Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ:पेपर लीक के खिलाफ नया बिल आज; राहुल ने पूछा- पैलेट गन किसके आदेश पर चली; यूपी में टीचरों का 5 लाख तक मुफ्त इलाज

    11 hours ago

    1

    0

    नमस्कार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पेपर लीक के मुद्दे पर बड़ा फैसला किया। कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत को पहला गोल्ड मेडल मिला। मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ में आगे बताएंगे कि राहुल गांधी ने अमित शाह को लिखी चिट्ठी में क्या सवाल किए। ⏰ आज के प्रमुख इवेंट्स, जिन पर रहेगी नजर… 📰 कल की बड़ी खबरें... 1. पेपर लीक के खिलाफ आज संसद में नए बिल की पेशी, इसमें 10 साल जेल और ₹10 करोड़ तक जुर्माने का प्रावधान केंद्र सरकार पेपर लीक रोकने के लिए पब्लिक एग्जामिनेशन (प्रिवेंशन ऑफ अनफेयर मीन्स) एक्ट, 2024 में बदलाव का बिल आज लोकसभा में पेश करेगी। केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह यह बिल पेश करेंगे। बिल की बड़ी बातें पूरी खबर पढ़ें... 2. PM मोदी ने परीक्षा सुधार के लिए हाईपावर टास्क फोर्स बनाई, इंफोसिस को-फाउंडर नीलेकणी अध्यक्ष PM मोदी ने रविवार शाम परीक्षा सुधार के लिए हाईपावर टास्क फोर्स का गठन किया। टीम में 6 मेंबर्स हैं। इंफोसिस को-फाउंडर नंदन नीलेकणी इसके अध्यक्ष होंगे। PM ने इंस्टाग्राम पर वीडियो पोस्ट के जरिए इसकी जानकारी दी। पीएम ने कहा कि स्टूडेंट के भविष्य के लिए सरकार लगातार कदम उठा रही है। जिन लोगों ने स्टूडेंट के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया। वे जेलों में सड़ रहे हैं। नीट पेपर लीक मामले में छात्रों का प्रदर्शन खत्म होने के एक दिन बाद यह फैसला किया गया। नंदन नीलेकणी: 6 प्रमुख सरकारी समितियों/टास्क फोर्स से जुड़े रहे पूरी खबर पढ़ें... 3. यूपी के डिग्री कॉलेज के टीचर्स को 5 लाख तक कैशलेस इलाज, योगी बोले- 3 करोड़ का एक्सीडेंटल बीमा भी मिलेगा यूपी में अब डिग्री कॉलेज के टीचर्स को भी 5 लाख रुपए तक कैशलेस इलाज मिलेगा। सीएम योगी ने रविवार को आगरा में 'मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस योजना' की शुरुआत की। इससे प्रदेश में यूनिवर्सिटी, सरकारी सहायता प्राप्त और प्राइवेट कॉलेजों के करीब 1.28 लाख शिक्षकों और उनके परिवारों को मिलाकर, लगभग 10 लाख लोगों को मुफ्त इलाज की सुविधा मिलेगी। योगी ने डेढ़ से 3 करोड़ रुपए तक की एक्सीडेंटल बीमा कवर योजना का भी ऐलान किया। उन्होंने कहा- इससे शिक्षकों को 1.50 करोड़ का एक्सीडेंटल बीमा, 3 करोड़ तक का हवाई दुर्घटना बीमा, 60 हजार तक का अस्पताल का खर्च यानी कैश बेनिफिट और 12 लाख रुपए तक का टर्म लाइफ इंश्योरेंस यानी जीवन बीमा मिलेगा। पूरी खबर पढ़ें… 4. कॉमनवेल्थ गेम्स 2026: मीराबाई चानू ने दिलाया भारत को पहला गोल्ड, 190 kg उठाकर बनाया गेम्स रिकॉर्ड मीराबाई चानू ने कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत को पहला गोल्ड मेडल दिलाया। यह मीराबाई का लगातार तीसरा कॉमनवेल्थ गोल्ड है। इससे पहले उन्होंने 2018 के गोल्ड कोस्ट और 2022 के बर्मिंघम में भी गोल्ड जीता था। चानू ने गेम्स रिकॉर्ड बनाया: मीराबाई स्नैच के पहले प्रयास में 82 kg वजन नहीं उठा पाई। इसके बाद उन्होंने दूसरे में 82 और तीसरे में 85 kg उठाकर उन्होंने कॉमनवेल्थ रिकॉर्ड बनाया। इसके बाद क्लीन एंड जर्क में भी पहला प्रयास चूकने के बावजूद दूसरे प्रयास में 105 kg उठाकर गोल्ड अपने नाम किया। भारत के अबतक 3 मेडल: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत को अबतक 3 मेडल (1 गोल्ड, 1 सिल्वर और 1 ब्रॉन्ज) मिल चुके हैं। रविवार को ऋषिकांत सिंह ने मेंस 60 kg में 264 kg (121+143) वजन उठाकर सिल्वर मेडल जीता था। 24 जुलाई को को झंडू कुमार ने पैरा पावरलिफ्टिंग में ब्रॉन्ज मेडल जीता था। पूरी खबर पढ़ें... 5. राहुल गांधी ने शाह को चिट्ठी लिखी, पूछा- स्टूडेंट्स पर पैलेट गन चलाने का आदेश किसने दिया राहुल गांधी ने गृह मंत्री अमित शाह को चिट्ठी में 2 सवाल पूछे। पहला- प्रदर्शनकारियों पर पैलेट गन चलाने का आदेश किसने दिया? अगर आपने नहीं तो फिर किसने दिया? दूसरा- सामान्य कपड़ों में आए जिन लोगों ने लाठीचार्ज किया, वे पुलिसकर्मी थे या वॉलंटियर्स? उनकी तैनाती किसने की। राहुल ने ये भी लिखा कि स्टूडेंट्स से बात करने के बजाय सिक्योरिटी फोर्स ने उन्हें पीटा, आंसू गैस के गोले छोड़े। सैकड़ों लोग गंभीर रूप से घायल हुए। कइयों के निजी अंगों को जानबूझकर निशाना बनाया गया। 19 साल के छात्र साहिल लोचब की एक आंख चली गई। पूरी खबर पढ़ें... 6. अभिजीत दीपके बोले- CJP की अगली रणनीति जल्द बताएंगे, प्रदर्शनकारियों से केस हटाने पर बातचीत जारी कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के फाउंडर अभिजीत दीपके ने कहा कि हम आगे की रणनीति का ऐलान जल्द करेंगे। पेपर लीक के खिलाफ आंदोलन कल ही खत्म हुआ है। प्लीज हमें थोड़ा समय दें। प्रदर्शनकारियों पर लगाए केस हटाने के लिए सरकार से बातचीत जारी है। कोई भी केस रजिस्टर्ड नहीं होगा। वहीं, पंजाब में पेपर लीक को लेकर उनकी रणनीति के सवाल पर उन्होंने कहा कि उस पर भी बात करेंगे। हम अभी इसके लिए प्लानिंग कर रहे हैं। गौरतलब है कि कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के नेतृत्व में 20 जून से जंतर-मंतर पर 36 दिनों तक चला आंदोलन 25 जुलाई को शिक्षा मंत्री के तौर पर धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के साथ खत्म हुआ। राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल से मिले दीपके: अभिजीत दीपके रविवार को राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल से मिलने उनके घर पहुंचे। अभिजीत की कपिल सिब्बल से मुलाकात, उनसे लीगल एडवाइज लेने के तौर पर देखी जा रही है। सिब्बल भारत के सबसे सीनियर वकीलों में गिने जाते हैं, और पिछले चार दशक से ज्यादा समय से सुप्रीम कोर्ट में प्रैक्टिस कर रहे हैं। पूरी खबर पढ़ें... 🎭 आज का कार्टून ⚡ कुछ अहम खबरें हेडलाइन में… 1. नेशनल: रक्षा मंत्री बोले- भारत इनोवेशन के रास्ते खोज रहा, पाकिस्तान घुसपैठ के: अगर वह रोड़े अटकाएगा तो सेनाएं तैयार; रक्षामंत्री ने लद्दाख में कारगिल शहीदों को श्रद्धांजलि दी (पूरी खबर पढ़ें) 2. नेशनल: सिद्धारमैया का ऐलान- 2028 का विधानसभा चुनाव नहीं लड़ूंगा: बोले- राजनीति भ्रष्ट हो गई; दो महीने पहले CM पद छोड़ा था, शिवकुमार नए मुख्यमंत्री बने (पूरी खबर पढ़ें) 3. स्पोर्ट्स: भारत ने जिम्बाब्वे को 35 रन से हराया:3-0 से टी-20 सीरीज जीती, वैभव सूर्यवंशी ने 81 रन बनाए; मयंक यादव को 3 विकेट (पूरी खबर पढ़ें) 4. इंटरनेशनल: होर्मुज में तेल टैंकर समुद्री माइन से टकराया:जहाज में आग लगी, जंग शुरू होने के बाद पहला ऐसा हादसा (पूरी खबर पढ़ें) 5. नेशनल: तेलंगाना- चुनाव लड़ने की उम्र 21 साल करने का प्रस्ताव: बिल पास कराने के लिए विधानसभा का विशेष सत्र; केंद्र की मंजूरी जरूरी (पूरी खबर पढ़ें) 6. नेशनल: PM मोदी बोले- आज का युवा देश की ऊर्जा: यही भविष्य बनाएगा; चीन सीमा से लगे 74 गांव घूमकर लौटे प्रतिभागियों से संवाद किया (पूरी खबर पढ़ें) 7. मौसम: गुजरात, महाराष्ट्र-ओडिशा में बारिश का रेड अलर्ट: असम में बाढ़ से 7 लाख लोग प्रभावित, 66 मौतें; हिमाचल में लैंडस्लाइड से 134 सड़कें बंद (पूरी खबर पढ़ें) 8. नेशनल: पीएम बोले- युवाओं ने देश का मान बढ़ाया: यंग इनोवेटर्स ने वो किया जो असंभव लगता था; मन की बात में कारगिल शहीदों को श्रद्धांजलि दी (पूरी खबर पढ़ें) 9. मध्य प्रदेश: शिवराज बोले- आई लव यू टू, फ्लाइंग किस दिया: दतिया में गीत गाया- तुमसे मिलने को दिल करता है रे बाबा; आशुतोष के लिए मांगे वोट (पूरी खबर पढ़ें) 10. एंटरटेंमेंट: सोनाक्षी सिन्हा ने कान पकड़कर लगाई दंड-बैठक: धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जेन Z से माफी मांगी, पारुल गुलाटी ने भी मनाया जश्न (पूरी खबर पढ़ें) 11. स्पोर्ट्स: क्रिकेटर अर्शदीप का गर्लफेंड संग रिश्ता कन्फर्म:इंस्टाग्राम पर 2 PHOTOS शेयर कीं, लिखा- माय पर्सन; 3 माह से अफेयर की चर्चा थी (पूरी खबर पढ़ें) 🗣️ बयान जो चर्चा में है... 😲 खबर हटके... रेत से बनाया डिश पावडर, होटलों में बेचा एक युवक ने रेगिस्तानी रेत से बर्तन धोने का डिशवॉश पाउडर तैयार किया। बढ़िया पैकिंग करके होटलों को बेचा। सोशल मीडिया पर युवक का वीडियो वायरल हो रहा है। 📸 फोटो जो खुद में खबर है 🌟 भास्कर की एक्सक्लूसिव स्टोरीज, जो सबसे ज्यादा पढ़ी गईं… 1. आज का एक्सप्लेनर: क्या पॉलिटिकल पार्टी बनाएंगे 'कॉकरोच' या मूवमेंट जारी रखेंगे; अभिजीत दीपके का आगे का प्लान क्या, फ्यूचर के 3 सिनैरियो 2. भास्कर इंटरव्यू: ‘धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा पहली सीढ़ी’: CJP के प्रवक्ता बोले- इस्तीफे के बाद रुकेंगे नहीं, पुलिसवालों का भी हिसाब होगा 3. स्पाई फाइल्स: प्रेमिका से कमांडर बोला-लौटकर आऊंगा इंतजार करना, पर लाश लौटी: 'इंसानी मांस' खाने वाले राष्ट्रपति के देश में घुसकर 102 लोगों को उठा लाए इजराइली, पार्ट-2 4. भास्कर एक्सक्लूसिव: 72 घंटे में लिखी गई प्रधान के इस्तीफे की स्क्रिप्ट: सीक्रेट मीटिंग, RSS की सलाह, 3 दिन में कैसे बदला खेल 5. जरूरत की खबर: भारत में पहली डेंगू वैक्सीन को मंजूरी: डॉक्टर से जानें इसका प्रभाव, फायदे और साइड इफेक्ट्स, किन्हें लगवाना चाहिए 6. यूपी एक्सप्लेनर: ‘दशरथ की 3 पत्नियां, तो हमारा एक पति क्यों नहीं’:अमरोहा में 3 बहनों का सवाल, दोस्त से शादी की; क्या ये कानूनी रूप से जायज 8. ग्राउंड रिपोर्ट: इंदौर में 26 दिन प्रदर्शन, रोज 1000 की भीड़:बोले- एक भी दिन भूखे नहीं सोए; NEET गड़बड़ी के विरोध में MP का सबसे लंबा आंदोलन 🌍 करेंट अफेयर्स करेंट अफेयर्स से जुड़ी अन्य जानकारी के लिए यहां क्लिक करें... ⏳आज के दिन का इतिहास 🌦️ मौसम का मिजाज वृष राशि के सरकारी कर्मचारियों को प्रमोशन मिल सकता है। सिंह राशि वालों की रुकी पेमेंट मिलने से योग हैं। जानिए आज का राशिफल... आपका दिन शुभ हो, पढ़ते रहिए दैनिक भास्कर ऐप… मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ को और बेहतर बनाने के लिए हमें आपका फीडबैक चाहिए। इसके लिए यहां क्लिक करें…
    Click here to Read more
    Prev Article
    यूपी में सरकारी प्राइमरी स्कूल सरयू नदी में समाया:नहर टूटी, फसलें डूबीं, एक्सप्रेस-वे की सड़क धंसी; 75 शहरों में बारिश का अलर्ट
    Next Article
    नोएडा में 6 साल के बच्चे की मौत के 5-जिम्मेदार:अथॉरिटी के सीईओ ने कभी जांच नहीं की; ठेकेदार मनमानी करता रहा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment