Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ:सभी अग्निवीर परमानेंट सैनिक बन सकेंगे; होर्मुज से भारतीय जहाजों को निकलने की इजाजत; अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में ट्रम्प की हार

    8 hours ago

    1

    0

    नमस्कार, अब सभी अग्निवीरों को परमानेंट सैनिक बनने का मौका मिलेगा। 8 महीने से बंद होर्मुज का रास्ता अब भारत के लिए खुल गया है। मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ में आगे जानिए कि अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में ट्रम्प की पार्टी को बड़ा झटका लगा है। ⏰आज के प्रमुख इवेंट्स, जिन पर नजर रहेगी… 1. प्रधानमंत्री मोदी एशियन पैरा गेम्स 2026 में भाग लेने वाले भारतीय दल से बातचीत करेंगे। 📰 कल की बड़ी खबरें… 1. अब सभी अग्निवीर परमानेंट सैनिक बन सकेंगे, सर्विस भी 4 से बढ़ाकर 6 साल; अभी 25% को पक्की नौकरी, बाकी बाहर होते थे अग्निवीर अब 4 नहीं, 6 साल तक नौकरी कर सकेंगे। इसके बाद वे सेना में बने रहना चाहते हैं, तो उन्हें चयन प्रक्रिया से गुजरना होगा। पास हुए, तो परमानेंट कमीशन भी मिलेगा। चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल एनएस राजा सुब्रमणि ने बुधवार को यह ऐलान किया। इससे तीनों सेना में तैनात करीब 3.18 लाख अग्निवीरों को फायदा होगा। दो साल की अतिरिक्त नौकरी में अग्निवीरों को बढ़ी हुई सैलरी-भत्ते मिलेंगे। इससे पहले हर बैच के 25% को मेरिट के आधार पर नियमित सैनिक बनाने और बाकी 75% को चार साल की सर्विस के बाद फोर्स छोड़ने का प्रावधान था। एयरफोर्स ने पहले बैच के 712 अग्निवीरों को परमानेंट किया एयरफोर्स ने पिछले महीने अपने पहले अग्निवीर बैच के 2,850 रिक्रूट्स में से 712 को नियमित सेवा में बनाए रखने का फैसला किया था। पूरी खबर पढ़ें… 2. होर्मुज से भारतीय जहाजों को गुजरने देगा ईरान, 8 महीने से बंद था रास्ता; इसी रूट से 40% कच्चा तेल मंगाता है भारत ईरान ने भारत समेत चीन, इराक और कतर के जहाजों को होर्मुज स्ट्रेट से गुजरने की छूट दी है। करीब 8 महीने, 28 फरवरी से इस रास्ते पर जहाजों की आवाजाही पर पाबंदियां लगी हुई थीं। भारत के लिए क्यों अहम है होर्मुज स्ट्रेट पूरी खबर पढ़ें… 3. ट्रम्प दोनों सदनों में मिडटर्म इलेक्शन हारे, डेमोक्रेट्स को बहुमत; अमेरिका के पहले मुस्लिम सीनेटर बनेंगे अब्दुल अल-सैयद अमेरिका में हुए मिडटर्म चुनाव में बड़ा उलटफेर हुआ है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की पार्टी रिपब्लिकन को हार मिली है। जानिए स्थिति… अमेरिकी इतिहास में पहला मुस्लिम सीनेटर 25 अक्टूबर को मिशिगन में एक चुनावी रैली के दौरान ट्रम्प ने कहा था, मैं यहां एक जिहादी और मुस्लिम ब्रदरहुड के सदस्य को अमेरिकी सीनेटर बनने से रोकने आया हूं। उन्होंने अब्दुल अल सैयद पर निशाना साधा था। अब वही अब्दुल अल सैयद मिशिगन से डेमोक्रेटिक उम्मीदवार के तौर पर जीते। अब वे अमेरिकी इतिहास में सीनेटर चुने जाने वाले पहले मुस्लिम बन गए हैं। पूरी खबर पढ़ें… 4. सुप्रीम कोर्ट बोला- दो से ज्यादा बच्चे होने पर चुनाव से रोकना गलत, कानून पर विचार की जरूरत सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि दो से ज्यादा बच्चे होने पर चुनाव लड़ने से रोकने वाले कानून अब प्रासंगिक नहीं रह गए हैं। कोर्ट ने बताया कि भारत की कुल प्रजनन दर 2003 में 3 थी, जो अब घटकर 1.9 रह गई है। दरअसल, 2.1 की प्रजनन दर को रिप्लेसमेंट रेट माना जाता है। इससे कम प्रजनन दर का मतलब है कि एक पीढ़ी अपनी जगह अगली पीढ़ी को पूरी तरह नहीं ले पाएगी। कोर्ट ने कहा कि प्रजनन दर में गिरावट से बुजुर्गों की आबादी बढ़ सकती है और कामकाजी लोगों की संख्या घट सकती है। इन बदलावों को नजरअंदाज करने के गंभीर परिणाम हो सकते हैं। पूरी खबर पढ़ें… 5. कोहली ने तोड़ा तेंदुलकर का रिकॉर्ड, वनडे रनचेज में सबसे ज्यादा रन भारत ने ऑकलैंड में खेले गए पहले वनडे में न्यूजीलैंड को 5 विकेट से हरा दिया। विराट कोहली लक्ष्य का पीछा करते हुए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए। उन्होंने सबसे 8741 रन बना लिए हैं। जो सचिन तेंदुलकर के 8720 रन से ज्यादा हैं। कोहली ने पोंटिंग के रिकॉर्ड की बराबरी की विराट कोहली ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे में 1,971 रन पूरे कर लिए हैं। इसके साथ ही उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के रिकी पोंटिंग की बराबरी कर ली है। दोनों बल्लेबाज इस मामले में संयुक्त रूप से पहले नंबर पर हैं। कोहली के नंबर-3 पर 13 हजार रन पूरे कोहली वनडे में नंबर-3 पर बल्लेबाजी करते हुए 13 हजार रन बनाने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बन गए। नंबर-3 पर सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों में ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग दूसरे स्थान पर हैं। उन्होंने इस पोजिशन पर 12,662 रन बनाए हैं। पूरी खबर पढ़ें… 🎭 आज का कार्टून ⚡ कुछ अहम खबरें हेडलाइन में… 1. नेशनल: CJI बोले- ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से नाम कटा, तो घबराएं नहीं: हम मामला सुन रहे हैं; एक दिन पहले चुनाव आयोग ने फॉर्म-6 भरने को कहा (पूरी खबर पढ़ें) 2. नेशनल: CEC ज्ञानेश पर 20 साल पुराने आरोप की जांच होगी: केरलम में ₹2 करोड़ रिश्वत मांगने का आरोप, यहां 10 साल बाद कांग्रेस सरकार बनी है (पूरी खबर पढ़ें) 3. बिजनेस: माइक्रोसॉफ्ट के बाद अब कॉस्ट कटिंग की राह पर गूगल:5 देशों में कर्मचारियों को पैसे लेकर नौकरी छोड़ने का ऑफर; AI पर भारी खर्च से बजट बिगड़ा (पूरी खबर पढ़ें) 4. नेशनल: देश में 850 फास्ट-ट्रैक कोर्ट बनेंगी: बिजली स्टोर करने की क्षमता बढ़ाने के लिए 14,500 करोड़ रुपए मंजूर (पूरी खबर पढ़ें) 5. पंजाब: राहुल गांधी ने PM को बहस की चुनौती दी:बोले- मोदी देशद्रोही, 1 साल में निपट जाएगी सरकार; पंजाब में कत्ल करना फैशन बना (पूरी खबर पढ़ें) 🗣️ बयान जो चर्चा में है... 😲 खबर हटके... दिवाली पर कर्मचारियों को आईफोन गिफ्ट दिल्ली की एक कंपनी ने दिवाली पर कर्मचारियों को मिठाई नहीं, सीधे आईफोन-16 गिफ्ट कर दिए. हर डेस्क पर रिबन से सजे फोन के बॉक्स रखे थे. वीडियो वायरल हुआ तो लोग पूछने लगे- भाई, नौकरी मिलेगी क्या? पूरी खबर पढ़ें… 📸 फोटो जो खुद में खबर है 🌟 भास्कर की एक्सक्लूसिव स्टोरीज, जो सबसे ज्यादा पढ़ी गईं… 1. आज का एक्सप्लेनर: ट्रम्प का बहुमत छिना, क्या 84 साल की सबसे बड़ी हार होगी; आखिर क्यों नाराज हैं अमेरिकी, क्या महंगी पड़ी ईरान जंग 2. भास्कर एक्सप्लेनर: ट्रम्प मिडटर्म चुनाव हारे, क्या बीच कार्यकाल कुर्सी छिनेगी: भारत पर कितना असर, क्या अब ईरान जंग भी खत्म हो जाएगी 3. तब्बू @55: पिता ने छोड़ा साथ, प्यार भी अधूरा रहा:दिल टूटने के बाद चुनी अकेली जिंदगी, बोलीं- गलत पार्टनर से बेहतर है सिंगल रहना 4. जरूरत की खबर: दिवाली का त्योहार पेट्स की मुसीबत: पेट्स में डर के 8 संकेत, उन्हें पटाखों के शोर से बचाएं, ये 9 बातें ध्यान रखें 5. रिलेशनशिप एडवाइज: इस दिवाली ससुराल नहीं जाना: अपने घर पर अकेले त्योहार मनाना था, लेकिन घरवाले मुंह फुलाकर बैठ गए, मैं क्या करूं 🌍 करेंट अफेयर्स करेंट अफेयर्स से जुड़ी अन्य जानकारी के लिए यहां क्लिक करें… ⏳आज के दिन का इतिहास 📊 बाजार का हाल 🌦️ मौसम का मिजाज आज का राशिफल… सिंह वालों को बड़ा ऑर्डर मिल सकता है, कन्या वालों की रुकी इनकम शुरू होने के योग हैं। जानिए आज का राशिफल…
    Click here to Read more
    Prev Article
    भाजपा-कांग्रेस समेत 68 पार्टियों का नया संविधान रिकॉर्ड में नहीं:चुनाव आयोग ने पारदर्शिता लिए आदेश दिया था, सिर्फ 5 दलों ने जानकारी अपडेट की
    Next Article
    Nitesh Tiwari की Ramayana में 7 किरदार निभाने वाले इस टीवी एक्टर ने 'रावण' बने Yash पर तोड़ी चुप्पी, कहा- वह परफेक्ट...

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment