Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ:इजराइल-ईरान जंग, 37 भारतीय जहाज फंसे; दावा- भारत में 25 दिन का तेल बचा; अखिलेश की बेटी संग सिरफिरे ने फोटो बनाई

    3 hours ago

    1

    0

    नमस्कार, कल की बड़ी खबर इजराइल-ईरान जंग को लेकर है। ईरान में जिस बिल्डिंग में नए नेता का चुनाव हो रहा था, वहीं पर इजराइल ने मिसाइल गिरा दी। दूसरी खबर भारत से है, दावा किया जा रहा है कि यहां सिर्फ 25 दिन का तेल बचा है। ⏰ आज के प्रमुख इवेंट्स, जिन पर रहेगी नजर... 1. देशभर में आज होली का त्योहार मनाया जाएगा। 2. वर्ल्डकप 2026 का पहला सेमीफाइल साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड के बीच कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेला जाएगा। 📰 कल की बड़ी खबरें... 1. दावा- भारत के पास सिर्फ 25 दिन का तेल बचा, इजराइल-ईरान जंग के बीच इम्पोर्ट रूट बंद पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव और ईरान-इजराइल युद्ध के बीच दावा किया जा रहा है कि भारत के पास अब सिर्फ 25 दिनों का क्रूड ऑयल यानी कच्चा तेल और रिफाइंड ऑयल का स्टॉक बचा है। हालांकि न्यूज एजेंसी PTI ने 6-8 हफ्ते तक के स्टॉक की बात कही है। कांग्रेस ने पूछा- तेल किसने चुराया: कांग्रेस ने सरकार से पूछा कि हमारा तेल किसने चुराया? केरल कांग्रेस ने X पर लिखा कि 9 फरवरी को केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने राज्यसभा में बताया था कि हमारे पास 74 दिनों का पेट्रोलियम रिजर्व है और चिंता की कोई बात नहीं है। आज, सरकार कहती है कि हमारे पास सिर्फ 25 दिनों का स्टॉक है। ऐसी स्थिति क्यों आई: दरअसल, ईरान ने स्ट्रैट ऑफ होर्मुज को बंद करने का ऐलान कर दिया है। साथ ही ईरान की सेना ने चेतावनी दी है कि इस रूट से अगर कोई भी जहाज गुजरता है, तो उसे आग लगा दी जाएगी। यह रूट दुनिया के ऑयल बिजनेस के लिए सबसे जरूरी माना जाता है। होर्मुज रूट बंद होने से क्या होगा: होर्मुज के बंद होने से भारत समेत एशियाई देशों पर सबसे ज्यादा असर होगा। कच्चे तेल की कीमतें भी 100 डॉलर प्रति बैरल के पार जा सकती हैं। अभी ब्रेंट क्रूड की कीमत करीब 5.58% बढ़कर 80.41 डॉलर प्रति बैरल के आसपास पहुंच गई है। पूरी खबर पढ़ें... 2. ट्रम्प बोले- ईरान बातचीत चाहता है, लेकिन अब देर हो चुकी; 500 साल पुराने ईरानी महल को नुकसान अमेरिका-इजराइल और ईरान जंग का आज चौथा दिन है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा है कि ईरान बातचीत करना चाहता है, लेकिन अब इसके लिए बहुत देर हो चुकी है। ट्रम्प ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए दावा किया कि ईरान का डिफेंस सिस्टम और लीडरशिप लगभग खत्म हो चुका है। ईरान के 500 साल पुराने महल को नुकसान: इजराइल ने ईरान के 500 साल पुराने गोलिस्तान पैलेस पर हमला किया है। हमले में इसका कुछ हिस्सा डैमेज हो गया। वहां रखी गई कीमती और ऐतिहासिक चीजों को पहले ही सुरक्षित जगह पर रख दिया गया था, इसलिए वे बच गईं। साल 2013 में इसे यूनेस्को की विश्व धरोहर सूची में भी शामिल किया गया था। जंग में ईरान का नुकसान... 4 दिन में 787 लोगों की मौत हो चुकी है। 153 शहरों को निशाना बनाया गया। कुल 504 जगहों पर 1,039 हमले हुए। पूरी खबर पढ़ें... 3. इजराइल-ईरान जंग; मोदी ने 8 खाड़ी देशों से बात की; दुबई-अबू धाबी से 2000+ भारतीय लौटे अमेरिका-इजराइल और ईरान जंग के बीच मिडिल ईस्ट में फंसे 2100 से ज्यादा भारतीय 7 फ्लाइट्स से मंगलवार को देश लौटे। उधर, पीएम नरेंद्र मोदी ने दो दिन में भारतीयों की सुरक्षा को लेकर 8 खाड़ी देशों के नेताओं से बात की है। मिडिल ईस्ट के 6 देशों में 90 लाख भारतीय: 2024 तक खाड़ी सहयोग परिषद (GCC) के देशों में 90 लाख से ज्यादा भारतीय रहते थे। GCC में सऊदी अरब, UAE, कतर, कुवैत, ओमान और बहरीन शामिल हैं। इनमें सबसे ज्यादा भारतीय UAE और सऊदी अरब में हैं। UAE में भारतीय सबसे बड़ा विदेशी समुदाय: अबू धाबी स्थित भारतीय दूतावास के मुताबिक, वहां करीब 43 लाख भारतीय रहते हैं, जो कुल आबादी का लगभग 35% हैं। इनमें से लगभग 15% अबू धाबी में रहते हैं और बाकी अन्य अमीरात, जैसे दुबई में रहते हैं। पूरी खबर पढ़ें... 4. अखिलेश यादव की बेटी की AI फोटो पोस्ट की, लिखा- अपनी जान से बढ़कर प्यार करता हूं इंस्टाग्राम पर एक यूजर ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव की बेटी की AI से फोटो बनाकर पोस्ट कर दी। लिखा- मैं अपनी जान से बढ़कर प्यार करता हूं। यूजर ने करीब 318 पोस्ट किए हैं। जिनमें 100 से ज्यादा पोस्ट में उसने अखिलेश की बेटी की तस्वीर लगाई है। पोस्ट वायरल होने के बाद सपा एमएलसी डॉ. मानसिंह यादव ने प्रयागराज के साइबर थाने में FIR दर्ज कराई है। उन्होंने कहा- यूजर की पहचान कर कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाए। उसकी आईडी तत्काल बंद की जाए। पूरी खबर पढ़ें… 5. चांदी ₹20 हजार, सोना ₹7 हजार सस्ता; वायदा बाजार में प्रॉफिट बुकिंग से दाम गिरे वायदा बाजार (MCX) में प्रॉफिट बुकिंग की वजह से गोल्ड और सिल्वर के दामों में गिरावट आई है। 3 मार्च को वायदा बाजार में चांदी करीब 20 हजार रुपए (7%) गिर गई। 1 किलो चांदी का भाव 2.58 लाख रुपए पर आ गया है। सोमवार को ये 2.78 लाख रुपए पर थी। सोने में करीब 4% गिरावट: सोने में भी करीब 7 हजार रुपए (4%) की गिरावट है। 10 ग्राम सोना 1.59 लाख रुपए पर आ गया है। सोमवार को ये 1.66 लाख रुपए पर था। प्रॉफिट बुकिंग के कारण गिरे दाम: सोमवार को अमेरिका, इजराइल और ईरान के बीच बढ़ते तनाव के कारण सुरक्षित निवेश के तौर पर सोने-चांदी की मांग अचानक बढ़ गई थी, जिससे कीमतों में बड़ा उछाल आया था। वहीं, मंगलवार को होली के चलते दिन में बाजार बंद रहने के बाद जब शाम को MCX ट्रेडिंग शुरू हुई, तो निवेशकों ने जमकर प्रॉफिट बुकिंग की। पूरी खबर पढ़ें... 6. भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन राज्यसभा जाएंगे: 6 राज्यों से 9 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी भाजपा ने मंगलवार को राज्यसभा के लिए 9 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी की। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन बिहार से राज्यसभा जाएंगे। उनके अलावा लिस्ट में शिवेश कुमार का भी नाम है। छत्तीसगढ़ से भाजपा ने लक्ष्मी वर्मा को उम्मीदवार बनाया है। 16 मार्च को वोटिंग: 10 राज्यों की 37 राज्यसभा सीटों पर 16 मार्च को चुनाव कराया जाएगा। 16 मार्च को सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे के बीच वोटिंग होगी और उसी दिन शाम 5 बजे वोटों की गिनती की जाएगी। पूरी खबर पढ़ें… 🎭 आज का कार्टून ⚡ कुछ अहम खबरें हेडलाइन में… 1. नेशनल: सोनिया बोलीं-खामेनेई की हत्या पर भारत की चुप्पी से हैरानी: यह न्यूट्रल रहना नहीं, जिम्मेदारी से पीछे हटना; यह पीएम की ईरान पर हमले की अनदेखी (पढ़ें पूरी खबर) 2. नेशनल: केंद्रीय मंत्री शिवराज चलाएंगे 'मामा कोचिंग': गरीब स्टूडेंट्स को प्रतियोगी परीक्षाओं की फ्री तैयारी कराएंगे, जन्मदिन पर ले रहे 5 संकल्प (पढ़ें पूरी खबर) 3. होली: मथुरा में जलती होलिका से निकला पंडा, VIDEO: 25 फीट ऊंची धधकती लपटें, शरीर बिल्कुल झुलसा नहीं; विदेशी देखकर हैरान (पढ़ें पूरी खबर) 4. ईरान-इजराइल युद्ध: बेतिया के कैप्टन आशीष लापता: 1 मार्च को जहाज पर गिरी थी मिसाइल; पत्नी को एजेंसी ने फोन कर दी जानकारी (पढ़ें पूरी खबर) 5. इंटरनेशनल: इजराइल ने ट्रैफिक कैमरे हैक कर खामेनेई पर हमला किया: सालों तक नजर रखी, ऑफिस पर 30 मिसाइलें गिराई, 40 अफसर भी मारे गए (पढ़ें पूरी खबर) 6. क्रिकेट: चंद्रग्रहण की वजह से भारत ने देरी से ट्रेनिंग की: वानखेड़े में 6 से 9 बजे का शेड्यूल तय था, खिलाड़ी 7:20 बजे मैदान पर पहुंचे (पढ़ें पूरी खबर) 7. सेलेब्रिटी: यूएई में फंसी एक्ट्रेस ईशा गुप्ता सुरक्षित भारत लौटीं: कहा- हालात मुश्किल थे, भगवान की कृपा से हम सेफ रहे (पढ़ें पूरी खबर) 🗣️ बयान जो चर्चा में है... 😲 खबर हटके... महिला ने एक साथ दो पुरुषों से शादी की थाईलैंड की 37 साल की डुआंगडुआन केतसारो ने एक साथ दो दूल्हों से शादी की है। दोनों दूल्हे ऑस्ट्रिया के रहने वाले हैं। आपसी सहमति और समझदारी के बाद तीनों ने शादी का फैसला लिया। महिला पहले से शादीशुदा रह चुकी हैं और उनके तीन बच्चे और दो नाती-पोते भी हैं। 📸 फोटो जो खुद में खबर है 🌟 भास्कर की एक्सक्लूसिव स्टोरीज, जो सबसे ज्यादा पढ़ी गईं… 1. आज का एक्सप्लेनर- क्या खामेनेई को मारकर अमेरिका-इजराइल से चूक हो गई, ईरान उम्मीद से ज्यादा तैयार; ये जंग आखिर कितने दिन चलेगी 2. भास्कर एक्सप्लेनर- खामेनेई को रात में मारना था, CIA ने बदला प्लान: 3 संकेत मिले, फिर भी सुप्रीम लीडर को क्यों नहीं बचा पाए; अमेरिका के धोखे की कहानी 3. नेपाल से भास्कर- सेक्स वर्क के लिए बदनाम थामेल की नाइट लाइफ ठप: चुनाव में स्पा सेंटर पर ताले, गलियों में नारे- अबकी बार बालेन सरकार 4. टी-20 वर्ल्डकप में IPL का दबदबा: सेमीफाइनल में पहुंचने वाली टीमों में 83% IPL प्लेयर्स, टीम इंडिया में 2 फ्रेंचाइजी के कप्तान 5. बॉलीवुड क्राइम फाइल्स- डिजाइनर कपड़ों में गिरफ्तार हुईं मोनिका बेदी: पुर्तगाल जेल में अबू सलेम को लिखे लव लेटर, चार्टर्ड प्लेन में नहीं मिलाई नजरें, पार्ट-1 6. क्या मेरठ में मिली लाश पर यूपी पुलिस झूठ बोली: मरने वाली अर्चिता या तुर्कमेनिस्तान की मुहब्बत; मां बोलीं- छिपाकर डेडबॉडी जला दी 7. जरूरत की खबर- होली इमरजेंसी सेफ्टी किट: हो सकती है कलर एलर्जी, हेल्थ इमरजेंसी, ये 10 एसेंशियल्स मददगार, जानें कैसे यूज करें 🌍 करेंट अफेयर्स ⏳आज के दिन का इतिहास 🌦️ मौसम का मिजाज मेष राशि के लिए नई शुरुआत का दिन है। सिंह राशि को नई जिम्मेदारी मिल सकती है। जानिए आज का राशिफल... आपका दिन शुभ हो, पढ़ते रहिए दैनिक भास्कर ऐप… मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ को और बेहतर बनाने के लिए हमें आपका फीडबैक चाहिए। इसके लिए यहां क्लिक करें…
    Click here to Read more
    Prev Article
    अमेरिका को भारी नुकसान... पीछे हटाना पड़ा एयरक्राफ्ट कैरियर, IRGC का दावा
    Next Article
    मथुरा में 25 फीट ऊंची लपटों से कैसे निकला पंडा:शरीर बिल्कुल झुलसा नहीं; विदेशी देखकर हैरान; VIDEO में देखिए पूरी कहानी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment