Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कोर्ट के आदेश पर ससुराल वालों पर केस दर्ज:सुल्तानपुर में बेटी के लापता होने और दहेज उत्पीड़न का आरोप, जांच शुरू

    1 hour ago

    1

    0

    सुलतानपुर में दहेज उत्पीड़न और बेटी के लापता होने के मामले में कोर्ट ने सख्त रुख अपनाया है। अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ने पुलिस को ससुराल वालों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच करने का आदेश दिया है। यह घटना कोतवाली देहात थाना क्षेत्र से संबंधित है। कुड़वार थाना क्षेत्र के असगर अली का पुरवा निवासी हसमत उल्ला ने अपनी बेटी परवीन बानो की शादी 8 जनवरी 2022 को कोतवाली देहात के पखरौली निवासी मोईद अहमद से की थी। हसमत उल्ला के मुताबिक, उन्होंने शादी में घरेलू सामान और 50 हजार रुपये नकद दिए थे। आरोप है कि ससुराल वाले इस दहेज से संतुष्ट नहीं थे। परवीन बानो ने अपने मायके आकर बताया था कि पति मोईद और उनके परिवार वाले बाइक की मांग को लेकर उसे लगातार प्रताड़ित कर रहे थे और भरपेट खाना भी नहीं देते थे। पिता के समझाने के बाद बेटी ससुराल लौट गई। आरोप है कि 3 दिसंबर 2022 की रात परवीन को उसके देवर खुर्शीद, तौहीद और सास अख्तरूननिशां ने मिलकर पीटा। सूचना मिलने पर हसमत उल्ला बेटी के ससुराल पहुंचे, लेकिन सास अख्तरूननिशां ने परवीन से मिलवाने से इनकार कर दिया और कहा कि उन्हें बेटी के ठिकाने का पता नहीं है। हसमत उल्ला ने उसी दिन स्थानीय थाने में सूचना दी, लेकिन पुलिस ने यह कहकर रिपोर्ट दर्ज करने से मना कर दिया कि यह दहेज और महिला संबंधी मामला है, इसलिए महिला थाने जाएं। महिला थाने में भी उनकी रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई और परवीन का कोई पता नहीं चला। पुलिस की निष्क्रियता के बाद, हसमत उल्ला ने 26 सितंबर 2025 को पुलिस अधीक्षक को डाक के माध्यम से शिकायत भेजी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद उन्होंने न्याय के लिए कोर्ट का दरवाजा खटखटाया।अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट शुभम वर्मा ने संबंधित थानाध्यक्ष को निर्देश दिया है कि इस प्रकरण में अभियोग पंजीकृत कर नियमानुसार विवेचना कराएं और समय पर न्यायालय में आख्या प्रस्तुत करें। हसमत उल्ला ने आरोप लगाया है कि अभियुक्तों का हौसला बढ़ा हुआ है और वे अक्सर कहते हैं कि उन्होंने उनकी बेटी को मारकर दफन कर दिया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    15 दिन में IT सिटी की जमीनों पर लगेगी रोक:लखनऊ से बाहर के लोगों की रजिस्ट्री बंद, किसान ही कर सकेंगे लैंडपूलिंग
    Next Article
    लखनऊ कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी:एडीजे को आया ईमेल, लिखा- 15 बम लगाए हैं, 1 बजे उड़ जाएगा कैंपस; अल्लाहू अकबर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment