Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मेरठ जोन खेलों में खिलाड़ियों से भेदभाव का आरोप:सहारनपुर के खिलाड़ियों ने डीएम को सौंपा ज्ञापन, निष्पक्ष जांच की मांग

    4 hours ago

    1

    0

    प्रशिक्षण निदेशालय,लखनऊ के निर्देश पर आयोजित जोन स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं में सहारनपुर के खिलाड़ियों के साथ कथित भेदभाव का मामला सामने आया है। भारतीय किसान मजदूर संगठन के नेतृत्व में खिलाड़ियों ने जिलाधिकारी मनीष बंसल को ज्ञापन सौंपकर निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। निदेशालय के पत्र के अनुसार, 20 से 22 फरवरी 2026 तक प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिताएं प्रस्तावित हैं। इससे पहले,9 से 13 फरवरी तक चार जोन—मेरठ, कानपुर, प्रयागराज और आजमगढ़—में कबड्डी, वॉलीबॉल,बैडमिंटन, रस्साकशी और खो-खो पुरुष एवं महिला वर्ग की प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। सहारनपुर मंडल को मेरठ जोन में शामिल किया गया था,जिसके मुकाबले मेरठ में हुए। गवर्नमेंट आईटीआई की छात्रा और कबड्डी खिलाड़ी अपूर्वा ने आरोप लगाया कि मैच के दौरान उनकी टीम को वैध बोनस अंक नहीं दिए गए,जबकि मेरठ की टीम के हर बोनस पॉइंट को मान्य किया गया।उन्होंने बताया कि तीन ऑल आउट पर जहां तीन अंक मिलने चाहिए थे,वहां उनकी टीम को केवल दो अंक दिए गए।अपूर्वा ने यह भी आरोप लगाया कि खेल के बीच में विरोधी टीम की खिलाड़ी बदली गईं और बाहर से खिलाड़ियों को शामिल किया गया। एक अन्य खिलाड़ी ने दावा किया कि उनकी टीम ने बरेली के खिलाफ मैच जीता था,लेकिन मेरठ की टीम को बिना खेले फाइनल में पहुंचा दिया गया। खिलाड़ियों का कहना है कि कबड्डी ही नहीं,बल्कि वॉलीबॉल और खो-खो में भी इसी प्रकार की अनियमितताएं हुईं।उनका आरोप है कि विरोध करने पर उनके साथ अभद्र व्यवहार किया गया और प्रशासनिक व्यवस्था भी संतोषजनक नहीं थी।खिलाड़ियों ने इन आरोपों के समर्थन में वीडियो साक्ष्य होने का भी दावा किया है। शुक्रवार को भारतीय किसान मजदूर संगठन के महानगर अध्यक्ष सचिन राणा के नेतृत्व में खिलाड़ियों ने जिलाधिकारी मनीष बंसल को ज्ञापन सौंपा।संगठन ने खिलाड़ियों के साथ हुए कथित भेदभाव पर चिंता व्यक्त करते हुए जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।सचिन राणा ने कहा कि खिलाड़ी प्रदेश और जिले का नाम रोशन करने के लिए कड़ी मेहनत करते हैं,ऐसे में उनके साथ इस तरह का भेदभाव बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।उन्होंने चेतावनी दी कि यदि निष्पक्ष जांच नहीं कराई गई तो संगठन आंदोलन करने को बाध्य होगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    ओलिंपियन मोहम्मद शाहिद स्मृति हॉकी प्रतियोगिता 17 फरवरी से:इंटरनेशनल खिलाड़ियों से सजी 12 टीमें लेंगी हिस्सा, विजेता को मिलेगा 2 लाख नकद पुरस्कार
    Next Article
    मुरादाबाद हिंदू कॉलेज में खो-खो प्रतियोगिता:नगर खेल कुंभ के तहत छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment