Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मेरठ जोन में अंतरजनपदीय हैंडबॉल-बास्केटबॉल प्रतियोगिता शुरू:अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण ने रिजर्व पुलिस लाइन में किया उद्घाटन

    5 hours ago

    1

    0

    मेरठ जोन की तृतीय अंतरजनपदीय हैंडबॉल क्लस्टर (महिला/पुरुष) और बास्केटबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ रिजर्व पुलिस लाइन में हुआ। अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण डॉ. तेजवीर सिंह ने मुख्य अतिथि के रूप में इसका उद्घाटन किया। इस प्रतियोगिता में मेरठ जोन की विभिन्न टीमें हिस्सा ले रही हैं। शुभारंभ समारोह के दौरान सभी टीमों के खिलाड़ियों ने मार्च पास्ट कर मुख्य अतिथि को सलामी दी। डॉ. तेजवीर सिंह ने खिलाड़ियों को सच्ची खेल भावना से प्रतियोगिता में शामिल होने की शपथ दिलाई। उन्होंने टीम मैनेजरों और सभी खिलाड़ियों से परिचय भी प्राप्त किया। उद्घाटन के बाद बास्केटबॉल (पुरुष वर्ग) का पहला मैच सहारनपुर और कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर के बीच खेला गया। इस मुकाबले में सहारनपुर ने गौतमबुद्धनगर को 17-02 के अंतर से हराकर जीत दर्ज की। हैंडबॉल पुरुष वर्ग का पहला मैच बुलंदशहर और हापुड़ के बीच हुआ। इस मुकाबले में बुलंदशहर ने हापुड़ को 13-01 से पराजित किया। बास्केटबॉल के सेमीफाइनल मैचों में बुलंदशहर ने बागपत को 04-00 से हराकर फाइनल में अपनी जगह बनाई। दूसरे सेमीफाइनल में कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर ने मेरठ को 07-03 से पराजित कर फाइनल में प्रवेश किया। हैंडबॉल पुरुष वर्ग के पहले सेमीफाइनल में कमिश्नरेट गाजियाबाद ने मेरठ को 08-07 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। दूसरे सेमीफाइनल मैच में बुलंदशहर ने सहारनपुर को 19-11 अंकों से हराकर फाइनल में अपनी जगह पक्की की। इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी नगर/लाइन्स प्रखर पांडे और प्रतिसार निरीक्षक अजय कुमार श्रीवास्तव भी उपस्थित रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गाजियाबाद में सुबह से धूप खिली:दिन में बादल छाए रहेंगे, आज तापमान 34 डिग्री सेल्सियस के करीब
    Next Article
    गौकशी करने वाले दो बदमाश एनकाउंटर में अरेस्ट:क्रॉसिंग रिपब्लिक क्षेत्र में पुलिस ने 5 तस्करों को अरेस्ट किया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment