Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आज ‘मुख्यमंत्री पीआरडी परिवार कल्याण योजना’ का शुभारंभ करेंगे CM:जवानों के खाते में भेजा जाएगा 3000 रुपए का वर्दी भत्ता

    9 hours ago

    1

    0

    CM योगी आज यानी मंगलवार को गोरखपुर से प्रदेशभर के पीआरडी (प्रांतीय रक्षक दल) जवानों को सौगात देंगे। योगिराज बाबा गंभीरनाथ प्रेक्षागृह में आयोजित पीआरडी जवानों को 3000 रुपए वर्दी भत्ता की धनराशि उनके खातों में ट्रांसफर करेंगे। साथ ही पीआरडी स्वयंसेवकों को कैशलेस चिकित्सा सुविधा कार्ड भी बांटेंगे और ‘मुख्यमंत्री पीआरडी परिवार कल्याण योजना’ का शुभारंभ करेंगे। फिर रिमोट का बटन दबाकर लखनऊ में बनने वाले बहुमंजिला पीआरडी बैरक का शिलान्यास भी करेंगे। पीआरडी जवानों को पहले 395 रुपये ड्यूटी भत्ता मिलता था लेकिन योगी सरकार ने बढ़ाकर 500 रुपए प्रतिदिन कर दिया। अब सरकार उनका वर्दी भत्ता भी बढ़ा रही है। 1948 में गठित प्रांतीय रक्षक दल के जवान (स्वयंसेवक) थानों, यातायात व्यवस्था में पुलिस का सहयोग करने के साथ विभिन्न शासकीय कार्यालयों, धार्मिक स्थलों और बड़े आयोजनों में ड्यूटी कर सुरक्षा एवं शांति व्यवस्था बनाने रखने में सहयोग करते हैं। 31 हजार से अधिक स्वयंसेवक हैं पंजीकृत वर्तमान में 821 ग्रामीण कंपनियों (विकास खंड स्तर पर) का गठन प्रदेश के समस्त जनपदों में है। विभागीय पोर्टल पर 31,130 पीआरडी जवान रजिस्टर्ड हैं, जिसमें से 2,500 महिला स्वयंसेवक हैं। 29,000 से अधिक पीआरडी स्वयंसेवक कार्यरत हैं, जिसमें से 2,000 महिला स्वयंसेवक हैं। इसके साथ ही वर्तमान में पहली बार प्रदेश के 11 बड़े नगरों लखनऊ, गोरखपुर, वाराणसी, प्रयागराज, कानपुर नगर, बरेली, आगरा, अलीगढ़, मेरठ, मुरादाबाद एवं गौतमबुद्धनगर में शहरी कम्पनी की स्थापना का प्रावधान किया गया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ:नितिन नवीन की टीम में वसुंधरा-स्मृति, यूपी से दो मुस्लिम; आर्थिक सलाहकार बोले- E20 से गाड़ियां खराब; मेरठ की मस्जिद से संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार
    Next Article
    वाराणसी-एयरपोर्ट पर फायरिंग मामले में गृह मंत्रालय ने मांगी रिपोर्ट:एक हफ्ते में होगी जांच पूरी, सुरक्षा चूक के जिम्मेदारों पर तय होगी कार्रवाई

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment