Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ:राहुल बोले- 152 बार पेपर लीक, कोई सजा नहीं; वांगचुक अनशन तोड़ने को तैयार, अखिलेश लोकसभा में ओम बिरला पर भड़के

    1 day ago

    1

    0

    नमस्कार, कांग्रेस सांसद राहुल गांंधी ने पेपर लीक को लेकर केंद्र सरकार पर कई आरोप लगाए। भाजपा ने भी राहुल गांधी पर पलटवार किया। सुप्रीम कोर्ट का सीजेपी के संसद मार्च के दौरान लाठीचार्ज मामले पर बयान आया। मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ में आगे बताएंगे कि एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक ने अनशन तोड़ने की बात कही है। ⏰ आज के प्रमुख इवेंट्स, जिन पर रहेगी नजर... 1. राजा रघुवंशी मर्डर केस में आरोपी सोनम रघुवंशी की जमानत पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई। 2. कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की शुरुआत, ओपनिंग सेरेमनी रात 12:30 बजे। 📰 कल की बड़ी खबरें... 1. राहुल का आरोप- 10 साल में 152 पेपर लीक हुए, कोई सजा नहीं; नड्डा बोले- राहुल बताएं कांग्रेस सरकारों में पेपर लीक क्यों राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि देश में बीते 10 साल में 152 पेपर लीक हुए, लेकिन किसी को भी सजा नहीं हुई। 7.5 करोड़ स्टूडेंट्स और भारतीय परिवार पेपर लीक से प्रभावित हुए। 1.4 लाख करोड़ भारत सरकार का एजुकेशन बजट है। 1.32 लाख करोड़ भारतीय परिवार नीट एग्जाम पर खर्च करते हैं। NEET का खर्च देश के शिक्षा बजट से ज्यादा है। वहीं, केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने पूछा कि राहुल बताएं जब कांग्रेस सरकारों में पेपर लीक होते हैं तब वे सवाल क्यों नहीं उठाते। राहुल इन मामले में सिर्फ भाजपा शासित सरकारों को क्यों टारगेट करते हैं। वह इतने सिलेक्टिव क्यों हैं। राहुल बोले- धर्मेंद्र प्रधान को जाना होगा: जब पुलिसवाले मुझे हटाने आए तो उन्होंने मेरे कान में कहा सरकार को हटाइए। मुझे घसीटा तो मुंह से खून आया, दो-तीन पंच लगे, लेकिन धर्मेंद्र प्रधान को जाना होगा। पूरी खबर पढ़ें... 2. सुप्रीम कोर्ट का संसद मार्च लाठीचार्ज पर सुनवाई से इनकार, CJI बोले- वीडियो देखने का वक्त नहीं, समय बर्बाद न करें सुप्रीम कोर्ट ने कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) समर्थकों पर हुए लाठीचार्ज के खिलाफ दायर जनहित याचिका पर तुरंत सुनवाई से इनकार किया। सीजेआई सूर्यकांत ने कहा- हमें वीडियो देखने में कोई रुचि नहीं है। हमारे पास उन्हें देखने का समय नहीं है। हमारा और अपना समय बर्बाद मत कीजिए। कॉकरोच जनता पार्टी ने 20 जुलाई को संसद मार्च निकाला था। इस दौरान हजारों प्रदर्शनकारी संसद की तरफ बढ़े थे, इन्हें रोकने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज किया था। इसमें 100 से ज्यादा पुलिसकर्मी और छात्रों को चोटें आई थीं। सीजेआई के बयान के बाद बनी CJP: 15 मई को एक मामले की सुनवाई के दौरान CJI ने कहा था कि कुछ बेरोजगार युवा कॉकरोच जैसे होते हैं, जो मीडिया, सोशल मीडिया या RTI एक्टिविस्ट बनकर सिस्टम पर हमला करते हैं। इस टिप्पणी के बाद ही अभिजीत दीपके ने इंस्टाग्राम पर कॉकरोच जनता पार्टी नाम से अकाउंट बनाया था। पूरी खबर पढ़ें... 3. वांगचुक बोले- सरकार भरोसा दे तो अनशन तोड़ने को तैयार; जंतर-मंतर पर पुलिस और छात्रों में झड़प, पुलिसकर्मी घायल एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक ने मेदांता अस्पताल से वीडियो जारी किया। उन्होंने कहा कि 25 दिन हो गए हैं, अभी भी जिंदा हूं। अगर सरकार भरोसा दे तो अनशन तोड़ने के लिए तैयार हूं। अभिजीत दीपके ने सोनम वांगचुक से अनशन खत्म करने की अपील की। उन्होंने कहा कि देश को उनकी जरूरत है। वहीं, सोनम की पत्नी ने आरोप लगाया कि विपक्षी नेताओं को सोनम से अस्पताल में मिलने से रोका गया। सपा सांसदों को पुलिस ने मेदांता गेट पर रोका: सपा सांसद प्रिया सरोज, राजीव राय, इकरा हसन और पुष्पेंद्र सरोज सोनम वांगचुक से मिलने पहुंचे। पुलिस ने सभी को अस्पताल के गेट पर रोक लिया। पुलिस और सांसदों के बीच बहस हुई। नाराज सांसद गेट पर ही धरने पर बैठ गए। करीब एक घंटे बाद लेटर देकर लौट गए। जंतर-मंतर पर पुलिस-छात्रों में झड़प: दिल्ली के जंतर-मंतर पर रात में छात्रों और पुलिस में झड़प हुई। CJP प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर पत्थरबाजी की। पुलिस ने आंसू गैस के गोले दागे। 4 पुलिसकर्मी घायल हुए हैं। पूरी खबर पढ़ें... 4. राहुल समेत कांग्रेस सांसद काले कपड़ों में संसद में पहुचें; खड़गे राज्यसभा में बोले- धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दें, फिर चर्चा करेंगे संसद के मानसून सत्र के दूसरे दिन राहुल गांधी समेत सभी कांग्रेस सांसद काले कपड़ों में संसद पहुंचे। विपक्ष ने कॉकरोच जनता पार्टी के समर्थकों पर पुलिस कार्रवाई के मुद्दे पर हंगामा किया। राज्यसभा में मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि, वे सदन में नीट पेपर लीक मामले में चर्चा तभी चाहते हैं जब शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दे दें। अखिलेश संसद में भड़के: अखिलेश यादव लोकसभा स्पीकर ओम बिरला पर भड़क उठे। उन्होंने बोलने का मौका न देने का आरोप लगाया। कहा- कांग्रेस और भाजपा को बोलने मौका मिला, लेकिन हमें नहीं दिया गया। यह मुद्दा सपा, कांग्रेस और भाजपा का नहीं, छात्रों और नौजवानों का है। पुलिस को बेटियों के कपड़े फाड़ने का अधिकार किसने दिया? वहीं, संसदीय कार्य मंत्री किरण रिजिजू ने लोकसभा में कहा कि सरकार पिछले तीन दिनों से लगातार NEET पेपर लीक के मुद्दे पर चर्चा की पेशकश कर रही है। लेकिन विपक्ष मुद्दे पर राजनीति कर रहा है। पूरी खबर पढ़ें... 5. कश्मीर के अनंतनाग में आतंकी हमला में हेड कॉन्स्टेबल की मौत, अमरनाथ यात्रियों की सुरक्षा में तैनात जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में लाल चौक के पास आतंकी हमला हुआ। आतंकियों ने अमरनाथ यात्रा की सुरक्षा ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों पर फायरिंग की। हेड कॉन्स्टेबल आशिक हुसैन कुरैशी की मौत हुई। हमले की जिम्मेदारी लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े आतंकी संगठन द रेजिस्टेंस फ्रंट (TRF) ने ली। सुरक्षाबलों ने 2 हजार से ज्यादा ओवर ग्राउंड वर्कर्स (OGWs) को हिरासत में लिया है। पूरी खबर पढ़ें... 6. राममंदिर में 9 संतों की समिति बनी, प्रवक्ता भी होगा, 3 खाली पदों के नामों पर सहमति नहीं बनी अयोध्या में बुधवार को श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की बैठक में महासचिव समेत तीन ट्रस्टियों के नाम फाइनल नहीं हो पाए। विश्व हिंदू परिषद के अंतरराष्ट्रीय महासचिव बजरंग लाल बागड़ा का नाम आगे बढ़ाया गया, लेकिन ट्रस्ट के सभी सदस्य एकमत नहीं हैं। 2 बड़े फैसले हुए पढ़ें पूरी खबर… 🎭 आज का कार्टून ⚡ कुछ अहम खबरें हेडलाइन में… 1. मौसम: जम्मू-कश्मीर में बाढ़, 23 मौतें, वैष्णोदेवी-अमरनाथ यात्रा रुकी; यूपी के गांवों में मगरमच्छ घुसे (पूरी खबर पढ़ें) 2. भारत के स्टूडेंट प्रोटेस्ट पर वर्ल्ड मीडिया: NYT ने लिखा- प्रदर्शनकारियों का खून बहा, लेकिन झुके नहीं; गार्डियन बोला- छात्र पीछे हटने को तैयार नहीं (पूरी खबर पढ़ें) 3. नेशनल: ममता समर्थक विधायक को मार्शलों ने विधानसभा से बाहर किया: TMC बागी गुट के MLA को बोलने से रोका था; दिनभर निलंबित रहे (पूरी खबर पढ़ें) 4. इंटरनेशनल: चीन बोला- भारत ने हमारे 12 नाविकों को बचाया: ये एहसान कभी नहीं भूलेंगे; 1 साल पहले केरल के पास जहाज में आग लगी थी (पूरी खबर पढ़ें) 5. एंटरटेंमेंट: छात्रों पर हुई बर्बरता देख भावुक नसीरुद्दीन शाह: कहा- जाहिल देश चलाए, तो चाहेगा पूरा देश जाहिल बने; शबाना आजमी को प्रोटेस्ट में आया था अस्थमा अटैक (पूरी खबर पढ़ें) 6. एंटरटेंमेंट: अमिताभ बच्चन की नहीं हुई सर्जरी: ICU में होने के दावों पर खुद सफाई दी, कहा- मैं बिल्कुल ठीक, पोस्ट को गलत समझा, वो मेसी पर थी (पूरी खबर पढ़ें) 7. कॉमनवेल्थ गेम्स: भारतीय बॉक्सिंग टीम का सामान आयरलैंड में छूटा: बेलफास्ट से ग्लासगो जाते वक्त एयरपोर्ट पर रह गया; ओपनिंग सेरेमनी की ड्रेस-किट भी नहीं पहुंची (पूरी खबर पढ़ें) 8. इंटरनेशनल: अमेरिका ने ईरान के 5 शहरों पर बम बरसाए: लगातार 11वीं रात हमला; जंग में US ₹3.6 लाख करोड़ खर्च कर चुका (पूरी खबर पढ़ें) 9. राजस्थान: MP से 400 साल पुरानी तोप चोरी, राजस्थान में तलाशी:पुलिस ने जेसीबी से खुदाई कराई; नरवर किले में रखी थी, 5 करोड़ है कीमत (पूरी खबर पढ़ें) 11. पंजाब: सतलुज के बाद पंजाबी फिल्म दस्तार पर हंगामा: अमृतसर में दर्शक बोला- धुरंधर, एनिमल दिखाई लेकिन सिखों की विरासत नहीं देखने दे रहे (पूरी खबर पढ़ें) 12. एंटरटेंमेंट: मनोज मुंतशिर ने जंतर-मंतर के प्रदर्शनकारियों को देशद्रोही बताया: कहा- वहां 'भारत तेरे टुकड़े होंगे' गैंग, मैं शामिल होने नहीं जाऊंगा, सोशल मीडिया पर हुए ट्रोल (पूरी खबर पढ़ें) 🗣️ बयान जो चर्चा में है... 😲 खबर हटके... रिश्तेदारों को घर बुलाने पर ₹78 हजार मिलेंगे दुबई सरकार रिश्तेदारों को घर बुलाने पर करीब 78 हजार रुपए का इनाम दे रही है। यह इनाम वाउचर के रूप में मिलेगा। इनका इस्तेमाल होटल, रेस्टोरेंट और टूरिस्ट अट्रैक्शन पर किया जा सकेगा। पूरी खबर पढ़ें... 📸 फोटो जो खुद में खबर है 🌟 भास्कर की एक्सक्लूसिव स्टोरीज, जो सबसे ज्यादा पढ़ी गईं… 1. आज का एक्सप्लेनर: लड़की को गलत जगह डंडा मारना, बिना वर्दी वाले लाठीबाज बुलाना; दिल्ली पुलिस की ये 4 हरकतें सिर्फ गैरकानूनी नहीं, शर्मनाक भी हैं 2. विजुअल गाइड: सोनम को चादर में छिपाया, राहुल को धरने से उठाया:सड़कों पर पिटे कॉकरोच पार्टी सपोर्टर, 40 तस्वीरों में 5 दिन का हंगामा 3. जरूरत की खबर: ओरल हेल्थ के लिए फायदेमंद लौंग: डॉक्टर से जानें 10 हेल्थ बेनिफिट्स, किन कंडीशंस में न खाएं, ज्यादा खाने के नुकसान 4. भास्कर इन्वेस्टिगेशन: सरकारी प्रेस में घोटाले का खुलासा…अफसरों ने बदलीं पर्चियां:29.7 टन रद्दी को रिकॉर्ड में बताया 6.82 टन, ट्रक की जगह तक बदल दी 5. ग्राउंड रिपोर्ट: गाजियाबाद डबल मर्डर-बहन ने सगे भाइयों के लिए मांगी मौत: बोली- जैसे मम्मी-पापा को मारा, दोनों भाइयों को भी मार दो 6. राजस्थानी प्रेम कहानी: मूमल के कमरे में आए राणा महेंद्र, छड़ी छोड़कर लौटे: राजकुमारी के साथ ऐसा कौन दिखा कि उनका दिल टूट गया? एपिसोड-3 7. पाकिस्तान बॉर्डर पर 50 लाख की जमीन ₹5 लाख में बेची: ब्लैकमनी को ठिकाने लगाने का नया खेल, छापेमारी में खुलासा; भास्कर के पास ऐसी 3 रजिस्ट्री 8. पति को सांप डसवाने वाली मेरठ की दामिनी की लवस्टोरी: पहली नजर में प्यार, घरवालों से लड़कर शादी; फिर ड्राइवर के लिए हत्या 9. भास्कर एक्सक्लूसिव: गाय से टकराया, गिरा, कार ने कुचला, VIDEO: रायपुर में मौत के बाद घर में प्रेग्नेंट बीवी कर रही पति का इंतजार, घायल ICU में 10. भास्कर एक्सक्लूसिव: उत्तराखंड में 11 साल में 3,446 नए लैंडस्लाइड स्पॉट मिले: 900 Km नई सड़कें बनीं; जहां विकास हुआ वहीं सबसे ज्यादा बढ़ा खतरा 🌍 करेंट अफेयर्स करेंट अफेयर्स से जुड़ी अन्य जानकारी के लिए यहां क्लिक करें... ⏳आज के दिन का इतिहास 📊 बाजार का हाल 🌦️ मौसम का मिजाज मीन राशि वालों की बड़ी बिजनेस डील हो सकती है। मकर राशि वालों को विदेश जाने से जुड़ी अच्छी खबर मिल सकती है। जानिए आज का राशिफल... आपका दिन शुभ हो, पढ़ते रहिए दैनिक भास्कर ऐप… मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ को और बेहतर बनाने के लिए हमें आपका फीडबैक चाहिए। इसके लिए यहां क्लिक करें…
    Click here to Read more
    Prev Article
    कैसे पता करें पेट्रोल में सिर्फ 20% ही एथेनॉल:गड़बड़ी लगे तो यहां करें शिकायत; एथेनॉल से खाना भी पकेगा, सरकार सब्सिडी देगी
    Next Article
    सपा के 46 उम्मीदवार लगभग तय, लिस्ट देखिए:पूर्वांचल के चेहरे सबसे ज्यादा; 5 हजार वोट से हारी सीटों पर कैंडिडेट रिपीट होंगे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment