Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ:SIR में नाम कटा, घर आकर दस्तावेज लेंगे अफसर; कोहली का 2027 में आखिरी वर्ल्डकप; यूपी में BJP विधायक की कार 200 मीटर फिसली

    17 hours ago

    1

    0

    नमस्कार, चुनाव आयोग ने स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) को लेकर नए नियम जारी किए। विराट कोहली ने 2027 में होने वाले वर्ल्डकप को लेकर पोस्ट किया। भारत के विदेश मंत्री जयशंकर ने पाकिस्तान का नाम लिए बिना आतंकवाद के मुद्दे पर उस पर निशाना साधा। ⏰ आज के प्रमुख इवेंट्स, जिन पर रहेगी नजर… 1. पीएम मोदी की 'मन की बात' का 138वां एपिसोड आज प्रसारित होगा। 2. 28 से 30 सितंबर तक सरकारी बैंकों की हड़ताल के कारण रविवार को बैंक खुलेंगे। 📰 कल की बड़ी खबरें... 1. SIR में नाम कटा, तो घर जाकर दस्तावेज लेंगे अफसर: विवाद के बाद चुनाव आयोग का फैसला; 30 राज्य-UT में 13.37 करोड़ नाम कटे SIR में जिन लोगों के नाम काटे गए हैं, उनके दावे और आपत्तियों की समय सीमा बढ़ाई गई है। नाम मैप नहीं होने या रिकॉर्ड में गड़बड़ी के कारण जिन्हें नोटिस भेजा गया है, BLO उनके घर जाकर जरूरी दस्तावेज जमा करेंगे। चुनाव आयोग की वेबसाइट पर अपलोड करेंगे। बाद में रीजनल इलेक्टोरल अफसर इन पर फैसला लेगा। शनिवार को मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार चुनाव आयुक्त डॉ. सुखबीर सिंह संधू और डॉ. विवेक जोशी की दिल्ली में बैठक हुई। इसमें यह भी फैसला लिया गया कि नाइट शेल्टर में रहने वाले लोगों, मजदूरों, गरीबों और बेघर लोगों के लिए पर्याप्त हेल्प डेस्क या स्पेशल कैंप लगाए जाएंगे। यह बैठक तब हुई जब ज्ञानेश कुमार और दोनों चुनाव आयुक्तों के बीच चुनाव आयोग के फैसलों पर मतभेद का दावा किया जा रहा है। रिपोर्ट सामने आने के बाद कांग्रेस और कॉकरोच जनता पार्टी ने आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की। SIR में 13.37 करोड़ नाम SIR के दौरान अब तक 30 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों की ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से 13.37 करोड़ नाम कम हुए हैं। चुनाव आयोग के मुताबिक देश में कुल 96.88 करोड़ से ज्यादा मतदाता हैं, यानी करीब 14.1% वोटर्स के नाम SIR में काटे गए। पूरी खबर पढ़ें... 2. कोहली बोले- 2027 में आखिरी वर्ल्ड कप खेलूंगा, ट्रॉफी के लिए सबकुछ दांव पर लगा दूंगा; वनडे में सबसे ज्यादा 54 शतक लगाने वाले बल्लेबाज विराट कोहली ने कहा कि 2027 का वर्ल्ड कप भारत के लिए उनका आखिरी वर्ल्ड कप होगा। उन्होंने कहा- मैं मैदान पर अपना 100% देना चाहता हूं। लक्ष्य बिल्कुल साफ है- वर्ल्ड कप जीतना। विराट कोहली अब तक 4 वनडे वर्ल्ड कप (2011, 2015, 2019 और 2023) खेल चुके हैं। 2027 का वनडे वर्ल्ड कप साउथ अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया की मेजबानी में खेला जाएगा। 37 साल के कोहली सिर्फ वनडे क्रिकेट खेल रहे हैं। उन्होंने 2024 में टी-20 इंटरनेशनल और 2025 में टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लिया था। उनके नाम वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा 54 शतक भी हैं। पूरी खबर पढ़ें... 3. कानपुर-इटावा हाईवे 200 मीटर धंसा, यूपी में आंधी-बारिश से 25 की मौत यूपी में बारिश से हालात बिगड़ गए हैं। पूरे प्रदेश में तीन दिन से जोरदार बारिश हो रही है। सड़कें तालाब बन गईं। कॉलोनियों में पानी घुस गया। 32 जिलों में अचानक बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है। पेड़-पोल उखड़ने से कई जगहों पर रास्ते बंद हो गए। अब तक 25 लोगों की मौत हो चुकी है। बृजेश पाठक का हेलिकॉप्टर उड़ नहीं पाया: काशी में खराब मौसम के चलते डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक का हेलिकॉप्टर उड़ नहीं पाया। आखिरकार डिप्टी सीएम को कार से गाजीपुर जाना पड़ा। उन्नाव में गंगा एक्सप्रेस-वे पर 500 मीटर के दायरे में 3 फीट तक पानी भर गया है। कानपुर-इटावा हाईवे 200 मीटर धंस गया। बारिश में भाजपा विधायक की फॉर्च्यूनर का टायर फटा: बुलंदशहर में डिबाई सीट से भाजपा विधायक चंद्रपाल सिंह लोधी का शनिवार शाम एक्सीडेंट हो गया। बारिश में गंगा एक्सप्रेस-वे पर उनकी फॉर्च्यूनर का अगला टायर अचानक फट गया। इससे कार बेकाबू हो गई और फिसलते हुए सड़क किनारे लगे पोल से टकराई। पढ़ें पूरी खबर… 4. प्रेमानंदजी का शिष्य चौथी मंजिल से कूदा, मौत; मां शव देखकर रोईं, बोलीं- मिलने नहीं दिया जाता था वृंदावन में संत प्रेमानंद महाराज के 25 साल के शिष्य ने चौथी मंजिल से कूदकर जान दे दी। उनके प्राइवेट पार्ट से खून बह रहा था। कमरे में एक ग्राइंडर मिला है, जिस पर खून लगा था। आशंका है कि शिष्य ने ग्राइंडर से प्राइवेट पार्ट को नुकसान पहुंचाया था। शिष्य का नाम रसिक दुलारी शरण था। सीओ संदीप सिंह ने कहा- जांच में एक CCTV मिला है, इसमें रसिक दुलारी शरण बिल्डिंग से कूदते नजर आ रहे हैं। उन्होंने सुसाइड क्यों किया। इसकी जांच की जा रही है। अनसुलझे सवाल, आखिर क्यों सुसाइड किया? पढ़ें पूरी खबर… 5. भारत को कबड्डी में दो गोल्ड, महिला-पुरुष टीम चैंपियन: तजिंदरपाल को शॉटपुट में सिल्वर, 7वें दिन भारत ने जीते 7 मेडल भारत ने शनिवार को एशियन गेम्स में कबड्डी के दोनों गोल्ड जीते। महिला टीम ने ईरान को 37-34 और पुरुष टीम ने 40-34 से हराया। पुरुष टीम ने लगातार 10वीं और महिला टीम ने लगातार 5वीं बार मेडल जीता। महिला टीम ने जीता फाइनल पुरुषों ने दूसरे हाफ में पलटा मैच पूरी खबर पढ़ें... 6. चुनाव आयुक्त पर ममता का तंज-वे ज्ञानेश नहीं, गायब कुमार: राहुल का आरोप- CEC ने चुनावों में फिक्सिंग की प. बंगाल की पूर्व CM ममता बनर्जी ने कहा है कि देश के मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार 'वैनिश' यानी गायब कुमार है। उन्होंने SIR में वोटर लिस्ट से वोटरों के नाम 'गायब' किए हैं। ज्ञानेश को जाना होगा, जब तक यह मुद्दा हल नहीं हो जाता, पार्टी उनका विरोध करती रहेगी। इधर, राहुल गांधी ने भी X पर लिखा कि ज्ञानेश कुमार को मोदी और शाह ने अंपायर बनाकर भारत के चुनावों में मैच फिक्सिंग का जिम्मा सौंप दिया। वहीं, ममता की पार्टी के सांसद कल्याण बनर्जी ने कहा है कि सिर्फ 'कॉकरोच जनता पार्टी' (CJP) ही CEC ज्ञानेश कुमार को हटा सकती है। I.N.D.I.A. ब्लॉक में बैठक को लेकर चर्चा जारी विपक्षी दलों का एक वर्ग I.N.D.I.A. ब्लॉक की जल्द बैठक बुलाने के पक्ष में है। इसमें चुनाव आयोग के मुद्दे पर मिलकर आगे की रणनीति तय करने की बात हो रही है। हालांकि, अब तक गठबंधन ने कोई साझा एक्शन प्लान जारी नहीं किया है। पूरी खबर पढ़ें... 7. UNGA में विदेश मंत्री जयशंकर बोले- सीमा पार से स्टेट स्पॉन्सर आतंकवाद चल रहा, इसके खिलाफ हमारी जीरो टॉलरेंस नीति न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) के 81वें सत्र को संबोधित करते हुए भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर ने पाकिस्तान का नाम लिए बिना उस पर निशाना साध। उन्होंने कहा- सीमा पार से स्टेट स्पॉन्सर आतंकवाद चल रहा है। आंतकवाद से शांति को खतरा है। इसके खिलाफ हमारी जीरो टॉलरेंस नीति जारी रहेगी। उन्होंने कहा कि संघर्ष और टकराव हमारी सबसे बड़ी चिंता बने हुए हैं। शांति बनाए रखने में असमर्थता न केवल सुरक्षा को कमजोर कर रही है, बल्कि प्रगति के लिए खतरा पैदा कर रही है। पूरी दुनिया में इसका असर देखा जा सकता है। पूरी खबर पढ़ें... 8. विनोद कांबली वृद्धाश्रम में दिखे, VIDEO वायरल, बोले- यहां अच्छी सुविधाएं हैं, ऐसा महसूस नहीं होता कि घर से दूर हूं पूर्व भारतीय क्रिकेटर विनोद कांबली का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में कांबली ठाणे के वृद्धाश्रम ‘निदान सेंटर फॉर एल्डरली केयर’ में नजर आ रहे हैं। वीडियो में कांबली कहते दिखे कि यहां अच्छी सुविधाएं हैं। यहां लोगों से बहुत प्यार और सम्मान मिल रहा है। ऐसा महसूस ही नहीं होता कि अपने घर से दूर हूं। हालांकि, कांबली वृद्धाश्रम में रहने गए हैं या नहीं, इस बात की पुष्टि नहीं हुई। कांबली को स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतें: विनोद कांबली काफी समय से बीमारी, पैसों की कमी और अपनी निजी जिंदगी की परेशानियों की वजह से लगातार खबरों में रहे हैं। इससे पहले भी उनके ऐसे वीडियो वायरल हुए थे, जिनमें वे बिना किसी के सहारे चल भी नहीं पा रहे थे। पूरी खबर पढ़ें... 🎭 आज का कार्टून ⚡ कुछ अहम खबरें हेडलाइन में… 1. इंटरनेशनल: पाकिस्तानी PM की धमकी- पानी रोकना जंग जैसा: UN में शहबाज बोले- कश्मीर गले की नस; भारत का जवाब- अवैध कब्जे वाले कश्मीर की हालत देखें (पूरी खबर पढ़ें) 2. क्रिकेट: हार्दिक पंड्या फिर चोटिल, न्यूजीलैंड सीरीज खेलने पर संशय: दाएं पैर में इंजरी; मार्च में खेला था आखिरी इंटरनेशनल मुकाबला (पूरी खबर पढ़ें) 3. उत्तर प्रदेश: प्रेमानंदजी का शिष्य चौथी मंजिल से कूदा, मौत: 2 साल पहले दीक्षा ली थी, मां शव देखकर रोईं, बोलीं- मिलने नहीं दिया जाता था (पूरी खबर पढ़ें) 4. पश्चिम बंगाल: TMC विधायक कुणाल घोष की कार पर हमला: ममता की रैली में जाते समय अंडे फेंके, शीशा तोड़ा; 4 महीने में तीसरी बार हमला हुआ (पूरी खबर पढ़ें) 5. टेक्नोलॉजी: AI एजेंट की अमेरिकी सरकारी वेबसाइट्स से छेड़छाड़, डेटा एक्सेस कर इंटरनेट पर डाला; कंपनी बोली- सटीक जानकारी जुटाना मकसद था (पूरी खबर पढ़ें) 6. नेशनल: चीन के रूट से हट रहे इंटरनेट केबल: अब ये हिंद महासागर में बिछ रहे, भारत को फायदा; दुनिया का 99% डेटा समुद्र के नीचे चलता है (पूरी खबर पढ़ें) 7. एंटरटेंमेंट: सुनीता के बयान पर भड़कीं गोविंदा की रूमर्ड गर्लफ्रेंड कोमल: कहा- जो पति को मारने की कोशिश कर रही है, उसकी बद्दुआ किसे लगेगी, जानिए पूरा विवाद (पूरी खबर पढ़ें) 8. एंटरटेंमेंट: कभी बायोकैमिस्ट्री के लेक्चरर थे साधु तिवारी: ‘हनुमान अंश’ सिंगर ने भजन क्लबिंग में पीएम मोदी के सामने गाया ‘जब जिद पर आ गई पार्वती’ (पूरी खबर पढ़ें) 9. इंटरनेशनल: पाकिस्तान में पुलिस चौकी के पास आत्मघाती हमला: 11 की मौत, पाकिस्तानी तालिबान ने जिम्मेदारी ली; इस साल 900 से ज्यादा आतंकी हमले हुए (पूरी खबर पढ़ें) 10. इंटरनेशनल: कनाडाई लेखक पर AI से किताब लिखने का आरोप: फ्रांस के सबसे बड़े पुरस्कार की रेस से बाहर, लेखक बोले- 2019 में ये सब नहीं था (पूरी खबर पढ़ें) 11. नेशनल: कर्नाटक CM का दावा- 12 विधायकों ने दो शादियां कीं, बोले- बेंगलुरु आने वाले वापस नहीं जाते; यहां 12 साल में 40 लाख आबादी बढ़ी (पूरी खबर पढ़ें) 12. असम: होमस्टे में छात्रा का शव मिला, बॉयफ्रेंड के साथ रुकने आई थी; आधी रात को मां से फोन पर कहा- ये मुझे मार डालेंगे (पूरी खबर पढ़ें) 13. तमिलनाडु: यूट्यूबर के घर 1 करोड़ की चोरी, रील्स में हर महीने सोना खरीदने की बात कहती थीं; पुलिस बोली- चोरों को यहीं से रास्ता मिला (पूरी खबर पढ़ें) 🗣️ बयान जो चर्चा में है... 😲 खबर हटके... गधों के सम्मान का अनोखा त्योहार राजस्थान के भीलवाड़ा के मांडल में गधों के सम्मान का अनोखा त्योहार मनता है। गोवर्धन पूजा पर इन्हें रंग-बिरंगे कपड़े पहनाए जाते हैं। स्थानीय मान्यता में गधे मेहनत और लगन का प्रतीक हैं। पूरी खबर पढ़ें... 📸 फोटो जो खुद में खबर है 🌟 भास्कर की एक्सक्लूसिव स्टोरीज, जो सबसे ज्यादा पढ़ी गईं… 1. आज का एक्सप्लेनर: तिहाड़ जेल से अमेरिका गया 'भाड़े का सैनिक' मैथ्यू, आतंकी साजिश के आरोप थे; फिर कैसे छूटा, क्या अब भारत लौटेगा 2. भास्कर इन्वेस्टिगेशन: ‘लड़की खूबसूरत हो, धंधा उसी से चलेगा’:भारत से कंबोडिया बुलाने वाला एजेंट बोला- सैलरी 4 लाख 3. एंटरटेंमेंट: नाव पलटी तो सुरैया को बचाने देव आनंद कूदे थे: शादी नहीं हुई तो पहली बार रोए, ‘गाइड’ को लेकर लोगों ने कहा था पागल 4. आपका पैसा: इमरजेंसी में पैसों की जरूरत है:अपने प्रोविडेंट फंड पर लें बैंक से सस्ता लोन, जानें नियम और लेने का पूरा प्रोसेस 5. जरूरत की खबर: एशियन गेम्स में सौना से बेहोश खिलाड़ी:डॉक्टर से जानिए क्या है सौना बाथ, इसके फायदे-नुकसान और लेने का सही तरीका 6. भास्कर एक्सक्लूसिव: UP में विधानसभा चुनाव से पहले UCC लागू नहीं होगा, BJP रिस्क नहीं लेगी; मुस्लिम वोटर पूरी तरह सपा में जा सकते 7. भास्कर एक्सक्लूसिव: IAS की नौकरी छोड़कर दिव्या मित्तल क्या करेंगी:जॉब बिजनेस या कोचिंग पढ़ाएंगी? बोलीं- अभी छुट्टी मना रही हूं... 8. भास्कर एक्सक्लूसिव: NHAI के अफसरों ने RTI में किए 5 झूठे दावे, जयपुर ऑफिस में दिव्यांगों के लिए बताईं फुल सुविधाएं, हकीकत- मौके पर ऐसा कुछ नहीं 9. बिहार फाइल्स: बिहार में पहली बार मंत्री की हत्या-IGIMS में चलीं AK-47:हालचाल पूछकर बृज बिहारी का किया मर्डर, पढ़िए यूपी के गैंगेस्टर श्रीप्रकाश शुक्ला की दहशत 10. भास्कर एक्सक्लूसिव: जमुई कांडः 'बेटी लेट आई,खुद को कमरे बंद कर लिया':मां बोली- उसकी आंखों में अभी भी इतनी दहशत, बाहर निकलने से डरती है 11. ग्राउंड रिपोर्ट: जमुई कांड- गांव वालों में थी नंदन–हरेराम की दहशत:महिलाएं बोलीं– कोई बहू या बेटी निकले, छेड़ने लगते; बेटियों ने पढ़ाई तक छोड़ दी 12. भास्कर एनालिसिस: MLC चुनाव; पहली परीक्षा को कैसे पास करेंगे निशांत:अनंत सिंह का विरोध कैसे संभालेंगे, पटना में नीरज-अनुज का मुकाबला सबसे हॉट, 8 सीटों के समीकरण ⏳आज के दिन का इतिहास 🌦️ मौसम का मिजाज कर्क राशि वालों को रुका पैसा मिल सकता है। बिजनेस के लिहाज से भी अनुकूल दिन है। जानिए आज का राशिफल... आपका दिन शुभ हो, पढ़ते रहिए दैनिक भास्कर ऐप… मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ को और बेहतर बनाने के लिए हमें आपका फीडबैक चाहिए। इसके लिए यहां क्लिक करें...
    Click here to Read more
    Prev Article
    करोड़पति कारोबारी का कत्ल- चाचा को फंसाना चाहता था बेटा:20 दिन पहले बदला प्लान; कानपुर की 3 लोकेशन पर सबूत बनाए, जिससे पत्नी कातिल लगे
    Next Article
    यूपी में 308 पहियों वाले महाबली ट्रक का VIDEO:बेल्जियम का पार्ट लाया; 100 फीट लंबा, दिनभर में चलता है सिर्फ 20 किमी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment