Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मेरठ बार एसोसिएशन पदाधिकारी CJI से मिले:पश्चिमी यूपी में हाईकोर्ट बेंच की 50 साल पुरानी मांग पर हुई बात

    10 hours ago

    1

    0

    पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हाईकोर्ट खंडपीठ की स्थापना की 50 साल पुरानी मांग को लेकर मेरठ बार एसोसिएशन के एक प्रतिनिधिमंडल ने 24 फरवरी को उच्चतम न्यायालय के न्यायमूर्ति सूर्यकांत से मुलाकात की। यह बैठक नई दिल्ली में हुई और इसे पूरी तरह से सकारात्मक बताया गया। प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व मेरठ बार एसोसिएशन के अध्यक्ष संजय शर्मा (चेयरमैन-हाई कोर्ट बेंच स्थापना केंद्रीय संघर्ष समिति, पश्चिमी उत्तर प्रदेश) और महामंत्री राजेंद्र सिंह राणा (संयोजक-हाई कोर्ट बेंच स्थापना केंद्रीय संघर्ष समिति, पश्चिमी उत्तर प्रदेश) ने किया। इसमें उच्चतम न्यायालय के वरिष्ठ अधिवक्ता जितेंद्र मोहन शर्मा, मेरठ बार एसोसिएशन के नवनिर्वाचित अध्यक्ष अनुज कुमार शर्मा, महामंत्री परवेज आलम और अधिवक्ता अक्षत शर्मा भी शामिल थे। पश्चिमी उत्तर प्रदेश की आम जनता को सस्ता, सुलभ और त्वरित न्याय दिलाने के उद्देश्य से इस क्षेत्र में हाईकोर्ट खंडपीठ की स्थापना की मांग पिछले 50 वर्षों से चली आ रही है। इस मांग को लेकर पश्चिमी उत्तर प्रदेश के 22 जिलों की हाई कोर्ट बेंच स्थापना केंद्रीय संघर्ष समिति सक्रिय है। समिति का कहना है कि सरकार सस्ता और सुलभ न्याय दिलाने का वादा करती है, लेकिन पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अधिवक्ताओं और वादकारियों को इलाहाबाद हाईकोर्ट जाने के लिए लगभग 800 किलोमीटर की दूरी तय करनी पड़ती है। इतनी दूरी तय करके न्याय प्राप्त करना महंगा और असुविधाजनक है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के जनप्रतिनिधियों ने लोकसभा और विधानसभा में भी हाईकोर्ट बेंच की स्थापना की मांग उठाई है। अधिवक्ताओं का दावा है कि पूर्वी उत्तर प्रदेश की राजनीति हमेशा पश्चिमी क्षेत्र पर हावी रही है, जिसके कारण यह खंडपीठ स्थापित नहीं हो पाई है। अधिवक्ताओं ने इस बार इस मुद्दे पर निर्णायक संघर्ष करने की बात कही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    होली से पहले प्रयागराज जंक्शन पर शराब तस्करी में कार्रवाई:14.4 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब के साथ बिहार का युवक गिरफ्तार
    Next Article
    नाबालिग से रेप करने वाले को 9 साल जेल:आजमगढ़ में 8 लोगों ने गवाही दी, लड़की को बाग में घसीटकर ले गया था युवक

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment