Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मूर्ति विसर्जन के दौरान अयोध्या में NGT के नियम टूटे:दुर्गा प्रतिमाओं के लिए कृत्रिम कुंड नहीं बनाए, सीधे सरयू नदी में प्रवाहित किया

    5 hours ago

    1

    0

    अयोध्या में मूर्ति विसर्जन के दौरान खुले रूप से NGT के नियमों का उल्लंघन देखने को मिला है। दुर्गा प्रतिमाओं को बिना कृत्रिम कुंड बनाए सीधे सरयू नदी में प्रवाहित किया गया। इससे पूर्व दो वर्षों से निर्मली कुंड में एक कृत्रिम कुंड बना कर प्रतिमाओं का विसर्जन किया जाता रहा है। लेकिन इस बार नगर निगम ने कृत्रिम कुंड का निर्माण नहीं कराया सीधे सरयू नदी में प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया। जिससे नदी में भारी मात्रा में पन्नी तैरती दिखी। यही नहीं मूर्तियों के कलर की परते भी पानी में देखने को मिली। नदी के जीवों को नुकसान पहुंचने की आशंका जताई वही मिशन ग्रीन अयोध्या के सदस्यों ने सरयू नदी में दुर्गा प्रतिमाओं के विसर्जन को लेकर नाराजगी प्रकट की है। इनका कहना है कि इस तरह से नदियों में मूर्तियों के विसर्जन से नदी दूषित होगी और नदी के जीवों को नुकसान पहुंच सकता है। आज यह सब देख कर बहुत निराशा हुई मिशन ग्रीन अयोध्या के सदस्य योगगुरु राम सफल ने पीएम नरेंद्र मोदी और सीएम योगी आदित्यनाथ को पत्र लिख कर NGT के नियमों के उल्लंघन की घटना से अवगत कराएंगे। उन्होंने कहा कि पहले शिकायत इसलिए नहीं की गई कि विश्वास था कि ये लोग अच्छा काम करेंगे। पर आज यह सब देख कर बहुत निराशा हुई है। जिला प्रशासन ने इस पर प्रतिक्रिया देने से इनकार कर दिया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    दिवाली-छठ पर राहत, 10 नवंबर तक स्पेशल-ट्रेनों में सीटें खाली:छपरा, बनारस, गोरखपुर, मऊ और गाजीपुर से चलेंगी ट्रेनें, यात्रियों को राहत
    Next Article
    मेरठ में दिन की धूप बेअसर, रात में गिरा तापमान:दिवाली से पहले AQI पहुंचा 230, सांस के मरीजों को परेशानी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment