Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    होली से पहले प्रयागराज जंक्शन पर शराब तस्करी में कार्रवाई:14.4 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब के साथ बिहार का युवक गिरफ्तार

    12 hours ago

    1

    0

    होली के मद्देनजर ट्रेनों के माध्यम से अवैध शराब की तस्करी रोकने के लिए रेलवे पुलिस ने अभियान तेज कर दिया है। इसी क्रम में, जीआरपी प्रयागराज ने प्रयागराज जंक्शन रेलवे स्टेशन से एक युवक को 14.4 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई अपर पुलिस महानिदेशक रेलवे, पुलिस उप महानिरीक्षक रेलवे और पुलिस अधीक्षक रेलवे प्रयागराज के निर्देशन में चलाए जा रहे एक विशेष अभियान का हिस्सा है। इस अभियान का उद्देश्य रेलवे स्टेशन सर्कुलेटिंग एरिया और ट्रेनों में चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाना, अवैध तस्करी रोकना और अपराधियों को गिरफ्तार करना है। क्षेत्राधिकारी रेलवे प्रयागराज अरुण कुमार पाठक के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी जीआरपी प्रयागराज के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई। गिरफ्तारी 24 फरवरी 2026 को सुबह लगभग 11:35 बजे हुई। उप निरीक्षक राजेश कुमार वर्मा और उनकी टीम ने प्रयागराज रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 4/5 पर एफओबी-1 के पास एक संदिग्ध युवक को रोका। तलाशी के दौरान, उसके काले बैग से कुल 80 टेट्रा पैक अंग्रेजी शराब बरामद हुई। इसमें 40 पैकेट 8PM व्हिस्की (प्रत्येक 180 एमएल) और 40 पैकेट ऑफिसर्स चॉइस व्हिस्की (प्रत्येक 180 एमएल) शामिल थे। बरामद शराब की कुल मात्रा 14.4 लीटर है, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 10 हजार रुपये बताई गई है। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान डब्लू कुमार (22 वर्ष) पुत्र अचरज राय के रूप में हुई है, जो फतुहां, थाना फतुहां, जिला पटना (बिहार) का निवासी है। प्रारंभिक पूछताछ में यह आशंका जताई गई है कि होली के दौरान अधिक मुनाफा कमाने के उद्देश्य से ट्रेन के माध्यम से शराब की यह खेप सप्लाई करने की योजना थी। इस मामले में थाना जीआरपी प्रयागराज में मु0अ0सं0 65/2026, धारा 60 आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत कर लिया गया है और आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। रेलवे पुलिस ने यह भी स्पष्ट किया है कि त्योहारों के दौरान ट्रेनों के माध्यम से अवैध शराब की तस्करी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में 30 कुंतल से ज्यादा खोया-तेल सीज:32 नमूने लिए गए, रमजान-होली पर मिलावटी खाद्य सामग्री खपाने की तैयारी
    Next Article
    मेरठ बार एसोसिएशन पदाधिकारी CJI से मिले:पश्चिमी यूपी में हाईकोर्ट बेंच की 50 साल पुरानी मांग पर हुई बात

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment