Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मॉर्निंग वॉक पर पूर्व-प्रधान की गोली मारकर की थी हत्या:कौशांबी में शव गांव पहुंचने पर परिजनों का आक्रोश, पुलिस सुरक्षा में अंतिम संस्कार

    5 hours ago

    2

    0

    कौशांबी के संदीपन घाट थाना क्षेत्र के आलम चंद गांव में पूर्व प्रधान मनोज कुमार की हत्या के बाद हालात तनावपूर्ण बने हुए हैं। बुधवार को करीब 60 घंटे बाद उनका अंतिम संस्कार कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच कराया गया। गांव में एसडीएम, दो सीओ, पांच थानों की पुलिस फोर्स और पीएसी बल तैनात रही। मॉर्निंग वॉक के दौरान मारी गई थी गोली सोमवार सुबह मनोज कुमार रोज की तरह टहलने निकले थे। इसी दौरान बाइक सवार अज्ञात हमलावरों ने उन्हें गोली मार दी। गंभीर हालत में उन्हें प्रयागराज के अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान करीब 30 घंटे बाद उनकी मौत हो गई। मृतक के बेटे सूरज की तहरीर पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है, लेकिन अब तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। शव पहुंचते ही भड़का गुस्सा, चौराहे पर किया प्रदर्शन पोस्टमार्टम के बाद करीब 60 घंटे बाद जब बुधवार शाम 5 बजे शव गांव पहुंचा, तो परिजनों का आक्रोश फूट पड़ा। उन्होंने शव को चौराहे पर रखकर प्रदेश सरकार और कौशांबी पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की। इससे पहले मंगलवार देर शाम परिजनों ने प्रयागराज-कानपुर मार्ग पर करीब एक घंटे तक जाम भी लगाया था। भारी फोर्स तैनात, अधिकारियों ने संभाला मोर्चा स्थिति को देखते हुए मौके पर संदीपन घाट, पिपरी, कड़ाधाम कोतवाली, चरवा और महिला थाना की पुलिस के साथ पीएसी बल तैनात किया गया। साथ ही एसडीएम चायल, सीओ चायल और सीओ सिराथू मौके पर मौजूद रहे। अधिकारियों ने परिजनों को समझाया और उनकी मांगें सुनीं। मांग पत्र सौंपने के बाद हुआ अंतिम संस्कार परिजनों ने मुख्यमंत्री को संबोधित मांग पत्र सौंपा, जिसके बाद वे अंतिम संस्कार के लिए तैयार हुए। पुलिस की मौजूदगी में गांव के कब्रिस्तान में शव को दफनाया गया। हालांकि अंतिम संस्कार के बाद भी गांव में तनावपूर्ण माहौल बना हुआ है। घटना के बाद मृतक की पत्नी सीमा देवी, बेटे सूरज (20), पुनीत (16), बेटी सपना (18) और भाई संतोष व संदीप का रो-रोकर बुरा हाल है। चायल की विधायक पूजा पाल भी अंतिम संस्कार में पहुंचीं। वह सीधे कब्रिस्तान पहुंचीं और कुछ देर मौन खड़ी रहने के बाद वापस लौट गईं। एसडीएम चायल अरुण कुमार ने बताया कि परिजनों ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की तीन टीमें लगाई गई हैं और जल्द कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    केरल जीत पर कानपुर में कांग्रेसियों का जश्न:कानपुर के तिलक हाल में मिठाई बांटकर दी कार्यकर्ताओं को बधाई, बोले- ये जीत ताकत बनेगी
    Next Article
    हापुड़ में खाद्य सुरक्षा विभाग ने ब्लिंकिट पर मारा छापा:गाय के घी और मस्टर्ड ऑयल के नमूने जांच को भेजे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment