Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ:ट्रम्प बोले- मोदी टफ इंसान; भारत में इंस्टाग्राम की अश्लील पोस्ट पर लगाम लगेगी; धोनी IPL नहीं खेलेंगे

    5 hours ago

    1

    0

    नमस्कार, कल की बड़ी खबर ट्रम्प की पीएम मोदी की तारीफ से जुड़ी है। उन्होंने मोदी को टफ इंसान बताया। धोनी ने IPL से संन्यास ले लिया। वे CSK के मेंटर बन गए हैं। मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ में हम आपको यह भी बताएंगे कि इंस्टाग्राम पर अब अश्लील पोस्ट पर लगाम कैसे लगाई जाएगी। ⏰आज के प्रमुख इवेंट्स… 📰 कल की बड़ी खबरें… 1. ट्रम्प ने मोदी की तारीफ की, कहा- वे टफ इंसान: ईरान पर बोले- वह पागल देश पीएम मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प की फिलीपींस में मुलाकात हुई। दोनों लीडर राजधानी मनीला में क्वाड मीटिंग में शामिल हुए। ट्रम्प ने मोदी की तारीफ की और कहा कि वे टफ इंसान हैं। ट्रम्प बोले- ईरान पागल देश: ट्रम्प ने बैठक के दौरान ईरान पर बयान दिया। उन्होंने कहा कि ईरान पागल देश है। इसी वजह से उसे परमाणु हथियार हासिल नहीं करने दिया जा सकता। पूरी खबर पढ़ें… 2. धोनी का IPL से संन्यास, CSK के मेंटर बने: 19 सीजन में 5 खिताब जिताए महेंद्र सिंह धोनी ने IPL से संन्यास ले लिया है। चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने मंगलवार को उन्हें टीम का मेंटर बनाया। धोनी 19 साल तक IPL खेले। इनमें से 17 सीजन उन्होंने चेन्नई के साथ बिताए। 2016 और 2017 में वे राइजिंग पुणे सुपरजायंट का हिस्सा रहे। धोनी ने मई 2025 में आखिरी IPL मैच खेला था: 2026 में धोनी चोट के कारण चेन्नई सुपर किंग्स के लिए एक भी मैच नहीं खेल सके थे। उन्होंने अपना आखिरी मैच 20 मई 2025 को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ खेला था। पूरी खबर पढ़ें… 3. इंस्टाग्राम पर अब अश्लील और हिंसक पोस्ट कम दिखेंगे, AI आपत्तिजनक कंटेंट फिल्टर कर देगा इंस्टाग्राम ने भारत में अपने कंटेंट रिकमंडेशन सिस्टम को अपडेट किया है। अब यूजर्स को नए एल्गोरिदम के जरिए प्लेटफॉर्म पर यौन और हिंसा दिखाने वाले पोस्ट कम दिखाई देंगे। भारत में करीब 50 करोड़ से ज्यादा इंस्टाग्राम यूजर हैं। कैसे काम करेगा AI मॉडल: कंपनी ने इसके लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के ज्यादा सक्षम मॉडल इस्तेमाल किए हैं। ये मॉडल पोस्ट को यूजर्स तक रिकमंड करने से पहले ही उसकी जांच करेंगे और तय गाइडलाइंस पर खरा नहीं उतरने वाले कंटेंट को रिकमंडेशन से बाहर रखेंगे। पूरी खबर पढ़ें… 4. राहुल ने शिव-पार्वती के साथ सोनिया-राजीव की फोटो शेयर की, हिमंता बोले- इंसान भगवान नहीं राहुल गांधी ने मंगलवार को 'खाना खाते वक्त मां पापा की गोद में बैठती थीं' वाले किस्से पर ट्रोल होने के बाद शिव-पार्वती की तस्वीर शेयर की। इसमें देवी पार्वती, शिव की गोद में बैठी नजर आ रही हैं। राहुल बोले- भाजपा सर्मथकों के दिलों में नफरत: राहुल ने लिखा, ‘डर, क्रोध और नफरत ने भाजपा और आरएसएस समर्थकों के दिलों में एक ऐसा जाल बुन दिया है, जो उन्हें प्रेम को महसूस करने और उसे व्यक्त करने से रोकता है।’ हिमंता बोले- कोई गांधी भगवान नहीं बन सकता: राहुल की पोस्ट के जवाब में असम सीएम हिमंत बिस्व सरमा ने कहा- कोई भी गांधी या कोई भी इंसान कभी ईश्वर नहीं बन सकता। विनम्रता महानता की नींव है। जब इसकी जगह अहंकार ले लेता है तो पतन की शुरुआत हो जाती है। पूरी खबर पढ़ें… 5. चक्रवात अकवान दो दिन में आंध्र प्रदेश पहुंचेगा: 145kmph की रफ्तार से हवाएं चलेंगी बंगाल की खाड़ी में बना चक्रवात अकवान कल तक गंभीर तूफान में बदल सकता है। इसके 20 नवंबर की रात आंध्र प्रदेश तट से टकराने के आसार हैं। इस दौरान130kmph की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। आंध्र प्रदेश, ओडिशा और तमिलनाडु में 21 नवंबर तक तेज बारिश का अलर्ट है। आंध्र में 3 हफ्ते में तीसरा तूफान: चक्रवाती तूफान अर्नब और मुरासु के बाद अकवान तीन सप्ताह में आंध्र प्रदेश को प्रभावित करने वाला तीसरा तूफान होगा। पिछले दो तूफानों से करीब 7 हजार करोड़ रुपए की फसल बर्बाद हुई है। पूरी खबर पढ़ें… 6. सोना 5 दिन में 8 हजार सस्ता, 1.34 लाख आया: चांदी 17 हजार गिरकर ₹1.70 लाख पर आई 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 770 रुपए गिरकर 1,34,201 रुपए आ गया है। वहीं, एक किलो चांदी 1,080 रुपए घटकर 1.69 लाख रुपए पर आ गई है। सोना लगातार 5 दिन में 8,219 रुपए और चांदी 16,829 रुपए सस्ती हुई है। सोना सस्ता होने के 3 मुख्य कारण अमेरिकी डॉलर की मजबूती: जब डॉलर मजबूत होता है, तो दूसरे देशों के लिए सोना खरीदना महंगा हो जाता है और इसकी डिमांड घटने से भाव गिरते हैं। ब्याज दरों में बढ़ोतरी: अमेरिका में ब्याज दरें ज्यादा रहने पर निवेशक सोने के बजाय बॉन्ड और बैंक डिपॉजिट में पैसा लगाते हैं। मुनाफावसूली: जब सोने के दाम रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंचते हैं, तो बड़े निवेशक मुनाफा कमाने के लिए सोना बेचना शुरू कर देते हैं। पूरी खबर पढ़ें… 🎭 आज का कार्टून ⚡ कुछ अहम खबरें हेडलाइन में… 🗣️ बयान जो चर्चा में है… 😲 खबर हटके… जंगल से लाखों केकड़ों का पलायन ऑस्ट्रेलिया के क्रिसमस आइलैंड पर लाखों लाल केकड़े जंगलों से निकलकर समुद्र की ओर पलायन कर रहे हैं। बारिश शुरू होते ही ये केकड़े हर साल समुद्र तट पर पहुंचकर अंडे देते हैं। केकड़ों की सुरक्षा के लिए यहां 16 फीट ऊंचा रेड क्रैब ब्रिज भी बनाया गया है। पूरी खबर पढ़ें… 📸 फोटो जो खुद में खबर है 🌟 भास्कर की एक्सक्लूसिव स्टोरीज, जो सबसे ज्यादा पढ़ी गईं… आज का एक्सप्लेनर: आसिम मुनीर दुनिया के सबसे प्रभावशाली मुसलमान कैसे बने, टॉप-50 में इकलौता भारतीय कौन; किसने बनाई लिस्ट, मकसद क्या है ‘17 साल में 20 घर बदले, अब कहां जाएं’: गैंगरेप के दो दोषी बाहर, बिलकिस बोलीं- 24 साल पुराना डर लौटा जरूरत की खबर- क्या बच्चे को पैसिफायर देना ठीक है: जानें इसके फायदे-नुकसान, सेफ्टी के 10 रूल्स, खरीदते हुए 8 बातें ध्यान रखें फिजिकल हेल्थ- सिगरेट पीने से रूमेटॉइड आर्थराइटिस का रिस्क: धुएं में जिंदगी न उड़ाएं, डॉक्टर की ये 10 बातें आज से ही फॉलो करें 🌍 करेंट अफेयर्स करेंट अफेयर्स से जुड़ी अन्य जानकारी के लिए यहां क्लिक करें… ⏳आज के दिन का इतिहास 📊 बाजार का हाल 🌦️ मौसम का मिजाज राशिफल… वृश्चिक राशि वालों का उधार दिया पैसा वापस मिल सकता है। मेष राशि वालों को मन मुताबिक उपलब्धि मिलेगी। जानिए आज का राशिफल…
    Click here to Read more
    Prev Article
    खबर हटके- समुद्र किनारे दौड़ रहे लाखों केकड़े:14 दिन कीचड़ का पानी पीकर जिंदा रहा शख्स; 15 हजार लोगों का एकसाथ डांस, वर्ल्ड रिकॉर्ड बना
    Next Article
    भास्कर अपडेट्स:मनीला में 49वें आसियान शिखर सम्मेलन में भाग लेने के बाद पीएम मोदी नई दिल्ली लौटे, आज प्रिंस विलियम से मुलाकात

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment