Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    दिवाली-छठ पर राहत, 10 नवंबर तक स्पेशल-ट्रेनों में सीटें खाली:छपरा, बनारस, गोरखपुर, मऊ और गाजीपुर से चलेंगी ट्रेनें, यात्रियों को राहत

    6 hours ago

    1

    0

    दिवाली और छठ पूजा के दौरान घर जाने और वापस लौटने वाले यात्रियों के लिए राहत की खबर है। रेलवे की ओर से चलाई जा रही कई विशेष ट्रेनों में 10 नवंबर तक सीटें उपलब्ध हैं। नियमित ट्रेनों में वेटिंग के बीच यात्री इन स्पेशल ट्रेनों में टिकट बुक कराकर सफर कर सकते हैं। पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सुमित कुमार ने बताया कि अलग-अलग तारीखों में चलने वाली ट्रेनों की कई श्रेणियों में सीटें खाली हैं। छपरा-दिल्ली स्पेशल में कई श्रेणियों में सीटें ट्रेन नंबर 05085 छपरा-आनंद विहार टर्मिनल स्पेशल में 27 अक्टूबर, 3 नवंबर और 10 नवंबर को सीटें उपलब्ध हैं। इसमें एसी प्रथम, द्वितीय और तृतीय श्रेणी के साथ एसी थर्ड इकोनॉमी और स्लीपर श्रेणी में भी सीटें खाली हैं। बनारस और गोरखपुर से भी कर सकेंगे सफर ट्रेन नंबर 05167 बनारस-लोकमान्य तिलक टर्मिनस स्पेशल और 05101 गोरखपुर-शकूर बस्ती स्पेशल में 24 अक्टूबर से 7 नवंबर तक सीटें उपलब्ध हैं। इन ट्रेनों से मुंबई और दिल्ली की ओर जाने वाले यात्रियों को सफर का विकल्प मिलेगा। मऊ-मुंबई ट्रेन में एसी की 79 सीटें खाली मुंबई जाने वाले यात्रियों के लिए ट्रेन नंबर 01124 मऊ-लोकमान्य तिलक टर्मिनस स्पेशल में 27 अक्टूबर को एसी थर्ड श्रेणी में 79 सीटें उपलब्ध हैं। वहीं, ट्रेन नंबर 04132 गाजीपुर सिटी-हडपसर (पुणे) स्पेशल में 22 अक्टूबर से 1 नवंबर तक सीटें खाली हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    काशी में 259 साल से नहीं मां दुर्गा का विसर्जन:विसर्जन के लिए उठाई तो नहीं हिली प्रतिमा, 1767 में हुई थी स्थापना
    Next Article
    मूर्ति विसर्जन के दौरान अयोध्या में NGT के नियम टूटे:दुर्गा प्रतिमाओं के लिए कृत्रिम कुंड नहीं बनाए, सीधे सरयू नदी में प्रवाहित किया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment