Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ:नितिन नवीन की टीम में वसुंधरा-स्मृति, यूपी से दो मुस्लिम; आर्थिक सलाहकार बोले- E20 से गाड़ियां खराब; मेरठ की मस्जिद से संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार

    9 hours ago

    1

    0

    नमस्कार, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने 65 लोगों वाली कार्यकारिणी की लिस्ट जारी की। कई पुराने नेताओं को अहम जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। झारखंड सरकार ने JSSC-CGL परीक्षा रद्द की। मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ में आगे बताएंगे कि केंद्र सरकार के आर्थिक सलाहकार ने पुराने वाहनों के लिए E-10 पेट्रोल देने की बात कही है। ⏰ आज के प्रमुख इवेंट्स, जिन पर रहेगी नजर... 1. सुप्रीम कोर्ट में शिवसेना के सिंबल विवाद पर सुनवाई। 2. कॉकरोच जनता पार्टी की जंतर-मंतर लाठीचार्ज के मुद्दे पर सुप्रीम कोर्ट के लॉन में प्रेस कॉन्फ्रेंस। 📰 कल की बड़ी खबरें... 1. भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष की टीम में वसुंधरा-स्मृति, IT सेल के हेड मालवीय आउट; UP से दो मुस्लिम चेहरे भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने सोमवार को 65 सदस्यों की कार्यकारिणी घोषित की। राम माधव को उपाध्यक्ष, स्मृति ईरानी को महासचिव बनाकर वापस लाया गया। IT सेल हेड अमित मालवीय को हटाया गया। राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे उपाध्यक्ष बनी रहेंगी। राष्ट्रीय संगठन मंत्री बीएल संतोष भी पद पर बने रहेंगे। नई टीम में 12 महिलाएं हैं, यानी 18% महिला सदस्य हैं। यूपी से दो मुस्लिम चेहरों तारिक मंसूर और बासित अली को शामिल किया गया है। टीम में 13 उपाध्यक्ष, 8 महासचिव, 16 सचिव और 28 सदस्य शामिल हैं। 4 सदस्यों को दोबारा जिम्मेदारी दी गई है, जबकि 51 नए सदस्य हैं। नई टीम की 22 अगस्त को दिल्ली में बैठक होगी। माधव की 6 साल बाद वापसी, गोयल के मंत्री पद पर सवाल… 1. छह साल बाद माधव की वापसी: 26 सितंबर 2020 को जेपी नड्‌डा ने नई राष्ट्रीय टीम में राम माधव को महासचिव पद से हटा दिया था। वे अगस्त 2014 से इस पद पर थे। अब करीब छह साल बाद भाजपा की राष्ट्रीय टीम में उनकी वापसी हुई है और उन्हें फिर महासचिव बनाया गया है। 2. पीयूष गोयल फिर कोषाध्यक्ष: पीयूष गोयल 2014 में भी कोषाध्यक्ष थे। वे फिलहाल वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री हैं। एक व्यक्ति, एक पद’ की परंपरा के चलते उनके मंत्री पद छोड़ने की अटकलें हैं, हालांकि पार्टी ने ऐसा कोई संकेत नहीं दिया है। 3. बंगाल चुनाव के बाद स्मृति और बिप्लब का कद बढ़ा: 2024 में अमेठी लोकसभा चुनाव हारने के बाद स्मृति ईरानी केंद्रीय मंत्रिमंडल से बाहर हुई थीं, लेकिन चुनावी अभियानों में सक्रिय रहीं। बिप्लब कुमार देब 2024 हरियाणा चुनाव और 2026 पश्चिम बंगाल चुनाव में वे सह-प्रभारी रहे। पूरी खबर पढ़ें... 2. झारखंड सरकार ने JSSC-CGL परीक्षा रद्द की, CM सोरेन बोले- 2014 से अब तक सभी परीक्षाओं की CID जांच होगी झारखंड सरकार ने JPSC के बाद अब JSSC-CGL एग्जाम भी रद्द कर दिया गया। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा- मंत्रियों के साथ 4 घंटे तक चली बैठक के बाद यह फैसला लिया गया है। SIT और CID दोनों की जांच में कई चौंकाने वाले तथ्य सामने आए। जांच जारी है, इसलिए हर बात खुले तौर पर बताना संभव नहीं है। सीएम सोरेन ने कहा कि 2014 से लेकर अब तक आयोजित सभी परीक्षाओं की जांच CID से कराई जाएगी। युवाओं की सबसे बड़ी और अहम मांग JPSC सिविल सेवा परीक्षा से जुड़ी है। हम एक रिटायर्ड जज की देखरेख में इसकी पूरी जांच कराएंगे। 24 दिन से छात्रों का आंदोलन जारी झारखंड में छात्र JPSC-JSSC परीक्षा रद्द करने और CBI जांच की मांग काे लेकर 24 दिन से अनशन कर रहे हैं। उनकी मांग है कि पेपर में हुई धांधली की सीबीआई जांच कराई जाए, ऐसा नहीं होता है तो अनशन जारी रहेगा। पूरी खबर पढ़ें... 3. 'जेहाद करो' कहने वाला आतंकी मेरठ की मस्जिद से दबोचा, मसूद अजहर को गुरु मानता, मदरसे के नाम पर चंदा जुटाता था यूपी ATS ने पाकिस्तानी आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े संदिग्ध आतंकी मोहम्मद जफर को पकड़ा है। ये गिरफ्तारी रविवार को मेरठ की एक मस्जिद से हुई। 24 साल का जफर बिहार के पूर्णिया जिले का रहने वाला है। उसने मेरठ के मदरसे से 2022 में मौलवी की डिग्री ली थी। वह दो महीने पहले ही ये मेरठ आया था। ATS ने सोमवार को इस बारे में प्रेस नोट जारी किया। वॉट्सएप ग्रुप से जफर के खिलाफ सबूत मिले: जफर पर आरोप है कि वह मदरसे के नाम पर लोगों से चंदा जुटाकर पाकिस्तान में आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद को भेजता था। जांच में उसके मोबाइल से पाकिस्तानी जेहादी वॉट्सएप ग्रुप और सोशल मीडिया पर जेहाद-खिलाफत से जुड़ी गतिविधियों के सबूत मिले हैं। मसूद अजहर को फॉलो करता था संदिग्ध आतंकी: जफर ने पूछताछ में बताया कि पढ़ाई के दौरान उसने जैश-ए-मोहम्मद के बारे में पढ़ा था। जिहाद और मुजाहिदों की शहादत के बारे में पढ़कर वह प्रभावित हुआ। मौलाना मसूद अजहर के प्रभाव में आकर उसके मन में मुजाहिद बनने की चाहत पैदा हो गई। पूरी खबर पढ़ें… 4. सरकार के आर्थिक सलाहकार बोले- E20 से गाड़ियों को नुकसान, E10 पेट्रोल फिर शुरू हो; फ्यूल में 30% एथेनॉल मिलाया तो खाद्य संकट संभव सरकार के मुख्य आर्थिक सलाहकार वी. अनंत नागेश्वरन (CEA) का कहना है कि E20 पेट्रोल से गाड़ियों में नुकसान हो रहा है। पुराने टू-व्हीलर्स के लिए E10 पेट्रोल की बिक्री फिर से शुरू की जानी चाहिए। पेट्रोल में एथनॉल मिलाने से कच्चे तेल के इम्पोर्ट में कमी आई है। इससे अरबों रुपए की बचत हुई है। उन्होंने कहा कि एथेनॉल की बढ़ती मांग पूरी करने के लिए गन्ना, मक्का और चावल जैसी फसलों को बड़े पैमाने पर एथेनॉल फैक्ट्रियों में भेजा जा रहा है। अगर कंपनियां ज्यादा दाम देकर मक्का खरीदने लगेंगी, तो पोल्ट्री और डेयरी इंडस्ट्री के लिए चारा महंगा हो जाएगा। नतीजा यह होगा कि अंडे, चिकन और दूध के दाम बढ़ेंगे, जिससे सीधे तौर पर खाद्य महंगाई को बढ़ावा मिलेगा। पूरी खबर पढ़ें... 5. सावन के तीसरे सोमवार पर मध्य प्रदेश, बिहार और पश्चिम बंगाल में हादसे; 15 लोगों की मौत और 46 घायल मध्य प्रदेश: उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर परिसर की तीसरी मंजिल पर नागचंद्रेश्वर मंदिर है, जो केवल नागपंचमी के दिन ही खोला जाता है। यहां लोगों की भीड़ जमा थी, तभी करंट फैलने की अफवाह उड़ी, भगदड़ जैसे हालात बने और 13 लोग घायल हुए। पूरी खबर पढ़ें... बिहार: लखीसराय में अशोक धाम मंदिर जाने के दौरान भगदड़ मची। हादसे में 7 महिलाओं की मौत हुई और 23 लोग घायल हुए। अधिकारियों ने बताया कि पुरुषों की लाइन की तरफ एक खंभा गिर गया था। इसके बाद अफवाह फैली कि लोगों पर करंट फैल गया है। पूरी खबर पढ़ें... पश्चिम बंगाल: बीरभूम जिले में तारापीठ मंदिर के पास एक होटल में आग लगने से 8 लोगों की मौत हो गई, जबकि 9 लोग गंभीर रूप से घायल हुए। आग शॉर्ट सर्किट की वजह से लगने की आशंका जताई गई। होटल संचालकों के खिलाफ FIR दर्ज कर उन्हें हिरासत में लिया गया है। पूरी खबर पढ़ें... 6. दिल्ली AIIMS ने कहा- एक्टर ट्विशा ने आत्महत्या की, डेडबॉडी पर मारपीट के निशान नहीं मिले दिल्ली AIIMS की टीम ने मॉडल-एक्ट्रेस ट्विशा शर्मा की मौत को आत्महत्या बताया है। टीम के मुताबिक, ट्विशा के शव पर ऐसी कोई चोट नहीं थी, जिससे मेडिकोलीगल (कानूनी और चिकित्सीय) नजरिए से हमले या संघर्ष का संकेत मिलता हो। AIIMS ने 11 पेज की रिपोर्ट CBI को सौंपी है। वहीं, CBI ने 600 से ज्यादा पेज की अपनी चार्जशीट स्पेशल कोर्ट जज के सामने पेश की। निष्कर्ष वाले हिस्से में आरोपी गिरीबाला सिंह और समर्थ सिंह के खिलाफ BNS की धारा 85, 108 और 3(5) के तहत अपराध स्थापित होना बताया गया है। दहेज मृत्यु से संबंधित धारा का जिक्र नहीं है। 12 मई को हुई थी ट्विशा की मौत: ट्विशा शर्मा 12 मई 2026 की रात भोपाल के कटारा हिल्स स्थित अपने ससुराल में मृत मिली थीं। ससुराल पक्ष ने इसे आत्महत्या बताया था, जबकि मायके पक्ष ने हत्या का आरोप लगाया। पहले पोस्टमॉर्टम पर सवाल उठने के बाद हाईकोर्ट ने दिल्ली AIIMS से दोबारा पोस्टमॉर्टम कराने के निर्देश दिए थे। पूरी खबर पढ़ें... 🎭 आज का कार्टून ⚡ कुछ अहम खबरें हेडलाइन में… 1. नेशनल: राहुल-सोनिया पर वंदे मातरम् के अपमान का आरोप, जांच शुरू: FIR की मांग; दावा- राहुल ने वंदे मातरम गाने से इनकार किया था (पूरी खबर पढ़ें) 2. नेशनल: सुप्रीम कोर्ट बोला- 7 दिन में फाइनल करें हवाई किराया नियम: अगर एयरलाइन्स न मानें तो प्लेन खड़े कर दें; सरकार ने 3 हफ्ते मांगे थे (पूरी खबर पढ़ें) 3. इंटरनेशनल: रूस का यूक्रेन पर मिसाइल हमला: भारतीय अरबपति लक्ष्मी मित्तल के स्टील प्लांट को निशाना बनाया, 2 की मौत (पूरी खबर पढ़ें) 4. महाराष्ट्र: दीपके के गांव में स्कूल की मरम्मत शुरू:दो दिन पहले वीडियो बनाकर गिनाई थीं कमियां; CCTV और टॉयलेट का काम चालू (पूरी खबर पढ़ें) 5. नेशनल: स्वतंत्रता दिवस से पहले आतंकी शहजाद भट्टी का नेटवर्क खत्म:14 राज्यों से 253 लोग हिरासत में लिए; इनके पास पाकिस्तान में बने ग्रेनेड मिले (पूरी खबर पढ़ें) 6. नेशनल: सुप्रीम कोर्ट बोला- CBI को जांच के लिए आदेश क्यों चाहिए: हाईकोर्ट की सुनवाई पर रोक लगाई; राहुल गांधी की आय से अधिक संपत्ति का मामला (पूरी खबर पढ़ें) 7. राजस्थान: जयपुर एयरपोर्ट पर विमान से वाहन टकराया: पायलट और ट्रेनी NCC कैडेट बैठे थे, दोनों सुरक्षित; प्लेन को रनवे पर ले जाते वक्त हादसा (पूरी खबर पढ़ें) 8. एंटरटेमेंट: मुकेश खन्ना बोले- जन गण मन हटाओ वंदे मातरम लाओ: राष्ट्रगीत और राष्ट्रगान में फर्क भूले, पंजाब सिंध को कहा पंजाब सिंग, 2 और गड़बड़ की (पूरी खबर पढ़ें) 9. क्रिकेट: भारत को 178 रन की बढ़त, श्रीलंका 284 पर ऑलआउट: सुथार ने 4, जडेजा ने 3 विकेट लिए; खराब रोशनी से तीसरे दिन स्टंप्स (पूरी खबर पढ़ें) 10. मौसम: प्रयागराज में बाढ़, घरों में 3 फीट पानी:कारें-बाइकें डूबीं, गलियों में नावें; ओडिशा के स्कूल में 312 छात्र दो दिन से फंसे (पूरी खबर पढ़ें) 11. क्रिकेट: जडेजा के टेस्ट में 350 विकेट पूरे: टॉप-4 ऑलराउंडर में शामिल हुए, सुथार को पहली गेंद पर विकेट; गॉल टेस्ट के मोमेंट्स-रिकॉर्ड्स (पूरी खबर पढ़ें) 12. नेशनल: बैंकिंग सुधारों के लिए जल्द बनेगी हाई-लेवल कमेटी: वित्त मंत्री ने कहा- बैंकों का NPA सबसे निचले स्तर पर, विकसित भारत लक्ष्य पर फोकस (पूरी खबर पढ़ें) 13. स्पोर्ट्स: भारत के आयुष शेट्टी ने वर्ल्ड चैंपियन को हराया:बैडमिंटन वर्ल्ड चैंपियनशिप में 3 गेम में मात दी, पीवी सिंधु भी जीतीं (पूरी खबर पढ़ें) 14.. नेशनल: CJP वर्कर के पिता की हत्या, पार्टी टीम बंगाल पहुंची:आरोपियों की गिरफ्तारी का अल्टीमेटम दिया; पीड़ित ने स्कूल की बदहाली का वीडियो बनाया था (पूरी खबर पढ़ें) 🗣️ बयान जो चर्चा में है... 😲 खबर हटके... मिट्टी से बनाई जा रही बिजली जापान में मिट्टी और खाद से बिजली बनाई जा रही है। एक इंजीनियर ने 1500 लकड़ी के डिब्बों में मिट्टी भरकर 800 LED लाइटें जलाईं। मिट्टी में जस्ता और तांबे की छड़ें लगी हैं। इंजीनियर ने 2 हजार डिब्बों का एक और सेटअप भी बनाया है। पूरी खबर पढ़ें... 📸 फोटो जो खुद में खबर है 🌟 भास्कर की एक्सक्लूसिव स्टोरीज, जो सबसे ज्यादा पढ़ी गईं… 1. आज का एक्सप्लेनर: अमित मालवीय की छुट्टी क्यों हुई, गोयल-ईरानी की एंट्री के मायने; नितिन नवीन की नई टीम से जुड़े 6 सवालों के जवाब 2. मंडे मेगा स्टोरी: किचन भारत और बेडरूम पाकिस्तान में: नक्शा देख लाल पड़ गए थे नेहरू; रेडक्लिफ ने कैसे खींची बंटवारे की लकीर, क्या मुस्लिमों का पक्ष लिया 3. जरूरत की खबर: बारिश में छत-दीवारों में बढ़ता लीकेज: इन 10 संकेतों को न करें इग्नोर, घर की सीलन और लीकेज ठीक करने के 6 तरीके 4. फिजिकल हेल्थ: बैठने, खड़े रहने पर भी फूलती है सांस: हो सकता है डिस्प्निया, डॉक्टर से जानें यह कब खतरनाक, बचाव के लिए 6 सावधानियां 5. भास्कर एक्सक्लूसिव: जालंधर में रोड पर जिस्म का सौदा,VIDEO: अंधेरा होते ही सड़क पर लड़कियां, बेझिझक सौदेबाजी; ₹1 हजार से ₹10 हजार तक रेट 6. भास्कर एक्सक्लूसिव: यूपी में एक लाख आउटसोर्स कर्मचारियों की भर्ती होगी: पुराने कर्मियों की सैलरी 15 हजार तक बढ़ेगी; जानिए क्या-क्या सुविधाएं मिलेंगी 7. भास्कर एक्सक्लूसिव: पेट का ऑपरेशन करवाया, दो बार हाथ काटना पड़ा: लखनऊ में मां का दर्द- डॉक्टर की लापरवाही से बेटे की जिंदगी बर्बाद 8. मध्य प्रदेश एक्सप्लेनर: क्या महाकाल को चिता की भस्म चढ़ती है?:आरती में महिलाएं घूंघट क्यों करती हैं; जींस-टी शर्ट में गए तो दर्शन मिलेंगे? 9. भास्कर एक्सक्लूसिव: लखीसराय भगदड़- कैसे हुई 7 महिलाओं की मौत: मिट्‌टी में गाड़ा 25ft ऊंचा बिजली पोल, श्रद्धालुओं पर गिरने लगा, एक दूसरे को कुचलकर निकलने लगे 11. भास्कर एक्सक्लूसिव: बिहार में 70 हजार नौकरियों की भर्ती कब पूरी होगी: 32,388 का कैलेंडर जारी, एग्जाम डेट तय नहीं, 1600 पद कोर्ट में, TRE-4 वेटिंग में 12. ग्राउंड रिपोर्ट: पटना- गंगा किनारे बसे 290 घरों को गिराने का नोटिस: लोग बोले- अवैध था तो पहले क्यों नहीं बताया, मर जाएंगे..जमीन नहीं छोड़ेंगे; पीड़ितों का दर्द 🌍 करेंट अफेयर्स करेंट अफेयर्स से जुड़ी अन्य जानकारी के लिए यहां क्लिक करें... ⏳आज के दिन का इतिहास 📊 बाजार का हाल 🌦️ मौसम का मिजाज कर्क राशि वालों को रुका पैसा मिल सकता है। बिजनेस के लिहाज से भी अनुकूल दिन है। जानिए आज का राशिफल... आपका दिन शुभ हो, पढ़ते रहिए दैनिक भास्कर ऐप… मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ को और बेहतर बनाने के लिए हमें आपका फीडबैक चाहिए। इसके लिए यहां क्लिक करें…
    Click here to Read more
    Prev Article
    BJP की नई टीम में UP का चुनावी फॉर्मूला:5 बड़े चेहरों की छुट्टी; 6 नए नेताओं पर दांव के संकेत समझिए
    Next Article
    आज ‘मुख्यमंत्री पीआरडी परिवार कल्याण योजना’ का शुभारंभ करेंगे CM:जवानों के खाते में भेजा जाएगा 3000 रुपए का वर्दी भत्ता

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment