Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मार्श चोट के कारण पाकिस्तान वनडे सीरीज से बाहर:इंग्लिस संभालेंगे ऑस्ट्रेलियाई टीम की कप्तानी, कमिंस-हेड IPL में व्यस्त

    5 hours ago

    2

    0

    ऑस्ट्रेलिया के स्टैंड-इन कप्तान मिचेल मार्श टखने की चोट के कारण पाकिस्तान के खिलाफ होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज से बाहर हो गए हैं। उनकी गैरमौजूदगी में विकेटकीपर बल्लेबाज जोश इंग्लिस को टीम का नया कप्तान बनाया गया है, क्योंकि रेगुलर कप्तान पैट कमिंस और टेस्ट उप-कप्तान ट्रैविस हेड IPL प्लेऑफ में व्यस्त होने के चलते पहले से ही इस दौरे का हिस्सा नहीं हैं। दोनों टीमों के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज 30 मई से शुरू होकर 4 जून तक खेली जाएगी। टखने की चोट के कारण ऑस्ट्रेलिया लौटे मार्श मार्श शनिवार को पंजाब किंग्स के खिलाफ लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के आखिरी IPL मैच में नहीं खेले थे। वे 19 मई को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ LSG के मैच के बाद ऑस्ट्रेलिया लौट आए थे। मार्श को 30 मई से पाकिस्तान में शुरू होने वाली तीन मैचों की सीरीज में ऑस्ट्रेलिया की कप्तानी करनी थी, जिसके लिए ज्यादातर ऑस्ट्रेलियाई टीम रावलपिंडी पहुंच चुकी है। बांग्लादेश दौरे पर खेलने को लेकर संशय पाकिस्तान सीरीज से बाहर होने के बाद मार्श के बांग्लादेश दौरे पर जाने को लेकर भी स्थिति साफ नहीं है। ऑस्ट्रेलिया को 9 जून से बांग्लादेश में तीन मैचों की वनडे सीरीज और उसके बाद 17 जून से तीन मैचों की टी-20 इंटरनेशनल सीरीज खेलनी है। मार्श इस दौरे के लिए उपलब्ध रहेंगे या नहीं, इस पर फैसला होना अभी बाकी है। इंग्लिस बने ऑस्ट्रेलिया के चौथे विकल्प कप्तान पैट कमिंस, ट्रैविस हेड और अब मार्श के बाहर होने के बाद ऑस्ट्रेलिया को जोश इंग्लिस के रूप में अपने चौथे विकल्प को कप्तान बनाना पड़ा है। इंग्लिस इससे पहले नवंबर 2024 में पाकिस्तान के खिलाफ एक वनडे और तीन टी-20 मैचों में ऑस्ट्रेलिया की कप्तानी कर चुके हैं। अगर इंग्लिस भी किसी मैच में उपलब्ध नहीं रहते हैं, तो ऑस्ट्रेलिया के पास एलेक्स कैरी का विकल्प मौजूद है, जिन्होंने 2021 में वेस्टइंडीज दौरे पर तीन वनडे मैचों में कप्तानी की थी। स्टार गेंदबाजों के बिना उतरेगी ऑस्ट्रेलियाई टीम पाकिस्तान दौरे पर जा रही ऑस्ट्रेलियाई टीम काफी कमजोर नजर आ रही है। टीम में मिचेल स्टार्क और जोश हेजलवुड जैसे अनुभवी गेंदबाज पहले से शामिल नहीं हैं। मार्श के रिप्लेसमेंट की घोषणा अभी नहीं हुई है, लेकिन कूपर कोनोली IPL खत्म होने के बाद जल्दी पाकिस्तान जा सकते है। कोनोली, बार्टलेट, ड्वारशुइस और हेड को 9 जून से मीरपुर में होने वाली बांग्लादेश वनडे सीरीज के लिए टीम में जगह दी गई है। शानदार फॉर्म में चल रहे मार्श का बाहर होना बड़ा झटका IPL के दूसरे हाफ में लखनऊ सुपर जायंट्स के मार्श ने अपनी पिछली चार पारियों में 111, 10, 90 और 96 रन बनाए थे। वे टूर्नामेंट में 163.18 के स्ट्राइक रेट के साथ सातवें सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे और उन्होंने तीसरे सबसे ज्यादा छक्के लगाए। अगले साल होने वाले वनडे वर्ल्ड कप को देखते हुए मार्श और ट्रैविस हेड ऑस्ट्रेलिया के मुख्य ओपनर तय हैं। नए ओपनिंग और मिडिल ऑर्डर कॉम्बिनेशन की तलाश हेड की अनुपस्थिति में मैट शॉर्ट के साथ मार्श को ओपनिंग करनी थी, लेकिन अब सिलेक्टर्स को एक और कार्यवाहक ओपनर ढूंढना होगा। हालांकि टीम में कई खिलाड़ी इस भूमिका को निभा सकते हैं, लेकिन सिलेक्टर्स वर्ल्ड कप की तैयारी के लिए मिडिल ऑर्डर कॉम्बिनेशन को मजबूत करना चाहते हैं। ऐसी संभावना है कि साल 2019 के बाद पहली बार एलेक्स कैरी को ओपनिंग के लिए प्रमोट किया जा सकता है ताकि 19 साल नए खिलाड़ी ओली पीक को मिडिल ऑर्डर में डेब्यू का मौका मिल सके। पाकिस्तान वनडे सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलियाई स्क्वॉड जोश इंग्लिस (कप्तान), एलेक्स कैरी, नाथन एलिस, कैमरन ग्रीन, मैथ्यू कुहनेमैन, मार्नस लाबुशेन, रिले मेरेडिथ, ओली पीक, मैथ्यू रेनशॉ, तनवीर सांघा, लियम स्कॉट, मैथ्यू शॉर्ट, बिली स्टैनलेक, एडम जंम्पा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    IPL क्वालिफायर-1, बेंगलुरु का पांचवां विकेट गिरा:डेविड आउट, रजत अर्धशतक लगाकर नाबाद; गुजरात के खिलाफ स्कोर 214/5
    Next Article
    उत्तराखंड में 'पे एंड प्ले' से खुलेंगे गेम्स स्टेडियम:100 रुपए में स्विमिंग, 250 में शूटिंग; इंटरनेशनल-नेशनल खिलाड़ियों के लिए फ्री

    Related स्पोर्ट्स Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment