Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ:राहुल की मांग- जाति जनगणना के सवाल बदलें; हाईकोर्ट बोला- स्कूलों में हिजाब नहीं; अमेरिकी इंटेलिजेंस चीफ की रूस में सीक्रेट लैंडिंग

    1 day ago

    1

    0

    नमस्कार, लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने जाति जनगणना के सवालों को लेकर पीएम मोदी को लेटर लिखा। इलाहाबाद हाईकोर्ट ने एक नाबालिग छात्रा की हिजाब में स्कूल आने और क्लास लेने की याचिका खारिज कर दी। मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ में आगे अमेरिकी खुफिया एजेंसी CIA के डायरेक्टर की रूस में सीक्रेट लैंडिंग के बारे में बताएंगे। ⏰ आज के प्रमुख इवेंट्स, जिन पर रहेगी नजर... 📰 कल की बड़ी खबरें... 1. राहुल-खड़गे की मोदी को चिट्ठी, लिखा- जाति जनगणना के सवाल बदलें, इसमें पिछड़ा वर्ग शब्द नहीं कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी ने पीएम मोदी को लेटर लिखा। इसमें जाति जनगणना में जातियों के नाम दर्ज करने और डेटा जुटाने के तरीके का विरोध किया और जनगणना में पूछे जाने वाले सवाल बदलने की मांग की है। दोनों ने कहा कि इसे बनाने से पहले राजनीतिक दलों, विशेषज्ञों और जनता से सलाह ली जानी चाहिए। साथ ही जनगणना के सवालों में पिछड़ा वर्ग शब्द नहीं होने पर भी आपत्ति जताते हुए कहा कि इससे देश में ओबीसी आबादी का सही आंकड़ा सामने आने में परेशानी हो सकती है। तेलंगाना और बिहार जैसी प्रक्रिया अपनाने की मांग की है। लेटर की 4 प्रमुख बातें… पूरी खबर पढ़ें... 2. इलाहाबाद हाईकोर्ट बोला- स्कूल में हिजाब पहनने की इजाजत नहीं, सेक्युलरिज्म के लिए यूनिफॉर्म जरूरी इलाहाबाद हाईकोर्ट ने स्कूलों में हिजाब पहनने की इजाजत देने से इनकार किया। जस्टिस जेजे मुनीर और जस्टिस इंद्रजीत शुक्ला की डिविजन बेंच ने कहा कि स्कूल में यूनिफॉर्म के नियम का पालन करना जरूरी है। बेंच ने नाबालिग छात्रा की याचिका खारिज करते हुए कहा कि यूनिफॉर्म की बदौलत बिना किसी धार्मिक भेदभाव वाला माहौल बना रहता है और बच्चों में भी बराबरी की भावना रहती है। स्कूल की अपनी पहचान भी बनती है। हिजाब की अनुमति यूनिफॉर्म के विचार के खिलाफ बेंच ने कहा कि स्कूल में व्यक्तिगत आधार पर हिजाब पहनने की अनुमति नहीं दी जा सकती है। यह यूनिफॉर्म के विचार के खिलाफ होगा। इससे स्कूल के अनुशासन को तय करने का अधिकार संस्थान के बजाय अलग-अलग छात्रों के हाथ में चला जाएगा। इसलिए कोई भी छात्र या छात्रा स्कूल के तय किए गए ड्रेस कोड को बदलने की जिद नहीं कर सकती। पूरी खबर पढ़ें... 3. यूपी में बुजुर्ग महिलाओं को रोडवेज बसों में यात्रा फ्री, योगी कैबिनेट में 24 प्रस्ताव पास रक्षाबंधन से पहले योगी सरकार ने प्रदेश की करीब एक करोड़ बुजुर्ग महिलाओं को बड़ा तोहफा दिया। अब 60 साल के ऊपर की महिलाएं रोडवेज बसों में आजीवन मुफ्त यात्रा कर सकेंगी। इसके लिए उन्हें स्पेशल स्मार्ट कार्ड दिए जाएंगे। मंगलवार शाम करीब 6 बजे सीएम योगी की कैबिनेट बैठक में 24 प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। हर महीने 22.50 करोड़ रुपए खर्च करेगी यूपी सरकार: महिलाओं के लिए लोकमाता अहिल्याबाई मातृशक्ति योजना के तहत यूपी सरकार हर महीने 22.50 करोड़ रुपए खर्च करेगी। अनुमान है कि हर दिन 88,438 बुजुर्ग महिलाएं रोडवेज बसों से सफर करेंगी। यात्रा के दौरान स्मार्ट कार्ड, आधार कार्ड या वोटर आईडी दिखाना होगा। 26 अगस्त से योजना की शुरुआत: सीएम योगी आज बुधवार को लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान से खुद इस योजना की शुरुआत करेंगे। जिलों में इसके लिए प्रभारी मंत्री रहेंगे। वहीं, रक्षाबंधन के मौके पर रोडवेज बसों में महिलाओं को निशुल्क यात्रा की सुविधा मिलेगी। यह सुविधा 27 अगस्त सुबह 6 बजे से 29 अगस्त रात 12 बजे तक लागू रहेगी। पूरी खबर पढ़ें 4. चंपत राय के खिलाफ संतों की बैठक पुलिस ने रोकी, गुस्साए संतों ने चंदा चोर के नारे लगाए अयोध्या में कारसेवकपुरम के पास मंगलवार को ओम आश्रम में राम मंदिर चढ़ावा चोरी और चंपत राय के खिलाफ चल रही संतों की बैठक को पुलिस ने रोक दिया। संतों का आरोप है कि बैठक के बीच पुलिस पहुंची और हम सभी को बाहर निकालकर आश्रम में ताला लगा दिया। इससे गुस्साए संतों ने ‘चंदा चोरों, अयोध्या छोड़ो’ के नारे लगाए। हालांकि, पुलिस का कहना है कि रोकने से पहले ही संत खुद आश्रम से बाहर निकल गए और नारेबाजी करने लगे। संतों का कहना है- चंदा चोरी के छोटे आरोपियों पर कार्रवाई की गई, जबकि बड़े आरोपियों को बचाया जा रहा है। जिला प्रशासन आरोपियों का साथ दे रहा है। वह नहीं चाहता कि आरोपी पकड़े जाएं। इसलिए संतों की बैठक नहीं होने दी जा रही है। पूरी खबर पढ़ें 5. पूर्व CDS बोले- पाकिस्तान की किराना हिल्स से टकराया था ड्रोन, वह टारगेट नहीं था, ऑपरेशन सिंदूर के दौरान उठे थे सवाल देश के पूर्व चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (CDS) जनरल अनिल चौहान ने बताया कि मई 2025 में हुए ऑपरेशन सिंदूर के दौरान पाकिस्तान की न्यूक्लियर ठिकाने किराना हिल्स पर लोइटरिंग म्यूनिशन ड्रोन गिरा था। पूर्व CDS ने कहा कि कभी-कभी सवाल उठता है कि क्या किराना हिल्स पर हमला हुआ था। दरसअल, हमने सरगोधा में कई 'लोइटरिंग मिशन' भेजे थे। किराना हिल्स सरगोधा से लगभग 10km नॉर्थ में है। इस ड्रोन का काम सरगोधा और उसके आस-पास मौजूद राडार को खोजना था। ड्रोन करीब 2 घंटे तक हवा में घूमता है पूर्व CDS ने कहा कि यह ड्रोन लगभग 2 घंटे तक हवा में घूमता है। अगर टारगेट नहीं मिलता, तो यह नीचे आकर टकरा जाता है। हो सकता है कि ऐसा ही कोई ड्रोन जाकर पहाड़ियों से टकराया हो। पाकिस्तानी मीडिया ने भी कुछ ऐसी तस्वीरें दिखाई थीं जिनमें किराना हिल्स से धुआं निकलता दिख रहा था। पूरी खबर पढ़ें 6. अमेरिकी इंटेलिजेंस एजेंसी के चीफ की रूस में सीक्रेट लैंडिंग, रूस बोला- हमें इसकी जानकारी नहीं अमेरिकी खुफिया एजेंसी CIA के डायरेक्टर जॉन रैटक्लिफ मॉस्को पहुंचे। अमेरिकी मीडिया के मुताबिक, वह अमेरिकी वायुसेना के C-17 ग्लोबमास्टर से मॉस्को गए और वहां अधिकारियों के साथ बैठकें कीं। CIA चीफ बनने के बाद रैटक्लिफ की रूस की पहली यात्रा है। रैटक्लिफ के रूस दौरे की पहले कोई घोषणा नहीं की गई थी। अमेरिकी सैन्य विमान के मॉस्को पहुंचने के बाद उनकी यात्रा की खबर सामने आई। इससे पहले रूसी अधिकारियों ने कहा था कि उन्हें C-17 ग्लोबमास्टर की मॉस्को यात्रा की जानकारी नहीं है। अमेरिकी सरकार ने भी अभी इस दौरे पर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है। अमेरिका से लातविया और फिर मॉस्को पहुंचा C-17 फ्लाइट-ट्रैकिंग डेटा के मुताबिक, अमेरिकी वायुसेना का C-17 पहले अमेरिका से लातविया की राजधानी रीगा पहुंचा। इसके बाद विमान मंगलवार सुबह करीब 9 बजे मॉस्को के लिए रवाना हुआ और व्नुकोवो एयरपोर्ट पर उतरा। यह विमान RCH4555 कॉल साइन से उड़ रहा था। इसकी उड़ान की एक खास बात यह थी कि विमान रूस के हवाई क्षेत्र से होकर मॉस्को पहुंचा। हालांकि, रूसी अधिकारियों ने कहा है कि उन्हें इस विमान की मॉस्को यात्रा की जानकारी नहीं थी। पूरी खबर पढ़ें... 7. गूगल ने प्ले स्टोर से हटाए 3 फर्जी लोन एप, डेटा चोरी और भारी ब्याज वसूलने की शिकायत पर एक्शन गृह मंत्रालय की शिकायत पर गूगल ने 3 और फर्जी लोन एप होराइजन कैश सर्विस, मनी स्कोर मॉनिटर और जेलीक्रेडिट को प्ले स्टोर से हटा दिया। इस महीने में अब तक 9 ऐसे ठग एप्स बंद कराए जा चुके हैं। गृह मंत्रालय की साइबर सुरक्षा टीम (I4C) ने 19 अगस्त को गूगल को नोटिस भेजकर इन एप को हटाने का कहा था। आरोप है कि ये एप कम ब्याज पर 5 मिनट में लोन देने का लालच देकर लोगों को फंसाते थे। बाद में उनसे ज्यादा ब्याज और पेनाल्टी वसूलते थे। साथ ही यूजर-कंज्यूमर की निजी जानकारी भी चुराते थे। I4C और सरकारी नियम क्या हैं? I4C (साइबरक्राइम सेंटर): यह गृह मंत्रालय की एक खास टीम है, जिसका काम देश में ऑनलाइन ठगी और साइबर अपराधों को रोकना है। सरकारी नियम (IT Act 79): इसका मतलब है कि अगर सरकार किसी कंपनी को किसी गलत या खतरनाक एप के बारे में बताएगी, तो कंपनी को उसे तुरंत हटाना पड़ेगा। पूरी खबर पढ़ें... 🎭 आज का कार्टून ⚡ कुछ अहम खबरें हेडलाइन में… 1. नेशनल: सुप्रीम कोर्ट बोला-बांके बिहारी में चढ़ावा चोरी नहीं होने देंगे: एक-एक पैसा दानपेटी में डालें; श्रद्धालुओं का दिया दान भगवान के लिए (पूरी खबर पढ़ें) 2. इंटरनेशनल: पूर्व वर्ल्ड स्नूकर चैंपियन बच्चों के यौन शोषण में दोषी:1993 से 2010 के बीच लड़की और लड़के से दुर्व्यवहार; स्नूकर संस्था ने सदस्यता खत्म की (पूरी खबर पढ़ें) 3. उत्तर प्रदेश: चंपत राय के खिलाफ संतों की बैठक पुलिस ने रोकी: आश्रम से निकालकर ताला लगाने का आरोप; गुस्साए संतों ने चंदा चोर के नारे लगाए (पूरी खबर पढ़ें) 4. महाराष्ट्र: 'आईफोन के लिए खुदकुशी की बात अफवाह': खाई हादसा का पीड़ित परिवार बोला- वो चाहता था परिवार साथ रहे, 3 की मौत हुई थी (पूरी खबर पढ़ें) 5. हरियाणा: दो महीने बाद फिर जेल से बाहर आया राम रहीम:लैंड क्रूजर-फॉर्च्यूनर के काफिले में सिरसा डेरे पहुंचा; 17वीं बार पैरोल-फरलो मिली (पूरी खबर पढ़ें) 6. क्रिकेट: सरफराज श्रीलंकाई कप्तान से बोले- यहां टाइमपास करने नहीं आया: चोटिल पंत की जगह जुरेल ने विकेटकीपिंग की, बारिश से दो बार खेल रुका; मोमेंट्स-रिकॉर्ड्स (पूरी खबर पढ़ें) 7. जम्मू-कश्मीर: शोपियां में 6 संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार: हैंड ग्रेनेड और हिजबुल मुजाहिदीन के पोस्टर बरामद; पुलवामा में भी 2 सहयोगी पकड़ाए (पूरी खबर पढ़ें) 8. पटना: छात्रों पर लाठीचार्ज, दौड़ाकर पीटा: पथराव में कई पुलिसकर्मी घायल, वाटर कैनन चली, CRPF से झड़प; TRE-4 एग्जाम में बदलाव की मांग (पूरी खबर पढ़ें) 9. महाराष्ट्र: क्या खिलाड़ियों को पता था उन्होंने कॉकरोच वाली चाय पी: हाईकोर्ट का मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन से सवाल, रेस्टोरेंट में गंदगी का आरोप (पूरी खबर पढ़ें) 10. एंटरटेंमेंट: राहुल गांधी ने एक्ट्रेस कृति सेनन का सपोर्ट किया:बोले- महिलाओं की ऑनलाइन पुलिसिंग गलत, राखी एड में रिवीलिंग ड्रेस पहनने पर कंगना ने ट्रोल किया (पूरी खबर पढ़ें) 11. नेशनल: संसद मार्च में पुलिस ज्यादती-जांच समिति दोबारा बनाने की मांग: सुप्रीम कोर्ट में सॉलिसिटर जनरल बोले- किसी ने शरारत की, यह कोर्ट राजनीतिक मंच नहीं (पूरी खबर पढ़ें) 12. नेशनल: TMC सांसदों की अयोग्यता पर समयसीमा में फैसला लें स्पीकर:सुप्रीम कोर्ट ने 20 बागी सांसदों को नोटिस जारी किया (पूरी खबर पढ़ें) 13. राजस्थान: 5-स्टार होटल का 5.74-लाख का बिल चुकाए बिना भागा टूरिस्ट: उदयपुर के उदय विलास में परिवार समेत ठहरा था दिल्ली का युवक (पूरी खबर पढ़ें) 14. क्रिकेट: वैभव सूर्यवंशी ने 4 गेंद में 2 विकेट लिए:दलीप ट्रॉफी में ईस्ट जोन की तरफ से गेंदबाजी की; बैटिंग में 8 रन ही बना सके (पूरी खबर पढ़ें) 15. मध्य प्रदेश: मंत्री शाह पर केस की परमिशन नहीं देगी MP सरकार: अफसरों को बाहर निकालकर कैबिनेट का फैसला; कर्नल सोफिया पर विवादित बयान दिया था (पूरी खबर पढ़ें) 🗣️ बयान जो चर्चा में है... 😲 खबर हटके... कूड़े के ढेर से चॉकलेट की लूट यूपी के कानपुर में लोग कूड़े के ढेर से एक्सपायरी चॉकलेट और टॉफियां लूटते नजर आए। बाइक सवार हो या कार सवार, लोगों ने वाहन रोड पर खड़े करके जितना हो सका, उतना सामान लूटा। घटना का वीडियो वायरल है। पूरी खबर पढ़ें... 📸 फोटो जो खुद में खबर है 🌟 भास्कर की एक्सक्लूसिव स्टोरीज, जो सबसे ज्यादा पढ़ी गईं… 1. आज का एक्सप्लेनर: क्या बांग्लादेश मक्का पैक्ट में शामिल होकर सऊदी-पाक-तुर्किये के साथ लड़ेगा; भारत के तीन तरफ से घिरने का खतरा 2. भास्कर इंटरव्यू: हाथ में तिरंगा था, तभी पैलेट गन चली:साहिल बोला- होश आया तो अस्पताल में था; शरीर में अब भी छर्रे, आंख से दिख नहीं रहा 3. भास्कर इन्वेस्टिगेशन: ‘NEET-2027 की डील, 180 दिन कैंडिडेट दुबई रहेगा’:एजेंट बोला- Gen-Z आंदोलन के बाद सख्ती, एंबेसी से NRI डॉक्यूमेंट्स बनेंगे, कोई पकड़ेगा नहीं 4. भास्कर इंटरव्यू: हाथ में तिरंगा था, तभी पैलेट गन चली:साहिल बोला- होश आया तो अस्पताल में था; शरीर में अब भी छर्रे, आंख से दिख नहीं रहा 5. भास्कर इन्वेस्टिगेशन: ‘NEET-2027 की डील, 180 दिन कैंडिडेट दुबई रहेगा’:एजेंट बोला- Gen-Z आंदोलन के बाद सख्ती, एंबेसी से NRI डॉक्यूमेंट्स बनेंगे, कोई पकड़ेगा नहीं 6. क्राइम फाइल्स: शादी का गिफ्ट बना मौत का पैकेट:होम थिएटर का स्विच दबाते ही दूल्हे और भाई की मौत, फिर…अचानक गायब हुआ संदिग्ध 7. भास्कर एक्सक्लूसिव: गैंगस्टर-लॉरेंस से मिलने के लिए 20-दिन भूखे रहे थे कैदी: हाई सिक्योरिटी जेल में ब्रांडेड कपड़े पहनते हैं खूंखार क्रिमिनल, गर्लफ्रेंड से भी बात करते हैं 8. ग्राउंड रिपोर्ट: 'चारों तरफ समंदर, रेत... तेज धूप स्किन जलाती थी':काम, वेतन सब बदला था; 20 दिनों बाद दुबई से लौटे सीमांचल के लड़कों की आपबीती 9. ग्राउंड रिपोर्ट: गुरुग्राम में 300 परिवार घरों में कैद:सीवर के लिए गली खोदी, बरसात में दलदल बनी; लोग बोले-महिला-बच्चे फिसल रहे 🌍 करेंट अफेयर्स करेंट अफेयर्स से जुड़ी अन्य जानकारी के लिए यहां क्लिक करें... ⏳आज के दिन का इतिहास 📊 बाजार का हाल 🌦️ मौसम का मिजाज मिथुन राशि वाले नया बिजनेस शुरू करने से करने का बचें। मीन राशि वाले जोखिम वाले निवेश से बचें। जानिए आज का राशिफल... आपका दिन शुभ हो, पढ़ते रहिए दैनिक भास्कर ऐप… मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ को और बेहतर बनाने के लिए हमें आपका फीडबैक चाहिए। इसके लिए यहां क्लिक करें…
    Click here to Read more
    Prev Article
    सरकारी स्कूलों के लिए जिम्मेदार अफसरों के बच्चे प्राइवेट में:सिर्फ एक शिक्षा अधिकारी का बेटा यूपी बोर्ड में, जानिए किसके बच्चे कहां पढ़ रहे
    Next Article
    पाठकजी दनादन दे रहे मिठाई का ऑर्डर:अचानक मंत्री-विधायक छोड़ रहे कुर्ता-पायजामा, मौन व्रत के बाद दहाड़ेंगे गुड्डू भैया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment