Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मारपीट मामले में गंभीर धाराएं बढ़ाने की मांग:फरसे से हमला, कलाई टूटी, पीड़ित ने एसपी से लगाई गुहार

    6 hours ago

    1

    0

    किशनी थाना क्षेत्र के गोपालपुर गांव में मारपीट के एक मामले में पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक से गंभीर धाराएं जोड़ने की गुहार लगाई है। पीड़ित का आरोप है कि जानलेवा हमला और मेडिकल रिपोर्ट में गंभीर चोटों के बावजूद पुलिस ने हल्की धाराओं में ही मामला दर्ज किया है। गोपालपुर निवासी सत्तोप कुमार पुत्र रामसनेही नाई ने एसपी को दिए अपने प्रार्थना पत्र में बताया। उनके अनुसार, 16 फरवरी 2026 को दोपहर लगभग 3 बजे गांव में गाड़ी चबूतरे पर चढ़ाने को लेकर कुछ लोगों से उनकी कहासुनी हो गई थी। सत्तोप कुमार का आरोप है कि इसी बात से नाराज होकर गांव के दीप यादव, कृपाल उर्फ बाबा, नंदू उर्फ हरपाल और लवकुश सहित कई अन्य लोग लाठी-डंडे और फरसा लेकर मौके पर पहुंच गए। पीड़ित ने आरोप लगाया कि आरोपियों ने आते ही उन्हें घेर लिया और जान से मारने की नीयत से हमला किया। इस दौरान एक आरोपी ने फरसे से उनके सिर पर वार किया, जिससे उनका सिर फट गया। लाठी-डंडों से हुई मारपीट में उनके हाथ में गंभीर चोटें आईं और उनकी कलाई टूट गई। सत्तोप कुमार के अनुसार, शोर-शराबा सुनकर जब उनकी पत्नी बबली और बेटा उन्हें बचाने पहुंचे, तो आरोपियों ने उनके साथ भी मारपीट की। घटना के बाद परिजन घायल सत्तोप कुमार को इलाज के लिए जिला अस्पताल ले गए, जहां उनका उपचार किया गया। पीड़ित का कहना है कि गंभीर चोटें आने के बावजूद पुलिस ने केवल हल्की धाराओं में ही मुकदमा दर्ज किया है। उन्होंने मांग की है कि मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर मामले में धारा 109, 118(1) और 117 जैसी गंभीर धाराएं भी जोड़ी जानी चाहिए। पीड़ित ने यह भी आरोप लगाया है कि आरोपी दबंग प्रवृत्ति के हैं और लगातार मुकदमे में समझौता करने का दबाव बना रहे हैं। उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी जा रही है, जिससे उनका परिवार भयभीत है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    संतकबीरनगर में रोजगार सेवकों का प्रदर्शन:कम मानदेय और देरी से भुगतान पर कर्मचारियों में आक्रोश
    Next Article
    वायरल ऑडियो क्लिप पर रश्मिका मंदाना ने तोड़ी चुप्पी:8 साल पुरानी प्राइवेट बातचीत लीक होने पर भड़कीं, कंटेंट हटाने के लिए 24 घंटे का अल्टीमेटम दिया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment