Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मॉर्निंग वॉक पर निकली महिला से चेन स्नेचिंग:लखनऊ में बाइक सवार बदमाशों ने मारा झपट्टा, 2 नाबालिग गिरफ्तार

    19 hours ago

    1

    0

    लखनऊ के गोमतीनगर इलाके में मॉर्निंग वॉक पर निकली महिला से बाइक सवार बदमाशों ने चेन लूट ली। घटना मंगलवार(14 अप्रैल) को सुबह करीब 5:20 बजे की है, जब महिला घर से टहलने निकली थीं। पीड़िता ने गोमती नगर थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। विकास खंड-5 निवासी मल्लिका पारू ने बताया- वह दयाल पैराडाइज के पास से जनेश्वर मिश्र पार्क गेट नंबर-2 की ओर जा रही थीं। रेलवे ब्रिज के नीचे पहुंचते ही पीछे से बाइक सवार तीन अज्ञात युवक आए। बदमाशों में से एक ने झपट्टा मारकर उनके गले से सोने की चेन छीन ली और मौके से फरार हो गए। बदमाशों ने छीना सोने की चैन पीड़िता के अनुसार, चेन में भगवान शिव का लॉकेट और रुद्राक्ष भी लगा था। घटना के बाद महिला ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। इंस्पेक्टर गोमतीनगर ब्रजेश चंद्र त्रिपाठी का कहना है कि दो नाबालिक आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    हरदोई में विवाहिता की हत्या का आरोपी गिरफ्तार:आरोपी ने दूसरे से बात करने के शक में की थी हत्या
    Next Article
    चंदौली में किसान दिवस में डीएम के सामने रखीं समस्याएं:गेहूं बिक्री, मुआवजे और जंगली जानवरों से नुकसान की शिकायतें की

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment