Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ:कर्नाटक CM सिद्धारमैया का इस्तीफा; एक्ट्रेस ट्विशा की सास गिरिबाला गिरफ्तार; यूपी में भाजपा के 5 नए जिलाध्यक्ष बने

    18 hours ago

    1

    0

    नमस्कार, कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने इस्तीफा दे दिया है। डीके शिवकुमार का मुख्यमंत्री बनना तय माना जा रहा है। उधर, एक्ट्रेस ट्विशा की सास गिरिबाला सिंह को CBI ने गिरफ्तार कर लिया है। मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ में आगे मुस्लिम संगठनों के प्रदर्शन के बारे में बताएंगे, जिसमें गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित करने की मांग की गई। ⏰ आज के प्रमुख इवेंट्स, जिन पर रहेगी नजर... 📰 कल की बड़ी खबरें... 1. कर्नाटक के CM सिद्धारमैया का इस्तीफा, बोले- आलाकमान ने जो कहा, मैंने किया कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने इस्तीफा दे दिया। उन्होंने बेंगलुरु में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा- मैंने पहले ही कहा था कि हाईकमान जब कहेगा, मैं इस्तीफा दे दूंगा। अब डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार का मुख्यमंत्री बनना तय माना जा रहा है। आज विधायक दल की बैठक में इसका ऐलान किया जा सकता है। सिद्धारमैया 3 साल पहले रोटेशनल फॉर्मूला से बने थे CM: कर्नाटक विधानसभा के रिजल्ट 13 मई 2023 को आए थे। सिद्धारमैया ने 135 विधायकों में से 90 का समर्थन का दावा किया था। वहीं, डीके शिवकुमार ने कहा कि उन्होंने पार्टी को मुश्किल दौर से बाहर निकाला है। दोनों CM पद पर अड़े रहे, इसलिए फैसला होने में 7 दिन लगे। इस बीच खबरें आईं कि दोनों के बीच 'ढाई-ढाई साल के सीएम' फॉर्मूले पर सहमति बनी। पूरी खबर पढ़ें... 2. CBI ने ट्विशा की सास गिरिबाला सिंह को अरेस्ट किया, आज कोर्ट में पेश किया जाएगा एक्ट्रेस ट्विशा शर्मा मौत मामले में CBI ने उनकी सास रिटायर्ड जज गिरिबाला सिंह को गिरफ्तार किया। उन पर सबूतों से छेड़छाड़ करने के आरोप हैं। गिरफ्तारी से पहले CBI ने गिरिबाला सिंह से 7 घंटे पूछताछ की और इसके बाद मेडिकल चेकअप करवाया। उन्हें आज कोर्ट में पेश किया जाएगा। इससे पहले बुधवार को MP हाईकोर्ट ने गिरिबाला की अग्रिम जमानत रद्द कर दी थी। हाई इंटेंसिटी कैमरे से रिकॉर्डिंग की गई: जांच के दौरान सीबीआई ने गिरिबाला सिंह के घर में हाई इंटेंसिटी 3D कैमरा लगाकर पूरे परिसर की 360 डिग्री रिकॉर्डिंग की। आसपास की लोकेशन भी स्कैन की गई, ताकि यह पता लगाया जा सके कि घटनास्थल किसी पड़ोसी मकान की छत या बालकनी से दिखाई देता है या नहीं। पूरी खबर पढ़ें... 3. यूपी में भाजपा के 5 नए जिलाध्यक्ष घोषित, देवरिया में पूर्व विधायक को अस्पताल में मिली खबर यूपी में भाजपा ने गुरुवार शाम जिलाध्यक्षों की चौथी सूची जारी कर 5 नए जिलाध्यक्षों की घोषणा कर दी। प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने देवरिया के जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह को हटाकर काली प्रसाद को जिलाध्यक्ष बनाया है। काली प्रसाद अस्पताल में एडमिट थे, तभी उन्हें जिलाध्यक्ष बनाए जाने की जानकारी मिली। मोदी-योगी की पसंद वाले बने जिलाध्यक्ष: अंबेडकरनगर में त्रयंबक तिवारी को हटाकर दिलीप देव पटेल को जिलाध्यक्ष बनाया गया है। वाराणसी में राम सकल पटेल और गोरखपुर महानगर में रमेश प्रसाद गुप्ता को जिलाध्यक्ष बनाया है। वाराणसी में पीएम नरेंद्र मोदी और गोरखपुर में सीएम योगी की पसंद से जिलाध्यक्ष तय किया गया। नवनियुक्त जिलाध्यक्षों में एक ठाकुर, दो कुर्मी, एक वैश्य और एक अनुसूचित जाति से हैं। पूरी खबर पढ़ें… 4. बिजली विभाग के JE को नमाजियों ने दौड़ाकर पीटा, शामली में बोले- बकरीद खराब कर दी शामली में बिजली कटौती से गुस्साए नमाजियों ने जेई को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। वह ट्रांसफार्मर सही कराने के लिए टीम के साथ पहुंचे थे। गांव वालों ने जेई को लात-घूसे और जमकर थप्पड़ मारे। पिटाई से जेई बेहोश हो गए। लाइनमैन की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जेई को गांव वालों के चंगुल से छुड़ाया। इसके बाद उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया जेई की बाइक लूटी: हमलावरों ने जेई के घायल होने के बाद उनकी बाइक भी लूट ली। वहीं, घटना से जुड़ा एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें 20-25 लोग जेई से धक्का-मुक्की करते दिख रहे। हमलावर कह रहे हैं कि रात भर लाइट न आने से बकरीद की तैयारी खराब हो गई। घटना जिला मुख्यालय से 14 किमी दूर कैराना के गोगवान गांव की है। पूरी खबर पढ़ें… 5. रिपोर्ट- US-ईरान 60 दिन के सीजफायर पर राजी, ट्रम्प की मंजूरी बाकी अमेरिका और ईरान 60 दिन के संघर्षविराम समझौते पर सहमत हो गए हैं। एक्सिओस के मुताबिक, अब सिर्फ अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की मंजूरी बाकी है। समझौते के तहत होर्मुज स्ट्रेट में जहाजों की आवाजाही जारी रहेगी। ईरान 30 दिन में समुद्री माइंस हटाएगा और परमाणु हथियार नहीं बनाने का वादा करेगा। बदले में अमेरिका नौसैनिक नाकेबंदी और कुछ पाबंदियां धीरे-धीरे हटाएगा। ओमान को ट्रम्प की धमकी: राष्ट्रपति ट्रम्प ने ईरान के बाद अब ओमान की धमकी दी है। अगर ओमान ईरान के साथ मिलकर होर्मुज स्ट्रेट को कंट्रोल करने की कोशिश करता है तो अमेरिका उसे उड़ा देगा। दरअसल, ईरान ओमान के साथ मिलकर होर्मुज से गुजरने वाले जहाजों पर फीस लगाने की तैयारी कर रहा है। पूरी खबर पढ़ें... 6. NEET री-टेस्ट पेपर सेना-वायुसेना की मदद से एग्जाम सेंटर पहुंचेगा, राजनाथ सिंह की बैठक में फैसला NEET-UG री-टेस्ट से पहले सरकार ने सुरक्षा बढ़ा दी है। अब सेना और वायुसेना की मदद से पेपर परीक्षा केंद्रों तक पहुंचाए जाएंगे। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के घर हुई बैठक में यह फैसला लिया गया। शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने बताया कि पेपर प्रिंटिंग से ट्रांसपोर्ट तक कई स्तर की निगरानी होगी। PM मोदी खुद रख रहे नजर: रिपोर्ट्स के मुताबिक, PM मोदी खुद री-टेस्ट की तैयारियों पर नजर रख रहे हैं और उन्हें परीक्षा से जुड़ी हर जानकारी दी जा रही है। दरअसल, 3 मई को हुई NEET-UG परीक्षा में गड़बड़ी की सूचना मिली थी। इसके बाद 12 मई को परीक्षा रद्द की गई। अब 21 जून को री-एग्जाम होगा। पूरी खबर पढ़ें… 7. पीलीभीत में भाजपा नेता के भाई की गोली मारकर हत्या, पड़ोसी को बचाने गए थे पीलीभीत में बिलसंडा नगर पंचायत के अध्यक्ष और भाजपा नेता डीके गुप्ता के चचेरे भाई पप्पू गुप्ता की गुरुवार शाम गोली मारकर हत्या कर दी गई। पप्पू गुप्ता अपने पड़ोसी को पिटता देख उन्हें बचाने गए थे। इसी दौरान हमलावरों में से एक ने पप्पू गुप्ता के सीने में गोली मार दी। सड़क पर 15 मिनट तक तड़पते रहे: गोली लगने के बाद पप्पू गुप्ता सड़क पर गिर पड़े और करीब 15 मिनट तक तड़पते रहे। लेकिन उन्हें बचाने कोई नहीं आया। आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी और वीडियो बनाते रहे। अस्पताल ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ा: परिवार ने पुलिस की मदद से पप्पू को जिला अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने हालत गंभीर देखते हुए उन्हें बरेली रेफर कर दिया। लेकिन रास्ते में उनकी मौत हो गई। एसपी सुकीर्ति माधव ने हमलावरों की तलाश के लिए 5 टीमें बनाई हैं। घटना बिलसंडा थाना क्षेत्र के वमरौली तिराहे की है। पूरी खबर पढ़ें… 8. बकरीद पर ड्रोन से निगरानी, मुस्लिम संगठनों की मांग- गाय राष्ट्रीय पशु घोषित हो देशभर में बकरीद शांतिपूर्ण तरीके से मनाई गई। मुस्लिम समुदाय के लोग ईदगाहों और मस्जिदों में नमाज पढ़ने पहुंचे। PM मोदी और राष्ट्रपति मुर्मू ने लोगों को ईद की शुभकामनाएं दीं। दिल्ली, यूपी और बंगाल समेत कई राज्यों में पुलिस ने ड्रोन से निगरानी की। बकरीद पर गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित करने की मांग राजस्थान, उत्तराखंड, UP-बंगाल और तेलंगाना में कुछ मुस्लिम संगठनों ने गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित करने की मांग उठाई। मुस्लिम सेवा संगठन के उपाध्यक्ष आकिब कुरैशी ने कहा कि अगर गाय को राष्ट्र पशु का दर्जा दिया जाता है, तो इससे देश में सामाजिक सद्भाव और आपसी भाईचारा मजबूत होगा पूरी खबर पढ़ें... 🎭 आज का कार्टून ⚡ कुछ अहम खबरें हेडलाइन में… 🗣️ बयान जो चर्चा में है... 😲 खबर हटके... TMC नेता ने खेत में ₹2.24 करोड़ कैश गाड़े पश्चिम बंगाल में TMC नेता दिपांकर भट्टाचार्य के खेत से पुलिस ने ₹2.24 करोड़ कैश बरामद किया। जमीन खोदकर ₹500 के नोटों से भरे बोरे और ट्रॉली बैग निकाले गए। दिपांकर हत्या केस में गिरफ्तार है। पूछताछ में उसने खेत में कैश छिपाने की बात कबूली। 📸 फोटो जो खुद में खबर है 🌟 भास्कर की एक्सक्लूसिव स्टोरीज, जो सबसे ज्यादा पढ़ी गईं… 🌍 करेंट अफेयर्स करेंट अफेयर्स से जुड़ी अन्य जानकारी के लिए यहां क्लिक करें... ⏳आज के दिन का इतिहास 🌦️ मौसम का मिजाज मेष राशि वालों के वैवाहिक जीवन में मधुरता और प्रेम रहेगा। कर्क राशि वालों के विद्यार्थियों की पढ़ाई या करियर संबंधी किसी समस्या का समाधान होगा। जानिए आज का राशिफल... आपका दिन शुभ हो, पढ़ते रहिए दैनिक भास्कर ऐप… मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ को और बेहतर बनाने के लिए हमें आपका फीडबैक चाहिए। इसके लिए यहां क्लिक करें…
    Click here to Read more
    Prev Article
    यूपी में 100 की स्पीड से आया तूफान, तेज बारिश:सहारनपुर में दो पर्यटकों की मौत, इनोवा-ट्रैक्टर समेत 10 गाड़ियां बहीं
    Next Article
    गंदी बात करने पर गैराज मालिक को पीट-पीटकर मार डाला:वाराणसी में लड़की बोली- मां के सामने छेड़खानी की; भांजे ने दिया साथ

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment