Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    संतकबीरनगर में रोजगार सेवकों का प्रदर्शन:कम मानदेय और देरी से भुगतान पर कर्मचारियों में आक्रोश

    8 hours ago

    1

    0

    संतकबीरनगर में गुरुवार को रोजगार सेवकों ने विकास भवन पहुंचकर धरना प्रदर्शन किया। उत्तर प्रदेश रोजगार सेवक संघ के जिलाध्यक्ष प्रदीप कुमार पांडेय के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कर्मचारियों ने जिलाधिकारी (डीएम), मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) और स्थानीय जनप्रतिनिधियों को ज्ञापन सौंपा। कर्मचारियों ने बताया कि राज्य में महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी (मनरेगा) और विकसित भारत गारंटी रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण) योजनाओं के प्रभावी संचालन के लिए लगभग 44,000 कर्मचारी संविदा के आधार पर विभिन्न पदों पर नियुक्त हैं। इनमें ग्राम रोजगार सेवक, तकनीकी सहायक, कंप्यूटर ऑपरेटर, लेखा सहायक और अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी शामिल हैं। ये कर्मचारी पिछले 20 वर्षों से अपनी सेवाएं दे रहे हैं और इन योजनाओं के संचालन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को लाभ पहुंचा रहे हैं। हालांकि, उन्हें अभी भी बहुत कम मानदेय पर गुजारा करना पड़ रहा है, और यह मानदेय भी अक्सर तीन से चार महीने की देरी से मिलता है। कर्मचारियों ने मांग की है कि उत्तर प्रदेश में भी मनरेगा कर्मचारियों का मानदेय बिहार, तमिलनाडु, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, केरल, उत्तराखंड और मध्य प्रदेश के मनरेगा कर्मचारियों के समान दरों पर लागू किया जाए। उन्होंने यह भी मांग की कि शिक्षामित्रों, अंशकालिक शिक्षकों, अनुदेशकों और मध्य प्रदेश के मनरेगा कर्मचारियों की तर्ज पर, उत्तर प्रदेश के मनरेगा कर्मचारियों को भी 5 लाख रुपये के स्वास्थ्य बीमा से कवर किया जाए, जिससे उनके परिवारों को स्वास्थ्य सुरक्षा का लाभ मिल सके। इसके अतिरिक्त, कर्मचारियों ने लगभग चार साल पहले लखनऊ के डिफेंस एक्सपो मैदान में मुख्यमंत्री द्वारा मनरेगा कर्मचारी सम्मेलन में की गई एचआर पॉलिसी की घोषणाओं को तत्काल लागू करने की मांग की। इस विरोध प्रदर्शन में श्यामलाल चौधरी, तीर्थराज मौर्य, राम अनुज, राजाराम त्यागी, कन्हैयालाल, अजय कुमार, अशोक कुमार, दुर्गेश उपाध्याय, आराधना चौधरी, किरण चौधरी, पवन कुमार, शिव मूरत, अमरनाथ यादव, वीरेंद्र सिंह और रीता देवी सहित सैकड़ों कर्मचारी मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    खेत में पानी लगाते समय युवक को सांप ने डसा:बहराइच में घर वाले ले गए अस्पताल, इलाज के दौरान गई जान
    Next Article
    मारपीट मामले में गंभीर धाराएं बढ़ाने की मांग:फरसे से हमला, कलाई टूटी, पीड़ित ने एसपी से लगाई गुहार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment