Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ:ईरान ने इजराइल पर मिसाइलें दागीं, 300 घायल; अमेरिका से LPG और रूस से तेल भारत पहुंचा; UP में मंत्री फूट-फूटकर रोए

    2 hours ago

    2

    0

    नमस्कार, कल की बड़ी खबर ईरान के इजराइल पर मिसाइल दागने की रही। इसमें 300 लोग घायल हो गए। दूसरी बड़ी खबर धुरंधर-2 के तीन दिन में 500 करोड़ रुपए कमाकर रिकॉर्ड तोड़ने को लेकर रही। यूपी में मंत्री संजय निषाद गोरखपुर में मंच पर फूट-फूटकर रोए। ⏰ आज के प्रमुख इवेंट्स, जिन पर रहेगी नजर... 📰 कल की बड़ी खबरें... 1. ईरान ने इजराइल पर 4 मिसाइलें दागीं, 300 लोग घायल; ट्रम्प की ईरान को चेतावनी ईरान ने इजराइल पर 4 बैलिस्टिक मिसाइलें दागीं। इन हमलों में 300 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं, जिनमें बच्चे भी शामिल हैं। इससे पहले ईरान ने इजराइल के डिमोना और अराद शहरों पर हमला किया था। यहां इजराइल का बड़ा न्यूक्लियर प्लांट है। ये हमले ट्रम्प की चेतावनी के बाद बढ़े हैं। ट्रम्प ने कहा था कि अगर 48 घंटे में होर्मुज स्ट्रेट नहीं खोला गया, तो अमेरिका ईरान के पावर प्लांट पर हमला करेगा। सीजफायर वार्ता करना चाहते हैं ट्रम्प: उनकी टीम ईरान के साथ सीजफायर पर बातचीत करना चाहती है। लेकिन ईरान ने दो शर्ते रखी हैं कि पहले जंग रोकी जाए, नुकसान का मुआवजा दिया जाए और भविष्य में हमले न होने की पक्की गारंटी मिले। हालांकि, ट्रम्प मुआवजे की शर्त मानने को तैयार नहीं हैं। ईरान ने PM मोदी से बात की: ईरानी राष्ट्रपति मसूज पजशकियान ने शनिवार को पीएम मोदी से फोन पर बात की। इस दौरान उन्होंने कहा कि BRICS को ईरान पर हो रहे हमले रोकने में भूमिका निभानी चाहिए। दरअसल, 1 जनवरी 2026 को भारत ने ब्रिक्स की अध्यक्षता संभाली है। पढ़ें पूरी खबर… 2. अमेरिका-रूस से तेल और LPG लेकर भारत पहुंचा जहाज, 7 दिन में पांच शिप पहुंचे अमेरिका से लिक्विफाइड पेट्रोलियम गैस (LPG) लेकर एक कार्गो शिप मेंगलुरु पोर्ट पर पहुंच गया है। वहीं रूस से एक जहाज क्रूड लेकर भारत आया। पिछले 7 दिनों में करीब पांच जहाज गैस-कच्चा तेल लेकर समुद्र के रास्ते भारत पहुंचे। फारस की खाड़ी में अभी भी करीब 22 भारतीय जहाज फंसे हुए हैं। हालांकि वे सभी सुरक्षित हैं। होर्मुज के रास्ते तीन जहाज आए: 18 मार्च को क्रूड ऑयल टैंकर ‘जग लाडकी’ गुजरात में अडाणी पोर्ट्स आया था। वहीं, दो अन्य LPG कैरियर MT शिवालिक और MT नंदा देवी करीब 92,712 मीट्रिक टन गैस लेकर 16 और 17 मार्च को भारत आए थे। हालांकि, ये तीनों जहाज होर्मुज के रास्ते से होकर गुजरे थे। पढ़ें पूरी खबर… 3. यूपी के मंत्री निषाद फूट-फूट कर रोए, बोले- हमारे लोगों का वोट छीना जा रहा गोरखपुर में रविवार को मंत्री संजय निषाद मंच पर फूट-फूट कर रोए। उन्होंने कहा कि हमारे लोगों का वोट छीना जा रहा है। हमारी बहन-बेटियों की इज्जत लूटी जा रही है। हमें मजबूत होना होगा। आप सभी से इतना कहूंगा कि अपनी निषाद पार्टी के लिए खड़े हो जाओ। अपनी पार्टी को मजबूत करो। 3000 बाइक के साथ रैली निकाली: संजय निषाद ने 2027 विधानसभा चुनाव का शंखनाद किया। उन्होंने 3000 बाइक के साथ 10 किमी की रैली निकाली। खुद मंत्री बुलेट से आगे-आगे चल रहे थे। योगी सरकार में गठबंधन में संजय निषाद की पार्टी: यूपी में निषाद पार्टी अभी भाजपा के साथ गठबंधन में हैं। पार्टी का पूरा नाम- निर्बल इंडियन शोषित हमारा आम दल है। विधानसभा चुनाव 2027 को देखते हुए पार्टी ने अपनी गतिविधि तेज कर दी है। पढ़ें पूरी खबर… 4. पाकिस्तानी लीग में दर्शकों की एंट्री बैन, PCB चीफ बोले- यह खर्च कटौती अभियान का हिस्सा पाकिस्तान सुपर लीग 2026 में दर्शकों की स्टेडियम में एंट्री पर रोक लगा दी गई है। इसके साथ ही टूर्नामेंट के सभी मैच सिर्फ लाहौर और कराची में खेले जाएंगे। 26 मार्च से शुरू होने वाली लीग की ओपनिंग सेरेमनी भी रद्द कर दी गई है। PCB के चेयरमैन मोहसिन नकवी ने कहा;- ये फैसला मौजूदा आर्थिक स्थिति को देखते हुए लिया गया है। मिडिल ईस्ट में जारी जंग का असर पाकिस्तान के सरकारी बजट पर भी पड़ रहा है। पाकिस्तान में आर्थिक संकट गहराया: ईरान जंग के कारण पूरे एशिया में तेल संकट गहरा गया है। कच्चे तेल के रेट दोगुने होने से पाकिस्तान सरकार को पेट्रोल-डीजल महंगा पड़ रहा है, लेकिन सरकार ने इसके मुताबिक रेट नहीं बढ़ाए हैं, जिससे बढ़ी कीमतों का असर सरकारी खजाने पर पड़ रहा है। पढ़ें पूरी खबर… 5. मोदी सबसे ज्यादा दिन सरकार प्रमुख रहने वाले राजनेता, CM-PM मिलाकर बतौर हेड ऑफ गवर्नमेंट 8931 दिन पूरे PM मोदी भारत में सबसे लंबे समय तक सरकार के प्रमुख रहने वाले नेता बन गए हैं। गुजरात के मुख्यमंत्री और देश के प्रधानमंत्री मिलाकर बतौर हेड ऑफ गवर्नमेंट उन्होंने कुल 8,931 दिन पूरे कर लिए हैं। उन्होंने पवन कुमार चामलिंग के 8,930 दिनों के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया। मोदी 14 साल गुजरात के मुख्यमंत्री रहे। देश के प्रधानमंत्री के तौर पर यह उनका तीसरा कार्यकाल है। नेहरू से अब भी पीछे: PM मोदी भारत के लगातार सबसे लंबे समय तक प्रधानमंत्री रहने वाले दूसरे PM भी हैं। वे पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के 4077 दिनों (24 जनवरी 1966 से 24 मार्च 1977) का रिकॉर्ड तोड़ चुके हैं। 22 मार्च 2026 तक बतौर प्रधानमंत्री, नरेंद्र मोदी 4318 पूरे कर चुके हैं। हालांकि सबसे लंबे समय तक लगातार प्रधानमंत्री रहने का रिकॉर्ड जवाहरलाल नेहरू के नाम है। वे कुल 6126 दिन तक इस पद पर रहे। पढ़ें पूरी खबर... 6. 'धुरंधर 2' ने ₹500 करोड़ से ज्यादा कमाए, पुष्पा 2- जवान और दंगल को पीछे छोड़ा फिल्म 'धुरंधर 2' ने दुनियाभर में 500 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है। रिलीज के तीसरे दिन फिल्म ने भारत में 113 करोड़ रुपए की कमाई की। पेड प्रीव्यू समेत तीन दिनों में कुल कलेक्शन 339 करोड़ रुपए से ज्यादा हो गया है। पहले शनिवार को कमाई के मामले में फिल्म ने पुष्पा 2, जवान, बाहुबली 2 और दंगल जैसी बड़ी फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है। धुरंधर ने ₹1,307 करोड़ कमाए थे: फिल्म के पहले पार्ट ने भारत के साथ-साथ अंतरराष्ट्रीय बॉक्स ऑफिस पर भी शानदार प्रदर्शन किया था। फिल्म ने दुनियाभर में करीब 1,307 करोड़ रुपए की कमाई की। भारत में फिल्म का ग्रॉस कलेक्शन 1,005.85 करोड़ रुपए रहा, जबकि नेट कलेक्शन लगभग 840 करोड़ रुपए हुआ। पूरी खबर पढ़ें... 🎭 आज का कार्टून ⚡ कुछ अहम खबरें हेडलाइन में… नेशनल: घरेलू फ्लाइट्स का किराया 23 मार्च से बढ़ा सकेंगी एयरलाइंस:सरकार ने रोक हटाई; इंडिगो संकट के दौरान ₹18 हजार तय की थी अधिकतम सीमा (पूरी खबर पढ़ें) इंटरनेशनल: पाकिस्तान दुनिया का सबसे ज्यादा आतंकवाद प्रभावित देश: पिछले साल 1139 लोग मारे गए; रिपोर्ट- भारत में आतंकी घटनाएं 43% घटी (पूरी खबर पढ़ें) छत्तीसगढ़: खल्लारी मंदिर में रोपवे टूटा, 2 ट्रॉली खाई में गिरी: 1 की मौत, 16 घायल; नवरात्रि पर दर्शन के लिए पहुंचे थे (पूरी खबर पढ़ें) नेशनल: प्रेग्नेंसी में वर्क फ्रॉम होम नहीं दिया, ₹200 करोड़ जुर्माना:डिलीवरी के बाद बच्चे की मौत हुई, अमेरिकी कोर्ट ने कहा- कंपनी जिम्मेदार (पूरी खबर पढ़ें) नेशनल: सोनम वांगचुक 6 महीने बाद लेह पहुंचे: हजारों लोगों ने स्वागत किया, बोले- उम्मीद के साथ आगे बढ़ रहे; NSA में जेल में बंद थे (पूरी खबर पढ़ें) इंटरनेशनल: दावा-ईरान ने हीट ट्रैकिंग मिसाइल से अमेरिकी F-35 को गिराया:यह दुनिया का सबसे एडवांस फाइटर जेट, लेकिन ईरानी खतरे का अंदाजा नहीं लगा पाया (पूरी खबर पढ़ें) नेशनल: मोदी की पश्चिम एशिया के हालात पर हाई लेवल बैठक:शाह-नड्डा, पुरी समेत सीनियर लीडर मौजूद; गैस-तेल और ऊर्जा की स्थिति पर चर्चा की (पूरी खबर पढ़ें) नेशनल: राउत बोले- मोदी जी अब झोला उठाओ और चले जाओ:आप देश चलाने के काबिल नहीं; रुपया गिर रहा, पीएम इलेक्शन कैंपेन में बिजी (पूरी खबर पढ़ें) इंटरनेशनल: महिला की लाश के साथ 13 घंटे उड़ता रहा विमान: हॉन्गकॉन्ग से लंदन उड़ान में टेकऑफ के बाद मौत हुई; रास्तेभर बदबू से परेशान रहे पैसेंजर (पूरी खबर पढ़ें) नेशनल: असम चुनाव-कांग्रेस से आए सांसद को टिकट देने पर नाराजगी: जिन भाजपा विधायकों का टिकट कटा, उन्होंने निर्दलीय लड़ने की बात कही; CM ने मनाया (पूरी खबर पढ़ें) मौसम: राजस्थान-बंगाल समेत 12 राज्यों में बारिश का अलर्ट:UP-बिहार, दिल्ली में घना कोहरा; हिमाचल में 5 दिन से बर्फबारी, उत्तराखंड-सिक्किम में एवलांच का खतरा बढ़ा (पूरी खबर पढ़ें) नेशनल: टॉप-10 मंदिरों के पास ₹9 लाख करोड़ की संपत्ति:तिरुपति बालाजी दुनिया का तीसरा सबसे अमीर धर्मस्थल; पद्मनाभमंदिर के पास सबसे ज्यादा खजाना (पूरी खबर पढ़ें) 🗣️ बयान जो चर्चा में है... 😲 खबर हटके... ग्रामीणों ने पुलिस को बंधक बनाया यूपी के जौनपुर में सादे कपड़ों में पहुंची महाराष्ट्र पुलिस को ग्रामीणों ने चोर समझकर घेर लिया और बंधक बना लिया। पुलिस एक युवक को पैसे के लेन-देन के मामले में पकड़ने आई थी। 📸 फोटो जो खुद में खबर है 🌟 भास्कर की एक्सक्लूसिव स्टोरीज, जो सबसे ज्यादा पढ़ी गईं… आज का एक्सप्लेनर: क्या ईरान पर न्यूक्लियर अटैक कर देंगे नेतन्याहू; ईरान ने डिमोना शहर पर सबसे बड़ा हमला किया, दुनिया पर इसका क्या असर संडे जज्बात-तीरंदाज बेटी मरी तो MBBS बेटे को खिलाड़ी बनाया: जब डॉक्टर बेटा भी नहीं रहा तो 55 की उम्र में बेटी पैदाकर बनाया तीरंदाज भास्कर एक्सक्लूसिव: निशांत को नीतीश जैसा बनाने की ट्रेनिंग: चलने, बोलने से लेकर उठने-बैठने की बारीकी सीख रहे; मंत्री-विधायक दे रहे पॉलिटिकल क्लास जरूरत की खबर- नवरात्रि व्रत में कैसे रहें एनर्जेटिक: 7 जरूरी बातें ध्यान रखें, डाइटीशियन से जानें व्रत में क्या खाएं, क्या न खाएं साइबर लिटरेसी- फास्टैग रिचार्ज स्कैम: जानें कैसे फंसते हैं लोग, सस्ते के लालच में न आएं, रीचार्ज कराते हुए बरतें 10 सावधानियां 🌍 करेंट अफेयर्स ⏳आज के दिन का इतिहास 🌦️ मौसम का मिजाज कर्क राशि वालों को रुका पैसा मिल सकता है। बिजनेस के लिहाज से भी अनुकूल दिन है। जानिए आज का राशिफल... आपका दिन शुभ हो, पढ़ते रहिए दैनिक भास्कर ऐप… मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ को और बेहतर बनाने के लिए हमें आपका फीडबैक चाहिए। इसके लिए यहां क्लिक करें…
    Click here to Read more
    Prev Article
    माता की शक्तियों से पाठकजी के घर सजा दरबार:मंत्री ने आंसुओं की एंट्री कराई; ट्रेनिंग में विधायक ने ठुमकों की प्रैक्टिस कराई
    Next Article
    केसी त्यागी बोले- UP में जयंत चौधरी को मजबूत करूंगा:रालोद मेरी आत्मा, नीतीश मेरे 52 साल के मित्र, उनके जैसा कोई नहीं है

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment