Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ:खड़गे बोले- मोदी आतंकवादी, फिर पलटे; ट्रम्प ने कहा- मैंने ईरान में सत्ता बदली; नीले ड्रम वाली मुस्कान प्रेमी साहिल संग कोर्ट पहुंची

    2 hours ago

    1

    0

    नमस्कार, कल की बड़ी खबर मल्लिकार्जुन खड़गे के विवादित बयान की रही। उन्होंने पीएम को आतंकवादी कहा। दूसरी खबर पति के टुकड़े करके नीले ड्रम में भरने वाली मुस्कान को लेकर है। हम आपको यह भी बताएंगे कि ट्रम्प ने ईरान को नई धमकी क्या दी है। ⏰ आज के प्रमुख इवेंट्स, जिन पर रहेगी नजर... 1. उत्तराखंड में केदारनाथ धाम के कपाट खुलेंगे। CM पुष्कर सिंह धामी भी मौजूद रहेंगे। 2. IPL में लखनऊ और राजस्थान के बीच शाम 7.30 बजे से लखनऊ में मैच खेला जाएगा। 📰 कल की बड़ी खबरें... 1. खड़गे बोले- मोदी आतंकवादी, बाद में कहा- वे लोगों और विपक्षी पार्टियों को डराते-धमकाते हैं कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने चेन्नई में पीएम मोदी को आतंकवादी कह दिया। खड़गे ने कहा- ये AIADMK के लोग, जो खुद अन्नादुरई की फोटो लगाते हैं, वे मोदी के साथ कैसे जुड़ सकते हैं? वह (मोदी) एक आतंकवादी हैं। कुछ मिनट बाद ही बयान पर सफाई दी: खड़गे ने कहा- मेरा मतलब है कि मोदी हमेशा धमकी देते हैं। ED, IT, CBI जैसी संस्थाएं उनके हाथ में हैं। वह अपने हाथ में डिलिमिटेशन भी लेना चाहते हैं। इसलिए मैं कह रहा था कि मोदी लोगों और विपक्ष को आतंकित कर रहे हैं। खड़गे पहले भी मोदी पर विवादित बयान देते आए हैं: 2024 में पीएम की तुलना आक्रमणकारी तैमूर लंग से की थी। 2023 में ‘जहरीला सांप’ और ‘झूठों का सरदार’ कहा था। 2022 में रावण जैसा कहा था। पूरी खबर पढ़ें... 2. ट्रम्प ने कहा- मैंने ईरान में सत्ता बदल दी, जल्द बड़ी डील, नहीं तो सेना हमले को तैयार अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा है कि उन्होंने ईरान में सत्ता बदल दी है। CNBC न्यूज से बात करते हुए ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच जल्द एक बड़ी डील हो सकती है। मौजूदा हालात में ईरान के पास समझौता करने के अलावा कोई दूसरा विकल्प नहीं है। ट्रम्प बोले- सीजफायर आगे नहीं बढ़ाएंगे: ट्रम्प ने चेतावनी दी कि अगर डील नहीं हुई, तो अमेरिकी सेना हमले के लिए पूरी तरह तैयार है और आदेश मिलते ही कार्रवाई कर सकती है। ट्रम्प ने साफ किया कि वह सीजफायर को आगे नहीं बढ़ाएंगे। सीजफायर 22 अप्रैल को खत्म हो रहा है। ईरान का सीजफायर तोड़ने का आरोप: ईरान की सेना ने कहा है कि अमेरिका ने युद्धविराम तोड़ा है। रविवार को ओमान की खाड़ी में एक अमेरिकी युद्धपोत ने ईरानी झंडे वाले मालवाहक जहाज पर फायरिंग की। अमेरिका ने दावा किया कि यह जहाज उसकी समुद्री नाकाबंदी से बचने की कोशिश कर रहा था। पूरी खबर पढ़ें... 3. नीले ड्रम वाली मुस्कान गोद में बेटी लेकर कोर्ट पहुंची, 13 महीने बाद जेल से प्रेमी साहिल के साथ आई मेरठ के बहुचर्चित सौरभ हत्याकांड में आरोपी मुस्कान और उसके प्रेमी साहिल को मंगलवार को कोर्ट में पेश किया गया। दोनों को जेल से भारी सुरक्षा के बीच कोर्ट लाया गया। दोनों करीब 46 मिनट तक कोर्ट में रहे। इस दौरान साहिल से 20 मिनट और मुस्कान से 16 मिनट तक जज ने सवाल-जवाब किए। साहिल ने सिर झुकाया: साहिल सफेद कलर की टोपी और राउंड नेक की सफेद टी-शर्ट पहने था। पुलिस की गाड़ी से उतरने के बाद साहिल ने सिर नीचे झुका लिया, सिपाहियों के इशारे पर चलता रहा। कुछ वकीलों ने उसे रोकने की कोशिश की, लेकिन पुलिसकर्मियों ने उन्हें पीछे धकेल दिया। मुस्कान ने मास्क लगा रखा था: मुस्कान ने पीले रंग के प्रिंटेड सूट के साथ काला दुपट्‌टा ले रखा था। चेहरे पर काला मास्क लगाया हुआ था। गोद में 6 महीने की बच्ची लिए थी। नजर झुकाए मुस्कान कोर्ट में प्रवेश कर गई। उसने बच्ची को भी दुपट्टे से लपेट रखा था। पुलिस ने किसी को भी मुस्कान की तरफ नहीं आने दिया। मुस्कान-साहिल केस में सुनवाई की अगली तारीख 28 अप्रैल तय की गई है। संभावना है कि इसी दिन अदालत अपना फैसला सुना सकती है और दोनों को सजा भी हो सकती है। पूरी खबर पढ़ें… 4. अखिलेश ने सीमा राजभर को महिला मोर्चा का अध्यक्ष बनाया, ओपी राजभर की पार्टी छोड़कर सपा जॉइन की थी अखिलेश यादव ने सीमा राजभर को समाजवादी पार्टी महिला मोर्चा का नया राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया है। बलिया की रहने वाली सीमा राजभर यूपी सरकार में मंत्री ओपी राजभर की पार्टी में रह चुकी हैं। वह सुभासपा से बलिया की महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष थीं। सीमा ने राजभर पर शोषण का आरोप लगाया था: 2022 के विधानसभा चुनाव के बाद उन्होंने राजभर और उनके बेटे अरविंद राजभर पर महिलाओं के शोषण और पार्टी में परिवारवाद का आरोप लगाया था। 2022 के अंत में वह सपा में शामिल हो गई थीं। पहले सपा ने उन्हें छात्र सभा का राष्ट्रीय सचिव बनाया था। अखिलेश जूही सिंह से बोले- बड़ी जिम्मेदारी देंगे: इससे पहले सपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष जूही सिंह थीं। अखिलेश यादव ने सीमा राजभर के नाम की घोषणा जूही सिंह से ही कराई। इसके बाद मीडिया के सामने जूही सिंह से कहा कि आपको और बड़ी जिम्मेदारी मिलेगी। पूरी खबर पढ़ें… 5. सुप्रीम कोर्ट ने पूछा- छूने से देवता अपवित्र कैसे होते हैं, सबरीमाला के वकील बोले- भगवान ब्रह्मचारी सबरीमाला मंदिर में महिलाओं की एंट्री और धार्मिक भेदभाव से जुड़े मामले में सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हो रही है। कोर्ट ने पूछा, ‘मूर्ति छूना ईश्वर का अपमान कैसे हो सकता है और वे अपवित्र कैसे हो जाते हैं।' सबरीमाला के वकील बोले- भगवान अयप्पा ब्रह्मचारी: सबरीमाला के वकील एडवोकेट वी. गिरी ने कहा किसी भी मंदिर में होने वाले रीति-रिवाज उस धर्म का अभिन्न हिस्सा होते हैं। पूजा देवता की विशेषताओं के उलट नहीं हो सकती। भगवान अयप्पा ‘नैष्ठिक ब्रह्मचारी’ हैं, इसलिए वहां की परंपराएं उसी के अनुरूप तय की गई हैं। आज आ सकता है फैसला: सुप्रीम कोर्ट में 9 जजों की संवैधानिक बेंच सबरीमाला मंदिर में महिलाओं की एंट्री से जुड़े मामले पर सुनवाई कर रही है। इसके साथ धार्मिक आस्था के 66 मामले और जुड़े हैं। फैसला आज आने की संभावना है। क्या है सबरीमाला विवाद: केरल हाईकोर्ट ने 1991 में सबरीमाला में मासिक धर्म वाली महिलाओं (10-50 साल) की एंट्री पर रोक लगाई थी। सुप्रीम कोर्ट ने 2018 में बैन हटा दिया। फैसले के खिलाफ कई पुनर्विचार याचिकाएं लगाई गईं, जिसपर अब सुनवाई हो रही है। मंदिर प्रशासन महिलाओं की एंट्री का विरोध कर रहा है। पूरी खबर पढ़ें... 6. MP में पहली बार रात में लू का अलर्ट, दो राज्यों में ट्रैफिक पुलिस की ड्यूटी का समय बदला देश के मैदानी इलाकों में तेज गर्मी जारी है। राजस्थान, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा में पारा 44°C पार हो गया। मध्य प्रदेश के भोपाल में पहली बार रात में लू चलने (वार्म नाइट अलर्ट) की चेतावनी दी गई है। वॉर्म नाइट अलर्ट क्या है: यह स्थिति तब बनती है जब रात का तापमान सामान्य से 4.5 से 6.4 डिग्री सेल्सियस तक अधिक हो और दिन का तापमान 40 डिग्री या उससे ऊपर बना रहे। इससे रात में भी गर्मी से राहत नहीं मिलती और मौसम असामान्य रूप से गर्म बना रहता है। 2 राज्यों में दोपहर में ट्रैफिक सिग्नल बंद किए गए: महाराष्ट्र के गोंदिया और छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में दोपहर 12:30 बजे से 4 बजे तक ट्रैफिक सिग्नल बंद कर दिए गए हैं, ताकि लोगों को चौराहों पर धूप में खड़ा न रहना पड़े। ट्रैफिक पुलिसकर्मियों के काम के घंटे बदलकर सुबह 6 से 11 और शाम 4 से 8 बजे कर दिए गए हैं। असम में बाढ़, एक की मौत: उधर असम की राजधानी गुवाहाटी के खानापारा इलाके में 21.59 सेमी बारिश दर्ज की गई। बाढ़ जैसे हालात बन गए, जिससे जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ और एक महिला की मौत हो गई। हालात को देखते हुए सभी स्कूल बंद कर दिए गए हैं। पूरी खबर पढ़ें... 🎭 आज का कार्टून ⚡ कुछ अहम खबरें हेडलाइन में… 1. केरलम में पटाखा फैक्ट्री में ब्लास्ट, 13 की मौत: 10 शव बरामद, 3 लोगों के शरीर के हिस्से बिखरे मिले; 40 मजदूर काम कर रहे थे (पूरी खबर पढ़ें) 2. कांग्रेस का पीएम के खिलाफ विशेषाधिकार हनन का नोटिस: आरोप- राष्ट्र के नाम संबोधन में विपक्षी सांसदों के वोट पर सवाल उठाए, कार्रवाई की मांग (पूरी खबर पढ़ें) 3. भागवत बोले- विज्ञान और धर्म दोनों से नहीं मिली शांति: राजा से विज्ञान तक सब मॉडल फेल; दुनिया अब भारत के ज्ञान से उम्मीद लगा रही (पूरी खबर पढ़ें) 4. थाईलैंड में भारतीय टूरिस्ट पर नस्लभेदी कमेंट: रेस्टोरेंट स्टाफ बोली- इंडिया वेरी बैड; पुलिस बुलाने पर मैनेजर ने माफी मांगी (पूरी खबर पढ़ें) 5. टिम कुक के बाद जॉन टर्नस संभालेंगे एपल की कमान: 15 साल बाद बदल रहा कंपनी का CEO; कुक अब एग्जीक्यूटिव चेयरमैन बनेंगे (पूरी खबर पढ़ें) 6. शाहरुख की किंग ने रिलीज से पहले ₹250 करोड़ कमाए: फिल्म के बजट का आधे से ज्यादा हिस्सा कवर, पेन मरुधर ने डिस्ट्रीब्यूशन राइट्स खरीदे (पूरी खबर पढ़ें) 🗣️ बयान जो चर्चा में है... 😲 खबर हटके... शादी से पहले बिजली कटी, बारात लेकर DM ऑफिस पहुंचा दुल्हा उत्तर प्रदेश के बांदा में शादी से पहले बिजली कट गई। इससे नाराज होकर दूल्हे कुलदीप कुमार ने बारात लेकर DM ऑफिस पहुंच कर विरोध किया। दूल्हे का कहना है कि स्मार्ट मीटर लगने के बाद से दोगुना बिजली बिल आने लगा है। 📸 फोटो जो खुद में खबर है 🌟 भास्कर की एक्सक्लूसिव स्टोरीज, जो सबसे ज्यादा पढ़ी गईं… 1. आज का एक्सप्लेनर- चुनाव बाद कितना महंगा हो सकता है पेट्रोल-डीजल; ईरान जंग में पाक से अमेरिका तक 44% कीमतें बढ़ीं, भारत ने कैसे रोके रखा 2. हवा का रुख- तमिलनाडु में BJP का खाता खुलना मुश्किल: 120-140 सीटों के साथ स्टालिन की वापसी के आसार, थलापति विजय को 5 से 15 सीटें 3. हम लोग- जन्म पर बच्चे, मौत पर शव को पिलाते हैं शराब: कोया लोगों में सगी बुआ की बेटी से ही शादी; नियम तोड़ा तो जीते-जी पिंडदान 4. भास्कर एक्सप्लेनर- पंखे आग उगलते हैं, रात में भी राहत क्यों नहीं: भारत की गर्म रातें कैसे बन रहीं साइलेंट किलर; इससे कैसे बचें 5. केदारनाथ धाम पहुंची बाबा केदार की डोली: 3 दिनों में पूरी की 57km की पैदल यात्रा; कल 181 दिन बाद खुलेंगे कपाट 6. जरूरत की खबर– धूप में जाने से पहले सनस्क्रीन जरूरी: जानिए SPF 15, 30 या 50 में फर्क, किस स्किन के लिए कौन-सी क्रीम है बेस्ट 7. फिजिकल हेल्थ- नींद में सुनाई देती है धमाके की आवाज: हो सकता है ‘एक्सप्लोडिंग हेड सिंड्रोम,’ डॉक्टर से समझें इसका कारण और रिस्क फैक्टर्स 🌍 करेंट अफेयर्स ⏳आज के दिन का इतिहास 📊 बाजार का हाल 🌦️ मौसम का मिजाज वृष राशि के लोग सफल होंगे। मिथुन राशि के लोगों की समस्याएं हल होंगी। जानिए आज का राशिफल... आपका दिन शुभ हो, पढ़ते रहिए दैनिक भास्कर ऐप… मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ को और बेहतर बनाने के लिए हमें आपका फीडबैक चाहिए। इसके लिए यहां क्लिक करें…
    Click here to Read more
    Prev Article
    अखिलेश को जेन-जी के गुस्से का खौफ:भाषण देने से पहले कंफ्यूज हुए मंत्रीजी; हेल्थ सिस्टम को कोस रहे BJP विधायक
    Next Article
    कानपुर की कल की 10 बड़ी खबरें, VIDEO में:बोलेरो ने दरोगा समेत 3 को रौंदा, गर्मी में 100 किलों खीरा-तरबूज खा रहे चिड़ियाघर के जानवर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment