्जिया और स्टेलर रूबी नाम के तीन टैंकर जब्त किए थे। आरोप है कि इन जहाजों ने अपनी पहचान छिपाई और समुद्र में अवैध शिप-टू-शिप ट्रांसफर में हिस्सा लिया था। फिलहाल ये टैंकर मुंबई के पास लंगर डाले हुए हैं। होर्मुज से गुजरकर भारतीय जहाज तट पहुंचा: इस बीच सोमवार शाम भारत का LPG कैरियर जहाज शिवालिक होर्मुज स्ट्रेट से निकलकर भारत पहुंच गया है। दूसरा जहाज मंगलवार को गुजरात के तट पर आएगा। पूरी खबर पढ़ें… 3. माफिया की जमीनों पर शिक्षक-वकीलों के मकान बनेंगे, योगी बोले- माफिया को ब्याज चुकाना पड़ेगा CM योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को प्रदेश के 90 हजार शहरी लोगों को घर बनाने के लिए 900 करोड़ रुपए ट्रांसफर किए। इस दौरान CM ने बड़ा ऐलान किया। उन्होंने कहा कि माफियाओं की जमीन पर अब आम आदमी के लिए मकान बनेंगे। माफियाओं को अपने किए का ब्याज चुकाना होगा। योगी ने कहा- हर जिले में माफियाओं का कब्जा: 2017 से पहले माफिया ने हर जिले में जमीनों पर कब्जा किया था। इनमें से कुछ खाली करा ली गई हैं। अभी भी बड़ी संख्या में जमीनों पर कब्जा है। उन्हें भी खाली कराएं और वहां गरीबों के लिए हाईराइज बिल्डिंग बनवाएं। डॉक्टर-वकील, पत्रकारों के लिए सस्ते मकान: साथ ही वहां अलग-अलग ग्रुपों जैसे- वकील, टीचर, डॉक्टर और पत्रकारों के लिए सस्ते मकान बनाएं। जरूरत पड़े तो उन माफिया की संपत्ति जब्त करो, उसी से ये निर्माण कराओ। आखिर माफिया जो शोषण किया है, उसकी भरपाई तो उसे करनी पड़ेगी। पूरी खबर पढ़ें… 4. गाजियाबाद में छुट्‌टी न देने पर बैंक मैनेजर की हत्या, ऑफिस के अंदर गार्ड ने सीने में गोली मारी गाजियाबाद में पंजाब एंड सिंध बैंक के मैनेजर अभिषेक शर्मा (34 साल) की गार्ड ने गोली मारकर हत्या कर दी। वह बिहार के रहने वाले थे। गार्ड रवींद्र कई दिनों से मैनेजर अभिषेक से छुट्‌टी मांग रहा था। छुट्टी न मिलने से नाराज था गार्ड: सोमवार दोपहर करीब 1:45 बजे रवींद्र मैनेजर के पास पहुंचा, जहां छुट्‌टी को लेकर अभिषेक शर्मा से उसका विवाद हो गया। इसी बीच रवींद्र ने बंदूक से उनकी छाती पर गोली मार दी। अभिषेक लहूलुहान होकर जमीन पर गिर गए। अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ा: बैंक में अचानक फायरिंग से लोग दहशत में आ गए। इसी बीच आरोपी गार्ड अपने एक अन्य साथी के साथ मौके से भाग निकला। बैंक स्टाफ ने मैनेजर को बाइक से दिल्ली के गुरु तेग बहादुर अस्पताल पहुंचाया, लेकिन रास्ते में उनकी मौत हो गई। वारदात लोनी बॉर्डर के बलराम नगर इलाके की है। पूरी खबर पढ़ें… 5. राज्यसभा चुनाव- NDA ने हरियाणा, बिहार और ओडिशा की 11 सीटों में 9 सीटें जीतीं हरियाणा, बिहार और ओडिशा की 11 राज्यसभा सीटों पर सोमवार को चुनाव हुए। बिहार की सभी पांचों सीटों पर NDA के प्रत्याशी विजयी रहे। ओडिशा की 4 सीटों में से 3 NDA और 1 BJD ने जीती। वहीं हरियाणा में एक सीट भाजपा और एक कांग्रेस के खाते में आई। कुल 37 सीटों पर चुनाव, इनमें 26 पर उम्मीदवार निर्विरोध जीते: चुनाव आयोग ने 18 फरवरी को 10 राज्यों में राज्यसभा की 37 सीटों के लिए चुनाव का ऐलान किया था। इनमें से 26 सीटों पर उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित हो गए, क्योंकि इन सीटों पर जितनी सीटें थीं उतने ही उम्मीदवार मैदान में थे। इसलिए यहां मतदान की जरूरत नहीं पड़ी। बाकी 11 सीटों पर 16 मार्च को वोटिंग हुई। पूरी खबर पढ़ें... 6. गावस्कर बोले- PAK खिलाड़ी खरीदना भारतीयों की जान से खिलवाड़, सनराइजर्स ने ब्रिटिश लीग में अबरार को खरीदा 13 मार्च को लंदन में हुए ऑक्शन में अबरार को ₹2.34 करोड़ में खरीदा गया था। ऑक्शन में काव्या मारन मौजूद थीं, जो सनराइजर्स की CEO हैं। जिनके पास IPL की सनराइजर्स हैदराबाद और साउथ अफ्रीका लीग (SA20) की टीम सनराइजर्स ईस्टर्न केप भी है। इंग्लैंड की लीग द हंड्रेड में सनराइजर्स लीड्स के पाकिस्तानी स्पिनर अबरार अहमद को खरीदने पर सुनील गावस्कर ने आपत्ति जताई। गावस्कर ने कहा कि भारतीय मालिकों का पाकिस्तानी खिलाड़ियों को खरीदना भारतीयों की जान से खिलवाड़ जैसा है और ऐसे फैसलों से बचना चाहिए। इन पैसों से भारत के खिलाफ लड़ने के लिए हथियार खरीदे जाते हैं। गावस्कर ने कहा- पाकिस्तानी खिलाड़ी को खरीदने पर हैरानी सुनील गावस्कर ने कहा कि द हंड्रेड में किसी भारतीय मालिक वाली टीम द्वारा पाकिस्तानी खिलाड़ी को खरीदने पर विवाद होना हैरान करने वाली बात नहीं है। मुंबई हमलों के बाद से भारतीय फ्रेंचाइजी मालिक आईपीएल में पाकिस्तानी खिलाड़ियों को नहीं लेते रहे हैं। गावस्कर के मुताबिक जब पाकिस्तानी खिलाड़ी को फीस दी जाती है, तो वह अपने देश में टैक्स देता है और वह पैसा वहां की सरकार के पास जाता है। उन्होंने कहा कि वही पैसा हथियार खरीदने में इस्तेमाल हो सकता है और इससे भारतीय सैनिकों व नागरिकों को नुकसान पहुंच सकता है। पूरी खबर पढ़ें… 7. चांदी दो दिन में ₹20 हजार सस्ती होकर ₹2.48 लाख पर आई, सोना ₹2,685 गिरा 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 2,685 रुपए गिरकर 1.56 लाख रुपए पर आ गया है। वहीं, एक किलो चांदी की कीमत 11,777 रुपए घटकर 2.48 लाख रुपए पर आ गई है। इससे पहले शुक्रवार को इसकी कीमत 2.60 लाख रुपए किलो थी। अमेरिका-ईरान जंग का असर: अमेरिका-ईरान जंग के कारण सोना दो कारोबारी दिन में 4,589 रुपए और चांदी 19,590 रुपए सस्ती हुई है। इससे पहले 12 मार्च को सोना 1.60 लाख और चांदी 2.68 लाख पर थी। ऑल टाइम हाई से 1.33 लाख रुपए गिरी चांदी: 31 दिसंबर 2025 को सोने के दाम 1.33 लाख रुपए थे, जो 29 जनवरी को बढ़कर 1.76 लाख रुपए के सबसे ऊपरी स्तर पर पहुंच गए थे। तब से अब तक सोना 20,407 रुपए सस्ता हो चुका है। वहीं, चांदी की कीमत 31 दिसंबर 2025 को 2.30 लाख रुपए थी, जो 29 जनवरी को 3.86 लाख रुपए के ऑल टाइम हाई पर पहुंच गई थी। तब से अब तक 46 दिन में चांदी 1.37 लाख रुपए सस्ती हो गई है। पूरी खबर पढ़ें… 🎭 आज का कार्टून ⚡ कुछ अहम खबरें हेडलाइन में… 1. नेशनल: चारों धाम में गैर सनातनियों की एंट्री नहीं होगी: दैनिक भास्कर एप कॉन्क्लेव में बद्री-केदार मंदिर समिति अध्यक्ष बोले- मोबाइल भी बैन रहेगा (पढ़ें पूरी खबर) 2. नेशनल: बंगाल में चुनाव से पहले मुख्य सचिव-DGP को हटाया: कोलकाता पुलिस कमिश्नर समेत 6 अधिकारी बदले; आयोग बोला- ये अफसर चुनाव से दूर रहेंगे (पढ़ें पूरी खबर) 3. नेशनल: ओडिशा-कटक के सरकारी हॉस्पिटल में आग, 10 मरीजों की मौत: 11 कर्मचारी भी झुलसे; मृतकों के परिजन को 25-25 लाख मुआवजा (पढ़ें पूरी खबर) 4. मौसम: जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में लैंडस्लाइड, एक की मौत: भारी बर्फबारी में फंसे 235 लोगों को सेना ने बचाया; ओडिशा में बवंडर से 2 की जान गई (पढ़ें पूरी खबर) 5. इंटरनेशनल: जंग के बीच UAE में 19 भारतीय गिरफ्तार: फेक न्यूज फैलाने का आरोप; मौत की अफवाह के बीच कॉफी पीते दिखे नेतन्याहू (पढ़ें पूरी खबर) 6. बिजनेस: थोक महंगाई 12 महीने में सबसे ज्यादा: फरवरी में ये 2.13% पर पहुंची, खाने-पीने की चीजें और रोजाना जरूरत का सामान महंगा हुआ (पढ़ें पूरी खबर) 7. ऑस्कर अवॉर्ड्स: माइकल बी. जॉर्डन बेस्ट एक्टर: जेसी बकले बेस्ट एक्ट्रेस; लियोनार्डो की 'वन बैटल आफ्टर अनदर' को बेस्ट फिल्म समेत 6 पुरस्कार (पढ़ें पूरी खबर) 8. बॉलीवुड: सलमान खान की ‘बैटल ऑफ गलवान’ अब ‘मातृभूमि’: टाइटल बदलने पर डायरेक्टर अपूर्व लाखिया बोले- फैसला अचानक नहीं, लंबे समय से चल रही थी चर्चा (पढ़ें पूरी खबर) 🗣️ बयान जो चर्चा में है... 😲 खबर हटके... नींबू-पानी पीने पर देना पड़ा गैस का चार्ज बेंगलुरु के एक कैफे में लेमोनेड के ऑर्डर पर 5% गैस क्राइसिस चार्ज लगाया गया। एक ग्राहक ने X पर बिल की फोटो शेयर की। दो ड्रिंक्स के लिए उसे 358 रुपए देने थे लेकिन CGST, SGST और 5% गैस क्राइसिस चार्ज के बाद उसे 374 रुपए देने पड़े। X पर बिल की फोटो शेयर होते ही यूजर्स ने कैफे की आलोचना की। लोगों ने सवाल पूछा कि नींबू पानी बनाने में आखिर कौन सी गैस इस्तेमाल होती है, जो इसके लिए 'क्राइसिस शुल्क' वसूला जा रहा है? पूरी खबर पढ़ें... 📸 फोटो जो खुद में खबर है 🌟 भास्कर की एक्सक्लूसिव स्टोरीज, जो सबसे ज्यादा पढ़ी गईं… 1. आज का एक्सप्लेनर- ट्रम्प को चीन-जापान से मदद क्यों मांगनी पड़ी, क्या ईरान से हार रहा है अमेरिका; होर्मुज स्ट्रेट खुलवाना इतना मुश्किल क्यों 2. मंडे मेगा स्टोरी- क्या पूरे मिडिल ईस्ट पर नेतन्याहू की नजर: 'ग्रेटर इजराइल' क्या है, जिसके लिए ईरान जंग के बीच लेबनान पर कब्जा कर रहा इजराइल 3. ग्राउंड रिपोर्ट- ‘घर में रसोई गैस खत्म, इंडक्शन भी नहीं मिल रहा’: 400 से 500% बढ़ी डिमांड, चीन से 45 दिन में आएगा कच्चा माल 4. फिजिकल हेल्थ- क्या बुढ़ापे को रोक सकता है सेलेनियम: क्या है ये मिनरल, शरीर में करता ये 9 जरूरी काम, पूर्ति के लिए खाएं ये चीजें 5. जरूरत की खबर- आयरन डेफिशिएंसी के 12 संकेत: न करें इग्नोर, हो सकता है एनीमिया, इंफेक्शन, डाइट में शामिल करें रेड लीफी ग्रीन्स 6. ईरान में 15 दिन बाद भी सत्ता नहीं बदली: एक्सपर्ट बोले- ट्रम्प अकेले जंग नहीं रोक सकते, तेहरान के पास अभी भी खेल पलटने की ताकत 🌍 करेंट अफेयर्स करेंट अफेयर्स से जुड़ी अन्य जानकारी के लिए यहां क्लिक करें... ⏳आज के दिन का इतिहास 📊 बाजार का हाल 🌦️ मौसम का मिजाज कर्क राशि वालों को रुका पैसा मिल सकता है। बिजनेस के लिहाज से भी अनुकूल दिन है। जानिए आज का राशिफल... आपका दिन शुभ हो, पढ़ते रहिए दैनिक भास्कर ऐप… मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ को और बेहतर बनाने के लिए हमें आपका फीडबैक चाहिए। इसके लिए यहां क्लिक करें…
    Click here to Read more
    Prev Article
    यूपी की 3 सीटों पर उपचुनाव 10 अप्रैल के बाद:SIR लिस्ट नहीं आने से हुई देरी; सपा बोली- भाजपा डर गई
    Next Article
    मंत्रीजी के दरबार में कुटाई से स्वागतम:DCP मैडम ने फोटोशूट से दिखाई धमक; शिवपाल लेने लगे चुनाव चाय की चुस्कियां

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment