Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    ओलिंपियन मोहम्मद शाहिद स्मृति हॉकी प्रतियोगिता 17 फरवरी से:इंटरनेशनल खिलाड़ियों से सजी 12 टीमें लेंगी हिस्सा, विजेता को मिलेगा 2 लाख नकद पुरस्कार

    3 hours ago

    1

    0

    हाकी ओलिंपिक के स्वर्ण पदक विजेता टीम के सदस्य रहे पद्मश्री मोहम्मद शाहिद के नाम पर अखिल भारतीय आमंत्रण प्राइजमनी हॉकी प्रतियोगिता 17 फरवरी से खेली जाएगी। खेल निदेशालय उत्तर प्रदेश के तत्वाधान में यह प्रतियोगिता लालपुर स्टेडियम के एस्ट्रो टर्फ पर होगी। इसमें ओलिंपिक टीम के सदस्य और इंटरनेशनल खिलाड़ियों से सजी 12 टीमें हिस्सा लेंगी । पहला मैच 17 फरवरी को यूपी पुलिस और सीआईएसफ दिल्ली के बीच खेला जाएगा। जिसके मुख्य अतिथि भाजपा महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि होंगे। इस बात की जानकारी RSO विमला सिंह ने दी है। लीग कम नाक आउट आधार पर होगी प्रतियोगिता RSO और आयोजन सचिव विमला सिंह ने बताया - अखिल भारतीय प्राइजमनी मोहम्मद शाहिद स्मृति हॉकी प्रतियोगिता 17 फरवरी से वाराणसी में खेली जाएगी। लीग कम नाक आउट प्रतियोगिता के सभी मुकाबले लीग कम नाक आउट आधार पर खेलेगी। इसमें देश की कुल 12 टीमें खेलने आ रही हैं। जिसमें एक दर्जन से अधिक ओलिंपियन हिस्सा लेंगे। आर्मी और एयरफोर्स की टीमें दिखाएंगी दम आरएसओ ने बताया - इस प्राइजमनी आमंत्रण प्रतियोगिता में देश की 12 टीमें हिस्सा लेंगी। जिसमें UP इलेवन, UP पुलिस, यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, केनरा बैंक, बंगलूरू, वज्रा हॉकी, जालंधर, इंडियन ऑयल, हॉकी हिमांचल, पंजाब नेशनल बैंक, नई दिल्ली, BSF जालंधर, एयरफोर्स, नई दिल्ली, Army इलेवन और CISF दिल्ली हिस्सा लेगी। विजेता को मिलेगा 2 लाख नकद और चमचमाती ट्राफी इस आमंत्रण प्राइजमनी प्रतियोगिता में विजेता को 2 लाख रुपए नकद और चमचमाती ट्राफी दी जाएगी। उपविजेता को एक लाख रुपए मिलेंगे। उद्घाटन मैच यूपी पुलिस और सीआईएसएफ दिल्ली के बीच 17 फरवरी को खेला जाएगा। चार पूल में रहेंगी तीन-तीन टीमें लालपुर स्टेडियम के हॉकी कोच मोहम्मद अकरम ने बताया - यह प्रतियोगिता लीग कम नाक आउट आधार पर खेली जाएगी। इसमें 12 टीमों को चार पूल में बांटा जाएगा। सभी टीमें अपने-अपने पूल में सभी टीमों से भिड़ेंगी। जीत के अंकों के आधार पर चार टीमें जो अपने-अपने ग्रुप में टॉप पर रहेंगी वो सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई करेंगी। इसमें यूपी इलेवन के लिए ओलिंपियन और काशी के रहने वाले ललित उपाध्याय भी हॉकी खेलते नजर आएंगे। इसके अलावा इंडियन ऑयल के देवेश, दीपक और रघुवंशी भी दम दिखाएंगे। 2016 में हुआ था मोहम्मद शाहिद निधन हॉकी के ड्रिब्लिंग मास्टर और ओलंपियन मोहम्मद शाहिद का निधन 20 जुलाई 2016 को दिल्ली के मेदांता हॉस्पिटल में हुआ था। मोहम्मद शाहिद मास्को ओलिंपिक (1980), लॉस एंजिल्स ओलिंपिक (1984) और सिओल ओलिंपिक (1988) में शामिल थे। मास्को ओलिंपिक में मोहम्मद शाहिद के गोल ने देश को स्वर्ण पदक दिलाया था। मोहम्मद शाहिद ने भारत के लिए 167 मैच खेले और 66 गोल किए. शाहिद जब तक टीम में रहे भारत ने हॉकी का विश्व कप ही नहीं जीता बल्कि भारतीय हॉकी टीम ने लगातार स्वर्ण पदक प्राप्त किए
    Click here to Read more
    Prev Article
    महाराजा सुहेलदेव विश्वविद्यालय में शुरू हुआ युवा तरंग:प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में नवाचार की जरूरत, कुलपति बोले आजमगढ़ की धरती ज्ञान साहित्य और वीरता से समृद्ध
    Next Article
    मेरठ जोन खेलों में खिलाड़ियों से भेदभाव का आरोप:सहारनपुर के खिलाड़ियों ने डीएम को सौंपा ज्ञापन, निष्पक्ष जांच की मांग

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment