Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ:राहुल बोले- मोदी को कोई शक्ति नहीं बचा सकती; केरल का नाम अब केरलम; पिता को नीले ड्रम में भरने वाला जलाना चाहता था

    2 hours ago

    1

    0

    नमस्कार, कल की बड़ी खबर कांग्रेस नेता राहुल गांधी के बयान से जुड़ी रही। उन्होंने कहा कि PM मोदी ने देश बेच दिया है। अब उन्हें कोई शक्ति नहीं बचा सकती। वहीं, दूसरी बड़ी खबर यूपी के लखनऊ में पिता के टुकड़े करके नीले ड्रम में भरने वाले बेटे के खुलासे से जुड़ी है। ⏰ आज के प्रमुख इवेंट्स, जिन पर रहेगी नजर... 📰 कल की बड़ी खबरें... 1. राहुल बोले- मोदी ने देश बेचा, एपस्टीन फाइल्स में नाम आने से डरे, उन्हें कोई शक्ति नहीं बचा सकती राहुल गांधी ने भोपाल में कहा कि PM मोदी ने अमेरिका से देश बेचने की डील की है। उन पर एपस्टीन और अडाणी के केस का दबाव है। इस वजह से उन्होंने हिंदुस्तान का डेटा और किसानों का भविष्य अमेरिका को बेच दिया। अमेरिका से ट्रेड डील से भारत को कोई फायदा नहीं हुआ। भारत को ज्यादा टैक्स देना पड़ेगा और हर साल अमेरिका से भारी मात्रा में सामान खरीदना पड़ेगा। राहुल की स्पीच की 3 बड़ी बातें… पढ़ें पूरी खबर… 2. लखनऊ में पिता के टुकड़े करके नीले ड्रम में छिपाया, सिर काटकर 21KM दूर फेंका यूपी के लखनऊ में 21 साल के अक्षत प्रताप सिंह ने पिता मानवेंद्र सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी। इसके बाद शव को बाथरूम में आरी से काटकर टुकड़े नीले ड्रम में छिपा दिए, जबकि कटे सिर को 21 किलोमीटर दूर फेंक आया। वारदात के समय उसकी छोटी बहन भी घर में थी, जिसे उसने जान से मारने की धमकी दी। तीन दिन बाद खुद थाने पहुंचकर पिता की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। इस दौरान पुलिस को शक हुआ तो बेटे से सख्ती से पूछताछ की। फिर उसने मर्डर करने की बात कबूल ली। अब मर्डर की वजह पढ़िए: आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह पिता को नीले ड्रम में भरने की बजाय जलाना चाहता था। उसके पिता चाहते थे कि वह NEET क्वालीफाई करके MBBS करे। जबकि बेटा एक होटल खोलना चाहता था। पढ़ें पूरी खबर… 3. शंकराचार्य को गिरफ्तारी का डर, हाईकोर्ट पहुंचे, अग्रिम जमानत की याचिका लगाई शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद यौन शोषण मामले में इलाहाबाद हाईकोर्ट में अग्रिम जमानत याचिका दायर की है। उन्हें डर है कि प्रयागराज पुलिस उनकी गिरफ्तारी कर सकती है। साथ ही उन्होंने प्रयागराज के एडिशनल पुलिस कमिश्नर अजय पाल शर्मा पर साजिश रचने का आरोप लगाया। मोबाइल पर अजय पाल शर्मा और आशुतोष महाराज की एक तस्वीर भी दिखाई। शख्स का दावा- अविमुक्तेश्वरानंद को फंसाया गया: इस बीच शाहजहांपुर के एक शख्स ने शंकराचार्य पर FIR कराने वाले आशुतोष ब्रह्मचारी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। शख्स ने कहा कि आशुतोष पांडेय ने उसे अपनी नाबालिग बेटियों के जरिए शंकराचार्य को फंसाने का लालच दिया था। लेकिन उसने ऐसा करने से मना कर दिया था। पढ़ें पूरी खबर… 4. AI समिट हंगामा- उदय भानु 4 दिन हिरासत में, कांग्रेस बोली- गिरफ्तारी मोदी की सनक का नतीजा इंडियन यूथ कांग्रेस (IYC) के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब को पटियाला हाउस कोर्ट ने 4 दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। उन पर AI समिट में हंगामा कराने का आरोप है। पुलिस का कहना है कि प्रदर्शन के पीछे वही मास्टरमाइंड थे। वहीं कांग्रेस ने गिरफ्तारी को असंवैधानिक और मोदी की सनक का नतीजा बताया। AI समिट में कांग्रेस ने शर्टलेस प्रोटेस्ट किया था: 20 फरवरी को कांग्रेस के 11 सदस्यों ने भारत मंडपम में घुसकर शर्टलेस होकर PM मोदी की फोटो वाली टी-शर्ट लहराई थी। इस दौरान पीएम मोदी इज कॉम्प्रोमाइज्ड के नारे लगाए थे। मामले में अब तक 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। पढ़ें पूरी खबर… 5. केरल का नाम अब केरलम, मलयालम भाषा में यही कहा जाता है; मोदी कैबिनेट ने मंजूरी दी अब केरल को केरलम नाम से जाना जाएगा। केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में मोदी सरकार ने राज्य सरकार के इस प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। राज्य सरकार और स्थानीय लोगों का तर्क है कि मलयालम भाषा में राज्य को 'केरलम' ही कहा जाता है। सेवा तीर्थ में पहली बैठक: PM मोदी के नए ऑफिस सेवा तीर्थ में केंद्रीय मंत्रिमंडल की पहली बैठक हुई। इसमें कुल 12,236 करोड़ के प्रोजेक्ट्स को मंजूरी दी गई है। कैबिनेट ने मध्य प्रदेश, बिहार और झारखंड में तीन रेल प्रोजेक्ट समेत कुल 8 फैसले लिए हैं। पढ़ें पूरी खबर… 6. भागवत बोले- आरक्षण 200 साल भी देना पड़े तो सही, उन्होंने दो हजार सालों तक भेदभाव सहा RSS चीफ मोहन भागवत ने उत्तराखंड में कहा कि अगर आरक्षण 200 साल भी देना पड़े तो सही है। उन्होंने कहा, ‘हिंदू समाज के एक हिस्से ने करीब दो हजार साल तक छुआछूत और भेदभाव सहा, लेकिन फिर भी उसने देश के साथ गद्दारी नहीं की।’ सभी लोगों के पूर्वज एक हैं: भागवत ने कहा कि भारत में रहने वाले सभी लोगों के पूर्वज एक हैं और उनकी रगों में एक ही खून बहता है। हिंदू बनने के लिए कुछ छोड़ना नहीं पड़ता, देश के प्रति निष्ठा ही पर्याप्त है और आज जिनका विरोध है, उन्हें भी कल जोड़ना है। पढ़ें पूरी खबर… 🎭 आज का कार्टून ⚡ कुछ अहम खबरें हेडलाइन में… 🗣️ बयान जो चर्चा में है... 😲 खबर हटके... फुटबॉलर ने CPR देकर बचाई चिड़िया की जान तुर्की के इस्तांबुल में कुछ लोग फुटबॉल खेल रहे थे। तभी एक सीगल पक्षी से गेंद टकरा गई। इसके बाद एक फुटबॉलर ने चिड़िया को CPR दिया, जिससे उसकी जान बच गई। 📸 फोटो जो खुद में खबर है 🌟 भास्कर की एक्सक्लूसिव स्टोरीज, जो सबसे ज्यादा पढ़ी गईं… 🌍 करेंट अफेयर्स ⏳आज के दिन का इतिहास 📊 बाजार का हाल 🌦️ मौसम का मिजाज मिथुन राशि वालों को करियर से जुड़ी अच्छी खबर मिल सकती है। तुला राशि के लोगों को रुका पैसा मिल सकता है। जानिए आज का राशिफल... आपका दिन शुभ हो, पढ़ते रहिए दैनिक भास्कर ऐप… मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ को और बेहतर बनाने के लिए हमें आपका फीडबैक चाहिए। इसके लिए यहां क्लिक करें...
    Click here to Read more
    Prev Article
    मेरठ में 6 जिंदा जले...पॉलिएस्टर कपड़ा पेट्रोल जैसा जला:जिसने आग देखी, उसने शोर नहीं मचाया; अग्निकांड की 3 बड़ी लापरवाही
    Next Article
    बरसाना में लड्‌डू बरसे, हुरियारों ने अबीर-गुलाल उड़ाया:दुल्हन जैसी सजी सखियों ने डांस किया; VIDEO में मथुरा की पहली होली

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment