Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ:राम मंदिर चढ़ावा चोरी- चंपत राय का इस्तीफा; ऑपरेशन सिंदूर के 6 शहीदों के नाम सार्वजनिक; NCERT किताब से संविधान प्रस्तावना हटी

    19 hours ago

    2

    0

    नमस्कार, अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में 8 लोगों की गिरफ्तारी हुई है। श्री राम जन्मभूमि तीर्थ ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने इस्तीफा दे दिया है। उधर, पहली बार सरकार ने ऑपरेशन सिंदूर के 6 शहीदों के नाम बताए। मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ में आगे NCERT किताब से संविधान प्रस्तावना हटाने की खबर बताएंगे... ⏰ आज के प्रमुख इवेंट्स, जिन पर रहेगी नजर... 📰 कल की बड़ी खबरें... 1. राम मंदिर चढ़ावा चोरी- ट्रस्ट महासचिव चंपत राय का इस्तीफा, ट्रस्टी अनिल मिश्रा की छुट्टी अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में श्री राम जन्मभूमि तीर्थ ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय और ट्रस्टी डॉक्टर अनिल मिश्रा ने इस्तीफा दे दिया है। चंपत के पास पूरे मंदिर की जिम्मेदारी थी। सूत्रों के मुताबिक, मंदिर निर्माण प्रभारी गोपाल राव को भी मंदिर की व्यवस्था से बाहर कर दिया गया है। अब ट्रस्ट का पुनर्गठन होगा। चंपत के ड्राइवर टिन्नू समेत 8 गिरफ्तार: सभी 8 आरोपियों का मेडिकल कराने के बाद इन्हें कोर्ट में पेश किया गया। सभी आरोपियों को 14 दिन के लिए जेल भेज दिया है। दरअसल, गुरुवार देर शाम ट्रस्ट के सदस्य कृष्ण मोहन की शिकायत पर पहली FIR दर्ज कराई गई थी। इसके बाद रामशंकर यादव उर्फ टिन्नू समेत 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था। हालांकि, इसमें चंपत राय, डॉ. अनिल मिश्रा समेत अन्य बड़े पदाधिकारियों के नाम नहीं हैं। पूरी खबर पढ़ें... 2. ऑपरेशन सिंदूर के 6 शहीदों के नाम पहली बार सार्वजनिक, इनमें 5 सेना, 1 एयरफोर्स का जवान सरकार ने पहली बार ऑपरेशन सिंदूर में शहीद हुए 6 भारतीय सैनिकों के नाम बताए। इन नामों को नेशनल वॉर मेमोरियल की वेबसाइट के 'रोल ऑफ ऑनर' में शामिल किया गया। साथ ही इन जवानों के नाम नई दिल्ली के नेशनल वॉर मेमोरियल की 'रोल ऑफ ऑनर' लिस्ट और दीवार पर दर्ज किए गए हैं। नेशनल वॉर मेमोरियल के त्याग चक्र में 16 गोल ग्रेनाइट की दीवारें हैं, जिन पर आजादी के बाद से देश के लिए अपनी जान देने वाले हर सैनिक का नाम, रैंक और यूनिट लिखी हैं। ऑपरेशन सिंदूर में 100 से ज्यादा आतंकी मारे गए: 22 अप्रैल 2025 को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमला हुआ था। 26 टूरिस्ट की हत्या की गई थी। भारतीय सेना ने 6-7 मई रात PoK में आतंकी ठिकानों पर हमला किया था। इस दौरान 100 से ज्यादा आतंकी मारे गए। भारत पाकिस्तान के बीच 4 दिन हवाई युद्ध चला था। 10 मई को दोनों देशों के बीच सीजफायर हुआ था। पूरी खबर पढ़ें... 3. हाईकोर्ट ने यूपी सरकार से पूछा- प्रधानों को प्रशासक कैसे बनाया, पंचायत चुनाव टालकर आपने अवमानना की इलाहाबाद हाईकोर्ट ने यूपी में पंचायत चुनाव टालने पर शुक्रवार को कड़ी नाराजगी जताई। ग्राम प्रधानों को प्रशासक बनाए जाने को चुनौती देने वाली याचिका पर कोर्ट ने सरकार से पूछा- आपने प्रधानों को प्रशासक कैसे बनाया? यह आदेश का उल्लंघन है, जो अवमानना की कैटेगरी में आता है। हाईकोर्ट ने कहा- प्रधानों को प्रशासक रूप में बने रहने की इजाजत नहीं दी जा सकती। 25 और 26 मई 2026 के जिन आदेशों के आधार पर ग्राम प्रधानों का कार्यकाल बढ़ाने का प्रयास किया गया, उन्हें पहले ही असंवैधानिक घोषित किया जा चुका है। कोर्ट ने पंचायत चुनाव कराने की टाइमलाइन मांगी: कोर्ट ने पंचायत चुनाव टालने को असंवैधानिक बताया। कोर्ट ने सरकार से हलफनामे के साथ OBC रिपोर्ट और पंचायत चुनाव कराने की टाइमलाइन मांगी है। हालांकि, कोर्ट ने अभी किसी तरह की कोई अंतरिम रोक नहीं लगाई है। पूरी खबर पढ़ें… 4. ईरान बोला-NATO देशों ने जंग में अमेरिका का साथ दिया, इन्हें जवाबदेह ठहराया जाए ईरान ने NATO देशों पर अमेरिका का साथ देकर हमले में शामिल होने का आरोप लगाया। ईरानी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बघई ने कहा कि NATO चीफ मार्क रूट ने खुद माना है कि इटली और रोमानिया ने ईरान के खिलाफ सैन्य कार्रवाई में अमेरिका का साथ दिया था। बघई ने कहा कि इन देशों को अपने नागरिकों और पूरी दुनिया को बताना चाहिए कि ईरान के खिलाफ इस कार्रवाई का समर्थन क्यों किया। होर्मुज में जहाज पर हमला: होर्मुज स्ट्रेट में ओमान के तट के पास एक कॉमर्शियल जहाज पर अज्ञात प्रोजेक्टाइल से हमला हुआ। ब्रिटेन की UKMTO ने इसकी जानकारी दी। प्रोजेक्टाइल जहाज के दाहिने हिस्से से टकराया, जिससे ब्रिज को नुकसान पहुंचा। जहाज के कप्तान ने बताया कि हमले में कोई भी व्यक्ति घायल नहीं हुआ। पूरी खबर पढ़ें... 5. मायावती के दरवाजे से लौटे राजेंद्र पाल यूपी-कांग्रेस प्रभारी बने, प्रदेश अध्यक्ष अजय राय भी हटाए जा सकते हैं कांग्रेस ने शुक्रवार शाम यूपी के प्रभारी अविनाश पांडेय को उनके पद से हटा दिया। उनकी जगह राजेंद्र पाल गौतम को यूपी प्रभारी बनाया गया है। वे 19 मई को बाराबंकी के सांसद तनुज पुनिया के साथ अचानक बिना अपॉइंटमेंट लिए बसपा प्रमुख मायावती से मिलने पहुंचे थे। उन्हें बिना मिले वापस लौटना पड़ा था। दिल्ली सरकार में मंत्री रहे राजेंद्र: दिल्ली की अरविंद केजरीवाल सरकार में राजेंद्र पाल मंत्री रह चुके हैं। वह सितंबर, 2024 में कांग्रेस पार्टी में शामिल हुए थे। सूत्रों का दावा है कि कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय को भी उनके पद से हटा सकती है। 2027 विधानसभा चुनाव को देखते हुए कांग्रेस ओबीसी या मुस्लिम चेहरे को यूपी अध्यक्ष बना सकती है। पूरी खबर पढ़ें… 6. NCERT ने 9वीं की सोशल साइंस से संविधान प्रस्तावना हटाई, SIR और इमरजेंसी पर चैप्टर जोड़ा NCERT ने क्लास 9वीं की सोशल साइंस की किताब से संविधान की प्रस्तावना हटा दी गई है। इसके अलावा सोशलिस्ट और सेक्युलर शब्दों का भी जिक्र नहीं है। किताब में अलग सेक्शन जोड़ा गया है। नई किताब में 1975 की इमरजेंसी को लोकतंत्र के सामने सबसे बड़ी चुनौतियों में से एक बताया गया है। SIR पर चैप्टर जोड़ा गया: किताब में स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) पर एक नया चैप्टर जोड़ा गया है। इसमें बताया गया है कि SIR का मुख्य कार्य मतदाता सूची को अपडेट करना, मतदाताओं का सत्यापन करना और मतदाताओं की सूची में त्रुटियां दूर करना है। चैप्टर की मदद से छात्रों को यह भी समझाया जाएगा कि मतदाता सूची का निरीक्षण करने से चुनावी प्रक्रिया को और ज्यादा मजबूत बनाया जा सकता है। NCERT की किताब में चुनाव आयोग की तारीफ: कक्षा 9वीं की इस बुक में चुनाव आयोग (ECI) की भी तारीफ की गई है। किताब में कहा गया है कि 2024 में देश में 96.8 करोड़ से ज्यादा वोटर थे। इतने बड़े स्तर पर चुनाव कराना आसान नहीं है, क्योंकि देश के अलग-अलग हिस्सों में भौगोलिक और सामाजिक परिस्थितियां अलग हैं। भारत में चुनाव कराना दुनिया के सबसे बड़े कामों में से एक है। इसके बावजूद चुनाव आयोग निष्पक्ष चुनाव कराने की कोशिश करता है। पूरी खबर पढ़ें... 7. केतन के बाल नहीं थे, इसलिए सिया को पसंद नहीं था; पुणे पुलिस ने जानकारी दी पुणे में केतन अग्रवाल मर्डर केस में नया खुलासा हुआ है। पुलिस ने बताया कि केतन अग्रवाल हेयर विग लगाता था। सिया गोयल को यह पसंद नहीं था। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, 'सिया इस शादी से खुश नहीं थी। केतन के विग लगाने और हकलाने की वजह से सिया के मन में उसके प्रति नफरत बैठ चुकी थी।' सिया ने बताया कि उसने केतन से कहा था कि वह उससे शादी करना नहीं चाहती, लेकिन वह सगाई तोड़ने को तैयार नहीं था। केतन का कहना था कि अब बहुत देर हो चुकी है। अब केतन के पिता का बयान पढ़िए: केतन के पिता विशाल अग्रवाल ने कहा, 'सिया और उसके परिवार को पता था कि केतन विग का एक पैच लगाता था। उसे पसंद नहीं था तो वह मना कर सकती थी, क्या यह किसी को मारने की वजह हो सकती है।' दरअसल, सिया और केतन 18 जून को पुणे के लोहगढ़ किले पर घूमने गए थे। इसी दौरान केतन की खाई में गिरने से मौत हो गई। सिया पर अपने बॉयफ्रेंड चेतन चौधरी के साथ मिलकर मंगेतर की हत्या करने का आरोप है। दोनों फिलहाल पुलिस हिरासत में हैं और मामले की जांच जारी है। पूरी खबर पढ़ें... 🎭 आज का कार्टून ⚡ कुछ अहम खबरें हेडलाइन में… 🗣️ बयान जो चर्चा में है... 😲 खबर हटके... गार्ड रील्स देखते रहे, रेप दोषी फरार हो गया यूपी की बरेली सेंट्रल जेल से उम्रकैद की सजा काट रहा रेप दोषी दिनेश दीवार फांदकर फरार हो गया। आरोप है कि ड्यूटी पर तैनात गार्ड मोबाइल पर रील्स देख रहे थे। लापरवाही पर 11 जेलकर्मी सस्पेंड किए गए। हालांकि, दिनेश को दोबारा पकड़ लिया गया। 📸 फोटो जो खुद में खबर है 🌟 भास्कर की एक्सक्लूसिव स्टोरीज, जो सबसे ज्यादा पढ़ी गईं… 🌍 करेंट अफेयर्स ⏳आज के दिन का इतिहास 🌦️ मौसम का मिजाज कर्क राशि वालों की दैनिक आय बढ़ेगी। सिंह राशि वालों की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। जानिए आज का राशिफल... आपका दिन शुभ हो, पढ़ते रहिए दैनिक भास्कर ऐप… मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ को और बेहतर बनाने के लिए हमें आपका फीडबैक चाहिए। इसके लिए यहां क्लिक करें…
    Click here to Read more
    Prev Article
    बिना सदस्यता BJP प्रदेश उपाध्यक्ष कैसे बनीं पूजा पाल:पार्टी ने अपने कड़े नियम तोड़े; सपा के 7 बागियों को क्या-कुछ मिला?
    Next Article
    CM योगी बोले- 21 राज्यों में BJP की अपनी सरकार:कहा- कश्मीर से आतंकवाद और पूर्वोत्तर का उग्रवाद खत्म; गोरखपुर में भाजपा महानगर का प्रशिक्षण वर्ग

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment