Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ:ईरान पर 1200 बम गिरे, दावा- 48 नेता मारे गए; टी-20 वर्ल्डकप- भारत सेमीफाइनल में पहुंचा; EX मुस्लिम को 14 चाकू मारने वाला ढेर

    3 hours ago

    1

    0

    नमस्कार, कल की बड़ी खबर ईरान पर हमले की है, इजराइल ने 1200 से ज्यादा बम गिराए। ट्रम्प ने दावा किया कि इन हमलों में एक झटके में 48 ईरानी नेता खत्म हो गए। वहीं, दूसरी खबर टी-20 वर्ल्डकप को लेकर है, भारतीय टीम सेमीफाइनल में पहुंच गई। ⏰ आज के प्रमुख इवेंट्स, जिन पर रहेगी नजर... 📰 कल की बड़ी खबरें... 1. ईरान में 24 घंटे में 1,200 से ज्यादा बम गिरे, ट्रम्प बोले- 48 नेता एक झटके में खत्म इजराइल और अमेरिका ने ईरान पर रविवार को लगातार दूसरे दिन हमला किया। जिसमें ईरानी सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत हो गई। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा कि इन हमलों में 48 ईरानी ‘नेता’ एक झटके में खत्म हो गए। 30 मिसाइलों से हमला, 40 कमांडर्स मारे गए: इजराइली वायुसेना ने बताया कि उसने अमेरिका के साथ मिलकर पिछले 24 घंटे में ईरान पर 1,200 से ज्यादा बम गिराए हैं। खामेनेई के ऑफिस कॉम्प्लेक्स पर 30 मिसाइलों से हमला किया गया। इसमें उनकी बेटी-दामाद, बहू और पोती समेत कॉम्प्लेक्स में मौजूद 40 कमांडर्स भी मारे गए हैं। जवाबी कार्रवाई में 9 लोगों की मौत: खामनेई के मारे जाने पर ईरान में 40 दिन का राजकीय शोक और सात दिन की छुट्टी घोषित कर दी गई है। वहीं, ईरानी सेना ने इजराइल समेत मिडिल-ईस्ट के कई देशों में हमले शुरू कर दिए हैं। इजराइल में एक हमले में 9 लोगों की मौत हो गई है। तीन अमेरिकी सैनिकों की मौत भी हो गई है। पूरी खबर पढ़ें... 2. ईरान पर हमले से पाकिस्तान में लोग भड़के, अमेरिकी दूतावास पर हमला; 12 मौतें ईरान के सुप्रीम लीडर खामेनेई की मौत की खबर सामने के बाद पाकिस्तान के कराची में हजारों शिया मुसलमानों ने सड़क पर प्रदर्शन किया। इजराइल-अमेरिका के खिलाफ नारे लगाए। प्रदर्शनकारियों ने अमेरिकी दूतावास में घुसने की कोशिश की। सुरक्षाकर्मियों की फायरिंग में 12 लोगों की मौत हो गई। UN ऑफिस में आग लगाई: कराची में प्रदर्शनकारियों ने कांसुलेट के मुख्य गेट पर हथौड़ों और लोहे की रॉड से हमला किया। गेट टूट गया और भीड़ परिसर के अंदर घुसने लगी। प्रदर्शन के दौरान आग के गोले फेंके गए, जिससे कांसुलेट की इमारत के कई हिस्सों में आग लग गई। उधर पाकिस्तान के ही स्कर्दू में प्रदर्शनकारियों ने यूनाइटेड नेशंस (UN) के ऑफिस में आग लगा दी है। पूरी खबर पढ़ें... 3. जंग के हालातों के बीच सउदी अरब में फंसी दो भारतीय एक्ट्रेस, लिखा- यह डरावना समय फिल्म ‘जन्नत’ 2 फेम और एक्ट्रेस ईशा गुप्ता ने रविवार को बताया कि इजराइन-ईरान संघर्ष के बीच वह इस समय संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के अबू धाबी में हैं, हालांकि वह सुरक्षित हैं। उन्होंने कहा कि मौजूदा समय डरावना है और उन्होंने उम्मीद जताई कि वह जल्द ही भारत लौटेंगी। सोनल चौहान ने पीएम मोदी से गुहार लगाई: वहीं एक्ट्रेस सोनल चौहान भी दुबई में फंसी हुई हैं। ‘जन्नत’ फेम सोनल चौहान ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए बताया है कि वो दुबई में असुरक्षित महसूस कर रही हैं और जल्द भारत लौटना चाहती हैं। सोनल ने लिखा, “माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी, मैं वर्तमान में जारी संकट के बीच दुबई में फंसी हुई हूं। उड़ानें रद्द हो गई हैं और भारत लौटने का कोई स्पष्ट तरीका नहीं है। मैं सुरक्षित घर वापसी के लिए सरकार से मार्गदर्शन और सहयोग की उम्मीद करती हूं। किसी भी सहायता के लिए मैं दिल से आभारी रहूंगी।” पूरी खबर पढ़ें... 4. पेट्रोल-डीजल 10-12 रुपए तक महंगे हो सकते हैं: सोना ₹30 हजार बढ़ सकता है इजराइल और ईरान के बीच अगर जंग लंबी चली और तेल मार्ग 'होर्मुज स्ट्रेट' बंद हुआ तो कच्चे तेल के दाम बढ़ सकते हैं। दिल्ली में पेट्रोल ₹95 लीटर से बढ़कर ₹105 तक पहुंच सकता है। वहीं डीजल ₹88 से बढ़कर ₹96 तक जा सकता है। इसकी वजह ये है कि भारत अपनी जरूरत का 90% तेल आयात करता है। इसमें से करीब 50% क्रूड होर्मुज के रास्ते आता है। कच्चा तेल महंगा हो सकता है: एक्सपर्ट्स का मानना है कि अगर ईरान इस रास्ते को ब्लॉक करता है, तो इंटरनेशनल मार्केट में कच्चे तेल की सप्लाई घट जाएगी और कीमतें 100 से 120 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच सकती हैं। फिलहाल ब्रेंट क्रूड 70 डॉलर प्रति बैरल के आस-पास ट्रेड कर रहा हैं। जंग के समय सोना सबसे सुरक्षित: कमोडिटी एक्सपर्ट अजय केडिया के मुताबिक सोना 1.60 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम से बढ़कर 1.90 लाख रुपए तक जा सकता है। चांदी 2.67 लाख रुपए किलो है जो बढ़कर 3.50 लाख तक पहुंच सकती है। युद्ध के समय निवेशक 'सोने' को सुरक्षित मानते हैं। पूरी खबर पढ़ें... 5. भारत टी-20 वर्ल्डकप के सेमीफाइनल में: 5 मार्च को इंग्लैंड से मुकाबला होगा भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में जगह बना ली है। अब टीम 5 मार्च को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में इंग्लैंड से भिड़ेगी। आखिरी सुपर-8 मैच में भारत ने वेस्टइंडीज को 5 विकेट से हराया। संजू सैमसन ने सबसे ज्यादा नाबाद 97 रन बनाए। मैच के हाईलाइट्स: कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेले गए मुकाबले में वेस्टइंडीज ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 4 विकेट पर 195 रन बनाए। जवाब में भारत ने 19.2 ओवर में 5 विकेट पर जीत हासिल कर ली। सैमसन प्लेयर ऑफ द मैच रहे। पूरी खबर पढ़ें... 6. EX मुस्लिम यूट्यूबर को चाकू मारने वाला एनकाउंटर में ढेर, 2 पुलिसवालों को लगी गोली गाजियाबाद में रविवार रात यूट्यूबर सलीम वास्तिक को 14 चाकू मारने वाला बदमाश एनकाउंटर में ढेर हो गया। लोनी थाना प्रभारी बाल-बाल बच गए, उनके बुलेट प्रूफ जैकेट में गोली लगी। 2 अन्य पुलिसवालों को भी गोली लगी है। यूट्यूबर पर हमले के बाद पुलिस हमलावरों की तलाश कर रही थी। इसी दौरान लोनी थाना क्षेत्र में रविवार रात को बदमाश से उनका आमना-सामना हो गया। पुलिस को देखते ही बाइक सवार बदमाश ने फायरिंग शुरू कर दी। दोनों तरफ से करीब 10 मिनट तक 20 राउंड फायरिंग हुई। योगी ने कहा था- छो़ड़ेंगे नहीं: मरने वाले बदमाश जीशान अमरोहा जिले के नगला सैफी का रहने वाला था। जीशान पर एक लाख रुपए का इनाम घोषित था। घटना पर सीएम योगी ने कहा था- कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। यूपी में आतंक की कोई जगह नहीं है। पूरी खबर पढ़ें… 7. मथुरा में छड़ीमार होली, गोकुल में गोपियों ने पुलिसवालों पर बरसाईं छड़ियां मथुरा में पिछले चार दिनों से होली का पर्व मनाया जा रहा है। रविवार को गोकुल में छड़ीमार होली खेली गई। दुल्हन की तरह सजी महिलाओं ने भगवान श्रीकृष्ण और बलराम के बाल स्वरूप को रंग लगाया। पुलिसकर्मियों पर छड़ी बरसाई गईं: गोपियों ने विदेशी सैलानियों पर भी छड़ियां बरसाईं। पुलिसवालों को भी नहीं छोड़ा। इससे पहले, नंदभवन से दोपहर 12.30 बजे भगवान श्रीकृष्ण का डोला निकला। इस पर कन्हैया और बलराम के बाल स्वरूप सवार थे। लोग रंग-गुलाल उड़ाते हुए डोले के आगे-पीछे चलते दिखे। छड़ीमार होली की प्रथा क्या है: मथुरा, वृंदावन, बरसाना, नंदगांव में लट्ठमार होली होती है। लेकिन गोकुल में छड़ीमार होली का प्रचलन सदियों पुराना है। मान्यता है कि भगवान श्रीकृष्ण और बलराम ने यहां बाल लीलाएं की थीं। लोगों को मारने के लिए जो छड़ी तैयार की जाती है, उस पर गोटेदार कपड़ा लपेटा जाता है। पूरी खबर पढ़ें… 🎭 आज का कार्टून ⚡ कुछ अहम खबरें हेडलाइन में… 1. जंग: राजस्थान के स्टूडेंट्स-कारोबारी हमले के बीच दुबई-अबूधाबी में फंसे: बोले- धमाके हो रहे हैं; अजमेर में शोक का ऐलान (पढ़ें पूरी खबर) 2. जंग: खामेनेई की मौत पर 'सेक्रेड गेम्स' एक्ट्रेस ने खुशी जताई: एलनाज नौरोजी ने कहा- 47 साल से जिस खबर का इंतजार था, वो आ गई (पढ़ें पूरी खबर) 3. नेशनल: PM ने तमिलनाडु-पुडुचेरी में 7,100 करोड़ के प्रोजेक्ट्स शुरू किए: मदुरै में बोले-विकसित भारत में तमिलनाडु का अहम योगदान (पढ़ें पूरी खबर) 4. नेशनल: प. बंगाल, 60 लाख वोटर जांच के घेरे में: मुर्शिदाबाद और मालदा में 19 लाख के डॉक्यूमेंट्स पेंडिंग; भाजपा ने कहा- घुसपैठियों पर कार्रवाई (पढ़ें पूरी खबर) 5. नेशनल: दावा-अजित का प्लेन क्रैश लैंडिंग से पहले पेड़ों से टकराया: AAIB की रिपोर्ट- विजिबिलिटी कम थी, फिर भी विमान रनवे पर उतरा (पढ़ें पूरी खबर) 🗣️ बयान जो चर्चा में है... 😲 खबर हटके... महिला यूनिवर्सिटी से पुरुष को मिलेगी डिग्री मुंबई के SNDT महिला विश्वविद्यालय में पहली बार एक पुरुष को डिग्री मिलेगी। जेंडर बदलने के बाद छात्रा ने नए नाम और जेंडर के साथ सर्टिफिकेट मांगा था, लेकिन यूनिवर्सिटी ने मना कर दिया। हाईकोर्ट के आदेश के बाद अब उसे डिग्री दी जाएगी। हालांकि छात्रा की पहचान सावर्जनिक नहीं की गई। 📸 फोटो जो खुद में खबर है 🌟 भास्कर की एक्सक्लूसिव स्टोरीज, जो सबसे ज्यादा पढ़ी गईं… 1. आज का एक्सप्लेनर- रणजी में 60 विकेट, 8.4 करोड़ का IPL कॉन्ट्रैक्ट; गेंदबाज आकिब नबी की कहानी, जिनके हर तरफ चर्चे; क्या टीम इंडिया में एंट्री होगी 2. भास्कर एक्सप्लेनर- खामेनेई को हत्या का अंदेशा था, उत्तराधिकारी तैयार किए: अमेरिका-इजराइल का अगला कदम क्या होगा, क्या तख्तापलट वाकई संभव है 3. ईरान के सुप्रीम लीडर खामेनेई मारे गए: 11 साल की उम्र में मौलवी, संविधान बदलकर 'रहबर' बने; क्यों मारना चाहता था इजराइल 4. ‘ईरान को मिटाना जरूरी, लंबी जंग के लिए तैयार’: इजराइल में खतरे के अलार्म, भारतीय बोले- मिसाइलों की आदत हो गई, ईरान में स्टूडेंट फंसे 5. संडे जज्बात-मंत्र पढ़ना नहीं जानता लेकिन सरकार ने पुजारी बनाया: सवर्ण बोले- हम दलित से पूजा नहीं करा सकते, अपना अलग मंदिर बना लिया 6. जरूरत की खबर- होली पर मिलावटी मावे से सावधान: हो सकते हैं ये हेल्थ रिस्क, इन 4 तरीकों से घर पर करें शुद्धता की जांच 🌍 करेंट अफेयर्स करेंट अफेयर्स से जुड़ी अन्य जानकारी के लिए यहां क्लिक करें... ⏳आज के दिन का इतिहास 🌦️ मौसम का मिजाज मेष राशि वालों के रुके काम पूरे हो सकते हैं। मिथुन राशि वालों को नौकरी में उपलब्धि मिल सकती है। जानिए आज का राशिफल... आपका दिन शुभ हो, पढ़ते रहिए दैनिक भास्कर ऐप… मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ को और बेहतर बनाने के लिए हमें आपका फीडबैक चाहिए। इसके लिए यहां क्लिक करें...
    Click here to Read more
    Prev Article
    अखिलेश के लिए अंकल-अंकल का हल्ला:गोरखनाथ ने BJP विधायक और SDM को रेला; गुंडे से इंस्पेक्टर ने खेली होली
    Next Article
    सहारनपुर में 1582 स्थानों पर होलिका दहन:सात जोन, 21 सेक्टर में बंटा जिला, ड्रोन से निगरानी, 12:50 से 02:02 बजे तक शुभ मुहूर्त

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment