Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ:ईरान की धमकी- 3 समुद्री रास्ते बंद करेंगे; बिहार CM- डिप्टी CM के पास 47 विभाग; लखनऊ में 250 झोपड़ियां जलीं- 30 सिलेंडर फटे

    2 hours ago

    1

    0

    नमस्कार, ईरान ने 3 समुद्री रास्ते बंद धमकी दी है। उधर, सम्राट चौधरी बिहार के 24वें मुख्यमंत्री बन गए हैं। वे अकेले 29 विभाग संभालेंगे। लखनऊ में भीषण अग्निकांड में 250 झोपड़ियां जलकर राख हो गईं। हम आपको आगे बताएंगे कि आखिर विपक्ष लोकसभा में सीटें बढ़ाने के प्रस्ताव का विरोध क्यों कर रहा है… ⏰ आज के प्रमुख इवेंट्स, जिन पर रहेगी नजर... 📰 कल की बड़ी खबरें... 1. ईरान ने 3 समुद्री रास्ते बंद करने की धमकी दी, कहा- समुद्री व्यापार पूरी तरह रोक देंगे ईरान ने दुनिया के 3 अहम समुद्री रास्ते बंद करने की धमकी दी है। इसमें रेड सी, ओमान सागर और पर्शियन गल्फ शामिल है। ईरान ने कहा कि अगर अमेरिका ने होर्मुज और उसके बंदरगाहों पर नौसैनिक नाकेबंदी जारी रखी, तो समुद्री व्यापार पूरी तरह रोक देंगे। अमेरिका की नाकाबंदी जारी है: अमेरिका ने सोमवार से ईरानी बंदरगाहों पर नौसैनिक नाकेबंदी लागू कर रखी है। यह कदम पाकिस्तान में हुई करीब 21 घंटे की अमेरिका-ईरान वार्ता के नाकाम रहने के बाद उठाया गया। इस बीच पाकिस्तान के आर्मी चीफ फील्ड मार्शल असीम मुनीर एक हाईलेवल डेलिगेशन के साथ तेहरान पहुंचे हैं। यह डेलिगेशन अमेरिका का संदेश लेकर आया है और अमेरिका-ईरान के बीच दूसरे दौर की बातचीत को लेकर चर्चा करेगा। खबर से जुड़े अहम अपडेट्स... पढ़ें पूरी खबर ... 2. गृह समेत 29 विभाग संभालेंगे CM सम्राट, JDU के पास 18 विभाग सम्राट चौधरी बिहार के 24वें मुख्यमंत्री बन गए हैं। वहीं, जदयू से विजय चौधरी और बिजेंद्र यादव ने डिप्टी CM पद की शपथ ली। सम्राट चौधरी गृह समेट 29 विभाग संभालेंगे। विजय चौधरी को 10 और बिजेंद्र यादव को 8 विभाग मिले हैं। मंत्रिमंडल विस्तार के बाद यही विभाग बाकी मंत्रियों में बंटेंगे। मुख्यमंत्री से मिलने पहुंचे विजय सिन्हा: सरकार में बदलाव सोमवार को नीतीश कुमार के इस्तीफा देने के बाद हुआ। वे अब राज्यसभा सदस्य हैं। वे 20 साल बिहार के CM रहे। पढ़ें पूरी खबर ... 3. विपक्ष महिला आरक्षण के साथ, परिसीमन के खिलाफ, खड़गे ने कहा- लोकसभा की सीटें बढ़ाने के खिलाफ वोट करेंगे लोकसभा में सीटें बढ़ाने के केंद्र सरकार के प्रस्ताव का विपक्ष विरोध करेगा। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन के घर में विपक्षी नेताओं की मीटिंग हुई। इसके बाद खड़गे ने कहा कि हम महिला आरक्षण के खिलाफ नहीं है, लेकिन सरकार इसे राजनीतिक कारणों से आगे बढ़ा रही है ताकि विपक्ष को दबाया जा सके। इसलिए हमने परिसीमन बिल के विरोध का निर्णय लिया है। पूरा विपक्ष बिल के खिलाफ वोट करेगा। राहुल ने कहा;- सरकार का प्रस्ताव महिला आरक्षण से जुड़ा नहीं, बल्कि परिसीमन के जरिए सत्ता हासिल करने की कोशिश है। हम दक्षिणी, उत्तर-पूर्वी, उत्तर-पश्चिमी और छोटे राज्यों के साथ किसी भी तरह का अन्याय नहीं होने देंगे। सरकार तीन बिल लाने वाली है: सरकार संसद के विशेष सत्र में तीन बिल लाने वाली है। इनमें संविधान (131वां संशोधन) बिल, परिसीमन विधेयक (संशोधन) और केंद्र शासित प्रदेश कानून (संशोधन) बिल, 2026 शामिल हैं। सरकार का प्रस्ताव लोकसभा की सीटें 543 से बढ़ाकर 850 करना है। इनमें करीब 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित होंगी। कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल दो विधेयक पेश करेंगे, जबकि गृह मंत्री अमित शाह एक विधेयक पेश करेंगे। इन पर चर्चा के लिए 18 घंटे का समय तय किया है। इसके बाद राज्यसभा में चर्चा होगी। पढ़ें पूरी खबर … 4. लखनऊ में 250 से ज्यादा झोपड़ियां जलीं, 30 सिलेंडर फटे, युवक बोला- मेरे 4 बच्चे जिंदा जल गए लखनऊ में बुधवार शाम साढ़े 5 बजे भीषण आग लग गई। 30 से ज्यादा सिलेंडर फटे। 250 से ज्यादा झुग्गी-झोपड़ियां जलकर राख हो गईं। करीब 10 किलोमीटर दूर तक आग की लपटें देखी गईं। फायर ब्रिगेड की 20 गाड़ियों ने करीब 3 घंटे बाद आग पर काबू पाया। एक युवक का कहना है कि उसके 4 बच्चों की जलकर मौत हो गई है। डिप्टी सीएम पहुंचे, रक्षा मंत्री ने डीएम से बात की: रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने जिलाधिकारी से बात की। उन्हें राहत कार्य तेज करने के निर्देश दिए। प्रभावित लोगों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराई जाए। डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक खुद मौके पर पहुंचे थे। पढ़ें पूरी खबर… 5. बाहुबली धनंजय पर फायरिंग मामले में अभय सिंह बरी, वाराणसी में 24 साल पुराने टकसाल कांड में फैसला वाराणसी के 24 साल पुराने टकसाल सिनेमा कांड में बाहुबली धनंजय सिंह को झटका लगा है। एमपी-एमएलए कोर्ट ने बुधवार दोपहर डेढ़ बजे सपा के बागी विधायक अभय सिंह और मिर्जापुर के MLC विनीत सिंह समेत सभी 6 आरोपियों को बरी कर दिया। पूर्व सांसद धनंजय सिंह ने आरोप लगाया था कि अभय सिंह और विनीत सिंह ने 4-5 साथियों के साथ उनके काफिले पर अंधाधुंध फायरिंग की थी। इसमें वह, उनके गनर और ड्राइवर घायल हो गए थे। फैसले के बाद अभय सिंह ने कहा- धनंजय घोषित अपराधी हैं। उन्होंने राजनीतिक कुंठा में मुझे फंसाया। उनके अपराधों की लंबी श्रृंखला (लिस्ट) है। वो कानून पर विश्वास नहीं करते। इन्होंने इटावा में सिपाही की हत्या की। आज सीबीआई जांच हो जाए, तो मुज्लिम हो जाएं। पढ़ें पूरी खबर… 6. पंजाब सरकार ने राघव से पुलिस सुरक्षा छीनी, AAP का दावा- केंद्र से Z+ सिक्योरिटी मिलेगी पंजाब की AAP सरकार ने राघव चड्‌ढा से सिक्योरिटी वापस ले ली है। पंजाब से सांसद और राज्यसभा में उपनेता होने के नाते उन्हें पुलिस सुरक्षा मिली थी। हालांकि, AAP नेता ने बताया कि केंद्र ने राघव को Z+ सुरक्षा दे दी है। साथ ही सवाल पूछा कि आखिर राघव चड्‌ढा पर केंद्र सरकार इतनी मेहरबान क्यों हैं? राज्यसभा सांसद अशोक मित्तल पर ED रेड: पंजाब में विधानसभा चुनाव से पहले AAP सांसद अशोक मित्तल के 9 ठिकानों पर ED की छापेमारी हुई। ED सूत्रों के मुताबिक, यह मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़ा मामला है। CM भगवंत मान ने कहा कि भाजपा की पंजाब चुनाव की तैयारी शुरू कर दी है। यह टिपिकल मोदी स्टाइल है। पढ़ें पूरी खबर ... 7. थोक महंगाई 38 महीने में सबसे ज्यादा, मार्च में ये 3.88% पर पहुंची मार्च में थोक महंगाई बढ़कर 3.88% पर पहुंच गई, जो 38 महीने का सबसे ऊंचा स्तर है। फरवरी में यह 2.13% थी। प्राइमरी आर्टिकल्स की महंगाई 3.27% से बढ़कर 6.36% हो गई। वहीं, फ्यूल और पावर सेक्टर की महंगाई दर माइनस 3.78% से बढ़कर 1.05% पर पहुंच गई। सोना-चांदी के दाम भी बढ़े: 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 2,854 रुपए बढ़कर 1.53 लाख रुपए पर पहुंच गया है। वहीं, एक किलो चांदी 12,038 रुपए बढ़कर 2.49 लाख रुपए पर पहुंच गई है। पढ़ें पूरी खबर … 🎭 आज का कार्टून ⚡ कुछ अहम खबरें हेडलाइन में… नेशनल: ममता बोलीं- हिम्मत है तो मेरी गाड़ी रोज चेक करें: पीएम, गृहमंत्री की गाड़ी भी चेक करके दिखाएं; सेंट्रल मिनिस्टर पैसा लेकर आते हैं (पूरी खबर पढ़ें) नेशनल: भाजपा का वादा-बंगाल में महिलाओं को हर महीने ₹3,000 देंगे: स्मृति ईरानी ने मातृशक्ति भरोसा कार्ड लॉन्च किया; 23 अप्रैल को पहले फेज की वोटिंग (पूरी खबर पढ़ें) नेशनल: सबरीमाला मैनेजमेंट बोला- अयप्पा मंदिर रेस्टोरेंट नहीं: यहां ब्रह्मचारी देवता, महिलाएं क्यों आना चाहती हैं; SC ने कहा- करोड़ों की आस्था को गलत ठहराना मुश्किल (पूरी खबर पढ़ें) मौसम: मध्य प्रदेश के नर्मदापुरम में पारा 42°C पार: राजस्थान के बाड़मेर-जैसलमेर में 41°C तापमान, महाराष्ट्र-तेलंगाना में लू की चेतावनी; केदारनाथ और बद्रीनाथ में बर्फबारी (पूरी खबर पढ़ें) नेशनल: CBSE बोर्ड 10वीं सेशन-1 का रिजल्ट जारी: 93.70% हुए पास, लड़कियां फिर आगे, त्रिवेंद्रम रीजन टॉप पर; 15 मई से होंगे सेशन 2 (पूरी खबर पढ़ें) नेशनल: अमरावती यौन उत्पीड़न के आरोपी के घर बुलडोजर चलाया: दावा- 180 नाबालिग लड़कियों का यौन शोषण किया, 350 वीडियो मिले (पूरी खबर पढ़ें) नेशनल: काशी में डॉक्टर के लैपटॉप से मिला आतंकी कनेक्शन: बेटा करता था चैटिंग, ATS ने 7 घंटे खंगाले मोबाइल-बैंक अकाउंट (पूरी खबर पढ़ें) पंजाब: पुलिस की लेडी ASI की क्रूरता, VIDEO: पोती को हाथ-पैर बांध धूप में गेट से बांधा, SSP ने सस्पेंड किया; मां-बाप विदेश में रहते (पूरी खबर पढ़ें) 🗣️ बयान जो चर्चा में है... 😲 खबर हटके... चुनाव प्रचार के लिए होलोग्राम का इस्तेमाल देश में पहली बार चुनाव प्रचार में ‘होलोग्राफिक एआई टेक्नोलॉजी’ का इस्तेमाल हुआ। TVK पार्टी ने एक्टर विजय का होलोग्राम तैयार किया। इसके जरिए वह जनसभा को संबोधित कर रहे हैं। 📸 फोटो जो खुद में खबर है 🌟 भास्कर की एक्सक्लूसिव स्टोरीज, जो सबसे ज्यादा पढ़ी गईं… आज का एक्सप्लेनर: चिम्पैंजियों में छिड़ा इतिहास का सबसे खूनी 'युद्ध', सगे भाइयों तक को नोच-नोचकर मार रहे; वैज्ञानिक नहीं खोज पाए वजह इलेक्शन एक्सप्लेनर: ममता के सिर पर रॉड मारी, लगा बचेंगी नहीं: बंगाल में जो आता है, क्यों छा जाता है; क्या अब बीजेपी की बारी है रिलेशनशिप एडवाइज- कहीं मुझे प्यार तो नहीं हो गया: हमेशा बस उसका ही ख्याल, न देखूं तो बेचैनी, ये प्यार है या सिर्फ अट्रैक्शन जरूरत की खबर- 4000 किलो मिलावटी जिंजर-गार्लिक पेस्ट जब्त: 5 तरीकों से करें शुद्ध और मिलावटी की पहचान, जानें बनाने का आसान तरीका भास्कर एक्सक्लूसिव: शिक्षा विभाग की लिस्ट में अकबर मतलब…महान, मुगल सम्राट: लड़कों के लिए रामप्यारी-बेचारादास और लड़कियों के लिए भिक्षा, मक्खी जैसे नाम सुझाए 🌍 करेंट अफेयर्स ⏳आज के दिन का इतिहास 📊 बाजार का हाल 🌦️ मौसम का मिजाज कर्क राशि वालों को नौकरी में प्रमोशन मिल सकता है। वृश्चिक राशि वालों के रुके काम सुलझ सकते हैं। जानिए आज का राशिफल... आपका दिन शुभ हो, पढ़ते रहिए दैनिक भास्कर ऐप… मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ को और बेहतर बनाने के लिए हमें आपका फीडबैक चाहिए। इसके लिए यहां क्लिक करें…
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ सिलेंडर के धमाकों से दहल उठा:कीमती जमीन पर बनीं 250 झोपड़ियां जलकर राख; लोग चीखते हुए जान बचाकर भागे
    Next Article
    शत्रुनाश यज्ञ से बाहुबली को मिला 'अभयदान':बुआ को चुभ गया नीला गमछा; DM मैडम को नहीं दिखा बेटी का दर्द

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment