Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ:धरने में सड़क पर लेटीं प्रियंका; मोदी बोले- जिसने गिराया, उसने ही उठना सिखाया; कोहली बोले- ₹5 करोड़ लेकर प्रेमानंदजी से नहीं मिला

    21 hours ago

    2

    0

    नमस्कार, कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा समेत विपक्षी नेताओं ने CEC के खिलाफ लगातार दूसरे दिन विरोध प्रदर्शन किया। पीएम मोदी ने 7 अक्टूबर को अपने सार्वजनिक जीवन के 25 साल पूरे किए। क्रिकेटर विराट कोहली ने फलाहारी महाराज के आरोपों पर बयान जारी किया। ⏰ आज के प्रमुख इवेंट्स, जिन पर रहेगी नजर... 1. SIR के खिलाफ INDIA ब्लॉक का देशभर में विरोध प्रदर्शन। 2. PM मोदी दिल्ली में इंडिया मोबाइल कांग्रेस में शामिल होंगे। 📰 कल की बड़ी खबरें... 1. राहुल-प्रियंका का CEC ज्ञानेश के खिलाफ लगातार दूसरे दिन धरना, तीसरी बार हिरासत में मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा ने बुधवार को लगातार दूसरे दिन प्रदर्शन किया। इस बार दोनों जंतर-मंतर के 200 मीटर पहले सड़क पर बैठ गए। सुरक्षा बलों ने उन्हें आगे नहीं जाने दिया तो प्रियंका संविधान की कॉपी लेकर सड़क पर लेट गईं। इस बीच कांग्रेस कार्यकर्ता की सुरक्षाबलों के साथ धक्का-मुक्की भी हुई। इससे पहले राहुल-प्रियंका विपक्षी सांसदों के साथ सागर रत्ना रेस्टोरेंट में लंच के बाद जंतर-मंतर के लिए निकले थे। लंच कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने दिया था। इस लंच में सपा के नेता नहीं पहुंचे। राहुल-प्रियंका पर FIR एक दिन पहले इंडिया ब्लॉक के 200 से ज्यादा सांसदों ने संसद से चुनाव आयोग के ऑफिस तक मार्च निकाला था, लेकिन उन्हें पहले ही रोक दिया गया। इसके बाद राहुल और प्रियंका ने आकाशवाणी परिसर में 8 घंटे धरना दिया था। इस दौरान राहुल और प्रियंका को दो बार हिरासत में लिया गया। आकाशवाणी परिसर में जबरन घुसने पर दोनों के खिलाफ FIR दर्ज की गई। पूरी खबर पढ़ें... 2. नरेंद्र मोदी के बतौर PM-CM 25 साल पूरे, रिकॉर्ड बनाया; दिल्ली में बोले- भारत के विकसित होने तक न थकूंगा, न रुकूंगा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बतौर PM-CM बुधवार को अपने सार्वजनिक जीवन के 25 साल पूरे किए। उन्होंने कहा- जब तक भारत विकसित नहीं होता, तब तक न थकूंगा, न रुकूंगा। वी विल डू इट... हम करके दिखाएंगे। मोदी ने 1 घंटे की स्पीच में 19 बार 'वी विल डू इट' को दोहराया। 'मैं महत्वाकांक्षा नहीं, मिशन के लिए जीता हूं' ‘25 साल में देश कहां पहुंचा, यह देखना जरूरी’ मोदी ने कहा, “हमने इस राष्ट्र में जन्म लिया है, ये एहसास ही अमृत है। इसके सामने सत्ता सुख कुछ नहीं है। पद-प्रतिष्ठा तो कहीं भी मिल सकती है, लेकिन भारत जैसी पुण्यभूमि नहीं मिलेगी। 25 सालों का आकलन इससे नहीं होगा कि मैं कहां पहुंचा, बल्कि इससे होगा कि मेरा देश कहां पहुंचा।” पूरी खबर पढ़ें... 3. काशी में नितिन नवीन बोले- घुसपैठियों के लिए लड़ रहा विपक्ष, हिमंता ने कहा- राहुल मोदी का बाल भी बांका नहीं कर सकते भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन ने बुधवार को काशी में कहा- दिल्ली में नेता प्रतिपक्ष (राहुल गांधी) असामाजिक लोगों के मुद्दे पर अराजकता फैलाने की कोशिश कर रहे हैं। सवाल उठता है कि वे किसकी लड़ाई लड़ रहे हैं? नितिन नवीन बोले- विपक्ष लोकतंत्र पर सवाल उठा रहा: विपक्ष जिन घुसपैठियों को हक दिलाने की बात कर रहा है, भारत की जनता उन्हें कभी हक नहीं देने देगी। अगर SIR के जरिए ऐसे लोगों के नाम मतदाता सूची से हटाए जाते हैं और इसे लेकर लोकतंत्र पर सवाल उठाए जाते हैं, तो सवाल विपक्ष पर ही उठता है। इस अराजकतावादी सोच का जवाब देश की जनता देगी। योगी ने कहा- मोदी राज में माफिया मिट्टी में मिले: सीएम योगी ने कहा कि पहले यूपी की तस्वीर हम सब को डरावनी लगती थी। लेकिन, मोदीजी के मार्गदर्शन में माफिया मिट्टी में मिल गए। असम के सीएम हिमंता बिस्वा सरमा ने राहुल को चेतावनी दी- तुम सुन लो। जब तक भारत में सनातन की शक्ति है, तुम नरेंद्र मोदी का बाल भी बांका नहीं कर सकते। पूरी खबर पढ़ें… 4. कोहली बोले- ₹5 करोड़ लेकर प्रेमानंदजी के पास नहीं गया, श्रद्धा-सम्मान की वजह से आश्रम जाता हूं; फलाहारी महाराज का आरोप नकारा क्रिकेटर विराट कोहली ने 5 करोड़ रुपए लेकर संत प्रेमानंद के आश्रम जाने के आरोपों को नकारा। कोहली के प्रवक्ता ने बुधवार को बयान जारी किया। कहा गया कि फलाहारी महाराज के लगाए सभी आरोप झूठे, निराधार और तथ्यहीन हैं। कोहली के प्रवक्ता ने कहा कि विराट प्रेमानंद महाराज के दर्शन के लिए आश्रम सिर्फ गहरी श्रद्धा और सम्मान की वजह से जाते हैं। मीडिया से अपील है कि वह किसी भी दावे को तथ्यों की जांच के बाद ही प्रसारित करे। दरअसल, श्रीकृष्ण जन्मभूमि संघर्ष न्यास के अध्यक्ष फलाहारी महाराज दिनेश शर्मा ने दावा किया है कि कोहली और उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा को केलीकुंज आश्रम बुलाने के लिए 5 करोड़ रुपए दिए गए थे। पूरी खबर पढ़ें... 5. RBI ने रेपो रेट 25% बढ़ाई, चेतावनी- आगे कीमतें और बढ़ेंगी; महंगाई भी बढ़ेगी, अब कर्ज लेना और चुकाना भी महंगा रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने रेपो रेट 5.25% से बढ़ाकर 5.50% की है। RBI के मुताबिक, महंगाई बढ़ गई है, यह और बढ़ने वाली है, यह तय है। साथ में बैंकों से कर्ज लेना भी महंगा होने वाला है। RBI की मॉनिटरी पॉलिसी कमेटी यानी MPC की तीन दिन चली बैठक के बाद गवर्नर संजय मल्होत्रा ने 7 अक्टूबर को नए फैसलों की जानकारी दी। RBI ने अपना रुख भी बदलकर ‘कैलिब्रेटेड टाइटनिंग’ कर दिया है। RBI ने महंगाई का अनुमान भी बढ़ाया है। अब 2026-27 में महंगाई दर 5.2% रहने का अनुमान है, जो पहले 5.0% था। हालांकि, अर्थव्यवस्था के मोर्चे पर अच्छी खबर है। RBI ने 2026-27 के लिए GDP ग्रोथ का अनुमान 6.7% से बढ़ाकर 7.1% कर दिया है। जानिए क्या होता है रेपो रेट: रेपो रेट वो ब्याज दर है जिस पर बैंक RBI से कर्ज लेता है। फॉर्मूला ये है कि रिजर्व बैंक महंगा कर्ज बैंको को देगा तो बैंक लोगों को और महंगा कर्ज देंगे। इससे लोग कम कर्ज लेंगे और खर्च भी कम करेंगे। खर्च कम करेंगे तो मांग कम होगी, मांग कम होने से महंगाई काबू में रहेगी। पूरी खबर पढ़ें... 🎭 आज का कार्टून ⚡ कुछ अहम खबरें हेडलाइन में… 1. दिल्ली: दिल्ली के सीमापुरी में पांच मंजिला बिल्डिंग गिरी:8 से 10 लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका, रेस्क्यू टीमें बचाव कार्य में जुटीं (पूरी खबर पढ़ें) 2. नेशनल: CJP बोली- क्या BJP गृहयुद्ध करवाना चाहती है:कहा- CEC के खिलाफ 10 अक्टूबर से प्रदर्शन; प्रधान के इस्तीफे के लिए 36 दिन धरना दिया था (पूरी खबर पढ़ें) 3. जम्मू-कश्मीर: BSF महिला कांस्टेबल की गोली लगने से मौत:जम्मू के आरएस पुरा सेक्टर में तैनात थीं, फायरिंग की वजह साफ नहीं (पूरी खबर पढ़ें) 4. नेशनल: IIT बॉम्बे- नकल करते पकड़े जाने पर सीधे कार्रवाई नहीं:पहले छात्र का पक्ष सुनेंगे, नया ड्राफ्ट तैयार; साहिल सुसाइड केस के बाद फैसला (पूरी खबर पढ़ें) 5. नेशनल: वायुसेना की क्षमता बढ़ी लेकिन रफ्तार और तेज करनी होगी:एयर चीफ मार्शल सिंह बोले- फाइटर प्लेन एमके 1A में देरी चिंता की बात (पूरी खबर पढ़ें) 6. एंटरटेंमेंट: कियारा-सिद्धार्थ दूसरी बार पेरेंट्स बनेंगे:सोशल मीडिया पर दी जानकारी; लिखा- एक बार फिर हमें जिंदगी का सबसे बड़ा तोहफा मिलने वाला है (पूरी खबर पढ़ें) 7. इंटरनेशनल: व्हाइट-हाउस की नौकरी छोड़कर अब फॉक्स न्यूज जॉइन करेंगी लेविट: यह ट्रम्प का पसंदीदा चैनल; बच्चों के चलते प्रेस सेक्रेटरी का पद छोड़ा था (पूरी खबर पढ़ें) 8. नेशनल: CJI सूर्यकांत NLSIU बेंगलुरु के दीक्षांत समारोह की अध्यक्षता करेंगे:अरुंधति नाग चीफ गेस्ट होंगी, विरोध के चलते 12 सितंबर को रद्द करना पड़ा था प्रोग्राम (पूरी खबर पढ़ें) 9. जम्मू-कश्मीर: कुलगाम में 5 आतंकी गिरफ्तार:2 पिस्तौल और 3 ग्रेनेड बरामद भी जब्त, 45 दिनों में 16 आतंकी पकड़ाए (पूरी खबर पढ़ें) 10. इंटरनेशनल: पाकिस्तान में आटे के संकट से जूझ रहे लोग:20 किलो आटे का बैग 3300 रुपए पहुंचा, रोटी 20 से बढ़कर 30 रुपए हुई (पूरी खबर पढ़ें) 🗣️ बयान जो चर्चा में है... 😲 खबर हटके... पहले आईफोन चुराया, फिर पासवर्ड मांगा देहरादून के क्लेमेंट टाउन में 12 सितंबर को घर से आईफोन चोरी हुआ। इसके बाद फोन मालिक की बहन के मोबाइल पर मैसेज आने, लगे. चोरों उससे चोरी किए आईफोन का पासवर्ड मांग रह थे। पूरी खबर पढ़ें... 📸 फोटो जो खुद में खबर है 🌟 भास्कर की एक्सक्लूसिव स्टोरीज, जो सबसे ज्यादा पढ़ी गईं… 1. आज का एक्सप्लेनर: प्लेग का बैक्टीरिया लैब से लीक, क्या रूस छिपाने में जुटा; ट्रम्प बोले- पुतिन से बात करूंगा; आखिर अंदरखाने कैसे हैं हालात 2. ग्राउंड रिपोर्ट: अमिताभ ने प्रतापगढ़ के लोगों से माफी मांगी: लाइब्रेरी का 2006 में उद्घाटन, किताबें अब तक नहीं; लोग बोले- उन्हें KBC में ही गांव याद आता है 3. जरूरत की खबर: इन 10 फूड से पेट होगा खराब:पाचन चाहिए दुरुस्त तो अपनी ईटिंग हैबिट बदलें, थाली में ये 14 चीजें शामिल करें 4. रिलेशनशिप एडवाइज: सास-ससुर बिना बताए आ जाते हैं:हफ्तों रुकते हैं, हसबैंड कुछ नहीं कहते, हमारी प्राइवेसी नहीं बची, कैसे डील करूं 5. भास्कर इंटरव्यू: ‘एवरेस्ट पर 400 शव, लगा मैं यहीं न रह जाऊं’:अंगुलियां गली, पैर काटने की नौबत, मनस्वी एवरेस्ट फतेह करने वाली पहली आम राजस्थानी महिला 6. भास्कर इन्वेस्टिगेशन: जयपुर- पहली बार पानी माफिया का GPS लगाकर पीछा,VIDEO:घंटों सरकारी टैंकर्स की गिनती से सामने आया खेल, चोरी में पकड़े गए तो मामूली सजा 7. भास्कर एक्सक्लूसिव: MP में वोट चोरी से बड़ा मुद्दा एजुकेशन सिस्टम-भ्रष्टाचार:राहुल गांधी के सत्याग्रह में राज्य से 2300 आवाजें; इंदौर-भोपाल में महिला सुरक्षा बड़ी समस्या 8. भास्कर इन्वेस्टिगेशन: बिहार में SC/ST के झूठे केस कराने वाली गैंग:पत्नियां मुकदमा करातीं, पति गवाह बनते हैं; एजेंट बोला- 2.5 लाख का पैकेज, सभी की हिस्सेदारी 9. भास्कर एक्सक्लूसिव: RLM के 3 विधायकों का पार्टी पर दावा:माधव आनंद ने कहा-पार्टी का फैसला उपेंद्र कुशवाहा को मानना होगा, परिवार से आगे नहीं सोचते 10. ग्राउंड रिपोर्ट: 3 साल पहले इंडियन आर्मी से लिया VRS:पाकिस्तान के लिए जासूसी के आरोप में पकड़ा गया, पिता बोले-17 साल देशसेवा की, गद्दारी नहीं कर सकता 🌍 करेंट अफेयर्स करेंट अफेयर्स से जुड़ी अन्य जानकारी के लिए यहां क्लिक करें... ⏳आज के दिन का इतिहास 📊 बाजार का हाल 🌦️ मौसम का मिजाज वृष वालों को रुका पैसा मिल सकता है। तुला राशि वालों को नया ऑर्डर और मुनाफा मिलने के योग हैं। जानिए आज का राशिफल... आपका दिन शुभ हो, पढ़ते रहिए दैनिक भास्कर ऐप… मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ को और बेहतर बनाने के लिए हमें आपका फीडबैक चाहिए। इसके लिए यहां क्लिक करें…
    Click here to Read more
    Prev Article
    इंडिगो फ्लाइट पर बिजली गिरी, लखनऊ में इमरजेंसी लैंडिंग:विमान का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त; पटना से अहमदाबाद जा रही थी
    Next Article
    वायुसेना का 94वां स्थापना दिवस दिवस:हिंडन एयरफोर्स स्टेशन पर लगी राफेल और सुखोई की प्रदर्शनी, थोड़ी देर में हेलीकॉप्टर करतब दिखाएंगे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment