Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    यूपी में 100 की स्पीड से आया तूफान, तेज बारिश:सहारनपुर में दो पर्यटकों की मौत, इनोवा-ट्रैक्टर समेत 10 गाड़ियां बहीं

    17 hours ago

    1

    0

    यूपी में आंधी-तूफान और तेज बारिश से हालात बिगड़ गए हैं। शुक्रवार तड़के सहारनपुर में भारी बारिश के बाद पहाड़ी से तेज बहाव के साथ पानी नीचे आने से इनोवा-ट्रैक्टर समेत 10 गाड़ियां बह गईं। बाइक मलबे में दब गईं। 2 पर्यटकों की मौत हो गई। मौके पर राहत और बचाव कार्य चलाया जा रहा है। इससे पहले, लखनऊ-वाराणसी, प्रयागराज समेत 20 जिलों में आंधी-तूफान के साथ बारिश हुई। कई जगह हवा की रफ्तार 100 किमी. पहुंच गई। सहारनपुर में ओले गिरे। वाराणसी में इतनी बारिश हुई कि BHU ट्रामा सेंटर के बाहर पानी भर गया। दर्जनों पेड़ और पोल उखड़ गए। झांसी में 5 क्विंटल वजनी यूनिपोल उखड़ गया। रेलवे ट्रैक पर तार टूटकर गिरने से ट्रेनें घंटों लेट हो गईं। प्रदेश में आंधी-तूफान की वजह से 15 लोगों की मौत हो गई है। हमीरपुर में निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिर गया। 6 मजदूरों की मौत हो गई। कौशांबी में कच्चे मकान पर पेड़ गिरने से मां-बेटा-बेटी समेत 4 लोगों की मौत हो गई। सहारनपुर में 2, आजमगढ़-प्रतापगढ़ और अंबेडकरनगर में एक-एक की जान चली गई। बारिश-आंधी से हुए नुकसान पर CM योगी ने संज्ञान लिया है। अधिकारियों को फील्ड में उतरने को कहा है। इस बीच, प्रदेशभर में सुबह से बादल छाए हैं। ठंडी हवाएं चल रही हैं। धूप बेअसर होने से गर्मी नहीं है। मौसम विभाग ने प्रदेश के सभी 75 जिलों में तूफान की चेतावनी जारी की है। 12 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट है। लखनऊ के मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया- बंगाल की खाड़ी और अरब सागर से आ रही नम हवाओं से यूपी में मौसम बदल गया है। 28 मई से नया पश्चिमी विक्षोभ भी सक्रिय है। इस वजह से आंधी-बारिश हो रही है। पश्चिमी यूपी और तराई क्षेत्रों में तूफान का खतरा सबसे ज्यादा है। हवा की रफ्तार 100 किमी/घंटे तक पहुंच सकती है। 1 जून तक यह सिलसिला जारी रहेगा। गर्मी से राहत मिलेगी। तापमान में 6°C तक की गिरावट आ सकती है। आंधी-तूफान और बारिश की तस्वीरें देखिए- यूपी के मौसम की पल-पल अपडेट के लिए नीचे लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए…
    Click here to Read more
    Prev Article
    यूपी में निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 की मौत:अफसर बोले- आंधी-बारिश के चलते हादसा, 3 मजदूरों को बचाया गया
    Next Article
    मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ:कर्नाटक CM सिद्धारमैया का इस्तीफा; एक्ट्रेस ट्विशा की सास गिरिबाला गिरफ्तार; यूपी में भाजपा के 5 नए जिलाध्यक्ष बने

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment